आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा के लिए नक्षत्र गोचर और रवि योग की स्थिति के कारण घर में भी किसी जरूरी काम को लेकर आपकी समझदारी और फैसलों की सराहना हो सकती है। इसके साथ ही काम का दबाव आपको दिनभर व्यस्त बनाए रखेगा।नेगेटिव - खुद को हर बात पर आगे रखना भी आप को व्यर्थ की समस्याओं में डाल सकता है।करियर - कामकाज के क्षेत्र में आज आपकी बातचीत करने की कला यानी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। अपनी बात प्रभावशाली तरीके से रख पाएंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा रवि योग की शुभता से आप खर्च को समझदारी से संभाल लेंगे। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन खुशियां लेकर आएगा,पार्टनर के साथ हल्की फुल्की नोकझोंक के बाद रिश्ता और भी मजबूत महसूस होगा।हेल्थ - सेहत अच्छी बनी रहेगी और आज आप खुद को रिलैक्स रखना पसंद करेंगे। लकी नंबर - 3लकी रंग - नारंगीउपाय - गणेश जी की पूजा करें। आपका साप्ताहिक - मेष राशिफल आज का वृष राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन कुछ बातें आपको दूसरों से आगे रख सकती हैं। अष्टम चंद्रमा का प्रभाव दिखावे किए बिना चुपचाप अपना काम पूरा करने में लगे रहने की बात कहता है। नेगेटिव - अपने आप को भटकाव से अगर बचा के रखेंगे तो स्थिति मिल सकती है। करियर - आज काम के मामले में चीजें कुछ अनियंत्रित रहने वाली हैं। कारोबार में अगर आप पहले से प्लानिंग करके चल रहे हैं तो आज उसका कुछ अनुकूल परिणाम भी मिल सकता है। काम के मामले में अपनी सभी बातें स्पष्ट रखें।फाइनेंस - आज के दिन खानपान को लेकर पैसा ज्यादा खर्च होने वाला है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन विवाद उभर सकते हैं और जुड़ाव कुछ कम लग सकता है। खुद को रिश्ते के लिए समर्पित बना के रखने की जरूरत होगी।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज आपको अपने विचारों और कर्म में संतुलन बनाए रखने की जरूरत हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी रंग - हल्का पीलाउपाय - मंदिर में कपूर जलाएं। आपका साप्ताहिक - वृष राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घरेलू काम से जुड़े किसी मकसद से अचानक बाहर निकलना पड़ सकता है। आज के दिन लोगों के साथ मेलजोल बढ़ने का दिन है। नेगेटिव - नक्षत्र गोचर में चंद्रमा का बदलाव आप को सजग रहने की हिदायत देता है। आज के दिन खुद को जल्दी से बचाना होगा क्योंकि चीजें समस्या दे सकती हैं।करियर - कारोबार में धीरे धीरे लेकिन स्थिर प्रगति देखने को मिल सकती है। आज ऑफिस क्षेत्र में आप के लिए भागदौड़ बनने वाली है। इस समय कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं तो इन बातों को लेकर ज्यादा दबाव में न आएं।फाइनेंस - आज किसी काम के लिए खर्च भी बढ़ सकता है ऎसे में बचत पर असर पड़ सकता है। लव लाइफ - आप अपने साथी के साथ दिल की बात साझा करना चाहेंगे पर साथी की ओर से बहुत सहयोग न मिल पाए। उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश कर सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन अपनी सेहत को आगे रखें इसलिए समय पर आराम करना और समय पर खानपान जरूरी होता है।लकी नंबर - 7लकी रंग - भूरा उपाय - जल का दान करें।आपका साप्ताहिक - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव राशि स्वामी का प्रभाव छठे भाव को प्रबल बना रहा है। आज आपको शुरुआत से ही थोड़ा प्लानिंग के साथ चलना होगा। आप एक-एक काम निपटाते जाएंगे तो आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता जाएगा।नेगेटिव - आज छोटी-छोटी बातों को जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। करियर - केतु के नक्षत्र का असर कुछ ही समय होगा पर फिर भी काम के मामले में आज आपको बारीकियों पर ध्यान देने की जरूरत होगी। आपने जल्दबाजी की तो छोटी गलती भी बड़ी बन सकती है। कारोबार में नए लोग आप के काम से जुड़ने वाले हैं।फाइनेंस - अगर आप बजट बनाकर चलेंगे तो न सिर्फ खर्च कंट्रोल में रहेगा बल्कि थोड़ी बचत भी कर पाएंगे।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ा सॉफ्ट और समझदारी वाला रवैया रखना जरूरी है क्योंकि आपकी एक छोटी सी बात भी पार्टनर के दिल को छू सकती है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन इस दौरान राशि स्वामी का गोचर काम में चोट लगने की स्थिति को दिखा रहा है इसलिए इस बात का रखें ध्यान।लकी नंबर - 5लकी रंग - हराउपाय - भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।आपका साप्ताहिक - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - बाजार में होने वाले हैं कुछ हेरफेर। आज के दिन आपको समय कम ही मिल पाए। जो काम अभी तक रुके हुए थे वो हो सकते हैं बस थोड़ा संतोष बना के रखें और रचनात्मक बने रहें।नेगेटिव - हर चीज़ को दिल से लगाने के बजाय थोड़ा प्रैक्टिकल बनने की कोशिश करनी होगी।करियर - काम के मामले में आज के दिन आप को अधिकारियों के साथ कहीं भ्रमण के लिए निकलने का मौका होगा। इस दौरान बातें आप के काम में सहयोगी होने वाली हैं। सूचनाएं भी आप के काम में। फाइनेंस - आज रवि योग का असर लॉटरी या शर्त को लगाने से बचने की सलाह देता है क्योंकि घाटा होने की संभावना अधिक रह सकती है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में दिन आज कुछ अच्छे पल दे सकता है पर बातों में शंका भी रह सकती है।हेल्थ - तनाव या चिंता के कारण आज शरीर पर असर पड़ सकता है इस समय लिक्विड चीजों का अधिक सेवन करना चाहें।लकी नंबर - 2लकी रंग - नीला उपाय - भगवान शिव की पूजा करें। आपका साप्ताहिक - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - परिघ योग के बनने से आज के दिन काम की अधिकता रहेगी। बड़ों को बच्चों के कारण स्वयं के लिए मौका कम ही मिल पाएगा। थोड़ा आराम करना और अपने रुटीन को संतुलित रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।नेगेटिव - आज के दिन बेवजह का स्ट्रेस बढ़ सकता है इसलिए इस समय शांति रखें। करियर - अगर आप कामकाज को लेकर एकाग्र रहेंगे तो कुछ कमियों को अच्छे से पकड़ पाएंगे। दोस्तों के साथ किसी नए काम कि तलाश के लिए भी निकल सकते हैं और साथ काम करेंगे तो अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज किसी को कर्ज देने से बचें क्योंकि अभी भी गंडमूल की स्थिति असर डालेगी और साथ में लेन देन को लेकर लापरवाही बिलकुल न करें। लव लाइफ - आज के दिन प्यार के लिए रिश्ता और मजबूत बना रह सकता है किसी दोस्त के साथ प्रेम भरी बातें भी होंगी।हेल्थ - आज के दिन बच्चों की सेहत को लेकर माता-पिताको चिंता रह सकती है। लकी नंबर - 1लकी रंग - धानी उपाय - गाय को खाना खिलाएं।आपका साप्ताहिक - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन रवि योग से आप को अवसर मिल सकते हैं। पुराने काम इस दौरान बनने वाले हैं। दोस्त इस दौरान ज्यादा मदद न कर पाएं। दिन के दूसरे भाग में बाहर जाने का योग बन रहा।नेगेटिव - कोई न कोई काम आज धीमा रह सकता है जिससे मुश्किल बढ़ सकती है। करियर - आप काम की जगह पर नए लोगों से मिलेंगे और कुछ नई बातें भी सुन सकते हैं। आप किसी दूसरे से कुछ प्रभावित हो सकते हैं या उनसे गाइडेंस ले सकते हैं। जो लोग अपना काम करते हैं तो उसे बढ़ाने या पार्टनरशिप करने के बारे में सोचेंगे।फाइनेंस - रवि योग की शुभता इस समय कोई किस्त चुकाने की स्थिति को अच्छे से पूरा करने में मददगार सिद्ध होगी। लव लाइफ - प्यार में शांति की ज़रूरत होगी और करीब आने के मौके मिलेंगे। जिनका विवाह नहीं हुआ है वे लोग रिलेशनशिप के बारे में सोच सकते हैं।हेल्थ - सुबह हल्की कसरत करें और दिन भर खूब पानी पिएं। अगर ट्रैवल कर रहे हैं तो अपनी डाइट पर ध्यान दें।लकी नंबर - 8लकी रंग - गुलाबी।उपाय - पेड़ पौधों का ध्यान रखें।आपका साप्ताहिक - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन काम में पुराने काम इस दौरान पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ कहीं कोई घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। नेगेटिव - आज के दिन बाहरी लोगों की बातों से बचना जरूरी होगा। करियर - काम के स्थान में इस दौरान शांति और योजना के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत होगी। कारोबारियों के लिए आज के दिन सरकार की ओर से कुछ नए नियम मिल सकते हैं। ऑफिस में बैठकों का दौर चल सकता है।फाइनेंस - धन की स्थिति आज के दिन सामान्य रह सकती है। किसी जरूरी काम या योजना पर खर्च करने का विचार बन सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज समझ और सहयोग का माहौल बना रह सकता है और अगर आप अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो संबंध और बेहतर हो सकते हैं।