मुख्य पृष्ठ राशिफल मेष राशिफल 2023

प्रीमियम उत्पाद

मेष राशिफल 2023

नव वर्ष-नव तरंग, नया सवेरा-नई शुरुआत, नए सपने और नए विचारों की नव-नूतन शुरुआत। आप सभी को नव-वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। ये नया साल आपके जीवन को हर्ष और उल्लास से भर दे ऐसी हमारी कामना है। हर किसी को नए साल का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। सभी ये जानना चाहते हैं की आने वाला नया साल उनके जीवन में क्या कुछ नया लेकर आने वाला है। 


आइये जानते हैं नव-वर्ष की सबसे सटीक भविष्यवाणी यानी आपका वार्षिक राशिफल 2023/Yearly Horoscope 2023 और जानते हैं कि इस साल के आपके सितारे आपके जीवन में क्या सुख-सुविधाएं लेकर आने वाले हैं।


अपनी राशि अनुसार जानिए अपना वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल, वार्षिक करियर राशिफल, वार्षिक आर्थिक व्यापार, वार्षिक प्रेम-सम्बंध, क्या करें, क्या ना करें सभी से जुड़ी स्पष्ट एवं सरल वार्षिक भविष्यवाणी। सिर्फ इतना ही नहीं हम वार्षिक राशिफल में आपको बताएंगे नए वर्ष को सफल बनाने से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।


देखें क्या कह रही है आपके ग्रहों की चाल

मेष राशि - मेष राशि वालों को सबसे पहले नव-वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। बात करते हैं राशि चक्र की पहली राशि मेष राशि की वार्षिक राशिफल 2023 की। मेष राशि के वार्षिक राशिफल/Yearly Horoscope के अनुसार यह साल खुशियां ही खुशियां लेकर आने वाला है। नव वर्ष 2023 में आपके सपनों को मिलेगी नई उड़ान। इस साल आपके ऐसे-ऐसे काम बनेंगे जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी कुल मिलाकर इस साल की शुरुआत धमाकेदार होगी। आपको आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा। छात्रों के लिए ये साल अच्छा रहने वाला है, आपके द्वारा किये गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। अगर किसी कॉम्पिटिशन में आपने भाग लिया था या किसी शिक्षा से जुड़े परिणाम का आप इंतज़ार कर रहें है तो ये साल आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ़ में आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे जो आगे चलकर आपको अच्छे रिजल्ट देंगे। विदेश से जुड़े मामलों में आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। फिल्म जगत, आर्ट्स, कला या मीडिया आदि क्षेत्र से जुड़े हैं तो नए अवसर मिल सकते है जो आगे चलकर उनके आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। वर्ष 2023 के मध्य में जाकर आपको सेहत के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है खासकर जिनको बीपी, शुगर आदि की समस्या है वो अपनी सेहत को लापरवाही से ना लें और अपनी सेहत से जुड़े रूटीन चेक चैक-अप जरूर करवाएं। घर मे किसी मांगलिक कार्य की शुरुआत हो सकती है जो आपके जीवन में बहुत बड़े बदलाव को दिखाता है या हो सकता है आपके घर में किसी के रिश्ते की बात पक्की हो जाये और घर में शादी की शहनाई बजे।

 

पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाने की कोशिश करें आपकी लव लाइफ के लिए ये साल है बेहद ख़ास। जो लोग लम्बे समय से अपने रिश्ते को नाम देने की कोशिश कर रहे थे इस साल उनको अपनी मंजिल मिल जाएगी हो सकता है इस साल आपकी शादी की बात पक्की हो जाए। अपने भाई-बहन के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय गुजारें। इस साल के अंत तक आपके खर्चों में वृद्धिं होने की संभावना है, हो सकता है आप किसी बड़े निवेश में पैसे लगाकर आगे चलकर मुनाफा कमा सकते हैं। मेष राशि के 2023 वार्षिक राशिफल/Aries Horoscope 2023 के अनुसार साल के अंत में आपको थोड़े बहुत मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है इसलिए बेवजह बहस में ना पड़े। इस साल जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको जबरदस्त लाभ होगा इसलिए अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई कोई लेन -देन कर रहें हैं तो किसी बड़े की सलाह लेकर चलेंगे तो उस काम में आपको तगड़ा फायदा मिलेगा। मेष राशि वालों को सलाह दी जाती है की इस साल वाद विवाद से दूरी बनाये रखें अन्यथा कानूनी पचड़े में फँस सकते हैं। इस साल किसी धार्मिक यात्रा के संकेत है। जो लोग एक नए बिज़नेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो उनके लिए ये साल अच्छा है। आप चाहें तो किसी के साथ बिज़नेस-पार्टनरशिप भी कर सकते हैं इसमें आपके बेहतर रिजल्ट मिलने की उम्मीद है। साल के अंत तक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके करियर में बड़े बदलाव की संभावना होती दिख रही है, हो सकता है आपको ऑफिस में प्रोमोशन मिल जाये या आपको किसी बड़े काम की ज़िम्मेदारी सौंपी जाए। नव वर्ष 2023 मेष राशि के लिए बेहद ही शानदार रहेगा।
 
क्या करें - परिवार में ख़ुशी का माहौल बनाए रखें।
क्या ना करें - बेवजह वाद-विवाद में ना पड़े और क्रोध पर काबू रखें। 

 

मेष आर्थिक राशिफल 2023/Mesh Finance Rashifal 2023

अगर बात करें मेष राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2023 की तो आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अत्यंत शुभ परिणाम देने वाला है। नव वर्ष 2023 मेष राशि को आर्थिक व वित्तीय रूप से लाभ ही लाभ देगा। इस साल तो धन के मामले में आपके सितारे बुलंदियों पर रह सकते हैं। नव वर्ष 2023 के वार्षिक आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो साल की शुरुआत में ग्रहों की चाल आपके बिज़नेस आपके व्यापार की किस्मत पलट सकती है। आपको कोई जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है जिसके चलते आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रह सकती है। नौकरीपेशा लोग और व्यापारियों को भी कई बड़ी सफलताएं प्राप्त हो सकती है। मेष राशि वालों को साल के मध्य में कहीं ना कहीं से अचानक धन लाभ के योग बन रहे है, हो सकता है की आपने किसी को पैसा उधार दिया हो जो आपको कई सालों से नहीं मिला हो वह धन आपको इस साल मिल सकता है। वर्ष 2023 में आपको अपनी पैतृक सम्पति/Ancestral Property से जुड़े मामलों में लाभ होगा। इसके साथ ही आप यदि शेयर मार्किट, प्रॉपर्टी, वाहन आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह साल आपको विशेष रूप से शुभ फल देगा। आपको अपने बड़े भाई या किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा जिसके फलस्वरूप आपको तगड़ा आर्थिक लाभ होगा। अगर व्यापार में पार्टनरशिप से कुछ नया निवेश करना चाहते हैं या किसी बिज़नेस में आप पार्टनरशिप करना चाह रहें है तो इस साल की शुरुआत से ही समय आपके लिए शुभ है। आपके कार्यस्थल पर बड़ी तेजी से बदलाव आएँगे जो आगे चलकर आपको फ़ायदा पहुचाएंगे। 2023 वार्षिक आर्थिक राशिफल के अनुसार आपकी कार्य करने की नवीन विचारधारा आपको उन्नति के मार्ग पर ले जाएगी इसलिए मेहनत और लगन बनाए रखें ये आपको बहुत आगे लेकर जाएगी।

 

