अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
08 July, 2023
(Saturday)
to
24 July, 2023
(Monday)

बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
2nd August 2020 - 16th August 2020
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
25th July 2021 - 8th August 2021
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
17th July 2022 - 31st July 2022
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
8th July 2023 - 24th July 2023
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
29th June 2024 - 18th July 2024
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
22nd August 2024 - 3rd September 2024
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
22nd June 2025 - 29th August 2025
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
22nd July 2026 - 6th July 2026
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
5th August 2026 - 21st August 2026
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
30th July 2027 - 13th August 2027
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
21st July 2028 - 4th August 2028
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि में गोचर प्रभाव /Impact of Mercury transit in Cancer on other zodiac sign
13th July 2029 - 27th July 2029
बुध का कर्क राशि में गोचर
बुध का कर्क राशि गोचर/Mercury transit in Cancer से सभी राशियों को सकारात्मक एवं नकारात्मक परिणाम दोनों मिलते हैं। यह समय व्यक्ति के स्वभाव एवं भावनाओं को प्रभावित करने वाला रह सकता है। कर्क एक जल चिन्ह/Watery sign का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इस गोचर के दौरान, व्यक्ति अपने व्यवहार और बात करने के तरीके में बदलाव देख सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे, अधिक समृद्ध होंगे। इस समय के दौरान आप अपनी भावना के आवेग में अधिक बह सकते हैं और दिमाग से ज्यादा दिल की सुन कर प्रतिक्रिया अधिक कर सकते हैं। कभी प्रेम और कभी करुणा की अधिकता देख पाएंगे तो दूसरी ओर कभी-कभी भय और अधिकार का भाव भी अधिक रह सकता है। यह गोचर शिक्षा और काम-काज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में एकाग्रता को प्रभावित कर सकता है।
Click here to read Mercury transit in Cancer in English
कर्क राशि में बुध के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव /Effect of mercury transit in Cancer on Aries
मेष राशि के लिए बुध का गोचर इस समय चतुर्थ भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर के दौरान, यह परिवार एवं कामकाज से जुड़े मसलों को मुख्य रूप से प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा यह आपके प्रेम संबंधों को भी प्रभावित करने वाला होगा। बुध का प्रभाव मेष राशि के लिए अनुकूल रह सकता है। विवाहित जोड़ों को लाभ मिल सकता है तथा उनका वैवाहिक जीवन/married life सुखी और शांतिपूर्ण कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत और ईमानदारी के कारण अच्छे परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। आपको वरिष्ठ कर्मचारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत द्वारा काम में विस्तार और प्रशंसा की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि में बुध के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर तृतीय भाव को प्रभावित करने वाला होगा। वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह का गोचर सामान्यत: अनुकूल रह सकता है। इस गोचर के दौरान ग्रह आपका पराक्रम और प्रयास तेज होंगे। कार्यों को पूरा करने और जिम्मेदारी लेने में आप आगे रह सकते हैं, आपकी ऊर्जा और उत्साह पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आपके व्यक्तिगत कौशल जैसे बातचीत का गुण बेहतर होगा, दृढ़ स्वभाव द्वारा काम पूरे करने में आप सफल होंगे और कुछ लोगों का सहयोग भी आपको इस समय मिल सकता है। भाग्य को बेहतर बनाने और अच्छे लाभ को पाने में इस समय यह गोचर सहायक बन सकता है। इस समय के दौरान कुछ छोटी यात्राएं हो सकती हैं, जो आनंद और प्रसन्नता देने वाली रह सकती हैं।
