अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
16 March, 2023
(Thursday)
to
30 March, 2023
(Thursday)

बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
7th April 2020 - 24th April 2020
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
1st April 2021 - 15th April 2021
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
24th March 2022 - 7th April 2022
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
16th March 2023 - 30th March 2023
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
7th March 2024 - 25th March 2024
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
9th April 2024 - 9th May 2024
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
27th February 2025 - 6th May 2025
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
11th April 2026 - 29th April 2026
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
5th April 2027 - 21st April 2027
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
28th March 2028 - 11th April 2028
बुध का मीन राशि में गोचर
बुध का मीन राशि में गोचर का क्या होगा प्रभाव | Mercury transit in Pisces
20th March 2029 - 3rd April 2029
बुध का मीन राशि में गोचर
मीन राशि में बुध/Mercury transit in Pisces की स्थिति को बहुत अधिक अनुकूल नहीं माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के नियमों के अनुसार मीन राशि में बुध कमजोर होता है और अपनी नीचस्थ में स्थित होता है। बृहस्पति के साथ बुध के संबंध भी अनुकूलता की कमी को दर्शाते हैं। बुध के गोचर का प्रभाव विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है, जिसमें संचार, व्यापार, साझेदारी, वाणी शामिल हैं, और यह याद रखने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, लेखांकन/Writing, विपणन/marketing और विश्लेषणात्मक/analysing कौशल ज्यादातर प्रभावित होते हैं। मीन राशि मोक्ष या शांति, विदेश जाने की संभावना, स्वास्थ्य, फिटनेस, ध्यान एकाग्रता जैसी बातों से प्रभावित होती है। इस समय पर बुध मीन राशि में रहकर मिले जुले प्रभावों को देता है।
बुध के मीन राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Aries
मेष राशि के लिए बुध का गोचर/Mercury transit द्वादश भाव पर होगा। कुंडली का यह स्थान व्यय भाव का प्रतिनिधित्व करता है, और बुध इस स्थिति में प्रेम, संबंधों, शिक्षा, नीतियों इत्यादि बातों को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय पर कुछ ऐसे प्रभाव देखने को मिल सकते हैं जो आपके अनुरूप न हो पाएं तथा कुछ नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है। इस दौरान लोगों को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। खर्चों में अधिकता तो होगी ही लेकिन साथ में एकाग्रता और ध्यान की कमी भी परेशान कर सकती है। चीजों को संभाल पाना कुछ मुश्किल हो सकता है। किसी गुरु का सानिध्य पाना चाहें या फिर किसी ऐसी संस्था से जुड़ना चाहें जो आपके आत्मिक विकास में सहायक बने। बाहरी संपर्क से लाभ पाने के लिए अभी संघर्ष बना रहेगा। इस समय पर संतान के स्वास्थ्य को लेकर माता-पिता चिंता कर सकते हैं। लोगों को भी अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखना होगा क्योंकि ग्रहों की चाल के प्रभाव के कारण, स्वास्थ्य में गिरावट देखी जा सकती है।अनिद्रा, मानसिक तनाव या त्वचा संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं।
बुध के मीन राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Taurus
वृषभ राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर एकादश भाव में होगा। बुध के इस स्थान पर होने के कारण आपके आर्थिक स्तर एवं परिवार एवं सामाजिक परिप्रेक्ष्य पर इसका असर अधिक दिखाई देगा। आप अपनी योजनाओं को लेकर उत्सुक होंगे लेकिन अभी लाभ प्राप्ति का स्तर कुछ धीमा रह सकता है। आपके पूर्व में किए गए कामों से आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं लेकिन इस समय आर्थिक स्थिति को लेकर आप प्रयास भी अधिक करेंगे। इस समय परिवार और संतान पक्ष पर अधिक धन व्यय होता दिखाई देगा। अपने भाई बंधुओं के लिए भी आप अपनी ओर से कुछ न कुछ सहायक बन सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आप कम भागीदारी लेना चाहें क्योंकि इस समय आप पर अन्य जिम्मेदारियां भी अधिक रह सकती हैं। मित्रों के साथ आप काफी मेलजोल कर सकते हैं कुछ नई चीजों की प्लानिंग भी आप इस समय पर करेंगे। इस समय आपके लिए जरूरी है कि अपनी बचत पर नजर बना कर आगे बढ़ा जाए अभी किया गया उचित निवेश आगे चलकर अच्छे परिणाम दे पाने में सहायक होगा।
बुध के मीन राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Gemini
बुध का ये प्रभाव आपके लिए कई नई कार्यशैली को लाने वाला होगा। बुध ग्रह की दृष्टि चौथे भाव पर होगी जिसके कारण काम और परिवार को लेकर आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आप घर के निर्माण से जुड़े कामों को कर पाएंगे। आप इस समय अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर बहुत अधिक सहयोग न मिल पाएं। बुध का प्रभाव आपके करियर, संबंध, व्यवसाय आदि पर भी दिखाई देता है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में प्रयास अधिक करने की आवश्यकता होगी। इस समय आप कुछ सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे, जो आपके भविष्य के लिए बहुत अनुकूल हो सकता है। आपको अति आत्मविश्वास से बचाना होंगे जो आपके काम में व्याकुलता को परेशानी देता है। इसके अलावा आप अपने परिवार के साथ एक यादगार समय बिताने में भी सफल हो सकते हैं। आपके परिवार के कुछ सदस्य आपके विरोध में भी खड़े रह सकते हैं इसलिए आपके लिए जरूरी होगा की आप सजग रह कर काम करें।
बुध के मीन राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर/Mercury transit नवम भाव पर होगा। इस समय पर आपके भाग्य स्थान पर बुध की स्थिति काफी प्रभावशाली होगी। आपको इस समय पर धन का व्यय आध्यात्मिक स्थिति पर होगा। गोचर के कारण ग्रह अपनी स्थिति द्वारा आप पर परिवार को लेकर काफी दबाव रह सकता है। आपको विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा लेकिन खर्चों की अधिकता को दिखाती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रयास कर रहे छात्र किसी कारणवश मेहनत कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए नए विकल्प सामने रह सकते हैं। पार्टनरशिप में चल रहे काम थोड़ा सुस्त हो सकते हैं या आपको अपने भागीदारों से बहुत अधिक सहयोग न मिल पाए। भागदौड़ अधिक रह सकती है। लेकिन इस समय पर लाभ प्राप्ति के लिए कोशिशें बनाए रखनी जरूरी होगी धीरे धीरे लाभ के अवसर आपके समक्ष होंगे। संचार से जुड़े काम में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तथा नई विचारों को भी सामने ला सकते हैं। अभिरुचियों के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बाहरी लोगों के सतह संपर्क बनेगा ऑनलाइन दोस्ती और मीडिया में आप ज्यादा रुचि ले सकते हैं
बुध के मीन राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Leo
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर आठवें भाव/Eighth house पर होगा। इस स्थान पर आप काफी प्रभावशाली होंगे। इस राशि के व्यक्ति इस अवधि में अपनी सफलता को लेकर आप काफी गंभीर रह सकते हैं। आप सामाजिक दायरे में भी काफी व्यस्त होंगे। आपके भीतर नई चीजों को जानने की इच्छा भी होगी। आप इस समय आध्यात्मिक गुढ़ विद्या को लेकर भी काफी उत्सुक दिखाई देंगे। आप अपने जीवन को एक नई दिशा दे सकते हैं। लेखन से जुड़े काम व शोध से जुड़े काम अच्छे रह सकते हैं। इस समय पर अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें कुछ कटुता या व्यंग्य का प्रभाव आपके बोलचाल में देखा जा सकता है। आपके आस-पास के लोग आपकी बातों को लेकर संजीदा रह सकते हैं। सामाजिक कार्यों और अन्य कार्यक्रमों को करने में भी रुचि होगी। भाई-बहनों के साथ आप सहयोग को पा सकते हैं। आपके लिए जरूरी होगा की सतर्क रहें और अपनी मुखर प्रतिभा को नियंत्रण में रखें अन्यथा बहुत अधिक मुखर होना आपको खतरे में भी डाल सकता है। काम के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं।
बुध के मीन राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Virgo
