Today's Cancer Career Horoscope|Cancer Daily Career Prediction
कर्क दैनिक Health राशिफल (06-06-23 )
आप पाएंगे कि आज आपका स्वास्थ्य कुछ खास अच्छा नहीं चल रहा है। आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आप अपनी शारीरिक परेशानियों को नजरंअदाज न करें और यदि आवश्यक हो तो डाक्टरी सलाह लें। यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि अपनी देखभाल करना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ भोजन खा रहे हैं, पर्याप्त नींद ले रहे हैं, और ऐसी गतिविधियों में लगे हैं जो आपको आनंद और विश्राम देती हैं। अपने आप को बहुत अधिक न थकाएं या अपने शरीर की किसी भी परेशानी को अनदेखा न करें। आप अपना ख्याल रखेंगे तभी हर कार्य को चुस्ती-फुर्ती से कर पाएंगे।
कर्क का स्वास्थ्य
कर्क राशि के जातक दिखने में सुंदर और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। यह लोग कोमल भावनाओं वाले और सभी के साथ प्रेम पूर्ण व्यवहार रखने वाले होते हैं। कर्क राशि को अपने स्वामी चंद्रमा की कोमलता प्राप्त होती है इसलिए इनमें वो लावण्य गुण भी होता है और नेत्र सुंदर एवं मनमोहक होते हैं। सामान्य रुप से इका स्वास्थ्य कुछ नरम होता है। यह लोग शारीरिक श्रम से पीछे नहीं रहते हैं परन्तु उससे अधिक मानसिक श्रम करते हैं जिसका इनके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।
कर्क राशि वाले भी अच्छे खान पान के शौकीन होते हैं और जल्द ही व्यस्नों के शिकार भी हो सकते हैं।इसलिए मदिरा या धूम्रपान से परहेज रखना ही इनके लिए स्वास्थ्य की कुंजी सिद्ध होगा।
कर्क राशि वाले मुख्य रुप से छाती से संबंधित विकारों से परेशान रह सकते हैं। कर्क राशि, काल पुरुष की कुंडली में चौथे स्थान की राशि है। पुरुषों की छाती और स्त्रियों को स्तन से संबंधित यदि कोई परेशानी होती है तो उसमें चंद्रमा की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इसी के साथ फेफड़ों पर भी इसका असर होता है। इस कारण से कर्क राशि वालों के शरीर का यह हिस्सा जल्द प्रभावित होता है। कर्क राशि वालों पर क्षय रोग का प्रभाव भी अधिक देखने को मिल सकता है या जब भी कर्क राशि पाप ग्रह से पीड़ित होती है जब जातक को क्षय रोग हो सकता है।
कर्क राशि वालों को पेट से संबंधित विकार भी परेशान कर सकते हैं, कान के रोग और बाजुओं को दर्द की शिकायत रह सकती है। कर्क राशि एक जलीय राशि है और इसका स्वामी चंद्रमा भी जल की प्रधानता को दर्शाता है, इस कारण इन जातकों को कफ की अधिकता या कफ से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही सर्दी जुकाम और मौसम के परिवर्तन को लेकर भी थोड़े नरम हो सकते हैं। ज्वर और सर्दी लगने के कारण शरीर में थकान हो सकती है। इसी के साथ जलीय रोग भी इनको जल्द ही प्रभावित कर सकते सकते हैं।
कर्क राशि के लिए चंद्रमा मानसिकता को प्रभावित करता है । मन पर चंद्रमा का आधिपत्य होता है। इस कारण माना गया है की मानसिक रोगों, उन्माद इत्यादि का प्रभाव भी इसके कारण ही होता है। कर्क राशि वाले लोग भावनात्मक होते हैं और जब कोई इनकी भावनाओं के साथ खेलता है तो इन बातों का इन पर बहुत गहरा असर हो सकता है। मानसिक उत्तेजना और चिंता एवं तनाव इनको बहुत बेचैन कर सकता है। इसी प्रकार यह लोग मानसिक विकारों से भी पीड़ित हो सकते हैं । कर्क राशि वालों पर कफ के साथ साथ वात का भी प्रभाव पड़ता है ऐसे में गैस से जुड़ी समस्याएं भी इनको परेशान कर सकती हैं। भोजन में बहुत अधिक मसालों और तेल इत्यादि से परहेज रखने से इन चीजों का प्रभाव कम रहता है। इसके साथ ही कर्क राशि वालों को भोजन में साफ सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए अन्यथा फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। कर्क राशि वालों को भोजन में वनस्पतियों और दूध से बने आहार का भी उपयोग करना चाहिए यह शरीर को बलिष्ठ करने में सहायक होते हैं।