आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ नए काम को देने के साथ ही घर में बड़ों के साथ व्यस्तता को देने वाली है। आज के दिन छात्र पढ़ाई के लिए पूरी मेहनत की जरूरत होगी। इस समय जितना हो सके अपने हर काम को ध्यान से रखें।करियर - काम के मामले में आज का दिन काफी व्यस्तता से भरा रह सकता है। आप दूसरों को अपनी ओर से कुछ ट्रेनिंग दे सकते हैं और इस दौरान आप के काम की स्थिति पर अधिकारियों का भी असर देखने को जरूर मिलेगा।फाइनेंस - धन की स्थिति अनुकूल रह सकती है और इस दौरान अपनों की ओर से कुछ धन राशि भी मिल सकती है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर रह सकता है, रिश्ते आज आपके लिए सुखद रह सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति सामान्य रह सकती है आप इस समय अपनी सेहत के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत भी करेंगे।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए घर परिवार में काम बने रहेंगे एक के बाद दूसरे काम करने में आप आगे होंगे। इस समय छोटे भाई बहनों की कुछ देख भाल आप के जिम्मे भी आ सकती है। घर के हालात आपको अपनों के साथ मिलकर रहने का संकेत देते हैं।करियर - काम को लेकर आज का दिन आप के लिए बेहतर रह सकता है, इस समय के दौरान कुछ नए नियम आप को सुनने को मिल सकते हैं। इस समय पर कारोबार में तेजी बनी रह सकती है वहीं जो लोग आनलाइन काम कर रहे हैं उनके लिए स्थिति कुछ सामान्य ही होगि।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन आप काफी बातों में बचत का उपयोग भी करने वाले हैं।लव लाइफ - रिश्तों के लिहाज से दिन आपको थोड़ा सब्र करने को कहता है, इस समय के दौरान आप अपने घर के लोगों की ओर से रिश्ते में अनुमति के इंतजार में भी रह सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो इस समय के दौरान आप को हाथ पैरों में जलन की शिकायत रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए दिन के काम की अधिकता के चक्कर में अपने कामों की अनदेखी परेशान कर सकती है। घर पर कोई छोटी सी पार्टी का भी आयोजन हो सकता है। इस समय दोस्तों के साथ मस्ती का मौका भी मिल सकता है।करियर - नौकरी में आज के अधिकारियों के साथ कुछ बातें बनी रहने वाली हैं, कुछ मामलों में सहमति रहेगी तो कुछ में अनबन का रुख बना रह सकता है। अगर कोई इवेंट प्लान हो रहा है तो उसमें बढ़ चढ़ कर शामिल होने की जरूरत है।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष को लेकर इस समय आप दूसरों के साथ अपनी बचर से जुड़ी योजनाओं के बारे में बातचीत कर सकते हैं।लव लाइफ - दिल के मामले में आज के दिन आप काफी उत्साहित रहने वाले हैं अपने दिल की बातों को दोस्तों के साथ साझा भी करेंगे। हेल्थ - सेहत के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ के चलते थकान से प्रभावित रह सकता है। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति काम करने के लिए प्रेरित कर सकती है। आप अपने काम के सिलसिले में दोस्तों से मदद ले सकते हैं। इस समय पर घर के कामों को माता-पिता सभी के साथ साझा करेंगे जिससे बच्चों को सही से काम करने का तरीका भी पता चलेगा।करियर - आज के दिन काम के मामले में आप को विश्वास भी अच्छा रहेगा और जोश भी आप में बहुत अधिक रहने वाला है। आज के दिन अपनी छिपी हुई प्रतिभा को सामने भी रखने में सफल रहेंगे।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष की अगर बात की जाए तो इस समय आप को माता या किसी स्त्री पक्ष से लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - दिलों में अनबन तो होगी लेकिन जब बात आएगी साथ कहीं जाने की तो एक साथ निकल सकते हैं।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन सामनय ही रहेगी काम और खुद को दोनों को संभालने की कोशिश ही आप को सेहत से बेहतर बना सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वाले दिन आज के दिन कुछ स्वभाव से कठोर या भी ज्यादा ही भावुक रह सकते हैं। घर पर मन कम ही लग पाए इस दौरान एकांत में समय बिताने की इच्छा भी अधिक ही रहने वाली है। कुछ सोशल साइट पर रिसर्च से जुड़े काम में शामिल हो सकते हैं। करियर - काम के मामले में आज के दिन की स्थिति आप को कुछ मामलों में बहस इत्यादि से परेशान कर सकती है। आज के दिन अपने कुछ फैसलों को लेकर ढिलाई बरतें क्योंकि आप का सख्त रुख दूसरों के साथ मुश्किलों को देने वाला हो सकता है। फाइनेंस - कुछ खर्च बढ़ने वाले हैं सेहत हो या फिर कहीं जाने की बात इन पर ही धन अधिक लगने वाला है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप रिश्तों को लेकर कुछ लापरवाही का शिकार भी रहेंगे जिससे आपस में मतभेद रहेंगे इन बातों से बचें जिससे रिश्ता बेहतर बना रहे। हेल्थ - आज के दिन खुद को एक्टिव बना के रखें क्योंकि आप आलस्य और थकान के कारण अपने कितने ही कामों में अटक सकते हैं। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति घर पर कामकाज की अधिकता और बड़ों के साथ कुछ जरूरी कामों में शामिल रखने वाली है। आज के दिन आप किसी सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए छोटी सी यात्रा भी कर सकते हैं।करियर - काम की अगर बात करें तो इस समय आप के लिए छोटी छोटी बातें अहम रहने वाली हैं, आज के दिन काम के साथ साथ आप को बाहरी कामों की बागड़ोर भी संभालनी पड़ सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामले में दिन कुछ प्राप्ति को देगा छोटा ही सही पर कहीं से कोई लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी की ओर प्रेम की बातचीत मन को खुशी और उमंग को देने वाली है।हेल्थ - अगर संभव हो सके तो किसी खेलकूद का हिस्सा बनें या अपने वर्कआउट पर ध्यान दें इससे लाभ मिलेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज के दिन ग्रहों का प्रभाव मन के साथ साथ अपनों को भी कर देगा प्रभावित। एक दूसरे के साथ कुछ लंबी बातें हो सकती हैं और साथ ही अपने रिश्ते में आप काफी कुछ करने के मूड में भी रहेंगे। बच्चों की पढ़ाई आज अच्छे से हो पाएगी।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ मामलों में आप को इस समय अपने अधिकारियों से मदद की मांग करने वाले हैं। कुछ कार्यक्षेत्र की पॉलिसी में बदलाव की स्थिति भी आज के दिन चर्चा का विषय बनी रह सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में दिन मिला जुला सा रह सकता है कुछ जरुरी खर्च तो होंगे ही साथ ही कोई बचत आप को सुकून भी देने वाली है।लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते इस समय समय की कमी के चलते ही थोड़ा उदास हो सकते हैं लेकिन भरोसे और आपसी बातचीत का दौर आपको मजबूती देने वाला है। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन की स्थिति आपको कुछ सकारात्मक पक्ष देने वाली है, इस दौरान आप आयुर्वेदिक चीजों का उपयोग करते हुए लाभ देख पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन रहेगा कुछ काफी मामलों में भागमभाग वाला किसी एक बात पर ध्यान लगा के रख पाना मुश्किल रह सकता है। इस समय के दौरान मित्रों के साथ अचानक ही कहीं घूमने फिरने का प्लान आप को रोमांच से भर सकता है।करियर - कामकाज की अधर बात की जाए तो इस समय आप अपने आस पास के लोगों के साथ कुछ बेहतर और अच्छी प्रतिस्पर्धा में शामिल हो सकते हैं। नौकरी में आज के दिन आप अपने टाइम टेबल का रखें ध्यान जिससे कोई काम बाद के लिए न बचे।फाइनेंस - आज खर्चों के मामले में आस पास की चीजों पर पैसों का व्यय होने वाला है, जीवन साथी की ओर से धन की मांग बनी रहने वाली है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में कपल्स के लिए रिश्ते गहरे और शानदार रहेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में घर के बड़ों की सेहत का रखना होगा ध्यान।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वाले इस समय अष्टमस्थ स्थिति के कारण मानसिक रुप से कुछ ज्यादा ही उलझनों से भरे रह सकते हैं। एक के बाद एक विचार मन पर गहरा प्रभाव भी डालने वाले है। आज के दिन घर के कामों को ध्यान से करें लापरवाही हो सकती है।करियर - काम के लिए आज के दिन आप की मेहनत भी कुछ मामलों में असफल रह सकती है इसलिए निराश न हों जो आप प्रयास कर रहे हैं आने वाले दिनों में उनके अनुकूल परिणाम भी आप देख पाएंगे।फाइनेंस - आज के दिन आप की बचत किसी न किसी कारण से खर्च हो सकती है कुछ बेकार की चीजों पर भी धन व्यय हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आप रिश्तों के विवाद के चलते आज दूरी की इच्छा ही रखेंगे समय अकेले ही निकालना चाहेंगे।हेल्थ - वाहन इत्यादि का संभल कर उपयोग करें सेहत पर लगातार निगाह बनाए रखें क्योंकि लापरवाही भी समस्या दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए घर पर काम करने का मौका ज्यादा ही विस्तार लेने वाला है इस दौरान आप छोटे भाई बंधुओं की जिद के कारण भी कुछ चिड़चिड़े हो सकते हैं। घर पर कुछ कामों या फिर बाहर किसी आयोजन इत्यादि में शामिल होने के लिए जाना पड़ सकता है।करियर - काम में इस दौरान आपको अपनी मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। वैसे कुछ अन्य लोग आप के काम का क्रेडिट लेने की कोशिश भी करने वाले हैं तो परेशान न हों चाहे कोई कितनी भी कोशिश बस आप अपनी मेहनत को बनाए रखें।फाइनेंस - खर्चों के मामले में आज के दिन जीवन साथी के साथ कुछ घर के सामान की खरीदारी बनी रहने वाली है।लव लाइफ - आपके साथी को आपसे कुछ अधिक समय की इच्छा रह सकती है तो उन्हें ध्यान दें और समय बिताएं।हेल्थ - स्वास्थ्य की स्थिति मिलेजुले असर वाली रह सकती है। कुछ न कुछ बातें मानसिक स्थिति पर दबाव बढ़ा सकती हैं लेकिन चीजें नियंत्रण में रहेंगी। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुम्भ राशि के लिए आज के दिन की स्थिति काफी कुछ बातों में आप को नए लोगों के साथ मुलाकात देगी वहीं अपने परिवार के बड़ों पर ध्यान दें और चीज़ों को अच्छा बनाए रखने के लिए उनकी देखभाल में समय बिताएं।करियर - काम के नज़रिए से अपने प्लान पूरे करने के लिए कुछ लोगों के साथ काम करना आपके लिए सहायक बनेगा। बिज़ी हो सकते हैं। बिजनेस में दोपहर का समय तेजी से मुनाफा दिला सकता है।फाइनेंस - आज के दिन कोई कानूनी मामलों में पैसे खर्च हो सकते हैं या कोई किस्त चुकाने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते आज के दिन कुछ उलझनों में बंधे रहने वाले है। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन कि स्थिति आप को कुछ थकान या बुखार दे सकती है अपना पूरा ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन : मीन राशि वाले आज के दिन अपनों के सतह घूमने फिरने या लंबी बातचीत में बिताने वाला रह सकता है। इस समय के दौरान आप कुछ दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। घूमने फिरने के लिए दिन बढिया रह सकता है। करियर - काम के लिए आज का दिन आप की रचनात्मकता को बहुत ही बेहतर तरीके से बढ़ा सकता है। व्यापार में आज के दिन आप के पास अच्छी भीड़ दिखाई दे सकती है और कुछ न कुछ अच्छे सौदे होने वाले हैं। फाइनेंस - कोई बड़ा खर्च आने वाला है अगर आपने किसी से पैसे उधार लिए हैं तो आज आप उन्हें चुका सकते हैं।लव लाइफ - प्यार के मामलों में आप अपने साथी की बात गंभीरता से सुनेंगे और इमोशनली जुड़ा हुआ महसूस करेंगे।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिला-जुला रह सकता है, लेकिन इस दौरान आंखों या गले की स्थिति पर थोड़ा असर पड़ सकता है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल