निःशुल्क दैनिक/साप्ताहिक/मासिक राशिफल

aries
मेष
taurus
वृषभ
gemini
मिथुन
cancer
कर्क
leo
सिंह
virgo
कन्या
libra
तुला
scorpio
वृश्चिक
sagittarius
धनु
capricorn
मकर
aquarius
कुम्भ
pisces
मीन

नि: शुल्क वार्षिक सिंह राशिफल | Free Singh Yearly Horoscope

बात करते हैं राशि चक्र की पाँचवी राशि यानि सिंह राशि की। सिंह राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है। वर्ष की शुरुआत ही सिंह राशि वालों के जीवन में शुभ परिणाम लेकर आएगी। वर्ष की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके नवम भाव/Navam Bhav में गोचर करेंगे जिसके चलते आपके सितारे बुलंदियों पर रहेंगे। सिंह राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको भाग्य के बल पर कई बड़े लाभ प्राप्त हो सकते है। सिंह राशि के विद्यार्थियों के लिए समय बहुत ही फलदायी रहने वाला है। आप इस पूरे वर्ष अपना शानदार प्रदर्शन कर पाओगे। अधिक पढ़ें

भाग्यशाली संख्या और रंग के लिए (01/01/24 to 31/12/24)

संख्या - 5

रंग - Blue

दिन का मंत्र के लिए (01/01/24 to 31/12/24)

मंत्र

Om Varanayya Namah

 

आज का उपाय के लिए (01/01/24 to 31/12/24)

उपाय

 Light a diya near the root of Peepal tree

बात करते हैं सिंह राशि के 2024 वार्षिक प्रेम राशिफल की और जानते हैं कैसे रहेंगे इस साल आपके प्रेम संबंध। प्यार, इश्क और मोहब्बत के लिए नव वर्ष 2024 कुछ खट्टा कुछ मीठा रहने वाला है। आपको प्यार भी मिलेगा और प्यार में तकरार भी। कभी रिश्तों में होगी मीठी तकरार या करना पड़ेगा मुश्किलों का सामना। लव लाइफ के बारे में अधिक पढ़ें....

आइए जानते है नव वर्ष 2024 वार्षिक आर्थिक राशिफल और जानते हैं सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा ये साल। सिंह राशि वालों आपके लिए नव वर्ष दिन-दुगुनी और रात चौगुनी सफलता लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से आपको इस वर्ष अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जमीन जायदाद से जुड़ी कोई बड़ी डील हो सकती है। फाइनेंस के बारे में अधिक पढ़ें...

आइए अब बात करते हैं सिंह राशि के 2024 वार्षिक करियर राशिफल की और जानते हैं छात्रों के लिए क्या कुछ ख़ास लाया है यह साल। सिंह राशि वालों आपके लिए वर्ष 2024 बेहद ही सौभाग्यशाली रहने वाला है। वर्ष 2024 में सिंह राशि वालों को अपने हर कार्य में सफलता हासिल होगी। मेहनत और सच्ची लगन के आगे किस्मत भी आपका साथ देगी। करियर के बारे में अधिक पढ़ें...

आइए अब बात करते हैं सिंह राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 की और जानते हैं आपकी सेहत का हाल। सेहत के लिहाज़ से नव वर्ष 2024 सिंह राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। आप एक बेहतर जीवनशैली की ओर बढ़ेंगे। यह वर्ष एकदम चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा, आपका तन और मन दोनों प्रसन्न रहेंगे। वर्ष 2024 में आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। स्वास्थ्य के बारे में अधिक पढ़ें...

भाग्यशाली संख्या और रंग के लिए (01/01/24 to 31/12/24)

संख्या - 5

रंग - Blue

दिन का मंत्र के लिए (01/01/24 to 31/12/24)

मंत्र

Om Varanayya Namah

 

आज का उपाय के लिए (01/01/24 to 31/12/24)

उपाय

 Light a diya near the root of Peepal tree

सिंह राशि का तत्व : अग्नि

सिंह राशि का स्वामी गृह : सूर्य 

सिंह राशि के चिन्ह : शेर 

सिंह राशि के भाग्यशाली रंग : सोना, सुनहरा और भूरा

सिंह राशि के साथ सबसे अनुकूल राशियां : मेष और धनु 

सिंह राशि की विशेषताएं, व्यक्तित्व और लक्षण

आप एक प्रतिभाशाली व्यक्ति के रूप में उभर कर सामने आएंगे। आप लोगों पर ऐसा प्रभाव छोड़ेंगे जो लंबे समय तक टिका रहेगा। सिंह राशि के लोग अपने सहनशीलता और ऊर्जा के लिए जाने जाते हैं औप उनका तप हमेशा दूसरों को प्रभावित करता है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए जीते हैं। आप हमेशा सफलता के स्पष्ट आधारों से प्रेरित प्रतीत होते हैं। सिंह राशि के लोग बहुत बड़े पैमाने पर अपने सपनों और अपनी इच्छाओं को पूरा कर पाने की काबिलियत रखते हैं। यह भी एक सच है कि अपने सपनों और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए और एक शानदार जिंदगी जीने के लिए सिंह राशि के लोग उस जगह तक भी जा सकते हैं जहां पर वह मानसिक और वित्तीय रूप से टूट सकते है। फिर भी आप दोबारा काम कर पाएंगे और अपने लिए कोई ऐसा तरीका ढूंढ पाएंगे जिससे कि आप अपने पथ पर वापस आ सके और अपनी मंजिल तक पहुंच सकें।

