मुख्य पृष्ठ राशिफल मकर राशिफल 2024

प्रीमियम उत्पाद

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2024

मकर राशि वार्षिक राशिफल 2024

मकर राशि वालों को नव-वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं। मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष बहुत ही शानदार रह सकता है। साल की शुरुआत से लेकर 30 अप्रैल 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे। मई 2024 को गुरु ग्रह आपकी कुंडली के पंचम भाव से गोचर करेंगे/Pachave Bhav me Guru कारोबार जगत से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि फायदेमंद रहेगी। आपको उत्तम धन लाभ की प्राप्ति होगी। आपके व्यापार में विस्तार होगा और देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव आपके जीवन में काफी परिवर्तन लेकर आने वाला है। आपको नौकरी में मनचाहा ट्रांसफ़र हो सकता है या आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है। आपको धन से जुड़ी कोई समस्या नहीं होगी। आपको नौकरी में तरक्की/Job Promotion Yoga के साथ-साथ इनकम के स्त्रोत भी मिल सकते हैं। दूरदर्शिता काम आएगी। आप किसी नए बिजनेस में हाथ आजमा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी मजबूत बनेगा। आपके पारिवारिक सुख व मानसिक शांति में वृद्धि होगी। आपको भूमि, मकान व वाहन का लाभ होगा। शेयर मार्केटिंग के क्षेत्रों से आपको अच्छा फायदा हो सकता है।

Life Partner Prediction

शनिदेव इस पूरे वर्ष आपकी कुंडली के दूसरे भाव से गोचर करेंगे। यह आपके आर्थिक मामलों के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। आपको आमदनी में अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी और समाज में आपका स्थान मजबूत होगा। कुछ लोगों के लिए नौकरी छूटने के बाद दोबारा अच्छी नौकरी मिलने के योग बनेंगे। कई परिस्थितियों में भाग्य आपका साथ देगा और कई अच्छे विकल्प चलकर आपके पास आएंगे। नौकरीपेशा व बिजनेस करने वालों की बहुत अच्छी तरक्की हो सकती है। लंबे समय से चल रहे कर्ज से भी आपको इस साल छुटकारा मिल सकता है। आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। इस साल आप कई शादी-समारोह में शामिल हो सकते हो। आपका धन शुभ कार्यों में खर्च होगा। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य के होने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए इस साल अच्छे विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नवम भाव में केतु के गोचर/Nave bhav me Ketu करने के कारण आप इस वर्ष अनेक तीर्थयात्राएं कर सकते हैं। आपका ध्यान आध्यात्म की तरफ़ झुकेगा और आप धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। आपको यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। महिलाओं के लिए यह वर्ष विशेष रूप से लाभकारी है।

 

इस साल आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ा पद भी प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए उत्तम समय है। आपको अपनी पैतृक संपत्ति/Ancestral property yoga से लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आप इस साल किसी प्रतियोगिता में सफल हो सकते हो जिससे आपके करियर में गज़ब की ग्रोथ देखने को मिलेगी। आप कठोर परिस्थितियों में भी नहीं घबराएंगे और भाग्य आपका साथ देगा। बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा। मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके जीवन में शानदार समय लेकर आएगा। आपको इस शुभ अवधि का लाभ उठाना चाहिए और अपने बड़े से बड़े काम इस साल जरूर निपटाने चाहिए।

Timing of Marriage

क्या करें – किसी शुभ कार्य के लिए घर से जाते वक्त दही खाकर निकलें। इससे भाग्य आपका साथ देता है।

क्या न करें – जूआ, सट्टेबाजी में निवेश न करें।

 

मकर वार्षिक आर्थिक राशिफल 2024

मकर राशि के आर्थिक वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष बहुत ही उन्नतिवर्धक रहेगा। आपको धन से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। आपके लिए यह वर्ष बेहतरीन रहेगा और आपके द्वारा किए गए निवेशों में आपको लाभ मिलेगा। आप अपने कार्य के प्रति अधिक सजग रहेंगे और आपकी मेहनत आपको सफलता अवश्य दिलवाएगी। बिजनेस ट्रिप आपके लिए सफलता के द्वार खोलेगी। आपके जीवन में आर्थिक धन संपत्ति की वृद्धि होगी और आपके निवेश आपके लिए धन वृद्धि के रास्ते खोलेंगे। आपको मानसिक सुख शांति मिलेगी और आपके परिवार में खुशियां दस्तक देंगी। कार्यक्षेत्र में इस वर्ष आपकी छवि पहले से बेहतर बनेगी। आपको अपने काम के द्वारा नई पहचान मिलेगी। वर्ष 2024 की शुरुआत ही किसी सुखद समाचार से होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी और आपको अपने निवेशों से लाभ मिलेगा। इस साल आपको पार्टनरशिप से लाभ मिलेगा।

