आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का होना सुनने, समझने और सही तरीके से काम करने की क्षमता देगा। घर के छोटे-मोटे तनाव के बीच भी आप स्थिति को संभाल सकते हैं और दिन के अंत तक माहौल अनुकुल रहेगा।नेगेटिव - चंद्रमा का यह गोचर मन को जल्दी प्रभावित कर सकता है और छोटी बातों को बड़ा सोचने की आदत बढ़ा सकता है जितना हो सके आज चंद्रमा की पूजा करें।करियर - श्रवण नक्षत्र का प्रभाव काम में आपको बेहतर पकड़ और समझ देगा। कारोबार में लोगों के साथ तालमेल बनाना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है, कालाष्टमी का असर काम में तेजी का दौर देने वाला है।फाइनेंस - आज चंद्रमा का प्रभाव पैसों के मामलों में लाभ को दिलाता है दोस्तों की ओर से कुछ सरप्राइज भी आप को मिल सकता है।लव लाइफ - कालाष्टमी का प्रभाव रिश्तों में गंभीरता लाता है इसलिए आज हल्के और शांत तरीके से बात करना रिश्ते को बेहतर बनाएगा।हेल्थ - चंद्रमा का असर शरीर और मन दोनों में उत्साह भर देगा पर इस जोश के चलते आप खुद को थका सकते हैं काम को आराम से करें।लकी नंबर - 2लकी कलर - सिल्वरउपाय - तुलसी की पूजा करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से आप दोस्तों के साथ अपने जीवन की बातों को शेयर करने में आज व्यस्त होंगे। बच्चों और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच भी आप चीजों को संतुलित कर पाएंगे।नेगेटिव - आज कामों की अधिकता के कारण प्राथमिकता तय करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। चंद्रमा का यह गोचर एक साथ कई चीजों की तरफ ध्यान खींच सकता है जिससे फोकस भटक सकता है।करियर - श्रवण नक्षत्र का असर ऑफिस में आपकी सोच पर प्रश्न चिन्ह दे सकता है दूसरे लोग आप की कमी निकालने में ही आगे रहेंगे। काल भैरव का आशीर्वाद लेकर अपने काम की शुरुआत करें फिर देखें सभी कुछ बेहतर होगा।फाइनेंस - चंद्रमा का यह गोचर आर्थिक मामलों में समझदारी बढ़ाता है आप बेहतर फैसले ले पाएंगे कुछ धार्मिक कामों में पैसों का खर्च बढ़ने वाला है।लव लाइफ - प्रेम में बातचीत को हल्का और सहज ही रखें ज्यादा दबाव न बनाएं। आज मन ही मन किसी के प्रति आकर्षण भी बढ़ने वाला है।हेल्थ - मानसिक दबाव आज बहुत अधिक बढ़ने वाला है हल्का व्यायाम और पानी की मात्रा सही रखना जरूरी है।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - चींटियों को आटा खिलाएं।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर आज आपको अधूरे कामों को पूरा करने की इच्छा शक्ति देगा। भले ही दिन भागदौड़ वाला हो पर आप खुद को थोड़ा व्यवस्थित कर लेते हैं तो चीजों को निपटाने में सक्षम होंगेनेगेटिव - आज की भागदौड़ में काफी समय व्यर्थ जा सकता है, चंद्रमा का यह प्रभाव आपको एक जगह टिकने नहीं देगा, वहीं कालाष्टमी के कारण मन थोड़ा चिड़चिड़ा भी हो सकता है, जिससे बड़ों की बातें ज्यादा खटक सकती हैं, और खुद के लिए समय न मिल पाने से बेचैनी बनी रह सकती है।करियर - कामकाज में आज फोकस बनाए रखना सबसे बड़ा चैलेंज रह सकता है। श्रवण नक्षत्र आपको बारीक स्थिति पर ध्यान देने की क्षमता देगा दूसरी ओर ध्यान भटकने से काम अधूरे रह सकते हैं, जो काम पहले से रुके हैं उन्हें पूरा करना बेहतर रहेगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है आप इस दौरान किसी के साथ मिलकर पैसा कहीं लगा सकते हैं या फिर उसे खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - आज दांपत्य जीवन में खुलकर बात करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है कोई न कोई आप के रिश्ते में अवरोध भी दे सकता है।श्रवण नक्षत्र बातचीत का मौका तो देगा इसका सही से उपयोग कीजिए।