आपके द्वारा चुने हुए साथी में बहुत सारे आदर्श गुण होंगे और आप ऐसे ही व्यक्ति के साथ संबंध बनाकर रखना पसंद करेंगे। आप सबके चहेते है, पर आप वह व्यक्ति है जो अपने जीवन को पूरी तरह जीने की इच्छा रखता है, आप ताकतवर, भरोसेमंद और ईमानदार व्यक्ति है। सिंह राशि का एक अंधेरा भरा पहलू भी है और उस अंधेरे का कारण आपका गुस्सा है। यदि आप गुस्से में बेकाबू हो जाते हैं तो आपके जीवन में सारे लोग आपको अकेला छोड़ कर जा सकते हैं। आप हमेशा ऐसे लोगों की तलाश में रहते हैं जो आपकी आज्ञा का पालन करते हैं और जल्द से जल्द काम निकाल कर दें। सिंह राशि के लोगों को दूसरों को दुसरे लोगों का मार्गदर्शन करना बहुत पसंद होता है। 

सिंह राशि में जन्मे प्रख्यात पुरुष और महिलाएं | Famous personalities born with Leo Sign

इस जगत में कई प्रख्यात व्यक्तित्व वाले पुरुष एवं महिलाओं ने जन्म लिया है,जिन्होंने मानव जाति के लिए उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की है। सिंह राशि वाले कुछ प्रख्यात लोगों की सूची में बराक ओबामा, रोजर फेडरर, मेलिंडा गेट्स,अजीम प्रेमजी, अरविंद केजरीवाल, जेनेलिया डिसूजा, कृति सनोन, सैफ अली खान और अरबाज खान शामिल हैं। 

सिंह राशिफल के अलग-अलग पहलू/ Different aspects of Leo horoscope 

ज्योतिष में सिंह राशि के लिए राशिफल के अलग अलग पहलू है, जिसकी व्याख्या नीचे एक-एक करके की गई है:

आज के दिन का सिंह प्रेम राशिफल / Leo today love horoscope : लव लाइफ अच्छी हो तो जीवन एक दम सुचारू रूप से चल सकता है। आज के दिन का सिंह प्रेम राशिफल / Leo today love horoscope आपको आपके जीवन साथी के साथ आपके रोमांटिक रिश्ते के बारे में बताएगा। यह आपको सुझाव दे सकता है कि आपके प्रेम जीवन या वैवाहिक जीवन कैसा रहने वाला है। यदि कोई दिन आपके लव लाइफ के लिए अनुकूल नहीं जान पड़ता तो राशिफल के द्वारा इसका समाधान भी निश्चित है।

आज के दिन का सिंह करियर राशिफल / Leo today career horoscope : किसी के दिमाग में करियर के संबंध बहुत सारे प्रश्न उत्पन्न हो सकते हैं जैसे कि किस कार्य को पहले किया जाए?कैसे अपनी पढ़ाई की जाए? किस प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी? आदी। सिंह करियर राशिफल / Leo career horoscope उनका बहुत अच्छी तरह से मार्गदर्शन करती है। ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

आज के दिन का सिंह स्वास्थ्य राशिफल / Leo today health horoscope: आजकल, स्वास्थ्य संबंधी रोग इतने ज्यादा हो गए हैं कि लोग इसी के बारे में हमेशा चिंतित रहते हैं। उन्हें स्वास्थ्य के संबंध में परामर्श की बहुत आवश्यकता है। आज का सिंह राशि के लिए स्वास्थ्य राशिफल/ Leo health horoscope today उनको यह बताएगा कि कौन सी बीमारी उनको परेशान कर रही है और उनको स्वस्थ रहने के लिए क्या करना चाहिए।

सिंह साप्ताहिक राशिफल / Leo weekly horoscope: एक सप्ताह में सात दिन होते हैं और देखा जाए तो यह एक लंबा समय है। इसी बीच बहुत सारी घटनाएं घट सकती है। इसलिए सिंह राशि के लोग सिंह साप्ताहिक राशिफल / Leo weekly horoscope के द्वारा  ऐसी घटनाओं के बारे में पहले से ही जान सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल के जरिए आप आने वाली सभी घटनाओं को खुद को पहले से ही तैयार करने में सक्षम हो पाओगे।

सिंह मासिक राशिफल / Leo monthly horoscope : सिंह साप्ताहिक राशिफल / Leo weekly horoscope की तुलना में सिंह मासिक राशिफल / Leo monthly horoscope बड़ा और बेहतर है क्योंकि यह आपको लंबे समय के लिए सचेत करता है। इसके परिणाम स्वरूप सिंह राशि के लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए और अच्छी तरह से योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि की शक्तियां | Strength of Leo People

जैसा कि अब आप सिंह राशि की विशेषताओं के बारे में जानते हैं, चलिए उसी तरह तरह यह पता करते है की यह आपके व्यक्तित्व के लिए लाभदायक विशेषता कैसे बन सकती है :

  1. सिंह राशि का व्यक्तित्व बहुत महत्वाकांक्षी होता है, इसलिए आप अपने चरित्र का लगातार विकास करना चाहते हैं। 

  2. आप लगातार प्रयास करने के काबिल है, जो सफलता के लिए सबसे उत्तम कार्य कर सकता है।

  3. आप आत्मविश्वासी और बहादुर हैं, जो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिए साहसी बनाता है।

  4. आप दृढ़निश्चयी हैं और आप जबरदस्त इच्छा शक्ति के मालिक है। सिंह राशि के लोग ऊर्जावान भी होते हैं।

  5. सिंह राशि में जन्मे लोगों को भव्य जीवन शैली जीना पसंद है। आप उदार हैं और हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। आप सकारात्मक, आशावादी हैं, और हमेशा गिलास के भरे हुए हिस्से को देखने की कोशिश करते हैं।

  6. सिंह राशि होने के कारण आप कुशल और स्मार्ट और मनमौजी व्यक्ति हैं। आप हमेशा अपनी राय खुलकर रखते हैं।

सिंह राशि की कमजोरियां और कमियां| Weakness of Leo people

हर विशेषता की अतिरेकता सिंह राशि के व्यक्तित्व को नुकसान पहुंचा सकती है, नीचे दिए गए बिंदुओं में, आपको महसूस होगा की आपकी  विशेषताओं में क्या -क्या खामियां है और आपको कहाँ - कहाँ अपने लक्षणों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज के दिन का सिंह राशिफल / Leo horoscope today भी आपकी राशि के लिए कुछ कमजोरी और खामियां बताता है।

  1. अति महत्वाकांक्षी होना आपको सनकी और मूर्ख भी बना सकता है। आपका कुलीन स्वभाव आपको जिद्दी व्यवहार देता है।

  2. आपका अधिकार आपको यह विश्वास दिलाता है कि आप एकमात्र व्यक्ति हैं जो सब कुछ जानते हैं। आपकी काबिलियत आपको दूसरों पर रौब जमाने वाला और आज्ञा देने वाला बनाती है, जो दूसरे लोगों के लिए कष्टप्रद साबित हो सकती है।

  3. सिंह राशि का आत्मविश्वास आपको दिखावा करवाता है; अति साहसी होना आपको लापरवाह भी बना देता है।

  4. सिंह राशि के व्यक्ति शानो शौकत से भरे जीवन जीने की इच्छा रखते हैं जिसके कारण वह दीवालियत का भी सामना कर सकते हैं।

  5. आपकी ईमानदारी आपको निकलने नहीं देती, और आपका आशावादी स्वभाव आपको मूर्खतापूर्ण व्यवहार करवाता है।

सिंह राशि का करियर और धन | Career and wealth for Leo People

सिंह राशि के लोग बहुत जीवंत होते हैं और सामान्य तौर पर व्यस्त ही रहते हैं। वह प्रेरित, आविष्कारशील और आदर्शवादी होते हैं और अगर एक बार वह खुद को किसी काम के प्रति प्रतिबद्ध कर लें तो फ़िर वह उस कार्य को तभी के तभी पूरा करने में व्यस्त हो जाएंगे। सिंह राशि के लिए ऐसे रोजगार सही है जो रचनात्मक क्षमता की खुली अभिव्यक्ति की अनुमति देते हैं, उदाहरण के लिए, अभिनय और मनोरंजन। 

सिंह राशि के व्यक्तित्व को नवीनतम और सजीली चीजों से घिरे रहना बहुत ज्यादा पसंद है। भले ही उनके पास धन आसानी से आए या नहीं, लेकिन वह बिना सोचे समझे लोगों के लिए खर्च कर देते हैं और यह इस राशि का अच्छा गुण है। वह बहुत बहुत उदार होते हैं। सिंह राशि वाले व्यक्ति अपने साथियों को धन संबंधी सहायता प्रदान कर सकते हैं, और भयावह परिस्थितियों में उनका समर्थन कर सकते हैं।

सिंह राशि की अनुकूलता

सिंह राशि की अनुकूलता निम्नलिखित राशियों के साथ फलदायी हो सकती है:

  • धनु राशि / Sagittarius

  • वृषभ राशि/ Taurus

  • मिथुन राशि/ Gemini

सिंह राशि के सबसे खराब जोड़ीदार

नीचे दी गई राशियां सिंह राशि की सबसे खराब जोड़ीदार होती हैं और उनकी कभी भी इन राशियों के साथ नहीं बनती।

  • मकर / Capricorn 

  • तुला / Libra

सिंह राशि की अन्य राशियों के साथ अनुकूलता/Leo compatibility with other sign भी आप यहां से पढ़ सकते हैं।