मुख्य पृष्ठ राशिफल सिंह वार्षिक राशिफल 2025

सिंह वार्षिक राशिफल 2025

सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष का शुरुआती सफर बहुत ही शानदार रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य भाग से हालात कुछ बिगड़ सकते हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए किसी खूबसूरत सौगात से कम नहीं होगी लेकिन वर्ष का अगला हिस्सा आपके जीवन में कुछ कड़ी चुनौतियां ला सकता है। इस साल आपको अपने जीवन में कुछ खट्टे, कुछ मीठे और कुछ कड़वे अनुभव मिल सकते हैं। आपको हर पल का दृढ़ता के साथ सामना करना होगा। सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष की शुरुआत में आपके जीवन में सफलता के नए आयाम बनेंगे। आप एक के बाद एक उन्नति और प्रगति की सीढ़ियां चढ़ते जाओगे। आपको अपने जीवन में कई ऐसे मौके प्राप्त होंगे जो आगे चलकर आपको लिए फायदेमंद साबित होंगे। वर्ष 2025 की शुरुआत में देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव से गोचर करेंगे जिसे व्यापार, नौकरी व कार्यक्षेत्र का भाव कहा जाता है इसलिए इस दौरान आपको एक नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप अपनी वर्तमान नौकरी में ही अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हो जिसके चलते हो सकता है की आपका प्रमोशन हो जाए। आपको अच्छा बोनस भी मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को तगड़ा मुनाफ़ा हो सकता है।

 

छात्रों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। इस दौरान दी गई परीक्षाओं में आपको सफलता मिलेगी। यह साल मार्केटिंग, मीडिया फ़ील्ड से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। मई 2025 से देवगुरु सिंह राशि के एकादश भाव से गोचर करेंगे। इसका मतलब आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शानदार रहेगी। आपकी आमदनी, आपकी इनकम और आपकी सेविंग्स में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। आपकी लव लाइफ़ में प्यार के नए फूल खिलेंगे। जो लोग सिंगल है वो जल्दी ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। आपके लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर लाभकारी साबित होगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आपको धन की कमी महसूस नहीं होगी। शेयर बाजार या लॉटरी, सट्टेबाजी में निवेश करने वालों को शुरुआती महीनों में जबरदस्त लाभ होगा। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। मार्च 2025 से कर्मफल दाता शनि सिंह राशि के अष्टम भाव से गोचर करेंगे। मार्च से पहले का समय आपके जीवन में शुभ रहेगा लेकिन मार्च से शनि का अष्टम भाव से गोचर आपके जीवन में कष्टकारी परिणाम लाएगा। आपके वैवाहिक जीवन में अशांति और कलह-क्लेश बढ़ेगा। आपके बिजनेस में अचानक से गिरावट आएगी और आपको आर्थिक नुकसान देखने को मिलेगा। आपका चला-चलाया बिजनेस ठप्प हो सकता है। आपके कार्यों में रुकावट पैदा होने लगेगी। आपको हर कदम फूँक-फूँक कर रखना होगा ज़रा सी लापरवाही भी आपको बहुत भारी पड़ सकती है।

 

अक्तूबर 2025 से 5 दिसंबर 2025 तक गुरु सिंह राशि के बारहवें भाव से गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करें। इस वर्ष केतु के प्रथम भाव और सप्तम भाव से राहू का गोचर आपके लिए थोड़ी राहत ला सकता है। आपको विदेशी भूमि से लाभ दिलाएगा लेकिन आपके निजी रिश्तों के लिए यह समय अभी भी कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। यह अवधि आपकी सेहत के लिए भी अच्छी नही रहेगी। सिंह राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए कुछ खट्टा और कुछ मीठा रहेगा।

 

क्या करें: प्रतिदिन सूर्य की उपासना करें और सूर्योदय के समय तांबे के पात्र से सूर्य को जल चढ़ाएं। रविवार को आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ जरूर करें।

क्या करें: अहंकार की भावना को खुद से दूर रखें।

 