हेल्थ - आज शरीर में दर्द या कमर में अकड़न की स्थिति असर डाल सकती है। काम करने का मन तो होगा पर सुस्ती हावी रह सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - सिंदूरीउपाय - शहद देवी को भोग लगाएं।अपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आज आपको लोगों की बात समझने और सही समय पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता दे सकता है। आप इस दौरान अपने वरिष्ठों से भी कुछ सहयोग देख पएंगे।नेगेटिव - घर के भीतर कुछ उलझन या असहमति की स्थिति बन सकती है, चंद्रमा का यह गोचर कम्युनिकेशन को थोड़ा अस्थिर कर सकता है इस ओर अधिक संभल कर काम करें।करियर - कालाष्टमी के दिन आप अपने विरोधियों को परास्त करने की क्षमता पा सकते हैं बस ध्यान से काम करें। कामकाज में आज मेहनत लगातार बनी रहेगी जो आप को सफलता दिलाने वाली होगी।फाइनेंस - चंद्रमा का प्रभाव आपको खान पान या बाहर खर्च करने की ओर आकर्षित कर सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में जिद न करें किसी तीसरे पर इतना भरोसा न करें की अपने प्रेम पर ही शक या फिर संदेह बढ़ जाए।हेल्थ - सेहत के मामले में हल्की एनर्जी बनी रहेगी इस समय भोजन में बहुत लंबा गैप न रखें अन्यथा गैस्ट्रिक जैसी समस्या परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - धानीउपाय - कपूर का दान करें।अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपको फोकस देगा जो छात्रों के लिए अच्छी स्थिति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप अपने घर के अधूरे कामों को भी पूरा कर पाएंगे।नेगेटिव - आज सुस्ती या काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है। चंद्रमा का प्रभाव आपको भटका सकता है। घर के बड़ों की ओर से मिले काम को नजरअंदाज करने से बचें।करियर - कामकाज में आज लगातार मेहनत की जरूरत रहेगी, श्रवण नक्षत्र आपको दूसरों के साथ साझेदारी की शुरुआत करने का मौका भी दे सकता है। इस समय जो लोग वर्क फ्रॉम होम में हैं उन्हें कोई नया अवसर भी मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन खर्च या कहीं पैसों को लगाने वाली दोनों ही बातों में शामिल कर सकता है पर उससे पहले भागदौड़ भी बढ़ने वाली है। लव लाइफ - श्रवण नक्षत्र का असर आप को किसी से प्रेम का संदेश दिलवा सकता है। किसी के मन को बात घर भी कर सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में कंधे या कमर में दर्द परेशान कर सकता है चंद्रमा का प्रभाव शरीर में हल्की थकान ला सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - सुनहराउपाय - पीपल को जल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपको कुछ अधिक सजग और संभल कर काम करने वाला बना सकता है। आप हर काम को जल्दी और सही तरीके से निपटाने की कोशिश में सफल भी होंगे।नेगेटिव - दूसरों के काम या बातों के कारण आपको बार बार खुद को रोकना और एडजस्ट करना पड़ सकता है। चंद्रमा का यह प्रभाव आपको ज्यादा बोलने वाला बना सकता है इस बात पर ध्यान दें।करियर - कालाष्टमी का असर यह बताता है कि काम के स्थान में लोगों के साथ बातचीत या नेटवर्किंग में मौके लाभ दिलाने वाले होंगे। बस इस दौरान आपको अपने हिस्से का काम पूरी जिम्मेदारी से निभाना होगा।फाइनेंस - चंद्रमा का प्रभाव घर से जुड़ी आर्थिक मदद दिला सकता है।आज के दिन बच्चों की ओर से भी कुछ प्राप्ति का योग बन रहा है। लव लाइफ - अपने प्यार के लिए समय की कमी महसूस हो सकती है पर फिर भी श्रवण नक्षत्र बातचीत का मौका तो देगा ऎसे में नाराजगी कुछ कम भी होगी।हेल्थ - चंद्रमा का प्रभाव मौसम के असर को बढ़ा सकता है इस के चलते कंधों में खिंचाव या कान में दर्द की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - हरी सब्जियों का दान करें।अपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र का असर आज आपको जीतने वाला बना सकता है। कम बोलकर भी आप लोगों को अपनी बात समझा पाएंगे। आज के दिन ये आपकी स्ट्रेंथ होने वाली है। नेगेटिव - आज मूड थोड़ा कभी खुशी कभी उदासी वाली स्थिति से प्रभावित रह सकता है। एक पल सब ठीक लगेगा और अगले ही पल किसी बात पर चिढ़ भी सकते हैं खुद को कंट्रोल रखें।करियर - काम में आज दिमाग खूब चलने वाला है पर इस समय शरीर उतना साथ नहीं दे पाए। इससे निराश न हो योजनाओं को बना के चलो। अपने कारोबार में आप को अच्छा मौका मिल सकता है।फाइनेंस - आज के दिन खर्च अधिक बना रहने वाला है, आज किसी यात्रा या धार्मिक कामों में भी अप का धन खर्च होने वाला है। लव लाइफ - आज आपकी बातों का जादू दूसरों को आप ओर खिंचेगा। किसी से प्रेम प्रकट करने में टाइमिंग थोड़ा गड़बड़ हो सकती है आप बात करना चाहेंगे और सामने वाला बिजी हो सकता है। हेल्थ - आज के दिन ज्यादा सोचने से आप को दिल और दिमाग में दर्द बढ़ सकता है खुद को व्यर्थ की बातों में न उलझाएं।लकी नंबर - 8लकी कलर - सुरमईउपाय - बताशे भगवान को भोग स्वरूप अर्पित करें।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन पराक्रम की स्थिति को विस्तार मिलेगा चंद्रमा का गोचर और श्रवण नक्षत्र का असर भाई बहनों के साथ आपके संबंधों को बदलने की क्षमता देने वाला है।नेगेटिव - ग्रहों के गोचर का असर मन में बेचैनी या ओवरथिंकिंग जैसी स्थिति ला सकता है। आज बिना सोचे तुरंत कुछ भी कहने से बचें।करियर - काम में आज के दिन यात्रा बनी रह सकती है, साझेदारी से जुड़े कामों में गंभीरता तो बढ़ाएगा लेकिन साथ ही दबाव भी महसूस हो सकता है। कारोबार में आज शाम के समय की स्थिति बदलाव की ओर इशारा करती दिखाई देती है।फाइनेंस - कालाष्टमी का असर बताता है कि बिना योजना के खर्च करना या उधार देना सही नहीं रहेगा। अपने खर्चों को लेकर आज ज्यादा सतर्क रहना जरूरी है।लव लाइफ - दिलों में अगर बन रही है दूरी तो आज के दिन का उपयोग करते हुए अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं।हेल्थ - ज्यादा भागदौड़ से बचें और खुद को आराम देने की कोशिश करें, वरना दिन के अंत तक थकावट ज्यादा महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - श्वेत उपाय - दीपक जलाएं। अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज श्रवण नक्षत्र आपको लोगों की असली बात पकड़ने की ताकत देगा यानी सामने वाला कुछ बोले और आप कुछ और समझ जाएं यही आपकी पावर रहेगी। कालाष्टमी का प्रभाव आपको अंदर से मजबूत बनाएगानेगेटिव - आज हर चीज को ज्यादा सीरियस लेने की आदत परेशानी दे सकती है। चंद्रमा का असर आपको थोड़ा क्रोधी बना सकता है ऐसे में बेकार की बातें झगड़े का कारण भी बन सकती हैं। करियर - काम में आज आप पूरी पकड़ बनाकर चलने की कोशिश करनी होगी। इन्हीं बातों से आप मुश्किल लग रही चीजों को भी संभाल सकते हैं। कुछ मामलों में दूसरों की ढिलाई आपको परेशान कर सकती है इस समय थोड़ा शांत रहें स्थिति बदलाव देगी।फाइनेंस - घर या किसी जरूरी चीज पर आज जेब से अधिक पैसा खर्च होने का समय बन रहा है।लव लाइफ - प्यार में आप खुद को दूसरों पर ज्यादा निर्भर न बनाएं खुद के फैसले लें ओर अपने प्रेम को नए स्तर पर ले जाने की कोशिश करें।हेल्थ - शरीर से ज्यादा दिमाग थका सकता है, बहुत अधिक सोच विचार और आराम न कर पाना आप को कमजोर बना सकता है।लकी नंबर - 9लकी कलर - नीलाउपाय - शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं।अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र का असर आज आपको नई बातों से जोड़ने वाला होगा। इस समय घर के बड़े बच्चों को कुछ सीखाने की कोशिश में भी लगे रह सकते हैं। नेगेटिव - बच्चों का ध्यान जल्दी भटक सकता है ऐसे में बड़ों को उन्हें कुछ भी काम करना आसान नहीं होगा पर उन्हें डांटने या गुस्से से बचना चाहिए।करियर - काम में आज आपको आज के दिन कुछ मामलों में शॉर्टकट बातों को अपनाने की इच्छा होगी पर ध्यान रखें आज तो ये कर लेंगे पर कल इन बातों पर कार्यवाही भी हो सकती है इसलिए हर चीज पर ध्यान रखें उसके बाद ही कोई फैसला लें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में कुछ खर्च आपको सोचने पर मजबूर कर सकते हैं, कोई जरूरी पेमेंट या बिल सामने आ सकता है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में दूसरों के काम या बातों में पड़कर अपना टाइम खराब न करें, वरना दिन निकल जाएगा और आप अपने साथी का प्रेम भी नही प्राप्त कर पाएंगे।हेल्थ - बहुत सी बातों पर काम करना या भागदौड़ आपको धीमा कर सकती है, इस समय कोई चोट इत्यादि के लगने का भय भी सता सकता है।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - केले के पौधे में जल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुम्भ राशिफल : पॉजिटिव - चंद्रमा का श्रवण नक्षत्र का असर आपको आज कुछ गंभीर रखेगा और बाहरी लोगों के कारण बाते भी सुनने को मिल सकती हैं। घर में अपने लोगों के साथ जुड़े रहें जिससे आप को दूरी अनुभव न होने पाए।नेगेटिव - आज व्यर्थ के काम आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं ऐसा लगेगा कि सब कुछ एक साथ करना मुश्किल है। इस दौरान जल्द से किसी ओर पर भरोसे से भी बचें अन्यथा आप ही परेशान होंगे।करियर - कामकाज में आज के दूसरे लोग आप का श्रेय लेने में लगे रह सकते हैं। इस समय वैसे तो काम भी कम नहीं होगा पर जितना संभव हो खुद को बेचैनी से बचाएं और सही से स्थिति को संभाले। श्रवण नक्षत्र आपको समझदारी भी देगा जिसका लाभ लेकर सही फैसले ले पाएंगे।फाइनेंस - अपनी जरूरतों पर खर्च बढ़ने वाला है किसी की देनदारी आप को आज पूरी करनी होगी। इस समय बचत भी खर्च हो सकती है।लव लाइफ - आज आप थोड़ा अपने में ही सीमित रह सकते हैं, दिल की बात बोलने का मन होगा लेकिन शब्द नहीं मिलेंगे ऐसे में खुद को सामने रखें। हेल्थ - कमर या पैरों में थकान महसूस हो सकती है। एक ही जगह अधिक देर तक बैठने या खड़े रहने से बचें थोड़ा मूवमेंट जरूरी है।लकी नंबर - 8लकी कलर - चमकीलाउपाय - पीपल का पूजन करें।अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र के चलते घर में होने वाली लंबी बातों में आप सही जगह सही प्रतिक्रिया देने में सक्षम होंगे। पुरानी यादों के बीच माहौल थोड़ा दिलचस्प और हल्का बना रहेगा।नेगेटिव - कुछ कारणों से आज के दिन मन में हल्की थकान या चिड़चिड़ापन आ सकता है। खुद को उन चीजों से परेशान न होने दें जो आपकी लाइफ बहुत अहमियत नहीं रखती हैं।करियर - कामकाज में आज समय पर पहुंचे क्योंकि अधिकारियों की ओर से कुछ बातें भी सुनने को मिल सकती हैं। अपने शुरुआती काम में आप डिस्टर्ब हो सकते हैं पर किसी दोस्त या सहकर्मी की मदद से आप कामों को तेजी से पूरा कर पाएंगे।फाइनेंस - कालाष्टमी की शुभता का प्रभाव आप को लाभ दिला सकता है ओर इस समय मार्केट में किसी चीज के साथ कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।लव लाइफ - श्रवण नक्षत्र का असर प्रेमियों को बातचीत का मौका देगा इस समय आप अपनी लव लाइफ को आगे बढ़ाने की इच्छा से पार्टनर से बात करना चाहेंगे।हेल्थ - सेहत को लेकर आज भोजन पर ध्यान देना जरूरी होगा, चंद्रमा का असर आपको अनियमित खाने की ओर ले जा सकता है।लकी नंबर - 6लकी कलर - लालउपाय - काल भैरव पूजा करें।अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें