मुख्य पृष्ठ राशिफल वृश्चिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशिफल 2022

वृश्चिक राशि : इस साल आपको आर्थिक लाभ भले ही न मिले लेकिन मानसिक तनाव और फ़िजूल के टेंशन से तो छुटकारा मिलना तय है। पारिवारिक कलह से छुटकारा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का प्रेशर शुरुआत के छह महीने तक बना रह सकता है। दोस्तों के साथ लंबे समय से टल रहे ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है। लव-लाइफ की बात करें तो, इस साल आपके जीवन में कोई ऐसा आ सकता है जिससे आपकी वाइब बिल्कुल मैच हो सकती है। ग्रहों की चाल शादी शुदा जातकों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। हेल्थ से जुड़ी कुछ समस्याओं से आपको निजात मिल सकता है। 

आर्थिक जीवन : “हमें ज़मीर बेचना नहीं आया वर्ना दौलत कमाना इतना भी मुश्किल नहीं था।” इसी सोच के साथ आपका यह साल बीतने वाला है, पैसे कमाने के अवसर तो मिलेंगें लेकिन आप शायद उन्हें खुद के लिए उचित न समझें। थोड़ा ज्यादा थोड़ा कम ही सही लेकिन आपको आत्मसंतुष्टि जरूर होगी। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए इस साल की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। 

करियर : आगाज़ शायद परेशानी भरा हो लेकिन अंजाम जरूर अच्छा हो सकता है। साल के शुरुआत में काम को लेकर थोड़े दबाव में रह सकते हैं, लेकिन कुछ महीनों बाद स्थिति में बदलाव आ सकता है और ऑफिस में सुकून का एहसास हो सकता है। सरकारी नौकरी वालों का प्रमोशन मिल सकता है और किसी कारण से तत्काल ट्रांसफर की स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। हौसले बुलंद रखें, देर से ही सही लेकिन आपका वक़्त भी आएगा। 

स्वास्थ्य : मानसिक तनाव या डिप्रेशन के शिकार लोगों की परेशानियां खत्म हो सकती हैं। लंबे समय से कुछ शारीरिक मुश्किलों को झेल रहे लोगों की समस्या भी दूर हो सकती है। यदि आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो उनकी तबियत का ख़ास ध्यान देना होगा। शुरुआत के दो महीने काफी मुश्किल भरे बीत सकते हैं। आर्थराइटिस के मरीजों को जोड़ों के दर्द से निजात पाने का एक पक्का उपाय मिल सकता है। 

प्रेम संबंध : इस साल किसी ऐसे शख्स से आपकी मुलकात हो सकती है जो आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाने का कारण बन सकता है। जिस सोलमेट की आपको हमेशा से तलाश थी उसे पाना मुमकिन हो सकता है। यदि आप पहले से ही किसी रिलेशनशिप में हैं तो इस साल के आंत में आप दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं। शादी शुदा जिंदगी में पति पत्नी को कुछ महीनों के लिए एक दूसरे से दूर रहना पड़ सकता है। 

क्या करें : सुबह उठकर सूर्य को अर्घ दें। 

क्या न करें : पैसों के पीछे नहीं बल्कि सुकून के पीछे भागे। 

आप Daily Horoscope in HindiWeekly Horoscope in hindiFinancial Horoscope 2022 and kundli milan पर क्लिक करके इनके बारे मे भी जानकरी प्राप्त कर सकते हैं।