प्रीमियम उत्पाद

राशिफल 2023 सभी राशियों के लिए

नव वर्ष-नव तरंग, नया सवेरा-नई शुरुआत, नए सपने और नए विचारों की नव-नूतन शुरुआत। आप सभी को नव-वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। नव नूतन वर्ष 2023 आपके जीवन को हर्ष और उल्लास से भर दे ऐसी हमारी कामना है। हर किसी को नए साल का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। सभी यह जानना चाहते हैं की आने वाला नया साल उनके जीवन में क्या कुछ नया लेकर आने वाला है। 


आइए जानते हैं नव-वर्ष की सबसे सटीक भविष्यवाणी यानी आपका वार्षिक राशिफल 2023/Yearly horoscope 2023 और जानते हैं कि इस साल के आपके सितारे आपके जीवन में क्या सुख-सुविधाएं लेकर आने वाले हैं।


अपनी राशि अनुसार जानिए अपना वार्षिक राशिफल 2023, वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2023, वार्षिक करियर राशिफल 2023, वार्षिक आर्थिक राशिफल 2023, वार्षिक व्यापार राशिफल 2023, वार्षिक प्रेम राशिफल 2023, क्या करें? क्या ना करें? इन सभी से जुड़ी स्पष्ट एवं सरल वार्षिक भविष्यवाणी। सिर्फ इतना ही नहीं हम वार्षिक राशिफल में आपको बताएंगे नए वर्ष को सफल बनाने से जुड़े कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय जिन्हें अपनाकर आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
चलिए अब जान लेते हैं की वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार कौन सी राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और कौन सी राशियों को सफलता प्राप्त होगी? देखें क्या कह रही है आपके ग्रहों की चाल

 

मेष वार्षिक राशिफल 2023/Mesh Rashifal 2023

मेष राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष आपके सितारे बुलंदियों पर रह सकते हैं। 17 जनवरी को शनिदेव कुंभ राशि में/Saturn Transit in Aquarius दुबारा गोचर करेंगे। शनिदेव की इस गोचर से मेष राशि वाले लोगों की किस्मत पलट सकती है। आपको कोई आर्थिक लाभ हो सकता है जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रह सकती है। नौकरीपेशा व व्यापारियों लोग को कई बड़ी सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। आप अपने कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ सकते हैं। व्यापारी लोगों को अपने बिजनेस को बढ़ाने के अनेक अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 22 अप्रैल को देवगुरु बृहस्पति का मेष राशि में प्रवेश/Jupiter Transit in Aries के साथ ही आपके अंदर आध्यात्मिकता का संचार हो सकता है। आपका भाग्य पक्ष प्रबल रह सकता है। इस वर्ष राहुदेव आपके प्रथम भाव से गोचर कर रहे हैं जिसके चलते आपकी सेहत में उतार चढ़ाव लगे रह सकते हैं। आपकी कन्फ्यूज़न बढ़ सकती है। केतु ग्रह का सप्तम भाव में गोचर आपके प्रेम व वैवाहिक जीवन में उदासीनता पैदा कर सकता है। प्रेमी या जीवनसाथी से आपके लड़ाई झगडे भी हो सकते हैं।

 

2023 वार्षिक राशिफल वृषभ/Vrishabha Rashifal 2023

वृषभ राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष खट्टे-मीठे अनुभव लेकर आ सकता है। इस साल आपका भाग्य बेहद मजबूत रहेगा क्योंकि इस पूरे वर्ष आपके भाग्य को नियंत्रित करने वाले शनिदेव अपनी स्वराशि में दशम भाव से गोचर करेंगे/Saturn in Tenth House जिसके चलते आपके कई सारे अटके हुए काम इस वर्ष बन सकते हैं। इस साल नौकरीपेशा लोगों की अविश्वसनीय रूप से तरक्की हो सकती है। आपको अपनी नौकरी में कोई बड़ा महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों का बिजनेस रफ़्तार पकड़ सकता है। 21 अप्रैल, 2023 तक आपकी आर्थिक स्थिति बेहद अच्छी रह सकती है, आपको धन कमाने के अनेक मौके मिल सकते हैं। 22 अप्रैल, 2023 से देवगुरु बृहस्पति आपके बारहवें भाव से गोचर करेंगे/Jupiter in 12th House जिसके चलते आपको 22 अप्रैल के बाद कोई भी बड़ा निवेश सोच समझकर करना चाहिए। इस अवधि से आगे आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस साल राहु देव आपके बारहवें भाव में विराजमान हैं जिसके चलते आपको कई बड़ी आकस्मिक हानियां भी हो सकती हैं। प्रेम व वैवाहिक जीवन तनावपूर्ण रह सकता है। छठे भाव में स्थित केतु के चलते आप अपने शत्रु पक्ष पर भारी पड़ेंगे मगर पारिवारिक जीवन भी अशांत रहने की संभावना है। अगर आपके स्वास्थ्य की बात करें तो इस साल आपका स्वास्थ्य उत्तम रह सकता है।

 

2023 मिथुन वार्षिक राशिफल/Mithun Rashifal 2023

मिथुन राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष एक वरदान साबित हो सकता है। इस साल किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी क्योंकि शनिदेव आपकी पत्रिका के नवम भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपको कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हो सकती है। ग्यारहवें भाव में राहु का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में चार-चाँद लगा सकता है। आपको बड़े स्तर पर आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। केतु के पंचम भाव से गोचर करने के कारण आपके प्रेम संबंध खटाई में पड़ सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए यह वर्ष खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। गुरु के दशम भाव में गोचर/Jupiter in 10th House करने के कारण नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों की चांदी ही चांदी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान की प्राप्ति होने के योग हैं। इस वर्ष व्यापारियों का बिजनेस रफ़्तार पकड़ेगा और उन्हें पैसा कमाने के कुछ बेहतरीन मौके मिल सकते हैं। बात अगर आपकी सेहत की करें तो इस वर्ष आप अपने उत्तम स्वास्थ्य का आनंद ले सकते हैं।

 

2023 कर्क वार्षिक राशिफल/Kark Rashifal 2023

कर्क राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। राहु का दशम भाव से गोचर नौकरीपेशा लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर सकता है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में आकस्मिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। केतु का चतुर्थ भाव से गोचर आपकी मानसिक व घरेलू शांति को भंग कर सकता है। शनिदेव के अष्टम भाव से गोचर करने के कारण विवाहित लोगों की मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है लेकिन अंततः हालात काबू में आ जायेंगे। यह साल व्यापारियों के लिए उन्नतिदायक हो सकता है। उन्हें अपने बिजनेस को फ़ैलाने के बढ़िया मौके मिल सकते हैं। शनिदेव की द्वितीय भाव पर दृष्टि होने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन होते रहेंगे। गुरु का नवम भाव से गोचर आपके अंदर आध्यात्मिकता का संचार करेगा। आप कुछ तीर्थ यात्राओं का आनंद भी ले सकते हैं। भाग्य पक्ष प्रबल रहने के कारण अनेक समस्याओं से आपका बचाव होगा। पंचम भाव पर शनिदेव की दसवीं दृष्टि होने के कारण प्रेम संबंध/Love Marriage आपके लिए सिरदर्दी का कारण बन सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो इस साल आप काफी फिट रह सकते हैं।

 

2023 सिंह वार्षिक राशिफल/Singh Rashifal 2023

सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष काफी हद तक बढ़िया रह सकता है। राहु के नवम भाव से गोचर करने के कारण आप विदेश भ्रमण कर सकते हैं। केतु का तृतीय भाव से गोचर आपके पराक्रम व साहस को बढ़ाएगा। आपकी कार्यक्षमता काफी अच्छी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं/Job Promotion Yoga व्यापारियों की किस्मत बुलंदियों पर रहेगी। आप अपने बिजनेस में दिन-दुगनी रात-चौगुनी तरक्की कर सकते हैं। शनिदेव का सप्तम भाव से गोचर आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात करेगा। जीवनसाथी से आपका तालमेल काफी अच्छा रहने की संभावना है। पंचम भाव पर राहु की नवम दृष्टि होने के कारण आपके प्रेम जीवन में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। प्रेमी से आपके लड़ाई-झगडे हो सकते हैं। गुरु का अष्टम भाव से गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सहायक होगा। आपके आर्थिक हालात काफी उम्दा रह सकते हैं। इस वर्ष आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने के आसार हैं। आप अपनी तंदुरुस्ती का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

