मुख्य पृष्ठ राशिफल धनु वार्षिक राशिफल 2025

धनु वार्षिक राशिफल 2025

धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी। आपको शुरुआती महीनों में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। धनु राशि के वार्षिक राशिफल 2025 के अनुसार साल की शुरुआत में गुरु धनु राशि वालों के छठे भाव से गुजरेगा। मई 2005 से गुरु धनु राशि वालों के सप्तम भाव से गोचर करेगा मई 2025 तक आपका समय कुछ कमजोर रह सकता है। आपके करियर में कई तरह की अड़चने आ सकती है। आपके शत्रु इस समय सक्रिय होंगे और आपके खिलाफ षड्यंत्र रचने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मई 2025 तक आपको बहुत ही सावधानी से चलना होगा। बिजनेस में आपकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। आपका अपने पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है।

 

पैसे के लेन-देन को लेकर आपका विवाद हो सकता है। आपको सेहत के मामलों में परेशानी हो सकती है। संतान पक्ष से जुड़े मामलों में आपको दिक्कत हो सकती है। आपके आपसी रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है जिसके चलते आपके निजी रिश्तों में इसका नेगेटिव असर देखने को मिलेगा। मार्च 2025 को शनि धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। आपको नई प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता अच्छी रह सकती है। अक्टूबर 2025 से 5 दिसम्बर 2025 तक गुरु धनु राशि वालों के अष्टम भाव से गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक है तो आपको तन मन धन से इसके लिए प्रयत्न शुरू कर देना चाहिए। विदेश यात्रा का लाभ आपको मिल सकता है। शत्रु पक्ष आपके ऊपर हावी नहीं होंगे। आर्थिक लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आय में वृद्धि होगी परन्तु खर्च में कमी नहीं होगी। इसलिए आय और व्यय का सामंजस्य बना कर रखने में ही बुद्धिमानी होगी।

 

मई 2025 से अक्टूबर 2025 तक आपके हालातों में कुछ सुधार आ सकता है। आपको व्यापार के माध्यम से कुछ लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपको विदेश यात्राओं से भी लाभ मिल सकता है। मार्च 2025 को शनि धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने परिवार से दूर रह सकते हैं। आपको नयी प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षमता अच्छी रह सकती है। मई 2025 से राहु धनु राशि वालों के चतुर्थ भाव से और केतु नवम भाव से गोचर करेगा जिसके चलते आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सफलता प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर सकते हैं। प्रेमी और वैवाहिक जोड़ों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। आप किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। आपका आध्यात्मिक रुझान बढ़ सकता है। इस वर्ष आपके पिता को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साल 2025 की यह अवधि आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां और सुख-समृद्धि लेकर आएग। आपके रुके हुए काम बनेंगे। आपकी हर मनोकामना इस साल पूर्ण होगी। शुरुआती कुछ महीनों को अगर छोड़ दे तो पिछले साल की तुलना में यह वर्ष आपके जीवन में अच्छे और सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपका हर सपना इस साल पूरा हो सकता है। इस साल आपको मेहनत करने पर हर कार्य में सफलता मिलेगा।

 

क्या करें: प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख–समृद्धि आती है।

क्या करें: कभी भी माता-पिता या अपने गुरु का अपमान न करें। ऐसा करने से जीवन में कभी भी खुशहाली नहीं आती।

 

धनु राशि का आर्थिक राशिफल 2025

धनु राशि के वार्षिक आर्थिक राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके जीवन में कई परिवर्तन लेकर आ रहा है। वर्ष 2025 का आरंभ कुछ परेशानी भरा हो सकता है लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए शुभ रहेगा। मार्च 2025 तक आपको संभल कर चलना होगा क्योंकि इस समय छठे भाव में स्थित गुरु बृहस्पति आपके बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव का संकेत दे रहा है। आपको धन के मामलों में अड़चनें आएंगी। आर्थिक लेन-देन को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। किसी भी जगह निवेश करने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें और साथ ही किसी जोखिम भरे निवेश में पैसा लगाने से बचें। बिजनेस पार्टनरशिप में आपका नुकसान हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर संयम बनाए रखना होगा नहीं तो आपकी बिजनेस पार्टनरशिप टूट भी सकती है। आपको अपने रिश्तेदारी में बिजनेस न करने की सलाह दी जाती है। आपके बिजनेस के साथ-साथ आपके रिश्तों में भी कड़वाहट हो सकती है।

