अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
31 March, 2023
(Friday)
to
06 June, 2023
(Tuesday)

बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
25th April 2020 - 8th May 2020
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
16th April 2021 - 30th April 2021
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
8th April 2022 - 24th April 2022
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
31st March 2023 - 6th June 2023
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
26th March 2024 - 8th April 2024
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
10th March 2024 - 30th May 2024
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
7th May 2025 - 22nd May 2025
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
30th April 2026 - 14th May 2026
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
22nd April 2027 - 5th May 2027
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
12th April 2028 - 26th April 2028
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
4th April 2029 - 23rd April 2029
बुध का मेष राशि में गोचर
बुध का मेष राशि में गोचर का प्रभाव
10th May 2029 - 7th June 2029
बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
बुध का गोचर बहुत तेजी वाला होता है। बुध का मेष राशि में होना बौद्धिकता में प्रखरता देने वाला होगा। चीजों को करने में गहराई के साथ साथ कुशलता और साहस भी अब अहम भूमिका अदा करेगी। इस समय बातों से अधिक कार्यवाही पर विचार हो सकता है। मेष राशि मंगल के स्वामित्व की राशि है जिसे अग्नि तत्व युक्त राशियों में गिना जाता है और मंगल की इस स्थान पर स्थिति व्यक्ति के मनोभावों में बदलाव दिखाती है। साथ ही फैसले प्रभावशाली रूप में दूसरों पर असर भी डालते हैं। बुध के द्वारा मेष राशि के लोगों की तर्क शक्ति उत्तम हो सकती है और साथ साथ कला कौशल में निखार देखने को मिल सकता है। किसी भी कार्य को करने में व्यक्ति बेहतर परिणाम प्राप्त करने के लायक बन सकता है। वाणी के प्रभाव द्वारा दूसरों पर अपनी छाप छोड़ने में भी सक्षम होगा।
मेष राशि में बुध के गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Aries
मेष राशि के लिए बुध का गोचर लग्न भाव को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के प्रभाव के चलते आपके भीतर सामान्य लोगों से हटकर काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। यदि किसी ऐसे काम से जुड़े हुए हैं, जिसमें प्रतिभा का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है तो उस स्थान पर बहुत अच्छा कार्य करने में सफल भी रह सकते हैं। साहस और शौर्य में इजाफा होगा। अपने निर्णयों में काफी अडिग रह सकते हैं। नेतृत्व करने की कुशलता तो होगी पर अब अपनी बातों द्वारा भी इसे चमका पाएंगे। आपके वक्तव्यों को दूसरों द्वारा ध्यान प्राप्त होगा और उस पर लोगों का विश्वास भी बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। इस समय रोमांस आपके रिश्ते को ताजगी देने का कार्य भी कर सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से खानपान में लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के मौके भी आपके पास होंगे। अवसरों का लाभ उठाने के लिए समय अनुकूल रह सकता है।