कर्क राशि में बुध के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Gemini
मिथुन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर/Mercury transit दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के प्रभाव से आप की वाणी को प्रभाव और संचार की कुशलता प्राप्त हो सकती है। मिथुन राशि के लिए यह गोचर महत्वपूर्ण प्रभाव देने वाला हो सकता है। दूसरा भाव संचार कौशल को दर्शाता है, इस कारण से आप धाराप्रवाह बोलने में अच्छे रह सकते हैं। अपने भाषणों से लोगों का दिल जीतने में सक्षम हो सकते हैं। इस समय में निवेश करने और संपत्ति इत्यादि के माध्यम से भारी मुनाफा कमाने का सही समय रह सकता है। इस समय पर शांत रह कर और अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने में फायदा होगा। आपकी दक्षता और कड़ी मेहनत अच्छे परिणाम दिलाने में सहायक बन सकती है। इसके अलावा, आपको किसी भी कार्यालय की राजनीति में शामिल होने से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर इन्हीं की राशि को प्रभावित करने वाला होगा। प्रथम भाव पर बुध के गोचर के चलते आपको अलग-अलग क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कर्क राशि को अपने स्वास्थ्य के संबंध में कुछ गंभीर समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है, इसलिए नियमित स्तर पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी जाती है, और इस समय उचित चिकित्सा उपचार बहुत आवश्यक होगा। अपने स्वास्थ्य के संबंध में किसी भी बात को नजरअंदाज करना इस परेशानी का सबब बन सकता है। आपकी वित्तीय स्थिति आपके पक्ष में रह सकती है, आपको विदेश से या अपने लोगों द्वारा समर्थन भी मिल सकता है।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Leo
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर इनके द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। व्यय भाव में स्थित बुध के गोचर के प्रभाव स्वरूप कुछ परेशानियां रह सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में खर्चों की अधिकता बनी रह सकती है, इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पैसों का व्यय सोच समझ कर करें और आवश्यक खर्चों की सूची बनाएं, जिसके कारण व्यर्थ के व्यय से बच पाएंगे। इस समय पर व्यापार से संबंधित कुछ उतार-चढ़ाव अधिक बने रह सकते हैं, ऐसे में इन मुद्दों को सुलझाने में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लेना ही उचित होगा। यह समय यात्राओं को भी दर्शाता है और अचानक से किसी यात्रा पर जाने की स्थिति परेशानी भी उत्पन्न कर सकती है।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Virgo
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर एकादश भाव/Eleventh House को प्रभावित करने वाला होगा। यह समय अच्छे लाभ और मजबूती की स्थिति को भी दर्शाता है। स्वास्थ्य संबंधी मसलों और प्रेम संबंधों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है। लोग आपकी बातचीत और तर्क शैली से प्रभावित रह सकते हैं। आप लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में सफल भी रह सकते हैं। यह समय सामाजिक क्षेत्र में विस्तार की स्थिति और आपकी व्यस्तता को भी दर्शाता है। आपका सामाजिक सर्कल बढ़ेगा, और प्रियजनों के साथ कुछ अच्छे पलों को व्यतीत कर पाएंगे। कुछ नए दोस्त भी इस समय पर आप बना सकते हैं।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Libra
तुला राशि के लिए बुध का गोचर इनके कर्म क्षेत्र को प्रभावित करने वाला होगा। दशम भाव पर बुध के गोचर द्वारा कुछ सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की संभावना भी अधिक बनती दिखाई देती है। इस समय पर घरेलू स्तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार की जीवनशैली/Family lifestyle और जीवन स्तर अच्छा होता दिखाई देगा। कुछ नई वस्तुओं का आगमन भी इस समय पर हो सकता है। आय के कई स्रोत भी प्राप्त कर सकते हैं और विदेश में अपना पैसा भी निवेश कर सकते हैं। करियर में बदलाव कर सकते हैं अथवा काम के क्षेत्र में पद प्राप्ति भी हो सकती है। यह समय आपके नौकरीपेशा जीवन में सकारात्मक फल देने में सक्षम होगा।