आप अपने बिजनेस में एक नया मुकाम हासिल करने में सफल हो सकते हो। धन आगमन के भी अच्छे संयोग बन रहे हैं। आप एक अच्छी मात्रा में धन कमाओगे और धन बचत करने में कामयाब भी रहोगे। आपको एक बैलेंस बनाकर आगे की रणनीति तय करनी चाहिए तभी आप अपनी मर्जी के अनुसार बिजनेस में पैसा लगा सकते हो। आपको इस साल रोजगार के कई साधन मिलेंगे। घर परिवार में कई मांगलिक कार्य हो सकते हैं जिसमे आपके पैसे खर्च हो सकते हैं। इस साल आप जमीन से जुड़े मामलों में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। वर्ष 2024 के मध्य आकर आपको धन से जुड़े मामलों में थोड़ा संभल कर चलने की जरूरत है। आपको पार्टनरशिप में धोखा मिल सकता है इसलिए जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा मत कीजिए। आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिसके कारण आप समय रहते ही किसी बड़ी धन-हानि से बच सकते हैं। आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक तंगी से जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी तरह के निवेश से पहले किसी सलाहकार से सलाह अवश्य लें। आपको अपने पिता या बड़े भाई की मदद से कुछ लाभ मिल सकता है।

 

वर्ष 2024 के अंत में आकर धन की आवाजाही बनी रहेगी। आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। समाज में आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी। जो लोग कपड़े, लोहे, सोना-चांदी से जुड़े व्यापार करते हैं उनके लिए यह वर्ष अच्छे सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपको आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी चाहिए। कामकाज में ढिलाई से बचें। लेन देन में अपना स्पष्ट रवैया अपनाएं। किसी भी तरह के प्रलोभन वाली योजनाओं में न आएं। अपना काम कर्मठता से करें। मेनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय चल रहा है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे निभा पाएंगे। किसी नए बिजनेस की शुरुआत के लिए यह साल अच्छा रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य तेजी से पूरा कर पाएंगे। महिलाएं इस साल अपने स्किल्स से अच्छा पैसा कमा सकती हैं। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। इस साल आप अपने संपर्कों के माध्यम से धन काम सकते है। व्यापारियों के लिए वर्ष 2024 अत्यंत शुभ रहेगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

Makar Yearly Horoscope 2024 Youtube Banner

मकर करियर राशिफल 2024

मकर राशि के करियर वार्षिक राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए ढेर सारे अवसर और खूब सक्सेस लेकर आ रहा है। देवगुरु बृहस्पति का शुभ प्रभाव आपके जीवन में काफी परिवर्तन लेकर आने वाला है। इस साल आपको अपने सपनों की नौकरी मिल सकती है यानि बड़ी कंपनी और अच्छा पैकेज। इस साल मानो आपकी लॉटरी ही लग गई हो। आपको अपने हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। आपकी हर कोशिश कामयाब होगी। छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिलेंगे।

 

आप अपनी कार्यक्षमता से अपने सीनियर्स को और अपने आस पास के लोगों को इंप्रेस कर देंगे। इस साल किस्मत आपको कई ऐसे मौके देगी जिसमे आप खुद को साबित करने में सफलता हासिल करोगे। इस साल आप अपने करियर को बदलने का जोखिम भी उठा सकते हैं। जो लोग विदेश में जाकर बसना चाहते हैं उनके लिए इस वर्ष सुंदर योग बन रहे हैं/Abroad Settlement Yoga in Kundli नौकरीपेशा लोगों को अपने मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस साल आपको काम से अधिक लाभ मिलेगा। आप अपने सपनों के करीब पहुँच सकते हो। इस साल आपके हाथ में कई जॉब ऑफर हो सकते है या आपको प्रमोशन भी मिल सकती है। वर्ष 2024 का मध्य भाग भी आपकी प्रोफेशनल लाइफ़ में चार चाँद लगा सकता है। आपको कार्य संबंधित यात्राओं से लाभ होगा। साल 2024 के मध्य में आपको अपने करियर पर पूरी तरह काम करने की जरूरत है और आप अपने करियर में वो सब कुछ हासिल कर लेंगे जो आप लंबे समय से करना चाह रहे थे। इस साल आप कई नई चीजें सीख सकते हो जो आपकी ग्रोथ मे मदद करेंगी। आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। आपको न थकना है, न रुकना है बस अपनी मेहनत करते जानी है। आपको अपने करियर से ब्रेक नहीं लेना है।

जो महिलाएं एक लंबे गैप के बाद अपना करियर शुरू करना चाहती हैं उनके लिए यह समय अति–उत्तम है। एक नई शुरुआत के लिए समय बलवान है। आपको अपनी हर कोशिश में कामयाबी मिल सकती है। छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा रहने वाला है, आपके द्वारा किये गए प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। अगर किसी कॉम्पिटिशन में आपने भाग लिया था या किसी शिक्षा से जुड़े परिणाम का आप इंतज़ार कर रहें है तो इस साल आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ़ में आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे जो आगे चलकर आपको अच्छे रिजल्ट देंगे। विदेश से जुड़े मामलों में आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। फिल्म जगत, आर्ट्स, कला या मीडिया आदि क्षेत्र से जुड़े हैं तो नए अवसर मिल सकते है जो आगे चलकर उनके आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। साल के अंत तक आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके करियर में बड़े बदलाव की संभावना होती दिख रही है, हो सकता है आपको ऑफिस में प्रोमोशन मिल जाये या आपको किसी बड़े काम की ज़िम्मेदारी सौंपी जाए। नव वर्ष 2024 मकर राशि के लिए बेहद ही शानदार रहेगा।

 

मकर 2024 वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल

मकर राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपको उत्तम सेहत का लाभ होगा। आप पहले की तुलना में खुद को अच्छा महसूस करोगे। इस साल आप जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएंगे। आप हर कठिन परिस्थिति से खुद को उबारने में मदद करेंगे। इस साल आप खुद को शांत और स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान करने की कोशिश करेंगे। योग करने से आपको अच्छा महसूस हो सकता है। सेहत से जुड़ी कोई बड़ी समस्या इस वर्ष आपको नहीं होगी। नए साल की शुरुआत में आप अपनी सेहत का आनंद लेते हुए नजर आ सकते हैं। आपको किसी भी तरह की कोई समस्या या तनाव नहीं होगा। आपका मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप आराम से अपना समय व्यतीत करोगे। इस साल आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। आपके मन में पवित्र विचार आएंगे। आपका मन दान-पुण्य में लगेगा। आपका धन शुभ कामों में खर्च होगा।

वर्ष 2024 की मध्य अवधि भी आपके लिए अच्छी रहेगी। लेकिन आपको बीच बीच में अपनी सेहत से जुड़े जरूरी चेक-अप करवाने चाहिए। आपको शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है इसलिए अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। स्वास्थ्य को पहले से बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में अनुशासन लागू करने की आवश्यकता है और आपको अपने खानपान की आदतों को लेकर सचेत रहने के प्रयास करने होंगे। अपने बिजी लाइफ़स्टाइल से समय निकालकर शारीरिक गतिविधियों में भाग लेना उचित रहेगा। आपको सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं लेनी है वरना आगे चल कर ये आपको भारी पड़ सकती है। सड़क पार करते समय या वाहन आदि चलाते समय आपको ध्यान देना है। आपको कमर या पीठ के निचले हिस्सों में दर्द हो सकता है जिससे आपकी दैनिक गतिविधियों में थोड़ी बाधा आ सकती है इसलिए एहतियात बरतें। समय समय पर अपनी मेडिकल जांच करवाने से आपको किसी बड़ी समस्या से जूझने में आसानी होगी। आप इस वर्ष सेहत को लेकर कुछ अहम बदलाव कर सकते है। इस वर्ष आपको किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का मौका मिल सकता है। आपके घर परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा जिसके चलते आपका पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा।

 

परंतु आप मूड स्विंग्स के कारण परेशान रह सकते है इसलिए बेहतर होगा की आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करना सीखें। इसके लिए आप योग का सहारा ले सकते है। योग से आपको मानसिक संतुलन बनाए रखने में आसानी होगी और आप शांत रहकर किसी भी निर्णय को ले पाएंगे। वर्ष 2024 आपके लिए उत्तम रहेगा। मकर राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल/Capricorn Yearly Health Horoscope के अनुसार आपको किसी भी प्रकार के रोग इस साल परेशान नहीं करेंगे। आप हर तरह से खुद को खुश और स्वस्थ महसूस करेंगे। छोटे-छोटे प्रयासों से आप एक अच्छी सेहत की तरफ बढ़ते रहेंगे और रोग-विकारों को दूर करने में सक्षम रहेंगे। इस साल आप अपनी शारीरिक तंदरुस्ती के साथ साथ अपनी मानसिक तंदरुस्ती पर भी ध्यान देंगे। कहने का अभिप्राय यह है कि वर्ष 2024 में मकर राशि के लोग निरोगी काया की ओर बढ़ने की कोशिश करेंगे और उसमे कामयाब भी रहेंगे।

