अन्य पारगमन
विशेषज्ञ
नि: शुल्क कैलकुलेटर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
27 February, 2023
(Monday)
to
15 March, 2023
(Wednesday)

बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
31st January 2020 - 6th April 2020
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
25th January 2021 - 3rd February 2021
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
11th March 2021 - 31st March 2021
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
6th March 2022 - 23rd March 2022
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
27th February 2023 - 15th March 2023
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
20th February 2024 - 7th March 2024
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
11th February 2025 - 26th February 2025
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
3rd February 2026 - 10th April 2026
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
28th January 2027 - 23rd February 2027
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
12th March 2027 - 4th April 2027
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
9th March 2028 - 27th March 2028
बुध का कुंभ राशि में गोचर
बुध ग्रह का कुंभ राशि में गोचर/mercury transit in Aquarius
3rd March 2029 - 19th March 2029
बुध का कुंभ राशि में गोचर
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गोचर का हर व्यक्ति पर प्रभाव पड़ता है और हर व्यक्ति को इसके बारे में अवश्य जान लेना चाहिए। यदि आपको प्रभाव के बारे में पता होगा तो आप आने वाली समस्या के खिलाफ डट कर खड़े होंगे। कुंभ राशि में बुध की स्थिति मानसिकता में बदलाव और नई चीजों के साथ जुड़ने की आपकी क्षमता पर भी असर डालती है। बुध का कुंभ राशि में गोचर/Mercury transit in Aquarius के दौरान लोगों का किसी नई और बड़ी कंपनी में जाने का मौके प्राप्त होते है। जो लोग विज्ञान, शिक्षण कार्य, योजनाओं को बनाने वाले कामों से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय सफलता भी देने वाला बनता है। विदेशी एवं दूर स्थलों से जुड़े काम में भी लाभ और सहयोग प्राप्त होगा।
अपनी राशि अनुसार जानिए कि इस गोचर का आपके ऊपर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का मेष राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Aries
मेष राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर एकादश स्थान पर होगा, इसके प्रभाव से आपको कुछ नए आय प्राप्ति के साधन मिल सकते हैं। नई योजनाएं भी इस दौरान शुरू हो सकती हैं। आप सामाजिक एवं अन्य कार्यों से जुड़ कर उपलब्धि को भी प्राप्त कर पाने में सक्षम हो सकते हैं। महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का समय है। यह गोचर/Transit आपकी क्षमताओं को समृद्ध करने वाला होगा। आपको अपनी दक्षता में एक वृद्धि भी देखने को मिल सकती है। इस गोचर के दौरान आपकी कड़ी मेहनत और बौद्धिकता के द्वारा अच्छे लाभ को पाने में सक्षम होंगे। वेतन में वृद्धि होने के संकेत भी इस समय पर मिल सकते हैं। कुछ मामलों में छात्रों को बड़ी सफलता मिल सकती है छात्र अपनी शिक्षा के साथ साथ आर्थिक स्थिति के लिए काम करेंगे जिसमें उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में भी बदलाव आ सकता है। आपके आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और वे अपने प्रियजनों के प्रति अपनी भावना व्यक्त करने में भी आप सक्षम होंगे।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Taurus
वृषभ राशि के लिए बुध का गोचर दसवें भाव/Tenth House पर होगा। इस स्थान पर बुध के होने से कार्य क्षेत्र व आर्थिक क्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ नए इन्वेस्टमेंट से जुड़े काम होंगे। इस समय नौकरी और कारोबार से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे। इस समय पर काम के क्षेत्र में होने वाली नीतियों का आप पर असर पड़ेगा। आप किसी न किसी रुप में अपने लोगों का सहयोग पा सकते हैं। अधिकारियों की ओर से मिलने वाले काम में विस्तार और कुछ सख्ती भी होगी लेकिन चीजें बेहतर रहेगी। व्यावसायिक स्थिति में सफलता और सुधार का संकेत भी इस समय पर देखने को मिल सकता है। जो लोग काम की तलाश में होंगे उन्हें इस समय काम मिलने की अच्छी संभावना होगी। यह गोचर आपके नौकरी पेशा जीवन में बहुत प्रभावशाली होगा जहां आप अपने ज्ञान और कर्मठता के आधार पर सर्वोत्तम क्षमताओं को दिखा पाएंगे और खुद में भी बदलाव का अनुभव करेंगे।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का मिथुन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Gemini
मिथुन राशि के लोगों/Gemini people के लिए बुध का गोचर नवम भाव पर होगा। बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं इस कारण से बुध मिथुन राशि पर प्रबल प्रभाव रखते हैं। इस गोचर के दौरान, आपका भाग्य अधिक प्रभावित होगा और आपको कई नए कामों में आगे बढ़ने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होगी। आस पास के लोगों का सहयोग मिलेगा लेकिन इस समय आप अपनी मेहनत द्वारा अच्छी सफलता पा सकते हैं। कुछ मामलों में परिवार की ओर से पूर्ण सहयोग न मिले लेकिन किसी वरिष्ठ द्वारा दिए गए दिशा निर्देश आपके लिए बहुत सहायक बनेंगे। जो लोग काम की तलाश में हैं उन्हें अवसर मिल सकते हैं। इसी के साथ उच्च शिक्षा एवं किसी शोध कार्यों से जुड़े होने पर आपको इसका लाभ भी प्राप्त होगा। इस समय धन एवं संपत्ति से जुड़े मामलों में काफी लाभ मिल सकता है। कई मामलों में भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आपको घर के कार्यों एवं अपना घर बदलने में भी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। आप भावनात्मक रूप से भी अपने पिता के करीब होंगे, और आपके पिता लाभ कमाने में बहुत सहायक और सहायक हो सकते हैं।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Cancer
कर्क राशि के लिए बुध का गोचर अष्टम भाव/Eighth house पर होगा। आपके काम के क्षेत्र में परिश्रम एवं प्रयास की अधिकता रह सकती है। धनार्जन से अधिक व्यय रहने से बचत प्रभावित हो सकती है। इस समय पर स्वास्थ्य एवं घरेलू मुद्दों पर अधिक धन व्यय हो सकता है। बुध का गोचर इस समय में कुछ उतार-चढ़ाव दिखा सकता है। इस दौरान आपको स्वयं को आप कुछ अधिक मेहनत करने के लिए तैयार कर सकते हैं, हालांकि इस समय फल प्राप्ति में कमी का अनुभव होगा लेकिन आगे आने वाले समय के लिए यह कोशिशें बेहतर परिणाम दे सकती हैं। कुछ यात्राएं अधिक रह सकती हैं और इसके लिए आपको कुछ अवांछित खर्चे उठाने पड़ सकते हैं। भाई-बहनों की ओर से आप थोड़ा चिंतित भी रह सकती हैं। आप लोगों में कुछ विवाद की स्थिति भी उभर सकती हैं ऎसे में शांति व धैर्य के साथ समस्याओं को हल करना उचित होगा।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Leo
सिंह राशि लोगों के लिए बुध का गोचर इस समय पर सप्तम भाव/Seventh house को प्रभावित करने वाला होगा। इस गोचर/transit के दौरान अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक और मानसिक रूप से करीब आने का मौका मिल सकता है। बुध सिंह राशि के लिए धन और लाभ भाव का स्वामित्व पाता है ऐसे में बुध एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के सहयोग को पाने में आप सफल होंगे। नए मार्ग खोजने में आप सफल रह सकते हैं। सामाजिक रूप से आप लोगों के मध्य महत्वपूर्ण स्थान को पाते हैं। इस समय पर परिवार व किसी अपने पर धन अधिक खर्च हो सकता है। आपके व्यावसायिक कौशल/Business skill को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी कुछ नई नीतियों को अब आप अपने काम में शामिल कर सकते हैं। कुछ नए मसौदों से एक बड़ा लाभ अर्जित कर पाने में भी सफल हो सकते हैं। काम के क्षेत्र में नए विचार आपको अपने बिजनेस को बढ़ाने में मदद करेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों के चलते परेशान हो सकते हैं, इसलिए अपने निवेश और बचत पर ध्यान बना कर रखना अनुकूल होगा।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का कन्या राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Virgo
कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है और ऐसे में यह समय कन्या राशि के लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। यह इस समय आपके कर्म एवं आपके कार्यों को दर्शाता है। आप अपनी मेहनत द्वारा कार्यों को करने की योग्यता प्राप्त करने के प्रयासों में लगे रहते हैं। इसका अर्थ है कि बुध का कन्या राशि में गोचर आपके जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बुध का कुम्भ राशि में गोचर आपके छठे भाव में होने से आपके शत्रुओं, रोग व आर्थिक स्थिति पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता होगी। मौसम में होने वाले बदलाव आप को प्रभावित कर सकते हैं। काम के क्षेत्र में आपको कड़ी मेहनत करनी होगी सफलता प्राप्ति के लिए काफी संघर्ष रह सकता है। इस समय पर आप के लिए जरूरी है कि व्यर्थ की बातों में खुद को उलझाने से बचें। कोई कानूनी गतिविधियों में भी आपकी भागीदारी हो सकती है। लापरवाही से बचने की जरूरत होगी क्योंकि किसी भी प्रकार की अज्ञानता आपको खतरे में डाल सकती है।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का तुला राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Libra
तुला राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इस समय पंचम भाव/Fifth house पर होगा। इस स्थान पर बुध की स्थिति का प्रभाव आपको अलग विचारधारा तथा आत्मज्ञान की प्राप्ति करने में सक्षम बनाता है। जो लोग किसी कला या रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न हैं उनके लिए अच्छे अवसर होंगे स्वयं को बेहतर सिद्ध करने के। बाहरी लोगों का संपर्क आपकी छवि एवं मानसिकता को प्रभावित करने वाला होगा। बुध तुला राशि के नवम और बारहवें भाव का स्वामी है, ऐसे में भाग्य के विस्तार को सहायता मिलती है और विदेश द्वारा लाभ मिलने की संभावना बनती है। यह समय आध्यात्मिक क्षेत्र में नए लोगों का साथ भी देता है। आपके काम के क्षेत्र में कुछ वरिष्ठजनों द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश काम आ सकता है। नौकरीपेशा जीवन में पद प्राप्ति और स्थान प्राप्ति के संकेत भी इस समय पर मिल सकते हैं। आपकी मेहनत आपको एक अच्छी छवि बनाने का मौका देने वाली हो सकती है। प्यार एवं संबंधों में आप साथी का सहयोग मिल सकता है। छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु आपके प्रयास सकारात्मक दिशा में होंगे।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Scorpio
वृश्चिक राशि के लिए यह समय सुख स्थान पर बुध का गोचर होना घरेलू मसलों तथा काम के क्षेत्र पर असर डालने वाला होगा। नए काम शुरू होंगे तथा किसी कारणवश आपको कुछ समय के लिए काम से अवकाश भी लेना पड़ सकता है। अभी काफी भागदौड़ भी बनी रह सकती है। वाहन। वस्त्र इत्यादि का सुख इस समय मिल सकता है। काम के क्षेत्र में कुछ अचानक से होने वाले बदलाव इस समय हो सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियों को भी आप अभी देख पाएंगे। लेखन-संचार से जुड़े लोग अपने काम में तेजी से कर पाने में सक्षम होंगे। आपके विरोधियों की गुप्त राजनीति आपके लिए थोड़ा कठिन परिस्थितियों को उत्पन्न करने वाली भी होगा। वित्त या व्यावसायिक क्षेत्र में अचानक से लाभ मिलने के योग भी हैं, लेकिन ध्यान रखें की किसी शॉर्टकट से अभी खुद को बचाएं अन्यथा सफलता अधिक देर तक टिक नहीं पाएगी। परिवार का सहयोग और प्रेम आपके लिए काफी सहायक होगा। आप पर इस समय जिम्मेदारियां भी बहुत अधिक रह सकती हैं।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का धनु राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Sagittarius
धनु राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव/third house पर होगा। आपके भीतर कुछ नया काम करने की इच्छा जाग सकती है और आप इस समय अपनी अभिरुचि को अधिक महत्व देना चाहेंगे। बातचीत की कुशलता द्वारा नए संबंधों का निर्माण भी होगा। कुछ अच्छे लाभ संचार के माध्यम से भी आप अर्जित कर सकते हैं। आपका परिश्रम इस समय अच्छे परिणाम देने वाला होगा। अपने साथियों का प्रेम व सहयोग आप पा सकते हैं, लेकिन कुछ लोग आपसे थोड़ी दूरी भी बनाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए अपनी बातचीत में जितना प्यार से आगे बढ़ेंगे उतना रिश्तों के लिए अच्छा होगा। आपको कुछ घूमने-फिरने के मौके भी मिल पाएंगे। काम या घरेलू स्तर पर आप यात्राओं में व्यस्त रह सकते हैं। यात्रा का लाभ मिल सकता है, यह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए भी लाभदायक हो सकता है। आपके छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे अगर किसी कारण से कोई नाराजगी बनी हुई थी तो वो अब कम होती दिखाई देगी।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का मकर राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Capricorn
