मुख्य पृष्ठ राशिफल मकर वार्षिक राशिफल 2025

प्रीमियम उत्पाद

मकर वार्षिक राशिफल 2025

मकर राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए औसत परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कड़े परिश्रम करने पड़ेंगे। मकर राशि वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में गुरु मकर राशि के पंचम भाव से गोचर करेगा। मई 2025 से गुरु मकर राशि वालों के छठे भाव से गोचर करेगा। अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक गुरु मकर राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा। दिसम्बर 2025 से गुरु फिर से छठे भाव में गोचर करेगा। साल 2025 की शुरुआत आपके लिए शानदार रहेगी। आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। विवाहित जोड़ों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको संतान पक्ष से जुड़ी कोई बहुत ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 

मकर राशि वालों के घर छोटे बच्चे की किलकारियाँ गूंज सकती हैं। जिसके आने से आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। आप अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बांधने का फैसला करोगे। आपके जीवन से आलस्य दूर होगा। आप पूरे जोश के साथ काम करेंगे। विदेश गमन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए यह समय अति शुभ है इसमें किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आपकी सेहत उत्तम रहेगी। आपके लंबे समय से अटके हुए काम बनेंगे। आपको शेयर मार्केटिंग से लाभ होने के संकेत नजर आ रहे हैं। घर परिवार का माहौल आनंदपूर्ण रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आप अपनी वाणी और मधुर व्यवहार से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहोगे। धन आगमन के कई रास्ते खुलेंगे जिससे आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आपके जीवन में यह समय बहुत ही खूबसूरत रहेगा। आपको चारों ओर से सफ़लता प्राप्त होगी। भाग्य आपका पूरा साथ देगा।

 

मई 2025 से अक्टूबर 2025 तक गुरु छठे भाव से गोचर करेगा जिसके चलते परिस्थितियां कुछ बदल सकती हैं। इस अवधि में आपके कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है। काम को लेकर आपको डांट भी खानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में तनाव और परेशानियां आपके लिए चुनौतीपूर्ण माहौल पैदा कर सकती है। आपका किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

 

आर्थिक मामलों में नुकसान होने की संभावना रहेगी। भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। साल 2025 की शुरुआत में शनिदेव आपके द्वितीय भाव से गोचर करेंगे जिसके चलते आपका पारिवारिक सुख बढेगा, आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आमदनी में वृद्धि संभव है। आपको पिछले रोगों से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस में यदि कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो उसमे सफल रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा धन लाभ होगा। मार्च 2025 को शनि मकर राशि वालों के तृतीय भाव से गोचर करेगा। आपकी कार्यक्षमता अच्छी रहेगी। आपका परिश्रम रंग लाएगा। मई 2025 से राहु मकर राशि वालों के द्वितीय भाव से और केतु अष्टम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते परिवार से अलगाव होगा। घरेलू अशांति बढ़ने के संकेत हैं। वाहन चलाते समय या आकस्मिक दुर्घटना होने की संभावना लग रही है। विदेश से धन लाभ होगा मगर आर्थिक मामलों में सतर्कता जरुरी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा साबित होगा।

 

क्या करें: हर शनिवार हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से किसी भी प्रकार के अनिष्ठ से मुक्ति मिलती है।

क्या करें: किसी भी गरीब, अपंग या निर्धन व्यक्ति का मजाक न उड़ाएं और न ही उनका अपमान करें।

 

मकर आर्थिक राशिफल 2025

मकर राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अच्छे परिणाम लाएगा। वर्ष 2025 की शुरुआत आपके लिए शुभ रहेगी। आपको अच्छी मात्रा में धन कमाने को मिलेगा। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते मिलेंगे। आपके प्रयास आपको सफलता दिलाने में मदद करेंगे। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। इस साल आप कुछ न कुछ करके अच्छी मात्रा में धन कमा ही लोगे। बिजनेस से जुड़े लोगों को नए कार्यों में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। आप पॉज़िटिविटी के साथ अपने जीवन की हर समस्या, हर मुश्किल को आसानी से काबू कर लेंगे। आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी। साल 2025 के मध्य भाग में आकर आपको कुछ आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका धन बेवजह खर्चों में जाया होगा। आपको सुझाव है की जहां जरूरत हो वहीं पैसा लगाएं नहीं तो आपको आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है।

 

आपको अपना पैसा बचाने के तरीके अपनाने चाहिए ताकि भविष्य में आपके लिए कुछ अच्छी सेविंग्स जुड़ सके। इस साल आपको किसी भी तरह की लुभावनी परियोजना पर अपना धन नहीं लगाना है नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। मकर राशि के युवा वर्ग को धन कमाने के शॉर्ट-कट्स से बचना चाहिए। सट्टेबाजी, ऑनलाइन गेमिंग या शेयर मार्किट में निवेश करना आपके लिए खास लाभकारी नहीं होगा। बिजनेस पार्टनरशिप में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनेस पार्टनर पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए हर आर्थिक निर्णय पर अपना पूरा ध्यान दें और अपनी नजर हर स्थिति पर बनाए रखें। धन से जुड़े लेन-देन में आपको धोखा मिल सकता है।

 

धीरे-धीरे वर्ष 2025 के अंत में आकर आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। आपकी कमाई में बरकत होगी। सही बजट बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। नए रोजगार मिलने की संभावना बनती दिख रही है। इस साल आप नया घर खरीदने की भी सोच सकते हो। आपको अपने पिता के मार्गदर्शन में ही प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने चाहिए। घर खरीदने या बेचने से आपको लाभ अवश्य मिलेगा। आपको आर्थिक फायदा मिलेगा लेकिन आपको इसके लिए अपनी तरफ़ से प्रयास करते रहने होंगे। आपको निवेश के साथ अपना बैकअप प्लान भी बनाकर रखना होगा। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको किसी मुसीबत में डाल सकते हैं।

 

प्रॉपर्टी से संबंधित वाद–विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप अपनी मेहनत से किसी भी समस्या से घबराने के बजाय उसका हल ढूंढ लेंगे। आपको हर कार्य में बहुत अधिक सोच विचार करने की जरूरत रहेगी। अगर लोन लेने की स्थिति बनती भी है तो एक हद तक ही लोन लें। रीयल स्टेट, पेट्रोकेमिकल कंपनी, रिफाइनरी से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह साल बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको आर्थिक लाभ होगा। वर्ष 2025 के अंतिम महीने आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी आर्थिक गाड़ी पटरी पर आने लगेगी और आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। आपको अपनी कड़ी मेहनत और प्रयास जारी रखने होंगे तभी आपको आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। इस साल आपको अच्छे और बुरे दोनों तरह के स्वाद चखने को मिलेंगे।

 

मकर वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025

मकर राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार इस साल आपको सेहत के मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। साल की शुरुआत आपकी सेहत को लेकर एकदम शानदार रहेगी। आप खुद को एकदम एक्टिव महसूस करोगे। इस साल आप अपनी सेहत को सजग बनाने के हर प्रयास करेंगे। आप अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य से संतुष्ट रहेंगे। इस साल अच्छी आदतों का पालन करें जो आगे चलकर आपको हेल्दी रहने में मददगार साबित हो। यह वर्ष आपके लिए भाग दौड़ भरा रहेगा। आपको काम के साथ-साथ अपने निजी रिश्तों पर भी ध्यान देना होगा। अगर आपके निजी रिश्ते ठीक नहीं रहेंगे तो इनका सीधा असर आपकी सेहत पर भी देखने को मिल सकता है। आपको मानसिक तनाव हो सकता है या आपका माइग्रेन, सिरदर्द, बीपी आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए आपको अपने दिमाग पर अत्यधिक लोड नहीं देना है और खुद को टेंशन फ्री रखना है। टेंशन करने से आपकी सेहत पर इसका नेगेटिव असर देखने को मिलेगा। आपको अपने गुस्से पर भी कंट्रोल करना सीखना होगा नहीं तो आपको स्ट्रेस हो सकता है। योग, मेडिटेशन आपको तनाव से लड़ने में मदद करेंगे।

 

आपको अपनी सेहत को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं करना है हो। अपनी सेहत से जुड़ी परेशानियों का हल निकालने के लिए आपको नियमित रूप से वॉक करनी चाहिए, खान-पान और अपने आसपास की सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए। रोज़ाना फ़िजिकल एक्टिविटीज़ करें जैसे की रनिंग, स्ट्रेचिंग। खेल-कूद में भाग लें और हेल्दी खाना खाएं। इस साल आपको छोटी से छोटी परेशानी को भी हल्के में नहीं लेना है और समय पर ही डॉक्टर से परामर्श लें। वर्ष का मध्य भाग आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आप हर कार्य में अपना बेस्ट देंगे। आपके मन-मस्तिष्क में पॉजिटिव विचार आएंगे। आपकी सेहत में अच्छे सुधार होंगे। गर्भवती महिलाओं के लिए यह साल बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको संतान सुख मिलेगा जिससे आपके परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

 

आपको अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। खुश रहिए और अपने आस-पास का वातावरण को भी खुशनुमा बनाए रखिए। बुजुर्गों को सर्दियों के बदलते मौसम में अपना विशेष ध्यान रखना होगा आपको सेहत से जुड़ी कुछ परेशनियां हो सकती हैं। जिन्हें अस्थमा है या सांस से जुड़ी समस्याएं हैं उनको छोटी से छोटी बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह साल आपको एक अच्छी और उत्तम सेहत प्रदान कर सकता है लेकिन आपको खुद प्रण करना होगा की आप अपने मॉडर्न लाइफ़स्टाइल से समय निकालकर अपनी सेहत के लिए समय निकालोगे। छोटे-छोटे स्टेप्स से ही आप एक बड़े बदलाव की ओर जा सकते हो। महिलाओं को अपनी सेहत को निखारने के लिए समय निकालना चाहिए। आप अपने घर-परिवार की बैक-बोन हैं यदि आप स्वस्थ रहेंगी तो पूरा घर खुशहाल रह सकता है। इसलिए आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी है। अपने पार्टनर को भी अपनी इस जर्नी का हिस्सा बनाएं। खुद भी स्वस्थ रहिए और पूरे परिवार को भी इसकी लिए प्रोत्साहित करें। अगर सेहत को प्राथमिकता दोगे तो यह साल शानदार रहेगा।

 

2025 वार्षिक करियर मकर राशिफल

मकर राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष उत्तम रहने वाला है। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी जिसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी। आप अपनी मेहनत और सकारात्मक रवैये से ही अपने जीवन में अच्छी तरक्की कर पाएंगे। इस साल आप कठिन से कठिन परिस्थितियों से भी उभर सकेंगे। आपको अच्छे काम का इनाम भी मिलेगा यानि आपके काम को पहचान मिलेगी। लोग आपको आपके काम से जानेंगे। कार्यस्थल पर आप अपनी एक अलग छाप बनाने में कामयाबी हासिल करोगे। साल के शुरुआती महीने आपके करियर को चमकाने का काम करेंगे। आपको एक से बढ़कर एक नए अवसर मिलेंगे जिनका आप पूरा लाभ पाने में सफल रहोगे।

 

आपको इस साल बेस्ट इंप्लॉय का खिताब भी मिल सकता है। आपकी प्रमोशन के साथ-साथ इनकम बढ़ने के रास्ते भी खुलेंगे जिससे आप अपने फ्यूचर के बारे में सोचेंगे। हालांकि इस साल आपको खूब मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी में काम करने वाले इस साल अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ कर किसी नई कंपनी से जुड़ सकते हैं। यह बदलाव आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको ऑफिस में सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। मई 2025 के बाद समय कुछ बदलेगा, आपको जरा संभल कर रहना होगा। कुछ लोग आपकी तरक्की से नाखुश हो सकते हैं। वो आपको नीचा दिखाने के कई प्लान बना सकते हैं लेकिन आपको अपनी बुद्धिमानी और सतर्कता से हर हालात का सामना करना चाहिए। आपको ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचना है और पूरे फोकस के साथ अपने करियर पर ध्यान देना है। मेडिकल, लॉ और टीचिंग से जुड़े क्षेत्रों में काम कर रहे छात्रों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। आपको किसी शॉर्ट वर्कशॉप पर काम करने का मौका भी मिल सकता है। खेल-कूद या किसी फ़िज़िकल एक्टिविटी में यदि अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं तो यह साल आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप स्पोर्ट्स की फ़ील्ड में एक बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। वर्ष के मध्य में राहू मकर राशि के द्वितीय भाव से और केतु अष्टम भाव से गोचर करेगा।

 

आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। बहुत दिनों से अटके हुए कार्य आपके इस समय पूरे होंगे। विदेश में पढ़ाई-लिखाई और नौकरी करने वाले इच्छुक लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आप रोजगार की तलाश में अपने परिवार से दूर जा सकते हो। रिसर्च-वर्क में काम करने वालों के लिए यह साल बहुत ही बेहतरीन रहेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में आपकी अपने पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है। आपकी वाणी के कारण मतभेद हो सकते हैं इसलिए जो भी बोलें बहुत ही सोच-समझकर बोलें और अपने आवेश को कंट्रोल रखें। आपके गुस्से और घमंड के कारण आपकी पार्टनरशिप टूट भी सकती है। जिसके चलते आपको आर्थिक नुकसान उठान पड़ सकता है इसलिए जो भी निर्णय लें बहुत ही शांत होकर ठंडे दिमाग से लें। हालांकि अधिकतर समय आपके लिए अच्छा रहेगा बस आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इस साल आपकी इनकम में अच्छी ग्रोथ होगी। आप अपने लिए कोई अच्छा हेल्थ प्लान ले सकते हैं या अपने पैसे को किसी अच्छी स्कीम या म्यूचुअल फंड में भी लगा सकते हैं। धन कमाने के लिए यह साल अच्छा रहेगा।


2025 मकर प्रेम राशिफल

मकर राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2025 के अनुसार यह साल बहुत ही शानदार साबित होगा। आपके निजी जीवन में खुशियों की बरसात होगी। वैवाहिक जीवन के लिए यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको जीवन के हर क्षेत्र में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पिछले साल आपके बीच जो कम्यूनिकेशन गैप चल रहा था वो इस साल खत्म हो जाएगा। आप एक दूसरे से खुल कर अपने दिल की बात करोगे और एक दूसरे को समझने का प्रयास करोगे। आपके संबंधों में मधुरता आएगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप कई सारे सामाजिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे। वहीं बात करें लव-बर्ड्स की तो आपके लिए साल की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आपकी ज़िंदगी में सच्चे प्यार की तलाश इस साल खत्म होगी। आपको अपने सपनों का हमसफ़र इस साल मिल सकता है। आप इश्क की खुमारी में डूबे-डूबे से रहोगे। आपको ज़िंदगी खूबसूरत लगने लगेगी और आप इसके हर पल को खुल के जीने लगोगे।

 

यह नया बदलाव आपके लिए बहुत ही पॉजिटिव रहेगा। आप रिश्तों की अहमियत समझने लगोगे। इस साल अधिकतर समय आप प्यार में रहोगे। आपके पार्टनर आपको खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। आपको भी अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करनी हैं और उनका सम्मान करना है। नहीं तो ऐसा नहीं है की सारा साल आपके लिए समय एक जैसा रहे। साल 2025 की मध्य अवधि आपके रिश्तों में चुनौतियां ला सकती है। आपको अपने रिश्तों को समझने की कोशिश करनी चाहिए और हर बार अपनी ही जिद्द मनवाने की नहीं सोचनी चाहिए। यदि एक दूसरे को प्यार और सम्मान दोगे तभी आपके प्यार की गाड़ी पटरी पर चलती रहेगी। आपके पारिवारिक रिश्तों में अचानक कुछ समस्याएं आ सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद या किसी का स्वास्थ्य बिगड़ने से परिवार में शांति भंग हो सकती है। आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। जो युवा लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं उनके लिए यह समय थोड़ा निराशाजनक रह सकता है।

 

अपने करियर को बेहतर बनाने में आप इतना व्यस्त हो जाओगे की एक दूसरे के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाएगा। आपको एक दूसरे को नजरंदाज नहीं करना है नहीं तो आपके रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। ग्रहों की चाल बता रही है की प्रेम संबंधों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपको प्यार में गुस्से और ईगो को दरकिनार करते हुए एक दूसरे का साथ देना होगा। वर्ष 2025 के अंतिम महीने आपके जीवन के सबसे यादगार लम्हे साबित हो सकते हैं। आप में से कुछ को ऑफिस रोमांस हो सकता है यानि आपको अपने ऑफिस में ही कोई पसंद आ सकता है। घबराएं नहीं ऐसा नहीं होगा की यह एक तरफा प्यार हो, आग दोनों तरफ बराबर लगेगी। आपको अपने प्यार के बदले प्यार जरूर मिलेगा। वही वैवाहिक जोड़ों के लिए यह समय बहुत ही शानदार रहेगा। यदि आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो इस साल आपको झोली खुशियों से भरने वाली है। आपके घर में छोटे बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। तो मकर राशि के लिए वर्ष 2025 ढेर सारी खुशियों का पिटारा लेकर आ रहा है।