हेल्थ - पेट और पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी से बचने के लिए आज बाहरी भोजन से बचें।लकी नंबर - 5लकी कलर - फिरोजीउपाय - धर्म स्थल पर माथा टेकें।आपका साप्ताहिक - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन धनु पर फिर से चंद्रमा का असर बना हुआ है। इस के प्रभाव से परिवार में कुछ सुकून और बैलेंस की स्थिति देख पाएंगे। भाई बंधुओं से जुड़ी किसी बात में आप समझदारी और धैर्य के साथ निर्णय लेंगे।नेगेटिव - अपनों की बातों को लेकर ज्यादा सोचने की आदत आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है।करियर - काम के मामले में आज आपको अपने काम को गंभीरता और ध्यान के साथ आगे बढ़ाना होगा। आपकी मेहनत और समझदारी ही आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है।फाइनेंस - धन के मामले में आज स्थिति सामान्य रह सकती है किसी जरूरी या छोटे घरेलू खर्च पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - प्रेम को लेकर समझदारी की जरूरत है जिसके कारण अपनापन बना रह सकता है। हेल्थ - आज के दिन गैस्ट्रिक से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है इसलिए हल्का भोजन करें।लकी नंबर -9लकी कलर - सिंदूरीउपाय - शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करें।आपका साप्ताहिक - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - व्यय भाव में चंद्रमा का गोचर घर पर काम को पूरा करने में आपकी भूमिका को महत्वपूर्ण बना रहा है। इस समय बाहरी कामों के चलते स्थिति व्यस्त बन सकती है। बड़ों के मामले आज रोक टोक बच्चों को थोड़ा परेशान कर सकते हैं। नेगेटिव - अपनों के साथ बातों में बहस से बचें, जिससे अपनों के कारण परेशानी न हो।करियर - काम के मामले में आसपास के लोग भी आपके विचारों को पसंद कर सकते हैं लेकिन सामने बताना नहीं चाहंगे। आज के दिन जरूरी है कि अनावश्यक तनाव से खुद को दूर रखें और अपने काम पर ध्यान दें।फाइनेंस - इंश्योरेंस, इन्वेस्टमेंट या सेविंग्स से जुड़े फैसले लेने के लिए दिन नॉर्मल रहेगा।लव लाइफ - अगर आप पार्टनर के साथ खुले मन से बातचीत करेंगे तो इस समय कई मतभेद परेशान कर सकते हैं। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज किसी दूसरे के कारण संक्रमित हो सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - नारंगीउपाय - तुलसी पूजा करें।आपका साप्ताहिक - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के साथ चंद्रमा का एकादश भाव में होना अच्छे परिणाम देता है। आज का दिन आपके लिए काफी काम में लगे रहने वाला है। आप अपने कामों को समझदारी और तेजी के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव - आज आपका मन थोड़ा चंचल रह सकता है और एक ही काम पर लंबे समय तक ध्यान टिकाना मुश्किल हो सकता है।करियर - काम के क्षेत्र में आज आपके दिमाग में कई नए और क्रिएटिव तरीकों से आगे बढ़ने आ सकते हैं। बस आज उन्हें सही तरीके से प्लान करके लागू करना बहुत जरूरी होगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में आज का दिन छोटे-छोटे खर्च मिलकर बड़ा असर डाल सकते हैं।लव लाइफ - किसी के साथ बीच बातचीत अच्छी रह सकती है आज किसी के साथ नए रिश्तों की शुरुआत बन सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में थोड़ा समय अपने लिए निकालें और आराम करने की कोशिश करें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - चंदन का दान करें।आपका साप्ताहिक - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और घर का माहौल भी मिलाजुला रह सकता है।नेगेटिव - बातों को दिल पर लेने की आपकी आदत आपको अंदर ही अंदर परेशान कर सकती है।करियर - रवि योग की शुभता के चलते काम के क्षेत्र में आज का दिन लोगों के साथ जोड़ने वाला है। आफिस में कोई बहुत बड़ा बदलाव तो नहीं दिख रहा है, पर आपकी मेहनत का असर जरूर नजर आएगा।फाइनेंस - किसी बड़े खर्च को लेकर इस दौरान चिंता भी बढ़ सकती है।लव लाइफ - आज आप अपने रिश्ते को लेकर ज्यादा ही सोच विचार में होंगे जिसके कारण मन में व्यर्थ की बातें जन्म ले सकती हैं। हेल्थ - कमर की तकलीफ या उच्च रक्तचाप के कारण परेशानी हो सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - सिल्वरउपाय - सरस्वती माता की पूजा करें।आपका साप्ताहिक - मीन राशिफल