अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
07 June, 2023
(Wednesday)
to
23 June, 2023
(Friday)

बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
9th May 2020 - 23rd May 2020
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
1st May 2021 - 25th May 2021
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
3rd June 2021 - 6th July 2021
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
25th April 2022 - 1st July 2022
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
7th June 2023 - 23rd June 2023
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
8th June 2029 - 27th June 2029
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
24th April 2029 - 9th May 2029
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
27th April 2028 - 4th July 2028
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
6th May 2027 - 22nd May 2027
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
15th May 2026 - 28th May 2026
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
23rd May 2025 - 5th June 2025
बुध का वृषभ राशि में गोचर
बुध का वृषभ राशि में गोचर/Mercury transit in Taurus
31st May 2024 - 13th June 2024
बुध का वृषभ राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह व्यक्ति की बुद्धि, वाणी, संचार, निर्णय लेने की क्षमता एवं व्यवहार को प्रभावित करता है। राशि चक्र में दूसरी राशि वृषभ है और इसका स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसका बुध के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध माना गया है। इसके साथ ही, यह राशि किसी की इच्छा शक्ति, कठोरता, आय, लक्ष्यों, महत्वाकांक्षाओं, परिवार और दोस्तों आदि का प्रतीक होता है। बुध ग्रह, वृषभ के दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी होता है। वृषभ राशि पर बुध का प्रभाव वृषभ राशि के लिए अनुकूल प्रभाव देने वाला माना गया है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, आपका दूसरा भाव किसी के पारिवारिक संबंधों, व्यावसायिक परिस्थितियों, नौकरी, प्रतिभा और भौतिकवादी चीजों जैसे संपत्ति, खाद्य पदार्थ, संपत्ति, संसाधन आदि को दर्शाता है। वहीं, आपका पंचम भाव रचनात्मक प्रतिभा, शैक्षणिक योग्यता, मनोरंजन, ऊर्जा और उत्साह, नई चीजों में रुचि, प्रतियोगिता आदि का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए इन सभी क्षेत्रों में बुध के गोचर/Mercury transit in Taurus का कुछ न कुछ प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Aries
मेष राशि के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध ग्रह का गोचर होने से वाणी एवं ज्ञान पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिल सकता है। आप अपने विचारों को धाराप्रवाह रूप से व्यक्त करने में सक्षम होंगे। लोग आपके अच्छे इरादों को समझेंगे और आपको उनका पूरा सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। आपके विचारों की उत्कृष्टता एवं आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। हालाँकि कुछ मामलों में आपके आत्मविश्वास और वाणी के प्रभाव से दूसरे लोग आपसे ईर्ष्या भी कर सकते हैं, साथ ही कुछ मामलों में तर्क-वितर्क विवाद की स्थिति में भी पहुंच सकता है इसलिए आवश्यकता होगी स्वयं को शांत बना कर रखने की ओर व्यर्थ के विवाद से खुद को बचाने की कोशिश करें। संपत्ति या निवेश के माध्यम से लाभ कमाने की अच्छी संभावना देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ा कमी देखने को मिल सकती है। खानपान में ध्यान रखने और नियमित रुप से व्यायाम इत्यादि क्रियाओं को जीवन शैली में शामिल करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रह सकता है। आप कुछ खेल गतिविधियों में भी शामिल हो सकते हैं जो आपको फिट रखने में सहायक होंगी।
वृषभ राशि में बुध के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर इनके लग्न भाव/Ascendant को प्रभावित करने वाला है अर्थात इनकी ही राशि पर होने वाले बुध के गोचर के कारण इनका व्यक्तित्व और विचारधारा में बदलाव और स्थिरता देखने को मिल सकती है। इसके प्रभाव से आप अपनी वाक कौशल में सुधार एवं बदलाव को देख पाएंगे। आपके बोलने का प्रभावशाली तरीका कई लोगों को आकर्षित करने में सक्षम होगा। आपको एक मजबूत व्यक्तित्व प्राप्त हो सकता है। इस समय के दौरान आप मृदुभाषी और विनम्र व्यवहार से युक्त होंगे जो सभी के दिलों को छू लेने वाला होगा। इस समय संबंधों में आपको कुछ सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आपसी समझ और प्रेम में वृद्धि होगी। इस समय को वृषभ राशि के लोग शांति और सद्भाव से व्यतीत करने में सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन के कारण सफलता भी प्राप्त हो सकती है। यह समय जरूरी है कि कार्यालय की राजनीति से दूर रहें। अपने काम को समय रहते पूरा करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, उचित आहार शैली और नियमित व्यायाम द्वारा आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं।
वृषभ राशि पर बुध के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Gemini
मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है, क्योंकि द्वादश भाव व्यय का भाव भी होता है। ऐसे में खर्चों की अधिकता बनी रहने से बचत प्रभावित हो सकती है। बुध ग्रह आपकी राशि के बारहवें भाव/Twelfth house में होगा, जो मानसिक तनाव और काम की क्षमता को दर्शाने वाला होगा। इस समय के दौरान, मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ तनावपूर्ण स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए, बहुत अधिक कार्य करके अपने आप को तनाव में न डालें और काम में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। व्यावसायिक गतिविधियों में भाग्य का सहयोग मिल सकता है और लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय पर खर्चों पर नज़र बनाए रखना आवश्यक होगी अन्यथा अनावश्यक खर्च करना आपको परेशानी में भी डाल सकते हैं। अपने साथी के साथ लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। प्रेम संबंधों में बनी दूरी को समाप्त करने के लिए किए गए आपके प्रयास ही आपको बेहतर फल दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र अथवा किसी भी काम में विलम्ब की स्थिति से बचें। समय पर काम पूरा करने से आपको अच्छे लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है।
वृषभ राशि में बुध के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर एकादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के लाभ भाव पर गोचर के कारण आपको आर्थिक रूप से कुछ अच्छे संकेत देखने को मिल सकते हैं। इस समय पर आपको अपने वित्त, रिश्ते, परिवार, काम-काज, बौद्धिकता आदि के मामले में कुछ लाभ प्राप्त करने के अवसर मिल सकते हैं। विदेश व्यापार के माध्यम से काम में वृद्धि, नए संबंध बनाने और अपने वित्तीय क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति के मौके मिल सकते हैं। इस समय दांपत्य जीवन/Married life में साथी की ओर से सहयोग की प्राप्त होती दिखाई देती है। रिश्तों में मजबूती देखने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों में स्थिति अनुकूल होगी और साथी के साथ आपसी समझ में भी मजबूती मिलेगी। कुछ बातों को लेकर नोकझोंक की स्थिति उभर सकती है, लेकिन अपने स्नेह और प्रेम द्वार आप उन्हें दूर कर सकते हैं। इस समय पर अपने अधिकारियों की ओर से सहयोग मिल सकता है और किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग काम आ सकता है। अपने बौद्धिक विचारों से अलग अच्छी छवि बनाने में भी सफल हो सकते हैं। इस समय पर स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, इस समय पर धूल-हवा और साफ सफाई में कमी के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हो सकती है, इसलिए अपना और अपने आस-पास की साफ सफाई एवं सुरक्षा का उचित ख्याल रखने की आवश्यकता होगी।
वृषभ राशि में बुध के गोचर का सिंह पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Leo
सिंह राशि के लिए बुध का प्रभाव इनके दशम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के कर्म भाव पर होने से आपके काम काज का क्षेत्र प्रभावित होगा। बुध के इस गोचर का आपके जीवन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ सकता है। ऑफिस में आप अधिक केन्द्रित दिखाई दे सकते हैं। इस समय आपके काम की सहयोगियों और वरिष्ठों द्वारा प्रशंसा भी की जा सकती है। आपके काम में आपकी उत्कृष्टता और समर्पण शैली ही आपकी सफलता का मुख्य आधार होगी। कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में फैसले भी ले सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि का योग बनता है, प्रेम संबंधों में सकारात्मकता बनी रहने से स्थिति अनुकूल होगी। आपको अपने जीवनसाथी/Life partner और प्रेमी की ओर से भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपको अपने लोगों का साथ हर कदम पर मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है, इस समय पर स्पोर्ट्स या योग इत्यादि शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने से मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूती प्राप्त होगी। यदि स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हैं तो लंबे समय तक नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है और संपत्ति इत्यादि में निवेश करने से लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Virgo
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर नवम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के गोचर द्वारा भाग्य का सहयोग मिलना संभव होगा। कामकाज में तेजी और कुछ उन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में अथवा अन्य कारणों से यात्राओं का भी समय बना हुआ है। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी बदलने की कोशिश में हैं या नए काम की तलाश में तो इस समय पर कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में व्यस्त रह सकते हैं, तथा अच्छे कार्यों के कारण आपको लोगों के मध्य पहचान बनाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। समाज में एक विशेष स्थान भी अर्जित करने सक्षम होंगे। प्रेम संबंधों/Love relationship के लिए स्थिति अनुकूल दिखाई देती है। अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। इस समय पर स्वास्थ्य के लिहाज से बाहरी खान पान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं, लेकिन इनसे जल्द ही निजात भी प्राप्त होगी।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Libra
तुला राशि के लिए बुध का गोचर आपके आठवें भाव पर होने से इस समय के दौरान मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अचानक से कुछ नुकसान अथवा आर्थिक क्षेत्र में खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती है। इस समय अप्रत्याशित रूप से चीजें आप पर असर डालने वाली रह सकती हैं। इस समय पर आप कुछ नई चीजों को सीखने के प्रति अधिक इच्छुक रह सकते हैं। आपका झुकाव आध्यात्मिक क्षेत्र की ओर भी अधिक रह सकता है। इस समय पर पुराने निवेश कुछ फायदे का सौदा भी सिद्ध हो सकते हैं, साथ है पैतृक संपत्ति/Ancestral property से कुछ लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन/Married life में साथी के साथ कुछ अनबन रह सकती है, और आपकी वाणी में कुछ कठोरता देखने को मिल सकती है, इसलिए आपको शांति और सावधानी से काम करने की आवश्यकता होगी तभी आप स्थिति को बेहतर ढंग से संभाल पाएंगे। इस समय पर किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज करने से आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है इसलिए चिकित्सक की सलाह अवश्य लीजिए। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत से सफलता की राह आसान हो सकती है। इस समय पर किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से बचना ही उचित होगा तथा समझदारी व ईमानदारी से किया हुआ काम फायदा देगा।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए बुध गोचर/Mercury transit सप्तम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के प्रभाव से आपको कुछ अनुकूल फलों की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन साथ ही कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आप की वाणी में बदलाव दिखाई देगा जो सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव दिखा सकता है। आपको अपने वैवाहिक जीवन में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए बेहतर संचार की आवश्यकता होगी और इसे अच्छा भी बनाया जा सकता है। इस समय खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है; अन्यथा, आपके व्यर्थ के खर्चों के चलते वित्तीय स्थिति कमजोर हो सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को अभी अपने काम में आगे बढ़ने के लिए सोच समझ कर ही फैसले लेने होंगे जल्दबाजी से बचना ही बेहतर होगा। आप अपने काम में कुछ लाभ की स्थिति भी देख सकते हैं। अपनी सेहत पर ध्यान बनाए रखें और लापरवाही से बचें अन्यथा परेशानी हो सकती है, इसलिए उचित डाइट का पालन करें। स्वयं को फिट रखने के लिए आप व्यायाम एवं योग इत्यादि का सहारा ले सकते हैं यह आपके लिए फायदेमंद होगा।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर छठे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के गोचर का प्रभाव आपके आय और व्यय के घर को सीधे प्रभावित करने वाला है। इस समय के दौरान आप किसी विवाद इत्यादि में फंस सकते हैं। खर्च में वृद्धि देखने को मिल सकती है, जो आपकी बचत को प्रभावित कर सकती। कमाई से अधिक खर्च होने से आप परेशान भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ प्रतिस्पर्धा अधिक रह सकती है लेकिन मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। ईमानदारी और बुद्धिमता द्वारा आप दूसरों पर अपना प्रभाव जमाने में कामयाब हो सकते हैं। इस समय पर आपको अपने प्रतिद्वंद्वियों से उचित दूरी बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए, क्योंकि वह आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। कुछ यात्राएं कर सकते हैं, जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की समस्या को नजरअंदाज करने से बचना ही उचित होगा क्योंकि इस समय स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Capricorn
मकर राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। पंचम भाव बुद्धि और ज्ञान के भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं, ऐसे में बुध की इस स्थान पर स्थिति ज्ञान में वृद्धि करने वाली होती है। विभिन्न क्षेत्रों में काम का मौका मिल सकता है। कला एवं रचनात्मक कामों में लाभ की अच्छी संभावना भी देखने को मिल सकती है। छात्रों के लिए यह समय अपनी सफलता के लिए अच्छे रास्ते चुनने की संभावना को दिखाने वाला होगा। आपको अपने प्रेमी को प्रपोज करने का मौका मिल सकता है और नए संबंधों की शुरुआत भी हो सकती है। इस समय अपने साथी के साथ कुछ अच्छे पलों का आनंद ले सकते हैं। कुछ लम्बी दूरी अथवा विदेश यात्राएं भी है सकती हैं, रोमांचकारी समय हो सकता है और आप कुछ नई चीजों को खोज भी पाएंगे। अपनी वाक कुशलता द्वारा लोगों के मध्य उत्तम स्थान प्राप्त कर सकते हैं, आपके विचार कई लोगों को आकर्षित कर सकते हैं और सामाजिक क्षेत्र में स्थिति आपके लिए अनुकूल बनी रह सकती है।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Aquarius
कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर इनके चतुर्थ भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के प्रभाव स्वरूप आपको परिवार का सहयोग और लाभ को प्राप्त कर सकते हैं। इस समय यदि आप किसी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसे अनदेखा करना आपके लिए सही नहीं होगा इसलिए, उचित सावधानी बरतें और डॉक्टरी सलाह का पालन करें। नौकरी के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा रह सकती है और कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय पर आपके प्रतिद्वंद्वी रास्ते में बाधाएं पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आप उन्हें परास्त करने में भी सक्षम होंगे इसलिए सकारात्मक रहें। कार्यक्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रह सकते हैं, परिवार के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। इस समय पर अधिक निवेश करने से बचना चाहिए, तथा सोच समझ कर ही किसी कार्य में आगे बढ़ना उचित होगा।
बुध के वृषभ राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Taurus on Pisces
मीन राशि के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस स्थान पर बुध के गोचर स्वरुप आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति में भी वृद्धि होगी। आप अपने संचार कौशल/Communication skills में सुधार देखेंगे जो आपको लाभ दे सकता है। संचार से जुड़े काम भी आपके लिए अच्छे रह सकते हैं। इस समय पर किसी काम में आपके द्वारा दिया गया वक्तव्य प्रभावशाली सिद्ध हो सकता है। व्यापार के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों, परिवार और समाज के लिए आप सहायक सिद्ध हो सकते हैं। कुछ कम छोटी यात्राएं बनी रह सकती हैं और भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव परेशान कर सकता है इसलिए अपनी ओर से साथी को समय देने की पूरी कोशिश कीजिए। कार्यक्षेत्र में कुशलता का परिचय दे सकते हैं, कड़ी मेहनत और ईमानदारी आपकी एक अच्छी छवि बनाने में सहायक सिद्ध हो सकती है।
Mercury Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती