मुख्य पृष्ठ राशिफल कन्या राशिफल 2022

प्रीमियम उत्पाद

कन्या राशिफल 2022

कन्या राशि : कन्या राशि वालों के लिए साल 2022 नए जोश के साथ अपार लाभ कमाने का है। हालाँकि शुरुआत में आपको फ़ालतू के मतभेदों में उलझने से खुद को बचाना होगा। फिनांशियल स्थिति सामान्य बनी रह सकती है, पैसों को लेकर मन में लालच लाने से हाथ आए पैसे भी जा सकते हैं। जॉब हंट में जुटे लोगों की तलाश खत्म हो सकती है। सेहत के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी, सड़क पर चलते समय ख़ास ध्यान देना होगा। लव लाइफ में अपने रिश्ते को नया मुकाम देने के लिए यह साल सबसे उत्तम है। मैरिड कपल इस साल अपने अधूरे सपने को पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दे सकते हैं। 

आर्थिक जीवन : इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं, लेकिन ध्यान देने वाली बात यह होगी कि, किसी भी तरह के लालच से खुद को दूर रखें। इस दौरान कोई आपके साथ ब्लफ मास्टर बनने की कोशिश कर सकता है। इसलिए चौकन्ना रहना और अपने आँख और कान खुले रखना भी बेहद जरूरी है। बिजनेस से जुड़े लोगों को साल के अंत में किसी फायदेमंद पार्टनरशिप का ऑफर आ सकता है। 

करियर : वर्क लाइफ में बैलेंस बनाए रखने के लिए आपको समय के साथ चलना होगा। संभव है कि इस साल कुछ वक़्त के लिए आपको काम से ब्रेक लेना पड़े। इसके साथ ही कुछ लोग अपने पहली जॉब की शुरुआत भी कर सकते हैं। अच्छे अवसर के तलाश में हाथ में आए मौके को गंवाना भारी पड़ सकता है। गवर्नमेंट जॉब वालों का साल के बीच में घर से दूर किसी जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। मेडिकल स्टूडेंट्स को इस साल अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। 

स्वास्थ्य : दूसरों की चिंता छोड़ इस साल खुद की सेहत पर ध्यान देना आपके लिए ज्यादा जरूरी हो सकता है। चालीस की उम्र से ज्यादा लोगों को नियमित तौर पर अपना फुल बॉडी चेकअप करवाते रहना चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीजों को सादा खाना और उच्च विचार पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है। किसी भी तरह का तनाव और प्रेशर आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। 

प्रेम- संबंध : पल में शोला और पल में शबनम, ऐसा हो सकता है आपके लव पार्टनर का स्वभाव। ऐसे में आपके सामने समस्या यह आ सकती है कि, आप उनके मूड का अंदाजा कैसे लगाएं। एक समय के बाद इस रिश्ते में बने रहना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। यदि किसी से अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं तो बिना झिझक के फ़रवरी माह में यह कदम उठा सकते हैं। पति-पत्नी इस साल अपने पुराने मसलों को भूलकर एक नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। 

क्या करें : नेगेटिव सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें। 

क्या न करें : अपने किसी भी काम को कल पर न छोड़ें।

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे मे भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।