सिंह वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025

सिंह राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 के अनुसार वर्ष 2025 की शुरुआत आपके जीवन में आर्थिक उन्नति लेकर आ रही है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को सँवारने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। देवगुरु बृहस्पति के दशम भाव से गोचर आपके जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएगा। आपके मन में अपने बिजनेस को लेकर, अपने भविष्य को लेकर कई योजनाएं घर कर सकती हैं और आप इन योजनाओं को अमली जामा पहनाने का काम भी करोगे। आपके हर प्रयत्न, हर प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। आपको बस मेहनत का साथ नहीं छोड़ना है। बिजनेस में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कुछ नया करने की सोच रहें हैं तो मार्च 2025 तक का समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपको अपने कॉन्टेक्टस से अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके बैंक-बैलेंस में इजाफ़ा होगा। आप अपने काम काज के प्रति निष्ठावान रहेंगे। शेयर मार्किट की फ़ील्ड से जुड़े लोगों को धन कमाने के अवसर मिलेंगे। इस अवधि में आपको नई नौकरी मिल सकती है। आपको अच्छा वेतन, बोनस या कुछ गिफ्ट्स मिल सकते हैं। यदि आप लोन लेना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको आसानी से लोन मिल जाएगा।  गुरु के दशम भाव में होना आपके मान-सम्मान में वृद्धि लाएगा। समाज में आपकी ख्याति बढ़ेगी। आपको अपने मित्रों की सहायता से धन कमाने के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। आप अपने सीनियर्स की नजरों में आओगे जिससे आपको लाभ होगा। समाज में आपका कद बढ़ेगा। आप अच्छी मात्रा में धन कमाओगे जिससे आपका स्तर ऊंचा उठेगा।

 

मार्च 2025 से कर्मफल दाता शनि सिंह राशि के अष्टम भाव से गोचर करेंगे जो आपके आर्थिक जीवन में खलबली पैदा कर सकते हैं। आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। धन कमाने के मामलों में बाधा उत्पन्न होगी। करियर में स्थिरता नहीं रहेगी। आपको अपने काम पर फोकस बनाए रखना होगा नहीं तो  आपको तगड़ा नुकसान हो सकता है। आपको अपने गुप्त शत्रुओं से बचकर रहना होगा। धन से जुड़े मामलों में अपने पार्टनर पर अत्यधिक भरोसा न करें। आपको धोखा मिल सकता है। शेयर बाजार में पैसा निवेश करने से पहले बहुत अच्छे से सोच विचार कर लें क्योंकि ग्रहों की दशा बताती है की आपको धन हानि हो सकती है। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु सिंह राशि के बारहवें भाव से गोचर करेंगे। यह अवधि आपके धन कमाने के रास्तों में अड़चन पैदा करेगी। आपको अपनी नौकरी, अपने बिजनेस में नुकसान हो सकता है। अचानक ही आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने लगेगी। आपकी बचत न के बराबर होगी। आपको धन की कमी महसूस होगी। आपके मन में अपने भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। आपको इस परिस्थिती में हिम्मत बनाए रखनी है। अपनी कड़ी मेहनत जारी रखेंगे तो हालात भी आपके आगे झुकने को मजबूर हो जाएंगे। साल 2025 आपके लिए मिले जुले परिणाम लाएगा। वर्ष के शुरुआती महीने आपके लिए बेहद शुभ रहने वाले है। आप खूब धन कमाओगे और मार्च के बाद का समय आपके लिए संघर्ष से भरा रहेगा। आपको अपनी कड़ी मेहनत और सूझ-बूझ के साथ काम करना होगा तभी जाकर कुछ हद तक आपको आर्थिक परेशानियां हल होंगी।

 

सिंह वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025

सिंह राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपकी सेहत के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। वर्ष 2025 के शुरुआती महीने आपकी सेहत के लिहाज से अति शुभ रहेंगे। पिछले साल की जो परेशानियां आपको परेशान कर रही थीं उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। आपको मानसिक सुख-शांति का अनुभव होगा और आपके मन में अच्छे और पवित्र विचारों का समावेश होगा। आप खुद को एकदम स्वस्थ महसूस करोगे। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास बनेगा और हर काम को आप पूरी शिद्दत से करोगे। धन के मामलों में कोई कमी नहीं होगी जिसके चलते आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। आपके अपने परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी सेहत को सजग बनाने के प्रयास जारी रखोगे। आप खुद को मानसिक और शारीरिक रुप से फिट रखने के नए से नए तरीके आजमाओगे। इस समय आपको उत्तम सेहत की प्राप्ति होगी। आप अपनी सेहत को लेकर संतुष्ट रहोगे। लेकिन मार्च के बाद आपकी सेहत में कुछ छोटी-मोटी परेशनियां आ सकती हैं। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। सिंह राशि के बुजुर्गों को हड्डियों से जुड़ी समस्या, स्किन एलर्जी या अस्थमा की शिकायत परेशान कर सकती है। जिन लोगों को शुगर या बीपी की दिक्कत हैं उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