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए बुध का गोचर नवम भाव पर होगा। नवम भाव/Ninth house भाग्य भाव कहलाता है, ऐसे में भाग्य का कुछ सहयोग तो आपको मिल सकता है। आपके लिए यह समय ,मिले जुले प्रभाव वाला होगा, सकारात्मक और नकारात्मक दोनो ही स्थितियां सामने आ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य स्थिर रह सकता है और आप एक सामान्य पारिवारिक जीवन व्यतीत कर पाएंगे। आपका रिश्ता आपको परेशान नहीं करेगा, और आप अपने प्रेमी के साथ अच्छे पलों का आनंद लेने में भी सक्ष रह सकते है। कार्य क्षेत्र के साथ-साथ यह समय आपकी संपत्ति को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा रह सकता है। इस समय पर किया गया निवेश आने वाले समय में आपको फलदायी परिणाम दिलाने में सहायक होगा। विरोधियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि विरोधी पक्ष आपकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकता है।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Sagittarius
धनु राशि के लिए बुध का गोचर अष्टम भाव/Eight house पर होगा। इस गोचर के प्रभाव स्वरूप आप के लिए स्थिति कुछ तनाव और चिंता को दर्शा सकती है। जीवन में विभिन्न बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में, आपको किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी मानसिक स्थिरता भी आपके स्वास्थ्य पर निर्भर करती है इसलिए स्वयं को सकारात्मक बनाए रखें। नियमित व्यायाम या योग जैसी गतिविधियों को करने से लाभ मिलेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को चाहिए की, समय पर अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश बनाए रखें। इस समय पर किसी भी देरी से बचने की आवश्यकता होगी। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा, अन्यथा आपको अचानक दबाव और काम में होने वाली देरी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Capricorn
मकर राशि के लिए बुध का गोचर इनके सप्तम भाव पर होगा। इस अवधि के दौरान आपको मिले-जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र एवं जिम्मेदारी को लेकर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। आप अपनी ऊर्जा और उत्साह में धीरे-धीरे वृद्धि देख पाएंगे। आप अपने समय को आनंद के साथ बिता पाने में भी सक्षम रह सकते हैं। वैवाहिक जीवन से खुशी और खुशी संतुष्ट का भाव दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी/life partner के साथ आपकी अच्छी बातचीत हो सकती है और आप इस रिश्ते को मजबूती देने में भी सक्षम होंगे। कार्यक्षेत्र में समर्पण और कड़ी मेहनत से आप अपने अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Aquarius
कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर के प्रभाव स्वरूप आपको अपने खर्चों में वृद्धि देखने को मिल सकती है, लेकिन इसी के साथ अगर आप किसी कर्ज की स्थिति से परेशान हैं तो ऐसे में यहां राहत भी मिल सकती है। आपके लिए जरूरी होगा की अपने खर्चों को कम करने का प्रयास करें। अपने आप को फिट और स्वस्थ रखना आपके लिए फायदेमंद होगा। अगर आप किसी स्पोर्ट्स क्लब में शामिल होते हैं, व्यायाम - योग जैसी अन्य शारीरिक गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा होगा। इस समय पर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी करना लंबे समय तक परेशानी देने वाला हो सकता है।
कर्क राशि पर बुध के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of mercury transit in Cancer on Pisces
मीन राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर के प्रभाव से कुछ लाभ भी प्राप्त होगा। बुध ग्रह आपके ज्ञान और संवेदनशीलता में वृद्धि करेगा। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकता है और निवेश के द्वारा भी लाभ कमाने का एक अच्छा समय होगा। जीवनसाथी या अपनों के साथ आपका संबंध शांतिपूर्ण रह सकते हैं। प्रेम संबंधों के मामले में आप जल्द ही एक दूसरे को समझने और जानने लगेंगे, आपका साथी हर कदम पर आपका साथ दे सकता है। नौकरी में अभी उपलब्धि हासिल करने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आपकी काम के प्रति समर्पण और एकाग्रता की स्थिति ध्यान धीरे-धीरे उन्नति का मार्ग प्रशस्त करने वाली होगी। इस समय पर नियंत्रित आहार लेना चाहिए और फास्ट फूड/Fast food इत्यादि से बचना चाहिए।
Mercury Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती