मुख्य पृष्ठ राशिफल वृषभ वार्षिक राशिफल 2025

प्रीमियम उत्पाद

वृषभ राशि वार्षिक राशिफल 2025

वृषभ राशि वालों के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपको अपने जीवन में सुख और दुख दोनों का मिला-जुला स्वाद चखने को मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति का दूसरे भाव से गोचर आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आपको अपने आर्थिक निर्णय बहुत ही सोच-समझकर लेने होंगे। आपको बड़े निवेश से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। किसी भी परिस्थिति की पूरी तरह जांच-पड़ताल करने के बाद ही निवेश करें। शेयर मार्किट या सट्टेबाजी से दूर ही रहेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। मई 2025 से समय आपके लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकता है। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। योजना की कमी और गलत निर्णय लेने की वजह से आपको धन की हानि हो सकती है। इस बीच धन से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय या निवेश न करें। आपके जीवन में कई बड़े परिवर्तन हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में अशांति आ सकती है। आपको अपने निजी रिश्तों पर ध्यान देना होगा कहीं ऐसा न हो की आपकी लापरवाही आप पर भारी पड़ जाए।

 

वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। घर के सदस्यों का आपस में मनमुटाव बढ़ेगा। मार्च 2025 में शनि का एकादश भाव से गोचर आपके जीवन में राहत लेकर आएगा। आपकी परिस्थितियां धीरे-धीरे बदलेंगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में बदलाव होगा। व्यापारियों को अपने सौदों में मुनाफ़ा मिलेगा। यदि जॉब चेंज करने का सोच रहें हैं तो यह समय आपके लिए विशेष रुप से फलदायी रहेगा। आपको अपने काम से पहचान मिलेगी। इस अवधि में आपको बिजनेस से जुड़ी छोटी-छोटी यात्राओं पर जाने का मौका मिलेगा। पहले से चल रही आर्थिक तंगी से आपको कुछ हद तक छुटकारा मिलेगा। यदि मेहनत करेंगे तो कर्मदाता शनि आपसे प्रसन्न रहेंगे और आपको नौकरी  व्यापार में उत्तम परिणाम देंगे। छात्रों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपको विदेश भूमि से आकस्मिक लाभ मिल सकता है। आपको विदेश में जाकर पढ़ने, नौकरी करने या व्यापार करने का मौका मिल सकता है। पार्टनरशिप वेंचर और शेयर मार्किट निवेश दोनों ही आपके लिए फायदेमंद साबित होते दिख रहें हैं। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है।

 

लंबे समय से रुका हुआ धन आपको इस समय मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से बात करें तो इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ मिलेगा। थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है लेकिन कोई गंभीर परेशानी नहीं होगी। मई 2025 में राहू का दसवें और केतु का चतुर्थ भाव से गोचर आपके जीवन में नकारात्मक परिणाम ला सकता है। आपको आर्थिक व पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज, उधार या खर्चे आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। आपको इन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस अवधि में आपको सावधान रहने की जरूरत है आपको किसी पर अधिक भरोसा नहीं करना चाहिए नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में भी आपको झटके लग सकते हैं। आपको ऑफिस में किसी के साथ बेवजह वाद विवाद में नहीं पड़ना हैं नहीं तो आप अपनी नौकरी से भी हाथ धो सकते हो। वृषभ राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार इस वर्ष आप अधिकांश समय अपने भविष्य की सुरक्षा और चिंता को लेकर परेशान रह सकते हैं।

 

क्या करें – रोज़ाना तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं और साथ ही ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे आपको हर काम में सफलता जरूर मिलेगी।

क्या  करें -  घर में कभी भी दो बार झाड़ू-पोछा न करें। एक बार के झाड़ू-पोछे से नेगेटिव एनर्जी समाप्त होती है और दूसरी बार करने से पॉजिटिव एनर्जी भी समाप्त हो जाती है।

 

वृषभ वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025

आइए जानते हैं वृषभ राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 में क्या कह रहे हैं आपकी किस्मत के सितारे। वृषभ राशि के लिए वर्ष 2025 की शुरुआत आर्थिक दृष्टि से धीमी रहने वाली है। आपके जीवन में आर्थिक तंगी बनी रहेगी। आपको अपने प्रयासों का देरी से परिणाम मिलेगा। खर्चों में अचानक से वृद्धि के आसार बन रहे हैं। आपकी आमदनी में कमी रह सकती है। इस वर्ष आपको अपने खर्चों का बजट बनाना होगा और उसके अनुसार ही आपको व्यय करना चाहिए। वर्ष 2025 का शुरुआती समय किसी भी तरह के निवेश के लिए अच्छा नहीं रहेगा। बिना सोचे किया हुआ निवेश आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। कारोबार जगत से जुड़े लोगों को बिजनेस पार्टनरशिप से नुकसान हो सकता है। आपके बिज़नेस प्रतिद्वंदी आप पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं इसलिए किसी भी तरह की आर्थिक डील को पूरा करने से पहले किसी के साथ भी शेयर न करें।

 

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय थोड़ा कष्टदायी रहेगा। यह समय आपके लिए आर्थिक नुकसान लेकर आ सकता है। इस स्थिति में आपको अत्यधिक चिंतन छोड़कर कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। मेहनत करते रहेंगे तो इसका सकारात्मक परिणाम अवश्य मिलेगा। यदि प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लें और उसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचे। इस दौरान आपको आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। बेवजह खर्चे बढ़ सकते हैं। सोच-समझकर धन खर्च करें नहीं तो आपको धन-बचत में भी परेशानी आ सकती है। धन आएगा तो जरूर पर टिकेगा नहीं। वर्ष 2025 के मध्य अवधि आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। आपके कार्य धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ने लगेंगे। जितना अधिक फोकस होकर आप अपने कार्य करेंगे उतने ही अधिक अच्छे रिज़ल्ट आपको मिलेंगे। आमदनी के रास्ते बनते चले जाएंगे। नई नौकरी मिलने की संभावना बन रही है।

 

आपके धन में अकस्मात वृद्धि हो सकती है। आपको विदेश जाकर व्यापार करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप अपने पिछले उधार चुकाने में कामयाब रहोगे। मेहनत के द्वारा किए गए कामों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। भाग्य भी आपका साथ तभी देगा जब आप सच्ची लग्न के साथ अपना कार्य करेंगे। वर्ष 2025 के अंत में राहू और केतु का आपकी राशि से गोचर आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। आपके जीवन में कई उतार–चढ़ाव देखने को मिल सकेंगे। आपकी योजना के अनुसार कार्य नहीं होंगे। किसी भी तरह का बदलाव आपके लिए कुछ खास अच्छे परिणाम नहीं लाएगा। आपको आर्थिक तंगी के साथ-साथ अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने की भी प्रबल आशंका है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने से आपको बड़ा आर्थिक नुकसान होगा। आपके जीवन में वित्तीय समस्याएं भी खड़ी हो सकती हैं। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। राहू के प्रभाव से आप पर काम की अधिकता रहेगी और इसका असर आपके निर्णय लेने की क्षमता पर भी दिखाई देगा। वर्ष 2025 में आपके लिए यही सलाह है की जल्दबाजी में आकर कोई भी आर्थिक निर्णय न लें नहीं तो इससे आपको तगड़ा नुकसान और मानसिक तनाव हो सकता है।

 

वृषभ 2025 स्वास्थ्य राशिफल

वृषभ राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष 2025 की शुरुआत से ही आप अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान देंगे। इस वर्ष की शुरुआत में आप अपने स्वास्थ्य का सबसे अधिक आनंद लेंगे। आपका तनाव और मानसिक दबाव भी कुछ हद तक समाप्त होगा। बिना किसी बड़ी समस्या के आप उत्तम सेहत का लाभ पाने में कामयाब रहोगे। आपको पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सेहत का अधिक लाभ मिलेगा। आप पूर्ण वर्ष खुश रहेंगे और चुस्ती-फुर्ती से अपने काम करते रहेंगे। वर्ष 2025 की शुरुआत ही आपके जीवन में सकरात्मकता लाएगी। आपका अपनी लाइफ़ के प्रति एक पॉज़िटिव रवैया रहेगा। आपको पिछली सभी बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यदि पिछले साल किसी रोग से परेशान थे तो इस साल आपको उसमें बेहतर परिणाम मिलेंगे। आप अपना समय से ट्रीटमेंट करवाते रहें तो आपकी सेहत में जल्द ही सुधार होने लगेगा। वृषभ राशि के बुजुर्गों को सलाह दी जाती है की आप बासी भोजन या प्रोसेस्ड फूड का सेवन न करें। अपनी डाइट में ताज़े फल एवं सब्जियां ही शामिल करें। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी रह सकती है।

 

आपको सलाह दी जाती है की नियमित अंतराल पर थोड़ा थोड़ा भोजन करें ऐसा करने से आपको पाचन से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। वृषभ राशि की महिलाएं अपने घर और बाहर दोनों तरफ़ एक्टिव रहेंगी जिसके कारण आपको मानसिक तनाव हो सकता है। आपको तनाव से बाहर आने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेना होगा। 35 से अधिक उम्र की महिलाओं को अपने डाइट का अधिक ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यह हार्मोनल चेंज का समय होता है। ऐसे में आपको इम्यूनिटी पॉवर बढ़ाने वाले विटामिन ज्यादा लेने चाहिए। आपको रिफाइंड, मैदा और चीनी का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। योग करें और नियमित रूप से व्यायाम करें ताकि आप खुद को लंबे समय के लिए फिट रख सकें। एक अच्छी सेहत आपको जीवन में लंबे समय तक लाभ पहुंचाएंगी और साथ ही साथ आप अपने जीवन की परेशानियों का सामना आसानी से कर पाओगे।

 

वर्ष 2025 के मध्य में आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान देना होगा क्योंकि इस समय आपको डाइजेशन से संबंधित कुछ समस्या हो सकती है जो आपको परेशान कर सकती हैं। अगर आपको लगता है की आपके शरीर में कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। छात्रों के लिए यह वर्ष उत्तम सेहत प्रदान करेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। आपकी स्मरण शक्ति भी बढ़ेगी। आपको ध्यान, योगा और मानसिक फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। पढ़ाई के डेली रूटीन से हटकर आपको थोड़ा ध्यान अपने मनोरंजन पर भी देना चाहिए। आप कुछ समय अपनी मनपसंद हॉबी पर लगा सकते हो या फिर कुछ समय एकांत में खुद के लिए निकालें। इस राशि के जो लोग लंबी बीमारी से परेशान चल रहे थे वर्ष अंत तक उनको इससे राहत मिल सकती है। छोटे-छोटे प्रयासों से ही आप एक अच्छी सेहत की तरफ बढ़ते रहेंगे और बीमारियों को दूर करने में सक्षम रहेंगे। कहने का अभिप्राय यह है कि वर्ष 2025 में आप निरोगी काया की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगे और धीरे धीरे उसमें कामयाब भी रहेंगे। आपका तन और मन दोनों ही दमदार रहेगा।

 

वृषभ राशि का करियर राशिफल 2025

बात करते हैं वृषभ राशि के करियर से जुड़े वार्षिक करियर राशिफल 2025 की और जानते हैं कैसा रहेगा आपके करियर का हाल। करियर के दृष्टिकोण से यह वर्ष आपको मिले-जुले परिणाम देगा। आपके लिए यह वर्ष संघर्ष से भरा रहेगा। वर्ष 2025 की शुरुआत में आपको अपने हर कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। आप इस अवधि में अच्छा धन कमा सकते हैं। शनि का गोचर आपके इनकम भाव में वृद्धि करेगा। आपको नौकरी में परिवर्तन करने से अच्छा धन लाभ मिल सकता है। आपके काम को सराहा जाएगा। मई 2022 में राहू का दसवें भाव से गोचर आपको विदेश जाने का मौका दिलाएगा। आपको करियर में कई आकस्मिक बदलाव देखने को मिलेंगे। राहू आपके करियर में अच्छे या बुरे परिणाम ला सकता है। हो सकता है की आपको अचानक धन लाभ हो या धन की हानि भी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति डामाडौल रहेगी।

 

आपका बजट भी बिगड़ सकता है। केतु का चौथे भाव से गोचर आपके लिए नकारात्मक परिणाम लाएगा। छात्रों के लिए यह गोचर सही नहीं है। करियर में नुकसान हो सकता है। कहीं पर भी निवेश करने से बचें या सोच समझकर ही निवेश करें। इस अवधि में आपको मानसिक चिंतन या मानसिक तनाव हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे। आपके मन में बेचैनी व क्रोध बढ़ेगा। इस समय नौकरी पर आपको हर काम संभाल कर करना होगा। आपकी एक गलती भी इस दौरान आप पर भारी पड़ सकती है। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में भी आपको नुकसान होने की संभावना है। परिस्थितियां एकदम विपरीत नजर आ रही है। आपको हर कार्य में अधिक मेहनत करनी होगी तभी आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने अस्थिर मन और शारीरिक रोगों के कारण कई अच्छे मौके छोड़ देंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय इतना अनुकूल नहीं है आपको निरंतर प्रयास करने पड़ेंगे तभी कुछ कामयाबी हासिल हो पाएगी। इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर भी चौकस होकर काम करना होगा किसी शत्रु की नजर आप पर रहेगी इस समय की गई छोटी से छोटी गलती के भी बड़े परिणाम आपको भुगतने होंगे।

 

आपकी लापरवाही के कारण आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है इसलिए काम के प्रति सच्ची लगन बनाए रखें। इस समय आपको आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ सकता है। आपको आय के साधनों में कमी महसूस होगी। आपको धैर्य से काम लेना है और इस समय के गुजर जाने का इंतज़ार करना है। यह समय आपके करियर के लिहाज़ से थोड़ा धीमा रहेगा। आप पर काम का बोझ महसूस हो सकता है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी परेशानी और बढ़ेगी। इस अवधि के दौरान आपके कर्मचारी या सहकर्मी आपके खिलाफ षडयंत्र रच सकते हैं। आप खोया हुआ, विचलित और तनावग्रस्त महसूस करेंगे क्योंकि पेशेवर रूप से आपकी योजनाएं विफल हो जाएंगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ़ का तनाव आपकी पर्सनल लाइफ़ पर भी देखने को मिल सकता है। आपको दोनों में तालमेल बैठाना होगा। कुल मिलाकर वर्ष 2025 आपके करियर के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा।

 

वृषभ 2025 वार्षिक प्रेम राशिफल

बात करते हैं वृषभ राशि के प्रेम संबंधों से जुड़े वार्षिक प्रेम  राशिफल 2025 की और जानते हैं आपके जीवन में प्यार का हाल। ग्रहों की चाल बता रही है की आपके लिए यह वर्ष कुछ खट्टा-कुछ मीठा रहने वाला है। वर्ष 2025 की शुरुआत आपकी लव लाइफ़ के लिए अच्छी रहेगी। आपके जीवन में प्रेम की नई शुरुआत हो सकती है या आपके मन में किसी के लिए प्यार वाली फीलिंग पैदा हो सकती है। आपके जीवन में सच्चे प्यार की कमी पूरी होगी। जिसका आपको न जाने कब से इंतजार था आपकी वो तलाश इस साल खत्म हो सकती है। मैरिड लाइफ़ की बात करें तो वो एकदम स्मूथ रहेगी। सब कुछ सही से और अच्छे से चलता रहेगा। आप दोनों के बीच आपसी समझ बनेगी। लिव-इन में रह रहे लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही शानदार रहेगा। एक दूसरे के साथ रहने से आप दोनों के बीच के सभी गिले-शिकवे और गलतफ़हमियां दूर हो जाएंगी। प्यार में आपका खूबसूरत अनुभव हो सकता है। हालांकि वर्ष 2025 की मध्य अवधि में आपको कुछ बुरे अनुभवों से गुजरना पड़ सकता है। बेहतर होगा की आप अपने रिश्तों की मीठी यादों को संजोकर रखें।

 

इस अवधि में आपके पारिवारिक जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कड़वाहट आपके घर-परिवार में तनाव का माहौल पैदा कर सकती है। आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा नहीं तो आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। संतान के भविष्य से जुड़ी चिंता आपकी दूर हो सकती है। संतान यदि विवाह योग्य है तो उनके लिए उत्तम विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वर्ष की मध्यावधि आपकी लव लाइफ़ के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। आपकी लव लाइफ़ में कुछ ऐसे बदलाव हो सकते हैं जो आपने कभी सोचे नहीं थे। आपको अपने प्यार पर भरोसा बनाए रखना होगा। अगर आप अपने लवर पर बात-बात पर शक करेंगे तो ये आपके रिश्तों के लिए अच्छा नहीं होगा। आपका ओवर प्रोटेक्टिव नेचर आपके रिश्ते को तबाह कर सकता है। रिश्ते प्यार की नाजुक डोर से बंधे होते हैं अगर आप इस डोर को जबरदस्ती खिंचोगे तो ये डोर टूट जाएगी। ठीक उसी तरह उस साल आपको अपने रिश्तों को प्यार से बांधना है न की जोर-ज़बरदस्ती से।

 

पारिवारिक रिश्तों में भी कलह का माहौल रह सकता है। घर-परिवार में भाई-बहनों का आपसी मनमुटाव बढ़ेगा। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रह सकते हैं। वर्ष 2025 के अंतिम कुछ महीने आपके लिए अच्छे रह सकते हैं। आपको अपने पार्टनर की तरफ़ से कई सरप्राइज़ मिल सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उनके लिए भी यह वक्त बेहद रोमांटिक रहेगा। साथ में मूवी देखना, डिनर डेट्स पर जाना आपको और करीब ले आएगा। अपने पार्टनर के आगे पूरे दिल से अपने प्यार का इजहार करें इससे आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। आपको अपने माता-पिता के साथ अपने संबंधों पर ध्यान देना है। आपको कुछ समय अपने परिवार को भी देना चाहिए। ऐसा हो सकता है की आपके विचार उनसे कई बातों पर सहमत न हों लेकिन फिर भी आपको सबके साथ मिलकर चलना चाहिए। कुल मिलाकर वर्ष 2025 आपके जीवन में प्रेम रस की बहार लेकर आएगा।