कन्या राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर प्रभाव काफी महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि इस समय कन्या राशि का स्वामी बुध सप्तम भाव पर होगा। इस समय आप काम के क्षेत्र में और अपने आप में बदलावों को देख पाएंगे। कन्या राशि को पर इस गोचर का अनुकूल प्रभाव पड़ सकता है। साझेदारी में काम को लेकर अब आप कुछ उत्साहित होंगे, लेकिन आप इसमें अपने कार्यस्थल पर सुधार देखेंगे और गोचर का प्रभाव आपको अनुकूल परिणाम देगा। इस राशि के लोगों को प्रमोशन/Job promotion मिलने के योग हैं। यहां तक कि, आपको वेतन वृद्धि भी मिलेगी जिससे आपके खर्चे कम होंगे। व्यवसाय को लेकर सजग होकर फैसले ले सकते हैं। अपने सभी ऋणों को चुकाने का अवसर मिल सकता है। सेहत के मामले में थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, नियमित व्यायाम करना सेहत और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा। अपने जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत करने में सफल रहेंगे और उनकी सलाह आपके लिए काफी फायदेमंद रह सकती है। कुछ बातों में तनाव हो सकता है और निराशा का सामना करना पड़ सकता है लेकिन स्थिति में नियंत्रित रहेगी।
बुध के मीन राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव//Effect of mercury transit in Pisces on Libra
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर बुध ग्रह आपके छठे भाव में विराजमान आपके छठे भाव में गोचर के कारण आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। काम के स्थान पर सहकर्मियों के साथ तालमेल की कमी भी परेशान कर सकती है। इससे आप काम को लेकर चिंता अधिक रह सकती है, आमदनी के लिए कोशिशें बनी रह सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर ध्यान बनाए रखने की आवश्यकता होगी। अपने आहार में लापरवाही और गलत लत के चलते किसी कारण से परेशानी में आ सकते हैं। आपको किसी भी प्रकार के तर्क-वितर्क या बहस में शामिल न होने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि इस समय विवाद होने की समस्या सामने आ सकती है। दोस्तों के साथ आप काफी व्यस्त रह सकते हैं और इसी समय आप बाहरी लोगों के संपर्क में भी आ सकते हैं। इस समय पर दांपत्य जीवन में स्थिति थोड़ी मुश्किल रह सकती है दूसरों के चलते आपका रिश्ता इस समय प्रभावित हो सकता है।
बुध के मीन राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Scorpio
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर पंचम भाव पर होगा। बुध आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी बनते हैं। इस समय पर आप कुछ अधिक उत्साहित रह सकते हैं, शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति कुछ कमजोर हो सकती है। इस गोचर का परिणाम आपके प्रेम जीवन के संबंध में काफी अनुकूल और प्रतिकूल स्थिति होगी। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। इस समय पर अपनी जिद में भी आप अधिक रह सकते हैं इस कारण कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव रहेगा और प्रतिस्पर्धा भी अधिक रह सकती है। बच्चों को लेकर और उनके स्वभाव के चलते कुछ चिंता रह सकती है। लॉटरी, शेयर बाजार से जुड़े काम में अधिक धन लगाना अनुकूल नहीं होगा। इस समय दूसरों को उधार देने से बचना चाहिए। कई स्रोतों से कमाई के मार्ग खुल सकते हैं। इस समय पर कड़ी मेहनत और समर्पण आपको सफलता की ओर ले जाएगा।
बुध के मीन राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर चतुर्थ भाव/Fourth house पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति के कारण आप अपने ओर आस पास के लोगों की स्थिति को लेकर अधिक सोच विचार में रह सकते हैं। इस गोचर के दौरान लाभ मिल सकता है और अपने काम के क्षेत्र में भी कुछ लोगों का सहयोग आगे बढ़ाने में सहायक बन सकता है। इस समय पर आपको सलाह अधिक मिल सकती है। नौकरी पेशा वाले अपने-अपने क्षेत्रों में कुछ बदलाव देख पाएंगे तथा इस समय साझेदारी से बने हुए काम कुछ नए स्तर पर आगे बढ़ सकता है। काम के लिए आपके कर्मचारियों द्वारा आपकी प्रशंसा भी हो सकती है। वेतन वृद्धि या पदोन्नति मिलने का भी मौका मिलेगा। इस समय परिवार में किसी व्यक्ति के द्वारा चीजों में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। कुछ वैवाहिक मामलों के चलते भी रिश्ते में लोगों का हस्तक्षेप रह सकता है। घरेलू स्तर पर आर्थिक स्थिति भी थोड़ी खर्च की अधिकता के चलते प्रभावित भी होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अनुकूल रह सकते हैं। आपका साथी कुछ आगे बढ़कर फैसले भी ले सकता है। इस समय आपका स्वास्थ्य स्थिर रहेगा, लेकिन घर पर किसी ओर की चिंता थोड़ी परेशान कर सकती है।
