Today's Capricorn Career Horoscope|Free Capricorn Career Prediction
मकर दैनिक Career राशिफल (22-09-23 )
करियर के मामले में आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। जब आप अपने कार्यों की सूची निपटाते हैं तो आप खुद को अभिभूत और कम तैयार महसूस कर सकते हैं। धैर्य रखना और एक समय में एक कदम उठाना याद रखना महत्वपूर्ण है। आपको सड़क पर कुछ अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए लचीला और अनुकूलनीय होना महत्वपूर्ण है। किसी भी असफलता या निराशा को आपको आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों की ओर काम करने से हतोत्साहित न होने दें। अपनी नज़रें पुरस्कार पर रखें और याद रखें कि अंत में दृढ़ता का फल मिलेगा।
मकर राशि करियर
मकर राशि के जातक काम को लेकर गंभीर और सजग रहते हैं। अपने कार्यक्षेत्र में पूरी तन्मयता से लगे रहना इन्हें पसंद होता है। मकर राशि के लोग काम करने से दूर नहीं भागते हैं स्थिरता और दृढ़ता के साथ अपने सभी कार्य को अंजाम देते हैं। कई मामलों में यह आलस्य का परिचय भी दे सकते हैं लेकिन वह अपने काम के प्रति सच्चे एवं समर्पित रहने वाले होते हैं। मकर राशि के लोग अपनी सीमाओं को हमेशा धकेलते हैं जिससे वह हर कार्य को पूरे मन से करते हैं। सोच और गहन विचारशीलता भी इनके भीतर बनी रहती है, जिसके द्वारा यह लोग अपने काम में आगे बढ़ने की हर संभव कोशिश भी करते हैं। सफलता पाने में आपको थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन लगातार प्रयास ही आपको सफलता दिलवाते हैं। इनके काम को देखर अधिकारी वर्ग भी उनके प्रति सम्मान का भाव रख सकते हैं और उन्हें एक परिश्रमी व्यक्ति भी मानते हैं। कई मामलों में मकर राशि के लोगों को उतना लाभ नहीं मिल पाता है जितना उन्हें मिलना चाहिए ऎसे में कई बार काम में निराशा उनके कार्य क्षमता को धीमा भी कर सकता है। इसलिए इनके लिए जरुरी है की खुद पर भरोसा बना कर रखें और अपनी मेहनत में कमी ना आनें दें।
नौकरी
मकर राशि के लोगों के लिए बैंकिंग, शिक्षा, धातु से संबंधित व्यवसाय, उद्योग, नर्सिंग एवं सेवार्थ से जुड़े क्षेत्र अनुकूल परिणाम देने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। मकर राशि के लोग अपने काम में भरोसेमंद रहते हैं जिसकी वजह से ऐसे लोग समाज में एक अच्छा स्थान रखते हैं। अगर आप किसी छोटे से पद पर भी होंगे तो जल्द ही आप आगे बढ़ सकते हैं। कई बार क्रोध और अपने आत्मनियंत्रण स्वभाव के कारण कुछ मौके गंवा सकते हैं इसलिए इन्हें चाहिए की आगे बढ़ कर चीजों को स्वीकार करें और अपने भीतर बदलाव लाएं। मकर राशि शनि ग्रह के स्वामित्व की राशि है जिसके कारण इन लोगों में ईमानदारी का गुण होता है। यह लोग न्याय प्रिय होकर अपना काम करना भी पसंद करते हैं। यह लोग वकील या कानून के क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मकर राशि के जातकों में अनुशासन का भी गुण होता है, इस कारण से वह अपने वर्कप्लेस या कार्यक्षेत्र टाइम मैनेजमेंट अच्छे से कर लेते हैं।
मकर राशि के जातक अपने काम के प्रति लगाव का भाव रखते हैं जो काम उन्हें दिया जाता है उसे पूर्ण रूप से करना चाहते हैं। मकर राशि के लोग किसी भी काम से हिचकिचाते नहीं है। यह काम को अपनी बौद्धिकता द्वारा बेहतर और प्रभावशाली तरीके से करने का गुण भी जानते हैं। कई बार इनके क्रोध के कारण आपके कार्य में समस्या भी उत्पन्न कर सकता है इसलिए इन्हें किसी भी प्रकार की जिद से बचना चाहिए।
व्यवसाय
मकर राशि के लोग व्यवसाय में सक्षम होते हैं। मकर राशि के लोग अपने छोटे बिजनेस को बड़े बिजनेस तबदील करने में सक्षम होते हैं। मकर राशि के लोग इस्पात से जुड़े बिजनेस, संपति, कृषि उद्योग एवं खदानों के कार्य एवं शोद्ध से जुड़े कामों को बेहतर रुप से करने में कुशल होते हैं। मकर राशि वाले जिस भी काम को करते हैं वह उसे सोच समझ कर और धीमे-धीमे आगे ले जाते हैं। अपने काम में स्थिरता का होना इन्हें पसंद होता है।