 

2023 कन्या वार्षिक राशिफल/Kanya Rashifal 2023

कन्या राशि के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मिले-जुले फल लेकर आ सकता है। छठे भाव से शनिदेव के गोचर करने के कारण आपके विरोधियों को मुँह की खानी पड़ सकती है। आपकी सेहत उत्तम रह सकती है/Health Astrology Prediction आप जीवन की मुश्किलों व कठिनाइयों से लोहा लेने में सफल रहेंगे। सप्तम भाव से गुरु ग्रह का गोचर आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम की वर्षा कर सकता है। आपके जीवनसाथी की आध्यात्मिकता बढ़ सकती है। आप दोनों की अंडरस्टैंडिंग बहुत ही अच्छी रह सकती है। प्रेम जीवन के लिए यह वर्ष चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्रेमी से आपका अलगाव हो सकता है। ग्रहों की चाल बता रही है कि नौकरीपेशा लोगों व व्यापारियों के लिए यह वर्ष काफी उन्नतिदायक रह सकता है। व्यापारियों को बड़े पैमाने पर आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। केतु के द्वितीय भाव में गोचर करने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति अस्थिर रह सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बिना सोचे समझे किए गए निवेश के कारण आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। वैसे इस वर्ष आपकी सेहत अच्छी रहेगी मगर अष्टम भाव से राहु का गोचर आकस्मिक दुर्घटनाएं करा सकता है इसलिए वाहन आदि चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

 

2023 तुला वार्षिक राशिफल/Tula Rashifal 2023

तुला राशि के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष आपके दांत खट्टे कर सकता है। पंचम भाव से शनिदेव के गोचर करने के कारण आपका प्रेम जीवन तो ठीक रहेगा लेकिन सप्तम भाव में स्थित राहु आपके वैवाहिक जीवन की नैया डुबो सकता है। जीवनसाथी से अनबन या उनका ख़राब स्वास्थ्य आपके माथे पर चिंता की लकीरें खींच सकता है। बिजनेस में आपको तगड़े नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। प्रथम भाव से केतु के गोचर करने के कारण इस वर्ष आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। छठे भाव से गुरु के गोचर करने के कारण आपका भाग्य मंदा रह सकता है। संतान से आपका विरोध हो सकता है हालांकि नौकरीपेशा लोगों को कुछ अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक बनाए रखने में गुरु ग्रह का गोचर/Jupiter Transit मददगार साबित हो सकता है।

 

2023 वृश्चिक वार्षिक राशिफल/Vrishchik Rashifal 2023

वृश्चिक राशि के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मजेदार साबित हो सकता है। चतुर्थ भाव से शनिदेव के गोचर के कारण आपकी पारिवारिक व मानसिक शांति बरक़रार रहेगी। इस वर्ष आप कोई नया घर या जमीन-जायदाद भी ख़रीद सकते हैं। गुरु के पंचम भाव से गोचर करने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति/Finance Horoscope बेहतरीन रह सकती है। हालाँकि 22 अप्रैल के बाद आपको आर्थिक मामलों के प्रति थोड़ा सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए। छठे भाव में स्थित राहु के कारण आप अपने शत्रुओं को पछाड़ने में सफल रहेंगे। आपको आकस्मिक रूप से कुछ आर्थिक लाभ भी हो सकता है। बारहवें भाव में स्थित केतु के कारण आपकी आध्यात्मिकता बढ़ सकती है। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। कुछ लोगों को पैरों में दर्द की शिकायत या अनिद्रा की समस्या हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की हो सकती है। आपको कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है। बिजनेस करने वाले भी अपने व्यापार में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं। इस वर्ष आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशियों व प्रेम की बौछार होने का योग है। इस साल आपकी सेहत बेहतर रहेगी।

 

2023 धनु वार्षिक राशिफल/Dhanu Rashifal 2023

धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष धनु राशि वालों के लिए बेहतरीन रह सकता है। तीसरे भाव में शनि का गोचर आपकी संघर्ष क्षमता को बढ़ाएगा। आपके अंदर साहस व आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति शानदार रह सकती है। चतुर्थ भाव में गुरु का गोचर/Jupiter in Fourth House आपको नौकरी में जबरदस्त सफलता प्रदान कर सकता है। आप अच्छे काम की बदौलत अपने बॉस की वाहवाही लूटने में सफल रहेंगे। सहकर्मियों से भी आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। व्यापारियों की पाँचों उँगलियाँ घी में रहने के आसार हैं। घरेलू व पारिवारिक जीवन में खुशियों का संचार होगा। आपका वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मगर पंचम भाव से राहु के गोचर के कारण आपके प्रेम जीवन में निराशा के बादल छा सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से धोखा मिल सकता है। इस वर्ष आपकी सेहत बहुत ही उत्तम रहने के संकेत हैं।

 

2023 मकर वार्षिक राशिफल/Makar Rashifal 2023

मकर राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मिला-जुला रह सकता है। आपकी राशि से शनिदेव का द्वितीय भाव में गोचर इस वर्ष आपको आर्थिक समृद्धि प्रदान कर सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रह सकती है। आपको अपने कुटुंब व परिवार का बहुत ही अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। तीसरे भाव में गुरु का गोचर आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। जीवनसाथी से आपके रिश्ते कटु रह सकते हैं। आपको प्रेम जीवन में भी हताशा का सामना करना पड़ सकता है। राहु के चतुर्थ भाव में गोचर के कारण आपका स्थान परिवर्तन या निवास परिवर्तन हो सकता है। आपके घर की शांति भंग हो सकती है। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा रह सकता है मगर केतु के दशम भाव में गोचर करने के कारण नौकरीपेशा लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है/Job Issue in birth chart सेहत की बात करें तो इस वर्ष आपकी सेहत काफी उम्दा रहने के संकेत हैं। आप अपने अच्छे स्वास्थ्य का जमकर मजा ले सकते हैं।

 

2023 कुंभ वार्षिक राशिफल/Kumbh Rashifal 2023

कुंभ राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है। शनिदेव के प्रथम भाव में गोचर करने के कारण आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रह सकती है। गुरु के द्वितीय भाव में गोचर करने के कारण आर्थिक मामलों में भी आपको अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रह सकती है। राहु के तृतीय भाव में गोचर करने के कारण आपका जोश व उत्साह चरम सीमा पर रह सकता है। मगर आपके वैवाहिक जीवन को ग्रहण लग सकता है/Married Life Problems जीवनसाथी का स्वास्थ्य ख़राब रह सकता है या उनसे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। केतु के नवम भाव में गोचर करने के कारण आपके पिता का सेहत प्रतिकूल रह सकती है। आपको तीर्थ यात्राएं करने के अनेक मौके मिल सकते हैं। आपके प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं।

 

2023 मीन वार्षिक राशिफल/Meen Rashifal 2023

मीन राशि के वार्षिक राशिफल 2023 के अनुसार यह वर्ष मिला-जुला परिणाम लेकर आ सकता है। शनिदेव के द्वादश भाव में गोचर करने के कारण आपको विदेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है। अनेक प्रकार की हानियों से आपका बचाव हो सकता है। गुरु के प्रथम भाव में गोचर करने के कारण आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रह सकती है। आपकी किस्मत चमक सकती है। प्रेम व वैवाहिक जीवन से आपको असीम सुख प्राप्त हो सकता है। राहु के द्वितीय भाव में गोचर करने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। आपको आकस्मिक लाभ या नुकसान भी हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग विदेश यात्रा पर जा सकते हैं/Foreign Travel Yoga केतु का अष्टम भाव से गोचर बीच-बीच में आपका तनाव बढ़ा सकता है। आपको छोटी बड़ी अनेक प्रकार की हानियां हो सकती हैं। आकस्मिक चोट लगने का योग भी है।