वर्ष 2023 का मध्य भाग भी आर्थिक रूप से आपके लिए अच्छा फल प्रदान करेगा। ये समय आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। आपको आय के विभिन्न स्त्रोत मिलेंगे और आपको अच्छी आमदनी होगी। आपको कहीं न कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। 2023 वार्षिक वित्तीय राशिफल के अनुसार आपको अपने बिज़नेस से जुड़े विदेश क्षेत्र से आपको लाभ होगा जिसके चलते किसी विदेश यात्रा/Foreign Travel पर भी जाना पड़ सकता है तो बिज़नेस को लेकर तो शुभ संकेत ही नजर आ रहे हैं। इस साल आप अपने भौतिक सुख संसाधनों के लिए काफी खर्च करने वाले हैं। आप कोई नया वाहन, नया घर या भौतिक सुख सुविधा से जुड़ा कुछ भी खरीद सकते हैं। अगर आप कोई मेजर इन्वेस्टमेंट करना चाह रहे हैं है तो आप इस वर्ष किसी भी प्रकार का निवेश आसानी से कर सकते है और यक़ीनन आपको इसमें सफलता ही मिलेगी। वर्ष 2023 का अंत भी आपके लिए मिश्रित फल प्रदान करेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कर पाएंगे और इस समय आप मन माफिक धन संचय कर पाएंगे। किसी भी तरह की नई शुरुआत के लिए समय अत्यन शुभ और फलदायक रहेगा। आप अपने कार्यस्थल में, अपने बिज़नेस में एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। बिज़नेस में किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह या उसका साथ आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। 

 

मेष करियर राशिफल 2023/Mesh Career Rashifal 2023

बात करते हैं मेष राशि का वार्षिक करियर राशिफल की तो मेष राशि वालों के लिए नव वर्ष 2023 नौकरी, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर लाएगा। ये साल आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा। आप अपने करियर में एक से बढ़कर एक सफलता की नई सीढ़ियां चढ़ेंगे। 2023 वार्षिक करियर राशिफल के अनुसार छात्रों के लिए ये साल अत्यंत उत्तम रहेगा। उनको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा, आपके माता-पिता आप पर गर्व महसूस करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के किस्मत की सितारे बदल सकते है, जो लम्बे समय से एक नई नौकरी, एक नए अवसर की तलाश में थे उनको इस साल नई नौकरी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। जो छात्र विदेश जाकर हाई-स्टडी करना चाहते हैं उनके लिए वर्ष 2023 अपने सपनों को सच कर दिखाने के लिए बेहद शानदार अवसर लाएगा। भाग्य आपका साथ देगा, आप जो भी करना चाहते हैं उसे हासिल करने में आप सफलता पाएंगे। साल का मध्य भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना काम कुशलता पूर्वक कर पाएंगे। आपको ऑफिस में अपने काम के प्रति सम्मान मिलेगा और आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे और हो सकता है की आपको किसी विशेष कार्य का भार सौंपा जाए या यूँ कहिये की मेष राशि वालों की नौकरी में तरक्की का योग/Job Promotion Yoga बना हुआ है। भाग्य आपका साथ देगा और आप किसी भी नई जिम्मेदारी को बेहतरीन तरीके से निभा पाएंगे।

 

यदि आप अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो उसकी शुरुआत के लिए समय उत्तम है। जो छात्र पढ़ाई के साथ साथ अपने नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए भी समय उत्तम है। छात्रों के लिए साल का अंत एक नई उम्मीद नया अवसर लेकर आने वाला है आपको बिना अधिक परिश्रम किए सफलता आसानी से मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों को भी रोज़गार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके कार्य से आपके उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वर्ष 2023 में आप अपने करियर को एक नई दिशा नया आयाम देने में सफल रहेंगे जो आगे चलकर आपके लिए फ़ायदेमंद ही साबित होगा। अगर आप किसी प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे हैं तो समय आपके लिए अनुकूल है और सफलता निश्चय ही आपके हाथ लगेगी। आपका भाग्य प्रबल बना हुआ है आपको अपने हर कार्य में बिना रुकावट सफलता मिलेगी। छात्रों को अपने मनपसंदीदा क्षेत्र में ख़्याति प्राप्त होगी। यह साल छात्रों से खूब मेहनत करवाएगा लेकिन बिना घबराए आप अपने कार्य में निष्ठा से जुटे रहेंगे जिसके चलते सफलता आपके कदम चूमेगी। करियर के नव निर्माण के लिए ये साल बेहद महत्वपूर्ण रहेगा आप अपने ज्ञान, अपने कार्यकौशल पर अधिक से अधिक काम कर पाएंगे जो आगे चल कर आपके उज्जवल भविष्य में  योगदान देगा। यदि आप उच्च शिक्षा के इच्छुक हैं तो आपको इस साल अपने मनचाहे संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। छात्रों को इस दौरान दी हुई किसी भी प्रतियोगिता में कामयाबी मिलेगी। यानि वर्ष 2023 जाते जाते भी मेष राशि वालों के लिए उच्च परिणाम ही देगा। छात्र हों, या व्यवसायी या हो नौकरीपेशा इस साल आपको करियर में सफलता, तरक्की और कामयाबी ही हासिल होगी जिससे आपके जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लाएगा।
 