 

मार्च 2025 तक किसी नए काम की शुरुआत न करें तो बेहतर होगा। आपको ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना है नहीं तो आपको कष्ट होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी परफ़ॉर्मेंस के मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। आपके बॉस आपके काम से कुछ खास इंप्रेस नहीं होंगे। आपको अपने हर प्रयास में अपना बेस्ट देना होगा तभी आपको मनचाहे परिणाम मिलेंगे। आपके ऐसे अप्रत्याशित खर्चे बढ़ेंगे जो आपके बजट को बिगाड़ कर रख देंगे। जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में किसी गलत काम को न करें ऐसा करने से आपकी छवि धूमिल होगी। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपक समय बदलेगा जरूर। अक्टूबर 2025 से दिसम्बर 2025 तक गुरु धनु राशि वालों के अष्टम भाव से गोचर करेगा। यह अवधि आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे। यदि आप एक नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक धन वृद्धि के भी शुभ संयोग इस वर्ष बनेंगे और नए निवेशों द्वारा भी अच्छे फायदे प्राप्त होंगे। ऐसे में इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सबसे अधिक सकारात्मक फल मिलेंगे जिससे आप अपार सफलता प्राप्त कर सकेंगे। बिजनेस के नजरिए से आपको विदेशी भूमि से लाभ मिलेगा।

 

आप किसी विदेशी कंपनी के साथ जुड़कर अच्छा धन कमाओगे। आपकी आमदनी में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपको अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्तियों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्यों से लाभ की संभावनाओं को बढ़ाने में मदद करेंगे। आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और आपकी प्रॉपर्टी में इजाफ़ा भी हो सकता है। आने वाला समय आपके लिए अनुकूल होगा। यात्राओं द्वारा विशेष सफलता हासिल होगी। महिलाओं और युवा वर्ग के लिए यह साल उत्तम रहेगा। आपको धन कमाने के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आप किसी प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। फूड सेक्टर, टूर एंड ट्रेवल, कॉस्मेटिक्स जैसी फ़ील्ड में काम करने वालों को जबरदस्त लाभ होगा। इस साल आप नया घर खरीद सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए यह साल सबसे उत्तम रहेगा। कुल मिलाकर इस साल आपको आर्थिक रुप से अच्छा लाभ होगा।

 

धनु राशि  का करियर राशिफल 2025

धनु राशि के वार्षिक करियर राशिफल 2025 के अनुसार इस वर्ष आपको अपने करियर को संवारने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी कार्यकुशलता के दमपर सफलता प्राप्त कर सकते हो। साल के शुरुआती महीनों को छोड़ दें तो बाकी पूरा साल आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। आपके जीवन में उन्नति होगी। बिजनेस धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आप कुछ न कुछ नया सीखते रहोगे। इस साल आप अपनी पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर ध्यान देंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से अपनी जगह ऊंची करोगे। मार्च 2025 तक आपको थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत है। आपको किसी से भी बेवजह वाद विवाद में उलझना नहीं है। आपको कुछ महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी आपको इस जिम्मेदारी को अच्छे से निभाना होगा। आपके गुप्त शत्रु इस समय आपके खिलाफ़ चाल चल सकते हैं इसलिए आपको अपनी ऑफिशियल बातों की किसी के साथ भी शेयर नहीं करना है।

 

मार्च 2025 के बाद का समय आपके करियर को एक नई दिशा दिलाने में सहायता करेगा। आपको एक के बाद एक नए अवसर मिलेंगे जिसमें आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपके अंदर कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और हर कार्य में आप अपना बेस्ट दोगे। आप यदि नौकरी में हैं तो आपकी तरक्की होगी और आपको अच्छा इंक्रीमेंट भी मिलेगा। आपके काम को सराहा जाएगा। कुछ नए कामों में हाथ डालने का मौका मिलेगा। इस समय आपको विदेश जाने के अवसर भी प्राप्त होंगे। भाग्य मजबूत रहेगा आप कठिन से कठिन हालातों में अपना बेहतर करोगे। आईटी फ़ील्ड से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष बहुत ही उत्तम अवसर लाएगा। यदि आप इस समय जॉब चेंज करने की सोच रहे हो तो आपको अच्छे खासे पैकेज वाली बढ़िया जॉब मिल सकती है। जो लोग अपने स्टार्ट-अप्स शुरू करना चाहते हैं उनके लिए मार्च के बाद का समय बहुत ही भाग्यशाली है।

 

आपको धन-लाभ होगा। आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आय बढ़ने से आपके लाइफ़ स्टाइल में भी पॉजिटिव चेंज आएंगे। आपके करियर का ग्राफ़ धीरे-धीरे बढ़ता चला जाएगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहेगा। आपकी सेलरी में अच्छी बढ़ोतरी होने के साथ साथ आपके स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। जो छात्र अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं उनके लिए यह समय अच्छा है। आपको अपने करियर की शुरुआत करने के लिए कई अच्छे चांस मिलेंगे। आपको अपने मित्रों और अपने कनेक्शन से लाभ मिलेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा या आप फ्रीलांस के जरिए भी अच्छा पैसा कमा सकते हो। कुल मिलाकर साल 2025 आपकी करियर को चमकाने का काम करेगा। आपको एक अच्छी जॉब, एक अच्छी सेलेरी और एक अच्छा स्टेटस सब मिलेगा।

 

धनु वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025

धनु राशि के वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल 2025 के अनुसार यह साल आपके लिए कुछ चुनौतियों से भरा रहेगा। सेहत के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। वर्ष 2025 की शुरुआत आपकी सेहत के लिए कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। वर्ष 2025 के शुरुआती महीनों में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है लेकिन इसमें जल्द सुधार आएगा और आप चुस्ती-फुर्ती से अपने काम करोगे। आप कार्यक्षेत्र में उत्तम प्रदर्शन के साथ-साथ अपने लिए समय भी निकालोगे। वर्ष 2025 का मध्य हिस्सा आपकी सेहत के लिए उत्तम रहेगा। आपको किसी भी तरह के रोग परेशान नहीं करेंगे। यह समय आपकी मानसिक सेहत के लिए बहुत शुभ रहेगा। आपके मन में अच्छे-अच्छे विचार आएंगे और आप हर क्षेत्र में अपना बेस्ट दोगे। छात्रों के लिए यह साल अच्छा है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। अपनी मैमरी-पॉवर बढ़ाने के लिए आपको नियमित रुप से योग और ध्यान करना चाहिए। आपको अपने खान-पान में सुधार लाने चाहिए। आपको अपनी डाइट में भीगे बादाम, किशमिश और अंजीर आदि शामिल करने चाहिए। भीगे बादाम खाने से आपकी स्मरण शक्ति भी बेहतर होती है।

 

महिलाओं को इस साल काफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आपको अपनी सेहत को चमकाने के लिए अपनी डाइट में फल, सब्जियां और जूस शामिल करना चाहिए। देवगुरु बृहस्पति की शुभ दृष्टि आपकी सेहत को चमकाने का काम करेगी। आप खुश रहेंगे और मौज-मस्ती के साथ अपने काम करते चले जाएंगे। आपके जीवन में पॉज़िटिविटी रहेगी। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप जीवन को सकरात्मक नजरिए से देखोगे। इस साल आपके घर में मांगलिक कार्यों के होने से आपका मन खुश रहेगा। आप अधिकतर समय अपने मित्रों व परिवार वालों के संग गुजार दोगे। इस अवधि में आपको घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों को कमर दर्द की समस्या थोड़ा बेचैन कर सकती है अगर आप नियमित रुप से व्यायाम करते रहेंगे तो आपको इस समस्या से भी छुटकारा मिल जाएगा। धनु राशि वालों को अधिक काम करने के कारण सिरदर्द और आँखों में दर्द हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपको कमर दर्द या जोड़ों के दर्द की शिकायत रह सकती है।

 

किसी भी तरह की समस्या होने पर भी डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। साल के अंतिम महीनें आपके लिए कुछ चिंताजनक रह सकते हैं। आपके परिवार के किसी बड़े सदस्य या फिर आपके पिता की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है। आपको अपने पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। छात्रों को इस समय अपनी पढ़ाई को लेकर तनाव से बचना है। आपको सुझाव दिया जाता है की आप अच्छी आदतों का पालन करें। अपनी जीवनशैली में कड़े अनुशासन का पालन करें। सुबह-शाम की वॉक, नियमित रुप से योग करना और पौष्टिक भोजन में हरी सब्जियां व फलों के साथ-साथ जूस आदि पीना शुरू करें। यह सब छोटी-छोटी आदतें आपको एक स्वस्थ जीवन को ओर अग्रसर करेंगी। आपको लंबे समय तक सेहतमंद रहने के लिए एक अच्छी जीवनशैली अपनानी चाहिए। वो कहते हैं न की स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है तो वर्ष 2025 में सेहतमंद बने रहने के लिए अपने स्वस्थ तन के साथ-साथ स्वस्थ मन का भी ख्याल रखें।

 

धनु वार्षिक प्रेम राशिफल 2025

धनु राशि के वार्षिक प्रेम राशिफल 2025 के अनुसार यह वर्ष आपके जीवन के यादगार लम्हों में से एक होग। लेकिन वर्ष की शुरुआत आपके लिए कुछ खास अच्छी नहीं रहेगी। शुरुआती महीनों में आपके रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आपकी लव-लाइफ़ में भारी उथल-पुथल रहेगी। ऐसा कहा जा सकता है की प्यार के मामले में यह साल आपके लिए परीक्षा वाला हो सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत की कमी की वजह से ऐसे हो सकता है की आप दोनों के बीच किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा हो और इस वजह से आप दोनों के बीच मनमुटाव या तनाव रह सकता है। आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर कंफ्यूज़न हो सकता है। मार्च 2025 के बाद की अवधि आपके रिश्तों में मिठास लाएगी। आपको रिश्तों में एक नयापन देखने को मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए यह साल बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है क्योंकि आप इस साल किसी नए रिश्ते में पड़ सकते हो।

 

आपके लिए इस साल प्यार का अनुभव बेहद ही खूबसूरत हो सकता है। आप अधिकतर समय इश्क के समंदर में डूबे-डूबे रहोगे। आपके जीवन में पॉजिटिव परिणाम आएंगे। आपके जीवन में कोई ऐसा शख्स आ सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आपका अकेलापन दूर होगा और आप अपनी हर बात अपने पार्टनर से शेयर करेंगे। इस साल आप अपने पार्टनर के साथ लॉंग ड्राइव, कैंडल लाइट डिनर और पार्टी इन्जॉय करते नजर आओगे। आप इस साल अपने साथी के साथ शादी करने का ऐलान भी कर सकते हो। वहीं बार करें नव-विवाहित जोड़ों की तो उनके लिए यह वर्ष खास होगा। आपके रिलेशनशिप में नजदीकियां और अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। आप अपने साथ-साथ अपने पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत बनाने का काम करोगे। आप घर-परिवार के लिए समय निकालेंगे। पारिवारिक रिश्तों में आपसी प्यार और सहयोग बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में इस साल चार-चाँद लगेंगे।

 

आप इस साल अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई मौका नहीं खोना चाहेंगे। आप एक दूसरे की अहमियत को समझेंगे। आपकी लाइफ़ में प्यार का स्पार्क फिर से लौट सकता है। इस साल के मध्य आपको संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जो लोग फेमिली प्लैनिंग कर रहे हैं उनके घर में इस साल नन्हें-मुन्ने बच्चे की किलकारी गूंज सकती है। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा। आप इस साल अपने घर-परिवार के साथी किसी ट्रिप पर घूमने जा सकते हो। धनु राशि वालों को सलाह है की वे इस साल प्यार के अलावा कुछ वक्त अपने लिए भी निकालें और मेडिटेशन करें। इससे न सिर्फ सुकून मिलेगा बल्कि लव-लाइफ़ में भी आप धैर्यवान बनेंगे। लिव-इन में रह रहे कपल्स अपने पार्टनर को खुश करने के लिए बीच-बीच में कुछ सरप्राइज़ देते रहेंगे। आपको कोशिश करनी है की एक दूसरे को प्यार के साथ साथ इज्जत भी दें। तो कुल मिलाकर वर्ष 2025 धनु राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। आप अपनी ज़िंदगी में प्यार के असली मायनों को जानने में सफल होंगे और आप कोशिश करेंगे की हर बात आसानी से प्यार के साथ सुलझ सके।