मकर राशि के लिए बुध का गोचर दूसरे भाव को प्रभावित करने वाला होगा, बुध आपके लिए छठे भाव का स्वामी/Sixth house lord भी बनता है। ऐसे में आप को कार्य एवं आर्थिक पक्ष को बेहतर बनाने के लिए कोशिशों को तेज रखना होगा। आपको किसी कानूनी कार्यवाही में कुछ सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। आपके दोस्त आपकी सहायता में आगे रह सकते हैं। आप अपने संचार कौशल में सुधार देख पाएंगे। आपको किसी प्रकार की संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। आप परिवार में किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है और उनके साथ आप अपने रिश्तों को लेकर काफी सजग भी दिखाई देंगे। आप इस समय सोशल मीडिया से जुड़े कामों में भी अधिक समय गुजार सकते हैं। आप किसी के साथ संवाद इत्यादि में गलत शब्दों से बचें अन्यथा कोई गलतफहमी आपके काम में रुकावट डाल सकती है। आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपको अचानक से लाभ की प्राप्ति होगी तथा अगर आपने किसी को पैसा उधार में दिया हुआ है तो आपको उधार इत्यादि दिया हुआ धन भी इस समय पर प्राप्त हो सकता है।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का कुंभ राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Aquarius
कुंभ राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर इस समय राशि पर ही होगा। बुध कुंभ राशि वालों के लिए पंचम और अष्टम भाव के स्वामी/Eighth house lord बनते हैं। इस समय आपको मिले-जुले फल प्राप्त होने वाला है। बुध का गोचर/Mercury transit आपके लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आपकी ही राशि में हो रहा है इसलिए अभी आप कुछ नई योजनाओं को लागू करने का विचार कर सकते हैं। आध्यात्मिक विषयों की ओर आप अधिक आकर्षित हो सकते हैं। अपने विचारों में विशिष्ट परिवर्तन देख पाएंगे। जो छात्र या लोग शोध से जुड़े कामों में लगे हुए हैं उनको उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। काम में कुछ नए बदलाव भी इस समय पर किए जा सकते हैं। विचारों की गहराई बढ़ेगी तथा सोचने की क्षमता में वृद्धि के साथ ही आप किसी भी विषय पर स्थिति के बारे में ठीक से जानने के बाद ही अपनी राय देना चाहेंगे। प्यार को लेकर आप किसी के प्रति अधिक आकर्षित महसूस कर सकते हैं। अपने प्यार का इजहार करने में भी आप अब आगे बढ़ सकते हैं। इस समय पर जीवन में साथी का सहयोग आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा।
बुध के कुंभ राशि में गोचर का मीन राशि पर प्रभाव/ Effect of Mercury transit in Aquarius on Pisces
मीन राशि के लोगों के लिए बुध का द्वादश भाव में गोचरस्थ होगा। इस स्थान पर स्थित बुध के प्रभाव द्वारा किसी बाहरी चीजों द्वारा आपका जीवन अधिक प्रभावित रह सकता है। आप अपने घर से दूर जाकर कहीं रहने का विचार कर सकते हैं। इसके साथ ही जो लोग काम की तलाश में है, उन्हें इस समय काम मिलेगा, लेकिन इसके साथ ही काम के चलते यात्राएं भी अधिक रह सकती हैं। इस समय आपके लिए जरुरी है की साझेदारी से जुड़े कामों में आपको आगे बढ़ने से पूर्व सभी प्रकार की शर्तों को एवं स्थिति को समझ लेना चाहिए। आर्थिक स्थिति इस समय खर्च के चलते दबाव में भी रह सकती है। आप अपने ऊपर भी अधिक धन व्यय कर सकते हैं और यह किसी भी कारणों से हो सकता है। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी आपको सजग रहना चाहिए। आप खानपान में बदलाव की स्थिति सेहत को प्रभावित कर सकती है। इसके साथ ही जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता भी आप को परेशान कर सकती है। इस समय पर विदेश यात्रा और स्थान परिवर्तन से जुड़े कामों में कुछ सफलता मिल सकती है।
Mercury Transit
जीवन समस्या
अपॉइंटमेंट
ज्योतिष
- आज का पंचांग
- आज का शेयर बाजार
- दैनिक भविष्यफल
- ग्रहों का गोचर
- त्योहार
- प्रेम अनुकूलता
- कुंडली दोष
- नक्षत्र
- ज्योतिष समाचार
- विभिन्न भावों और राशियों में ग्रह
- ज्योतिष में बारह भाव
- ज्योतिष उपाय/ Astrology Remedies
- ज्योतिष में दशा या काल
- ज्योतिष शास्त्र में योग/
- व्रत तिथियां
- हिंदू अनुष्ठान और इसका महत्व
- जयंती