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2023/Mesh Health Rashifal 2023

आइए जानते है क्या छुपा है मेष राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल से जुड़े वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल में। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से साल ये साल उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नव वर्ष 2023 की शुरुआत में ही आपको सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत के मामले में आपको लापरवाही से बचना हैं ख़ासकर जिन्हें बीपी या शुगर से जुड़ी समस्याएं हैं उन्हें अपना नियमित रूप से चेक-अप करवाना चाहिए। आपको अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपको आगे चल कर दिक्कत हो सकती है। 2023 वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना, योग एवं व्यायाम करना और और इसके साथ ही एक बैलेंस्ड डाइट लेना आपकी सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

 

नव वर्ष 2023 के मध्य में मेष राशि वालो को खांसी या कफ़ आदि की समस्या हो सकती है इसलिए ख़ास ध्यान दें। आपको अपने जीवन में अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता होगी आपने एक कहावत तो सुनी हो होगी हेल्थ इज़ वेल्थ बस यही सोच आपको अपनानी है। अगर आप अपनी सेहत का शुरू में ही ध्यान रखेंगे तो आगे चल कर आपको कोई ख़ास परेशानी नहीं होगी। साल के मध्य आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, मेडिटेशन से आपको मानसिक लाभ मिलेगा। आप शारीरिक रूप से खुद को पहले से अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपको एक नई ऊर्जा का संचार मिलेगा जिस से आपके जीवन में अच्छे बदलाव आएँगे। छात्रों एवं नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर अधिक काम होने के कारण शारीरिक व मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है इसलिए आपको सलाह दी जाती है की आप काम से अपने लिए एक छोटा सा ब्रेक लें और खुद को समय दें, हो सके तो कहीं घूमने जा सकते है ऐसा करने से आपको मानसिक व शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। साल का अंत आपके लिए लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकता है इसलिए आपको ख़ास एहतियात बरतने की जरुरत हैं किसी भी लम्बी यात्रा से बचें अन्यथा आपकी सेहत से जुड़ी उलझने कुछ हद तक बढ़ सकती है। जी हाँ आपको आँखों से जुड़ी समस्या अथवा  पेट, लिवर या  इनडाइजेशन आदि की समस्या परेशान कर सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का स्पेशल ध्यान देने की जरुरत है आपको अपनी बहुत केयर करने की आवश्यकता है।

 

जो लोग एल्कोहलिक हैं उन्हें ये सलाह दी जाती है की शराब आदि से खुद को दूर रखें। साल के अंत तक आपको सेहत से जुडी समस्याओं से निज़ात मिलती नजर आ रही है, आपके स्वास्थ्य में उत्तम बदलाव दिखाई देंगे। आध्यात्मिक चीजों में आपकी रुचि बढ़ेगी, आप किसी धार्मिक यात्रा में भी जा सकते हैं जो आपके जीवन में एक आध्यात्मिक बदलाव लाने में सफल रहेगी। स्वस्थ आहार का पालन करने से साल के अंत तक बिना किसी लम्बी बीमारी के एक खुशहाल जीवन जीने में आप सफल होंगे। मानसिक रूप से खुद को मुक्त पाएंगे। अच्छा होगा की सुबह टहलने के साथ-साथ अपने परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बनाए रखें, अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने से आपको किसी भी तरह के तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। गायत्री मंत्र के रोज़ाना जाप से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। 
 

मेष प्रेम राशिफल 2023/Mesh Love Rashifal 2023

बात करते हैं मेष राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल संबंधों से जुड़े वार्षिक राशिफल 2023 की। हम सभी यह चाहते हैं कि हमारे जीवन में प्यार, इश्क़ और मोहब्बत की रिमझिम बरसात होती रहे। हर किसी के मन में अपनी लव लाइफ़ को लेकर जिज्ञासा बनी रहती है कि यह साल उसकी लव लाइफ़ के लिए क्या कुछ ख़ास ले कर आया है। मेष राशि वालों के वार्षिक प्रेम संबंध राशिफल के अनुसार भावनात्मक रूप से बहुत अहम बदलाव लेकर आ रहा है। 2023 में आपकी लवलाइफ़ के वार्षिक राशिफल अनुसार आपको साल के शुरुआत से ही संभल कर चलना होगा। अगर आप किसी पर जरुरत से ज़्यादा भरोसा करेंगे तो आपको बता दें की आगे चलकर आपको नुकसान ही होगा। अगर आप किसी नए रिश्तें की शुरुआत कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपकी वैवाहिक जीवन में भी उदासीनता नजर आ रही है। आपके और आपके पार्टनर के बीच मिस-अडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। आपको अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपनी तरफ़ से कुछ ख़ास प्रयत्न करने होंगे अन्यथा आपके पारिवारिक जीवन में मुश्किलें हो सकती हैं।

 

परिवार में कलह रह सकती है इसलिए बेहतर होगा की एक दूसरे की भावनाओं को नजर अंदाज़ ना करें, एक दूसरे के लिए समय निकालें। साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। अगर आप किसी को डेट कर रहें हैं तो आपको आगे चलकर धोखा मिल सकता है या आपसी तालमेल ना होने के कारण हो सकता है आपका रिश्ता टूट जाए। आपको शान्ति से अपने पार्टनर के साथ बातचीत करके ही आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। साल के मध्य तक आपके रिश्तों में सुधार आएगा और आपके जीवन की गाड़ी कुछ हद तक पटरी पर आती दिख रही है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी, आपका पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ कोई होलिडी प्लान कर सकते हैं। जो लोग कुंवारे हैं और उनकी शादी की बात चल रही है तो हो सकता है इस समय उनकी बात बन जाए। जल्द शादी के लिए आपको माँ गौरी की पूजा अर्चना करने से लाभ मिलेगा।

 

नव वर्ष 2023 के अंत में एक बार फिर हालात बदले बदले नजर आएंगे। आप अपने रिश्तों में गलतफहमियों का शिकार हो सकते हैं इसलिए किसी पर अत्यधिक भरोसा ना करें और अपने दिल की बात किसी को ना बताएं। नव-विवाहित दंपति को अपने रिश्तों में सुधार लाने की जरूरत है, हो सके तो कुछ समय अपने घर परिवार और खासकर अपने पार्टनर के लिए समय निकालें इससे आपके जीवन, आपकी मैरिड लाइफ़ में पॉजिटिव बदलाव आने की सम्भावना है। कुल मिलाकर अगर आप रिश्तों के लिए समय निकालते हैं, उनको समझने की कोशिश करते हैं तो साल आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। नव-वर्ष 2023 में आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी और बेहतर बन सकती है बस आपको अपनी तरफ से एक नई शुरुआत करनी होगी। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई केस चल रहा है तो इसका पक्ष आपकी तरफ से मजबूत होता दिख रहा है इसलिए धैर्य से काम लें। शुरू शुरू में रिश्तों में तनाव होगा परंतु धीरे धीरे रिश्तों में मधुरता आने लगेगी और आपको पारिवारिक सुख भी प्राप्त होगा। मेष राशि वालों की लव- लाइफ़ इस साल ज़रा धीमी गति से ही आगे बढ़ेगी।

आप Mesh Daily Horoscope, Mesh Weekly Horoscope और Kundli Milan पर क्लिक करके इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।