 

आपको अपनी दवाई लेनी बंद नहीं करनी है और समय से अपना इलाज करवाते रहना हैं। मौसम में बदलाव आपके स्वास्थ्य को गलत तरीके से प्रभावित कर सकता है तो इसके बारे में सावधानी बरतें। इस समय आपके करियर में चल रहे उतार-चढ़ाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। आपको मेंटल स्ट्रेस हो सकता है। आपको अपने करियर के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी फोकस बनाए रखना होगा। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। यदि आपका मन स्वस्थ होगा तो आप जीवन की हर परिस्थिति का सामना कर उसका समाधान निकाल सकते हो। आपको छोटे-छोटे प्रयास करने होंगे जो आपकी मानसिक सेहत को फिट रख सकें। इसलिए आपको सलाह दी जाती है की आप काम से अपने लिए एक छोटा सा ब्रेक लें और खुद को समय दें, हो सके तो आप कहीं घूमने जा सकते है ऐसा करने से आपको मानसिक व शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे। साल 2025 के अंतिम महीने आपके लिए लिए थोड़ा कष्टदायक रह सकते हैं इसलिए आपको ख़ास एहतियात बरतने की जरुरत हैं। किसी भी लम्बी यात्रा से बचें अन्यथा आपकी सेहत से जुड़ी उलझने कुछ हद तक बढ़ सकती है। जी हाँ आपको आँखों से जुड़ी समस्या अथवा पेट, लिवर या इनडाइजेशन आदि की समस्या परेशान कर सकती है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का स्पेशल ध्यान देने की जरुरत है आपको अपनी बहुत केयर करने की आवश्यकता है। आप खुद को फिट रखेंगी तो ही पूरे परिवार का ख्याल रख पाएंगी। अच्छा होगा की सुबह टहलने के साथ-साथ अपने परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बनाए रखें, अपने परिवार के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने से आपको किसी भी तरह के तनाव से मुक्ति मिलेगी और आपके जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।

 

सिंह करियर राशिफल 2025

सिंह राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2025 अनुसार यह वर्ष आपको लिए ढेर सारे अवसर और खूब सक्सेस लेकर आ रहा है। देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव आपके जीवन में काफी परिवर्तन लेकर आने वाला है। इस साल की शुरुआत में आपको अपने सपनों की नौकरी मिल सकती है यानि बड़ी कंपनी और अच्छा पैकेज। आपको अपने हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। आपकी हर कोशिश कामयाब होगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिलेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता से अपने सीनियर्स को और अपने आस पास के लोगों को इंप्रेस कर देंगे। वर्ष 2025 की शुरुआत में आपको ऐसे कई मौके मिलेंगे जिसमे आप अपनी प्रतिभा, अपना टेलेंट को साबित करने में सफलता हासिल करोगे। आप अकेले अपने दम पर बिजनेस की दुनिया में अपना नाम बनाओगे। जो लोग विदेश में जाकर बसना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष सुंदर योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको काम से अधिक लाभ मिलेगा। आप अपने सपनों के करीब पहुँच सकते हो। इस साल आपके हाथ में कई जॉब ऑफर हो सकते है या आपको प्रमोशन भी मिल सकती है।

 

मार्च 2025 के मध्य जाकर आपको अपने करियर में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं लेकिन आप उन समस्याओं का अपनी कार्य कुशलता से समाधान करने में सक्षम रह सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि इस अवधि में किसी भी अनजान पक्ष के साथ साझेदारी करने से पहले, उसकी अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें अन्यथा आप किसी परेशानी में घिर सकते हैं। आपको हर कार्य में अधिक मेहनत करनी होगी तभी आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने अस्थिर मन और शारीरिक रोगों के कारण कई अच्छे मौके छोड़ देंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह समय इतना अनुकूल नहीं है आपको निरंतर प्रयास करने पड़ेंगे तभी कुछ कामयाबी हासिल हो पाएगी। इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर भी चौकस होकर काम करना होगा किसी शत्रु की नजर आप पर रहेगी इस समय की गई छोटी से छोटी गलती के भी बड़े परिणाम आपको भुगतने होंगे। आपकी लापरवाही के कारण आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है इसलिए काम के प्रति सच्ची लगन बनाए रखें। इस समय आपको आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ सकता है। आपकी आय के साधनों में कमी होगी। कमाई में बरकत नहीं होगी। इस अवधि में आपको मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ सकता है।

 

साल 2025 के अंत में समय थोड़ा आपके फेवर में दिखाई दे रहा है। आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा। इस दौरान एक बार फिर आप स्थायी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। स्वयं का कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो वह भी कर सकते हैं। इसमें साझेदारों की मदद से भी काम करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। तो कुल मिलाकर वर्ष की शुरुआत आपके करियर के दृष्टिकोण से बहुत ही शानदार है लेकिन पूरे साल भर ऐसा नहीं होगा। साल का आधा भाग आपके लिए चुनौतियों से भरा रहेगा।

 

सिंह राशि का 2025 वार्षिक प्रेम राशिफल

सिंह राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2025 के अनुसार इस वर्ष आपके जीवन में प्रेम के नए से नए रंग देखने को मिलेंगे। प्यार के मामलों में कभी खुशी कभी गम जैसे हालात आपके जीवन में आ सकते हैं। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके निजी रिश्तों के लिए बहुत ही शानदार रहेगी। आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम रस बढ़ेगा। आपको एक नयेपन, एक नई ताजगी का एहसास होगा । आपके जीवनसाथी आपका हर कदम पर भरपूर साथ देंगे। आप अपने भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करोगे। साल की शुरुआत उन लोगों के लिए बेहद भाग्यशाली रहेगी जो अपने सपनों के हमसफ़र का इंतजार कर रहें हैं। आपके घर शादी की शहनाई गूंज सकती है यानि की जो लोग सिंगल हैं उन्हें शादी का लड्डू चखने को मिल सकता है। लव-बर्ड्स के लिए यह साल रोमांस से भरा रहेगा। आप अपने लवर के साथ अधिकतर समय साथ गुजारोगे। आप अपनी फीलिंग्स का दिल खोल कर इजहार करने का कोई मौका अपने हाथ से जाने नहीं दोगे। इस साल आप किसी रोमांटिक ट्रिप पर जा सकते हो। आप इश्क में डूबे-डूबे रहोगे। सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जो लोग लंबे समय से पाने पार्टनर को डेट कर रहे थे वर्ष के शुरुआती महीने उन्हें कुछ यादगार लम्हे महसूस हो सकते हैं। इसके साथ ही आपको अपनी लव लाइफ़ को आगे बढ़ाने के शानदार मौके मिल सकते हैं। आप एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने का मन बना सकते हो। आपको अपने पार्टनर से प्यार के बदले प्यार मिलेगा।

 

नव विवाहित जोड़ों के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ-साथ अपने परिवार को भी तवज्जो दोगे। लेकिन मार्च के बाद आपको रिश्तों में कड़वाहट देखने को मिल सकती है। आपको एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्यार के मामलों में धैर्य रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं की आपके रिश्ते में सदैव गर्माहट बनी रहे तो थोड़ी सहनशीलता होना बहुत जरूरी है। आपको अपने पार्टनर को पूरा स्पेस देना चाहिए और उनके ऊपर अपना कोई फैसला थोपने की कोशिश न करें। यदि आप अपनी चलाने की कोशिश करोगे तो आपके रिश्तों में दूरियाँ आ सकती हैं। वर्ष के अंतिम कुछ महीने आपकी लव लाइफ़ के लिए परीक्षा वाला हो सकता है। आपकी और आपके पार्टनर के बीच बातचीत की कमी की वजह से ऐसा हो सकता है की आप लोगों के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा हो और इस वजह से विवाद हो। आप दोनों ही तनाव में रहोगे। ऐसा भी हो सकता है की आपका अपने एक्स पार्टनर से बात करना आपके पार्टनर को पसंद न हो और इस वजह से आपके रिश्तों में खटास आ रही हो। इसलिए आपको आप दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को आने नहीं देना है। यही बात मैरिड कपल पर भी लागू होती है। यदि आप चाहते हो की आपकी निजी जिंदगी में प्यार और शांति बनी रहे तो आपको अपने जीवनसाथी से कोई बात नहीं छुपानी है और एक दूसरे के साथ ईमानदारी से रिश्ता निभाना है। रिश्तों को निभाने की यही कला आपको इस साल कामयाबी दिलाएगी।