 

मकर 2024 प्रेम राशिफल

मकर राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2024 के अनुसार यह वर्ष बहुत ही रोमांस से भरा रहने वाला है। आपके जीवन में प्रेम रस की बहार होगी। आपसी प्रेम बढ़ेगा। वर्ष की शुरुआत ही आपके लिए बेहतरीन रहेगी और आपको रोमांस के मौके भी आपको मिलेंगे। आपको अपने जीवनसाथी और परिवार दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। जिससे आपका दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आप इस साल इश्क की चाशनी में डूबे नजर आओगे। आप अपने रिश्तों को अपने प्यार को प्राथमिकता दोगे। गुरुदेव बृहस्पति के शुभ परिणाम से पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी। आप मिलकर कई अहम फैसले ले सकते हो। इस अवधि में आपके जीवन में कई बड़े बदलाव आ सकते हैं। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपके रिश्ते की परिवार की मंजूरी मिल सकती है। आप प्रेम के बंधन में बंध सकते हैं। आपके परिवार में जश्न का माहौल रहेगा और आप अपने प्रियजनों के सानिध्य में सुखद समय व्यतीत करेंगे। इस साल आप अपने कई सपने पूरे कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।

 

आप अपने भविष्य को लेकर सुनहरे सपने बन सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको एक दूसरे के विचारों को सम्मान देना होगा तभी आपकी प्यार की गाड़ी पटरी पर चलेगी। वर्ष 2024 का मध्य भाग भी रिश्तों के लिए मिले जुले परिणाम लाएगा। आप अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ़ के बीच पूरा बैलेंस बनाकर रखेंगे। आप अपने जीवन के अनमोल पलों का भरपूर आनंद लेंगे। आप अपने पार्टनर से प्यार और सहयोग की भी पूरी उम्मीद कर सकते हैं। आप दोनों के बीच लगाव और अपनापन बना रहेगा। वही बात करें लव-बर्ड्स की तो आपके रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके प्यार के रास्ते में कुछ भी आड़े नहीं आएगा। अगर आप किसी को प्रपोज़ करना चाहते हैं तो यह अवधि बेहद ही शुभ है। प्यार के मामले में आपको घर के किसी बड़े सदस्य की मदद मिल सकती है। जो लोग किसी लिव-इन रिलेशनशिप में है उन्हें कुछ खट्टे-मीठे अनुभव देखने को मिल सकते हैं।

 

आप कभी तो अपनी लवलाइफ़ से बहुत ही खुश नजर आएंगे और कभी-कभी आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने पार्टनर पर विश्वास बनाए रखना होगा तभी इस रिश्ते को आगे बढ़ाने में कामयाब रहोगे। नहीं तो ऐसी भी परिस्थितियां आ सकती है जब आपका रिश्ता टूटने के कगार पर पहुँच सकता है। आपको अपने बीच की मिस-अंडरस्टैंडिंग खत्म करनी होगी और अपने रिश्ते को बचाने के लिए एक नई शुरुआत करनी होगी। रिश्तों के लिहाज से यह वर्ष बहुत ही शुभ है। आपके रिश्तों में एक नयापन आएगा। आप एक नई ताजगी का अनुभव करोगे। मकर राशि के सिंगल लोगों के लिए खुशखबरी है। इस साल आपके जीवन में किसी नई दोस्ती की शुरुआत हो सकती है। आपको धीरे धीरे प्रेम की अनुभूति भी हो सकती है। लेकिन दिल से जुड़े मामलों में आपको जल्दबाजी नहीं दिखानी है। और समझना है की क्या वाकई आप प्यार में हैं या यह महज एक आकर्षण मात्र है। मकर राशि के प्रेम वार्षिक राशिफल 2024/Love Horoscope 2024 के अनुसार यह वर्ष आपके प्यार के रिश्तों के लिए बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आप प्यार और अपनेपन से अपने रिश्तों को पहले से अधिक मजबूत बना सकोगे।

आप Makar Daily Horoscope, Makar Weekly Horoscope, Makar Masik Rashifal, Makar Varshik Rashifal 2025 और जानिए अपने विवाह का समय पर क्लिक करके इस बारे में भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।