मेष राशि में बुध के गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर/Mercury transit द्वादश भाव को प्रभावित करने वाला होगा। इस समय खर्चों की अधिकता रह सकती है, इसके साथ ही किसी बड़े निवेश करने भी विचार भी इस समय मन में आ सकता है। परिवार में काम को लेकर आपकी भागदौड़ बनी रह सकती है, परिश्रम अधिक रहने वाला है। नौकरी अथवा व्यापार में बाहरी संपर्क या दूरस्थ स्थानों से लाभ की प्राप्ति का भी योग बनता है। काम के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा भी अधिक रहने वाली है, इसलिए जल्दबाजी के निर्णय लेने से बचना होगा। इस समय अपनी नीतियों को दूसरों से छुपा कर रखने की आवश्यकता होगी। कानूनी मसलों पर सलाह काम आएगी और जितना चीजों में स्थिरता बनाएंगे उतना लाभ मिलेगा। जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं या फिर प्रेम संबंधों में थोड़ी अनबन की स्थिति भी परेशानी का सबब बन सकती है। यह समय खुद पर ध्यान देने का होगा और दु:साहसिक कार्यों से बचने की आवश्यकता होगी।
मेष राशि में बुध के गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Gemini
मिथुन राशि के लिए बुध का गोचर एकादश भाव/Eleventh house को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के प्रभाव से आप को पद प्राप्ति हो सकती है। अतिरिक्त आय के साधनों के मिलने का भी योग इस समय पर आपके लिए फायदे का सौदा सिद्ध हो सकता है। जो लोग संचार इत्यादि के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें अपने काम में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में लोगों के साथ थोड़ा अनबन हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर स्थिति आपके नियंत्रण में होगी। अपने प्रेम द्वारा आप दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में भी सक्षम होंगे। प्यार के मामले में आप काफी उत्सुक रहेंगे एवं नए संबंधों की ओर झुकाव भी रह सकता है। इस समय पर अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने के मौके मिल सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में अच्छे अंक लाने का मौका भी प्राप्त होगा। एकाग्रता बढ़ेगी तथा सकारात्मक रुप से आगे बढ़ पाएंगे।
मेष राशि में बुध के गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on cancer
कर्क राशि के लिए बुध दशम भाव को प्रभावित करने वाले हैं। बुध के कर्म भाव/Karma House को प्रभावित करने के कारण काम में बदलाव दिखाई दे सकता है। काम में आपकी व्यस्तता अधिक रह सकती है, लेकिन सहकर्मियों की ओर से बहुत अधिक सहयोग शायद न मिल पाए। इस समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को संतुष्ट कर पाना आसान काम नहीं होगा, लेकिन आप अपनी कार्यकुशलता एवं शैली से उन्हें प्रभावित करने में सक्षम होंगे। यह समय आपके काम से जुड़ी यात्राओं की ओर भी संकेत करता है। परिवार को बहुत अधिक समय न दे पाने के कारण थोड़ा मन परेशान हो सकता है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में आप आगे रहेंगे। बाहरी संपर्क द्वारा काम में लाभ के मौके भी बनेंगे। इसके साथ ही मेहनत अधिक रहने वाली है। माता का सहयोग आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा और रिश्तों में मजबूती बनी रहेगी।
मेष राशि में बुध के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव//Effect of Mercury transit in Aries on Leo
सिंह राशि के लिए बुध का गोचर इनके नवम भाव/Ninth house पर प्रभाव डालने वाला होगा। बुध के कारण आपकी आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ आपके सामाजिक क्षेत्र का विकास भी होगा। इस समय पर लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। इस समय पर पिता का सहयोग आपको अपने काम में बेहतर प्रयास करने का अवसर देगा। सकारात्मक विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। मेहनत द्वारा इनकम के स्रोत भी अच्छे होंगे। पारिवारिक जीवन में अपनों का सहयोग काम आएगा। इस समय पर भाई बंधुओं की ओर से कुछ सकारात्मक समाचार भी प्राप्त हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्र से जुड़ी यात्राएं अधिक हो सकती हैं। शिक्षा एवं अन्य चीजों पर खर्च अधिक रह सकता है। दांपत्य जीवन में किसी का आगमन रिश्तों में कुछ परेशानी खड़ी कर सकता है लेकिन आपके द्वारा लिए गए निर्णय इस स्थिति से बचने में सहायक भी होंगे।
मेष राशि में बुध के गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Virgo
कन्या राशि के लिए बुध का गोचर अष्टम भाव/Eighth house को प्रभावित करने वाला होगा। बुध के इस गोचर द्वारा स्थिति मिले जुले परिणामों को दर्शाने वाली रह सकती है। कुछ लाभ मिल सकते हैं, लेकिन अचानक से उनमें व्यवधान की स्थिति भी उभर सकती है। इस समय पर संभल कर काम करने की सलाह दी जाती है। कोई भी जरुरी काम को करने से पूर्व सभी चीजों का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी, जिससे की कोई कमी परेशानी का कारण न बन पाए। यह समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। बुध का आठवें भाव में गोचर के प्रभाव/Effect of mercury transit in eighth house के कारण स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की आवश्यकता होगी साथ ही खान-पान को संतुलित बनाए रखने की आवश्यकता होगी। इस समय पर काम काज में कुछ रुकावटें उभर सकती हैं जिसके कारण आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है, कुछ लोगों का सहयोग काम आ सकता है लेकिन फिर भी इस समय पर दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचना ही उचित होगा।
मेष राशि में बुध के गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Libra
आपकी राशि के लिए बुध सप्तम भाव/Seventh house पर प्रभाव डालने वाला होगा। बुध के प्रभाव द्वारा जीवन में प्रेम व उत्साह बना रह सकता है। रिश्तों को लेकर आप अधिक विचारशील रहेंगे। प्रेम संबंध हों या वैवाहिक जीवन दोनों में ही प्रेम की स्थिति को पा सकते हैं ध्यान रखना होगा की बहुत अधिक जल्दबाजी से बचें। कुछ चीजों में आपके द्वारा की गई जिद परेशानी भी खड़ी कर सकती है। इस समय मित्रों का सहयोग मिलेगा और कुछ वस्तुओं की खरीद भी कर सकते हैं। साझेदारी से जुड़े कामों में कुछ लाभ प्राप्ति का अवसर भी दिखाई देता है, इसके अलावा नए काम को शुरू करने के बारे में भी विचार बन सकता है। आर्थिक रूप से बचत पर प्रभाव पड़ सकता है जिसका मुख्य कारण खर्चों के कारण ही होगा। करियर और कारोबार के क्षेत्र में नए आईडिया इस समय काम कर सकते हैं। मनोकूल परिणाम पाने के लिए संघर्ष होगा, पर सफलता के भी संकेत मिल सकते हैं।
मेष राशि में मंगल के गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए बुध का गोचर छठे भाव/Sixth House को प्रभावित करने वाला होगा। यह समय आपकी काम करने की नीतियों में बदलाव भी संभव है, अपने विरोधियों की ओर से सावधानी बरतें इसके साथ ही काम के क्षेत्र में सहकर्मियों की ओर से सहयोग की कमी रह सकती है। जल्दबाजी में किए हुए काम से परेशानी हो सकती है। कुछ मामलों में सफलता वैसे न मिल पाए जैसा सोचा होगा लेकिन इस बात से निराश न हों क्योंकि स्थिति आपके पक्ष की रहेगी। पैतृक संपत्ति द्वारा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में कुछ लोगों का व्यवहार चिंता बढ़ा सकता है। इस समय आप भी कुछ चिड़चिड़ाहट में रह सकते हैं, इसलिए वाद-विवाद से बचें तथा बातों को लम्बा खींचने से बचें। किसी प्रकार की चोट लगने का भय भी सता सकता है, त्वचा पर दाने इत्यादि भी उभर सकते हैं अधिक मसालेदार भोजन के बदले संतुलित भोजन अधिक फायदेमंद होगा।
मेष राशि में बुध के गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Sagittarius
धनु राशि के लिए बुध का गोचर पंचम भाव को प्रभावित करने वाला होगा। पंचम भाव/Fifth House पर बुध का प्रभाव आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि देने वाला हो सकता है। नई चीजों को करने में आप आगे रह सकते हैं, प्रतियोगिताओं में आप सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं। बाहरी संपर्क से फायदा मिल सकता है। छात्र नए संस्थानों में अपने लिए आवेदन इत्यादि की प्रक्रिया को अभी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी मार्ग प्रशस्त होंगे। रिश्तों में एक दूसरे का सहयोग पाएंगे। प्यार के मामले में भाग्य का सहयोग मिल सकता है जिस कारण रिश्तों में मजबूती भी बनेगी। स्वयं में सकारात्मक पाएंगे तथा उसी के माध्यम से रचनात्मक एवं कला से जुड़े काम अच्छी सफलता दिलाने वाले होंगे। जो लोग रंगमंच से जुड़े हुए हैं उन्हें इस समय बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
मेष राशि में बुध के गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Capricorn
इस समय आप दूसरों को आकर्षित कर पाने में भी सफल होंगे। आप का जोश व उत्साह दूसरों को प्रभावित करने वाला होगा, आपका संचार कौशल मजबूत रह सकता है। कुछ सामाजिक क्षेत्र में आपके काम की भूमिका को प्रशंसा भी प्राप्त हो सकती है। इस समय पर घर की साज-सज्जा पर भी ध्यान जा सकता है। कुछ नई वस्तुओं को खरीदने का मन बना सकते हैं। यह समय खर्च अधिक रहेगा लेकिन साथ ही काम में अतिरिक्त आय की प्राप्ति होने से स्थिति संतुलित रह सकती है। प्यार में साथी से दूरी रह सकती है काम की व्यस्तता व घरेलू जिम्मेदारियों के चलते स्वयं के लिए अधिक समय न मिल पाए। दांपत्य जीवन में जीवन साथी के स्वास्थ्य के चलते थोड़ी परेशानी हो सकती है।
मेष राशि में बुध के गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Aquarius
कुंभ राशि के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव/Third House को प्रभावित करने वाला होगा। बुध का तीसरे भाव पर प्रभाव होने के कारण उत्सुकता अधिक रह सकती है, घरेलू व काम के क्षेत्र में तेजी का समय रह सकता है। भागदौड़ अधिक रह सकती है। भाई बहनों के साथ कुछ झगड़ा हो सकता है लेकिन जल्दी सुलझ भी जाएगा। काम के क्षेत्र में इस समय दूसरों के साथ सलाह मशवरा कर लेना अनुकूल होगा। यह समय कान से जुड़े रोग व कंधों की तकलीफ परेशान कर सकती है। इस समय वाहन का उपयोग करते समय तेजी का ध्यान रखें एवं वाहन की रखरखाव पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता की ओर से आपको प्रेम और सहयोग प्राप्त हो सकता है। बच्चों को लेकर घूमने फिरने का प्लान अभी शायद कुछ अधिक समय ले सकता है।
मेष राशि में बुध के गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/Effect of Mercury transit in Aries on Pisces
मीन राशि वालों के लिए बुध का गोचर द्वितीय भाव को प्रभावित करने वाला होगा। धन भाव पर बुध का गोचर कई मामलों में प्रभावशाली रह सकता है। इस समय पर चुनौतियों का सामना करने की भी अच्छी कुशलता आप में हो सकती है। यह समय आप अपनी वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम हो सकते हैं। इस समय पर स्वास्थ्य कुछ प्रभावित रह सकता है। हार्मोनल बदलाव एवं सर्दी जुकाम बना रह सकता है। एलर्जी से होने वाले रोग भी परेशान कर सकते हैं। बैंक इत्यादि से जुड़े काम इस समय पर आप कर सकते हैं। कामकाज में अचानक से कुछ बदलाव भी रह सकता है, ऐसे में थोड़ी परेशानी होगी लेकिन जल्दी ही स्थिति नियंत्रण में आने लगेगी। धन लाभ के अवसर भी मिल सकते है, किसी को दिया हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।
अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन, करियर, बिजनेस और स्वास्थ्य पर विभिन्न भावों में ग्रहों और ग्रहों के गोचर का प्रभाव जानने के लिए क्लिक करें।
Mercury Transit
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
- बुध का धनु राशि में गोचर
- बुध का कन्या राशि में गोचर
- बुध ग्रह का तुला राशि में गोचर
- बुध का कर्क राशि में गोचर
- बुध का सिंह राशि में गोचर का प्रभाव
- बुध का वृषभ राशि में गोचर
- बुध का मिथुन राशि में गोचर
- बुध का मेष राशि में गोचर
- बुध का मीन राशि में गोचर
- बुध का मकर राशि में गोचर
- बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती
- मुहूर्त