बुध के मीन राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Capricorn
मकर राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर तृतीय स्थान/third house पर होगा। इस स्थान पर बुध का प्रभाव आपके विकास में वृद्धि करने वाला होगा यह स्थिति जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर दिखाई देगी। आप आत्मविश्वास से भरे हो सकते हैं अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए भी आप आगे रह कर काम करना चाहें। इस समय कुछ भ्रमण के योग बनेंगे। अचानक से ही परिवार के साथ या फिर अकेले ही यात्रा इत्यादि पर जाने का मौका मिल सकता है।
भाग्य का सहयोग भी इस समय आपकी प्रतिभा को बढ़ाने का अवसर देगा। संचार एवं लेखन से जुड़े काम कर रहे लोगों को कुछ बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बुद्धि व स्मरण शक्ति अच्छी होगी शिक्षा को लेकर एकाग्रता अब काम आएगी और जीवन के विभिन्न पहलुओं में सफलता प्राप्त करने की आपकी कोशिशों को सकारात्मकता भी प्राप्त हो सकती है। काम के दौरान अपने सहकर्मियों के साथ आपके मतभेद अधिक रह सकते हैं लेकिन अपनी सुनियोजित योजनाओं द्वारा आप उन पर नियंत्रण कर पाने में भी सक्षम होंगे।
बुध के मीन राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Pisces on Aquarius
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव/Second house पर होगा। इस समय आप नए मित्र बनाएंगे और आपकी वाक कुशलता दूसरों को प्रभावित करने वाली होगी। यह समय आपके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव डाल सकता है। आपके पिता या किसी बड़े के साथ आपके विवाद कुछ शांत होंगे और उनकी ओर से सहयोग को पा सकते हैं। किसी पुराने काम में चला आ रहा विलंब अब दूर हो सकता है। घर पर लोगों के साथ कुछ सौहार्दपूर्वक समय बिताने का भी अवसर मिल सकता है। अपने प्यार को लेकर आप अभी किसी अपने के समक्ष दिल की बात भी रख सकते हैं, वैसे ऐसा करने में उन्हें कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा लेकिन फिर भी आप हर उठने वाले विवाद को दूर करने का एक तरीका खोज ही लेंगे। इस समय धैर्य के साथ काम करना उचित होगा। आर्थिक क्षेत्र में लाभ का अवसर मिलेगा अपने बचत को लेकर भी आप कुछ काम कर सकते हैं। कुछ अप्रत्याशित स्रोतों से लाभ मिलने की प्रबल सम्भावना भी बनती है। दोस्त और परिवार आपका सहयोग कर सकते हैं बस इस समय अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से गले और त्वचा से संबंधित रोग परेशानी दे सकते हैं।
बुध के मीन राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ /Effect of mercury transit in Pisces on Pisces
मीन राशि के लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर/Mercury transit इनकी राशि पर ही होगा। बुध का प्रभाव इन्हें वैचारिक क्षेत्र में कई नई चीजों से रुबरु कराने वाला हो सकता है। इस समय आप स्वयं को लेकर भी काफी सोच विचार में रह सकते हैं। कुछ नई वस्तुओं की खरीद फरोख्त कर सकते हैं साथ ही अपने रहन सहन में बदलाव भी कर सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य को लेकर भी आप में चिंता रह सकती है इसलिए उचित स्वास्थ्य सेवा लेने की सलाह दी जाती है। नौकरी के क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से सुरक्षित न रह पाएं कुछ प्रतिस्पर्धा अथवा गुप्त शत्रुओं द्वारा तनाव बना रह सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, तो अभी कुछ और समय की प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। अपने काम को लेकर सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको अपने साथी पर उचित ध्यान देने की आवश्यकता होगी जिससे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने में मदद मिलेगी।
Mercury Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती