अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
15 March, 2023
(Wednesday)
to
13 April, 2023
(Thursday)

सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
14th March 2020 - 12th April 2020
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
14th March 2021 - 13th April 2021
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
15th March 2022 - 13th April 2022
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
15th March 2023 - 13th April 2023
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
14th March 2024 - 12th April 2024
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
14th March 2025 - 13th April 2025
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
15th March 2026 - 13th April 2026
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
15th March 2027 - 13th April 2027
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
14th March 2028 - 12th April 2028
सूर्य का मीन राशि में गोचर
सूर्य के मीन राशि में गोचर/sun transit in Pisces
14th March 2029 - 13th April 2029
सूर्य में मीन राशि का गोचर
- सूर्य का धनु राशि में गोचर
- वृश्चिक राशि में सूर्य का गोचर
- सूर्य का तुला राशि में गोचर
- सूर्य का कन्या राशि में गोचर
- सिंह राशि में सूर्य का गोचर
- सूर्य का कर्क राशि में गोचर
- मिथुन राशि में सूर्य का गोचर
- वृषभ राशि में सूर्य के गोचर
- सूर्य का मेष राशि में गोचर
- सूर्य के मीन राशि में गोचर
- सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर
- सूर्य का मकर राशि में गोचर
ग्रहों के राजा सूर्य जल्द ही मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 15 मार्च, 2023 से सूर्यदेव करेंगे देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य का मीन राशि में परिवर्तन बहुत खास माना जा रहा है क्योंकि मीन राशि में स्वयं गुरुदेव बृहस्पति विराजमान हैं और यह गोचर लोगों के जीवन में कई बड़े परिवर्तन ला सकता है।
मीन राशि में सूर्य का गोचर/Sun Transit in Pisces जीवन में आध्यात्मिकता, भावनात्मक जागरूकता और ज्ञान में वृद्धि लाता है। यह अवधि धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रचनात्मकता और बुद्धिमता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी।
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यह समय आत्मनिरीक्षण, ध्यान और अपनी मानसिक क्षमताओं को समझने के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जिन लोगों की जन्म कुंडली में मीन राशि मजबूत स्थिति में है या उच्च की है वो इस गोचर के दौरान अपनी इच्छाशक्ति और कार्यों के प्रति दृढ़ संकल्प का अनुभव कर सकते हैं लेकिन यदि मीन राशि की स्थिति सही नहीं हैं तो आपको इमोशनल उतार-चढाव और कंफ्यूज़न का सामना करना पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, सूर्य का मीन राशि में गोचर आध्यात्मिक संचार और भावनात्मक जुड़ाव ला सकता है। इसके अलावा मीन राशि वालों को लोगों के प्रति प्यार और दया के साथ-साथ प्रकृति और ईश्वर से जुड़ने का मौका भी मिलेगा।
सूर्य का मीन राशि में गोचर विभिन्न राशियों को किस तरह प्रभावित करेगा?/ How Sun transit in Pisces will affect different signs?
सूर्य का मीन राशि में गोचर सभी राशियों पर विभिन्न प्रभाव डाल सकता है। यह प्रभाव हर किसी की जन्म-कुंडली के ग्रह, नक्षत्रों, और सूर्य और मीन राशि की स्थिति के अनुसार अलग-अलग होता है।
सूर्य का मीन राशि में गोचर अलग-अलग राशियों को कुछ इस प्रकार से प्रभावित करेगा:
सूर्य के मीन राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Aries
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान मेष राशि वालों की ऊर्जा और स्फूर्ति में गजब का इजाफ़ा देखने को मिलेगा। आप अपने विचारों का आदान-प्रदान करने में सक्षम रहोगे। आपको नए-नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा जिससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। मेष राशि वालों को इस दौरान किसी भी तरह के बड़े निर्णय लेने से पहले अपने मन की आवाज जरूर सुननी चाहिए। अपने अंतर्मन से लिए गए फैसलों से आपको लाभ जरूर मिलेगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Taurus
वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर शानदार रहेगा। आपकी रचनात्मक सोच में अचनाक उछाल देखने को मिल सकता है। वृषभ राशि वाले अपने हर कार्य को बहुत ही कुशलतापूर्वक पूरा करेंगे फिर चाहे वो आपका प्रोफेशनल कार्य हो या फिर कोई हॉबी। आप हर कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। आप अपने नवीन विचारों से सभी को प्रभावित करोगे। कुल मिलाकर, यह गोचर आपके जीवन में एक बड़े गेम चेंजर की तरह साबित होगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Gemini
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर आध्यात्मिक संबंधों को मजबूत बना सकता है। इस अवधि के दौरान आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। आप अपने अंतर्मन की आवाज सुनोगे और आपका ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा बनेगा। आप अपने जीवन के सही उद्देश्य को पहचान पाओगे। आपको मानसिक सुख-शांति का अनुभव होगा। मिथुन राशि वालों को अपनी सोच-समझ के अनुसार ही आगे बढ़ना है। आपके जीवन में खुशियों का भंडार बना रहेगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Cancer
कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपके मन में लोगों के प्रति दया और करुणा की भावना बढ़ेगी। आप लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करोगे। निजी रिश्तों में आपसी प्यार और विश्वास बढ़ेगा। आप एक दूसरे के प्रति सहानुभूति और सद्भाव रखोगे। आपके रिश्तों के लिए यह समय बेहद खास रहेगा और आपके निजी संबंधों में विश्वास की डोर और अधिक मजबूत होगी।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Leo
सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। आप अपने निर्णयों के प्रति स्पष्ट रहेंगे और हर काम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपके रिश्तों में अगर किसी भी तरह की गलतफहमियां चल रही थी तो इस दौरान आपके सभी गिले-शिकवे दूर हो जाएंगे। आप रिश्तों में एक नई शुरुआत करेंगे। आपको इस समय का अधिक से अधिक लाभ उठाना है ताकि आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहे।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Virgo
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। आपको काम के साथ-साथ अपनी सेहत के साथ बेलेंस बनाकर चलना होगा। जरूरी है की आप अपने लाइफस्टाइल में हेल्दी हैबिट शामिल करें। एक संतुलित आहार, योग और व्यायाम आपके स्ट्रेस को काफ़ी हद तक दूर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी मानसिक सेहत में सुधार आएगा। आपको अपनी मानसिक और शारीरिक सेहत का ध्यान रखना होगा। इसके अलावा आपको करियर, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में लाभ ही लाभ मिलेगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव// Effects of Sun transit in Pisces on Libra
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं होगा। आपके जीवन में इसका अच्छा-खासा प्रभाव देखने को मिलेगा। यह गोचर आपके जीवन में आध्यात्मिक जागृति की भावना ला सकता है। आपके मन में अपने जीवन का उद्देश्य जानने की उत्सुकता पैदा हो सकती है। आप आध्यात्म और योग के जरिए मानसिक सुख का अनुभव कर सकते हैं। आप आत्म-खोज के मार्ग पर निकल सकते हैं। यह गोचर आपको मानसिक शांति देगा। आप हर कार्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करोगे।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Scorpio
सूर्य के मीन राशि में गोचर का वृश्चिक राशि वालों पर बहुत ही शानदार प्रभाव होगा। आपके जीवन में रचनात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का विस्फोट होगा। आपका अपने मनपसंदीदा कार्यों जैसे पेंटिंग, राइटिंग या संगीत के प्रति जुनून बढ़ेगा। कार्यस्थल पर भी आप हर कार्य में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। हर काम में कुछ नया और कुछ अलग करने के प्रेरणा आपको सफलता प्रदान करेगी। यह आपके जीवन के श्रेष्ठ समय में से एक होगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Sagittarius
धनु राशि वालों के लिए यह गोचर परिवर्तन लेकर आएगा। आप अपनी भावनाओं और इच्छाओं में बदलाव का अनुभव महसूस कर सकते हैं। आप अपने परिवार के साथ जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आप अधिकतर समय अपने परिवार के साथ आराम से बिताओगे। आप कुकिंग, पेंटिंग या आराम फरमाते हुए अपने इस समय का लुत्फ उठाओगे। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Capricorn
मकर राशि वालों के लिए यह गोचर इमोशनल हीलिंग का काम करेगा। यह गोचर आपको मानसिक संवेदनशीलता प्रदान करेगा। आपको अपने अतीत से बाहर आने में मदद मिलेगी और आपके मन में सुकून होगा। आप अपने जीवन की एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आप नए रिश्तों, नए अवसरों और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ते चले जाओगे। आप पहले के मुकाबले बेहतर महसूस करोगे। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर जीवन की एक नई शुरुआत लेकर आएगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effects of Sun transit in Pisces on Aquarius
कुंभ राशि वाले इस गोचर के दौरान मिला-जुला प्रभाव अनुभव कर सकते हैं। आप आत्मनिरीक्षण की भावना महसूस कर सकते हो। आप अपने जीवन में लिए गए निर्णयों के बारे में पुनर्विचार कर सकते हैं। इस अवधि में आप अपने वर्तमान और अतीत के बारे में एक बार अच्छी नई सोच अपनाओगे। आप अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर काम कर सकते हैं। भविष्य में क्या करना है इसके बारे में आप अच्छे से विश्लेषण कर पाने में कामयाब रहोगे। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव// Effects of Sun transit in Pisces on Pisces
मीन राशि वालों के लिए यह गोचर एक नवनिर्माण लेकर आएगा। आप अपने जीवन में नए लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई योजनाएं बनाओगे। आपकी सोच और आपके कार्यों में नए विचारों का समावेश होगा। यह गोचर आपकी रचनात्मकता और कल्पनाओं में वृद्धि ला सकता है। आप अपने भविष्य से जुड़ी योजनाएं बना सकते हो। मीन राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयां देखने को मिल सकती है। यह गोचर आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
Sun Transit
- सूर्य का धनु राशि में गोचर
- वृश्चिक राशि में सूर्य का गोचर
- सूर्य का तुला राशि में गोचर
- सूर्य का कन्या राशि में गोचर
- सिंह राशि में सूर्य का गोचर
- सूर्य का कर्क राशि में गोचर
- मिथुन राशि में सूर्य का गोचर
- वृषभ राशि में सूर्य के गोचर
- सूर्य का मेष राशि में गोचर
- सूर्य के मीन राशि में गोचर
- सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर
- सूर्य का मकर राशि में गोचर
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त