आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का मकर राशि में गोचर आपको आज काम की अधिकता तो देगा पर सजग भी बनाने वाला है। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से दिनभर व्यस्तता के साथ आपके प्रयास सफल भी होंगे। बच्चों से जुड़ी चिंताओं के बावजूद उनके काम पूरे करवाने में संतोष मिलेगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण जल्दबाजी और अधीरता से विवाद या गलतियां हो सकती हैं इस दौरान अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।करियर - रवि योग के चलते काम के माहौल में वरिष्ठों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। काम की गति बढ़ाने और नए तरीकों को अपनाने पर ध्यान रहेगा। सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाना जरूरी होगा तभी बेहतर परिणाम मिलेंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इस दौरान काम के अलावा घर की देखरेख में पैसे लग सकते हैं। कुछ नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज हल्कापन और खुशी बनी रहेगी। अगर किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ है तो उसे बातचीत से सुलझाने का सही समय है। साथ में समय बिताने से संबंध मजबूत होंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा पर काम का दबाव थकान दे सकता है। दिन भर की भागदौड़ से आराम और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।लकी नंबर - 2लकी कलर - आसमानीउपाय - तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का मकर राशि में गोचर आपको व्यावहारिक बनाएगा। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से घर के बड़ों के साथ संबंध अनुकूल रह सकते हैं उनकी सलाह आपके लिए बेहतर साबित होगी।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से दिन थोड़ा थकाने वाला रह सकता है। मन में असमंजस और कामों में रुकावटें आ सकती हैं जिससे धैर्य की परीक्षा होगी। करियर - रवि योग के चलते काम में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के अवसर मिलेंगे। अपने काम को गंभीरता से निभाएं और सहयोगियों के साथ अच्छे से बात करें। किसी कठिन काम को लेकर फैसला लेने में देरी संभव है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन मिलाजुला रहेगा। बिना वजह के किया खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं जितना संभव हो सके सावधानी से पैसों को खर्च करें।लव लाइफ - आपसी प्रेम दूरी का अनुभव करवा सकता है। दांपत्य जीवन में एक दूसरे की बातों को समझने और समय देने की जरूरत है।हेल्थ - मांसपेशियों में खिंचाव या हल्का दर्द हो सकता है इसलिए आराम और हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - केसरियाउपाय - भगवान शिव का जलाभिषेक करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से दिन नए अवसर लेकर आएगा। भाई-बंधुओं के साथ कुछ कामों के चलते यात्रा के योग बन सकते हैं और घूमने-फिरने का भी अवसर मिलेगा।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण मन में द्वंद बना रहने वाला है। अपने कामों को अधूरा छोड़ना आपको आने वाले समय में परेशानी दे सकता है।करियर - रवि योग के चलते कारोबार में आज आप को कुछ नए लोग मिलेंगे जो लाभ दिलाने में सहयोगी होंगे। नौकरी में आज स्थान बदलाव की स्थिति भी बन सकती है। दोपहर के बाद आपकी मेहनत और काम को लेकर आपका दृष्टिकोण आगे बढ़ने में मदद करेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है, शेयर मार्केट या बचत से जुड़े मामलों में अवसर दिख सकते हैं किसी भी फैसले पर पहले सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें।लव लाइफ - संबंधों में नई शुरुआत के संकेत हैं, अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने का अवसर मिलेगा साथ ही अचानक कोई यात्रा भी बनेगी।हेल्थ - स्वास्थ्य में हल्का उतार चढ़ाव रह सकता है, अपनी नियमित दिनचर्या में बेकार के बदलाव करने से बचें।लकी नंबर - 6लकी कलर - हराउपाय - पशुओं को चारा खिलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी का गोचर आपको सभी के साथ मिलकर काम करने की बेहतर समझ और अवसर देने वाला है। सिद्धि योग के प्रभाव से कठिन परिस्थितियों में भी आप संयम से काम लें सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में विस्तार का समय रहेगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से कुछ बातें नाजुक स्थिति में भी पड़ सकती हैं। मन में किसी एक बात पर रुकना आसान नहीं होगा इसलिए दूसरों की सलाह या विचारों को सुन लेना भी बेहतर होगा।करियर - रवि योग के चलते नौकरी नए अवसर मिल सकते हैं। अपने काम और भावनाओं को अलग रखना जरूरी होगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और किसी भी तरह की साझेदारी की शुरुआत आज के दिन हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है कोई वाहन या घर की वस्तुओं पर धन व्यय भी हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी समझ बढ़ाने का समय है इससे दिल की दूरियां कम होंगी। आज दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग काफी अच्छा रहने वाला है। हेल्थ - अपने काम के साथ साथ दूसरों के कामों को करने का तनाव महसूस हो सकता है। अपना ख्याल रखें और घबराएं नहीं चीजें जल्द ही बेहतर होंगी।लकी नंबर - 3लकी कलर - सफेदउपाय - शिव मंत्र का जाप करें। आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन रवि योग अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की बात दोहराता है। सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आप अपने आस पास के लोगों या दोस्तों की मदद से कुछ मामलों में सफल भी रह सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से थोड़ी चिड़चिड़ाहट या अधीरता महसूस हो सकती है। बातों पर प्रतिक्रिया देने से बचें वरना अनावश्यक तनाव बढ़ सकता है।करियर - सिद्धि योग के चलते व्यापार में अपने बड़ों के साथ बातचीत आपको गुढ़ और आवश्यक सूत्र दिलवाने में मदद कर सकती है। किसी की ओर से काम की समीक्षा भी हो सकती है। अपने काम को पूरी एकाग्रता से करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहने वाली है लेकिन इस समय कोई कानूनी बात या नियम के टूटने से आप को धन नुकसान की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।लव लाइफ - आज के दिन अपने स्वभाव में नरमी लाएं और पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें।हेल्थ - सेहत की स्थिति कुछ कमजोर रहेगी ऐसे में खुद के लिए समय निकालें लापरवाही से बचें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप सिद्धि योग के प्रभाव से काफी मस्ती और भाई बहनों या दोस्तों के साथ अधिक समय बिताने में लगे होंगे। आज के दिन आप अपने काम से दूसरों को प्रभावित भी कर सकते हैं परिवार के साथ समय बिताने और घूमने का अवसर भी मिलेगा।नेगेटिव - मन में विचारों की अधिकता बनी रहने वाली है इस कारण से किसी एक काम पर ध्यान न दे पाना भी परेशान कर सकता है।करियर - काम के मामले में आज के दिन आप खुद से काफी क्रियाशील तो रहने वाले हैं पर इस समय बाहरी चीजों का दबाव भी महसूस हो सकता है। आपके प्रयासों का तुरंत परिणाम न मिल पाएं और ऑफिस की राजनीति से दूर रहना ही उचित होगा।फाइनेंस - अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है या लेन-देन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। शेयर मार्किट में भाग्य आजमाने की कोशिश कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम के मामले में दिन मिलाजुला असर दिखा सकता है। इच्छाओं को तुरंत व्यक्त करने की बजाय सही समय का इंतजार करें। हेल्थ - ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है। खुद को आराम देना अच्छा खानपान दिनचर्या में शामिल करना आपके लिए जरूरी है।लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - नारायण मंत्र का जाप करेंआपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - सिद्धि योग के असर से आपका दिमाग काफी तेजी से काम कर सकता है। हर चीज़ पर रिएक्ट करने के बजाय उसे पकड़कर समझने की कोशिश करते हैं तो लाभ होगा।नेगेटिव - घर के माहौल में सब सामान्य रहेगा पर भद्रा का असर ये कर सकता है कि आप किसी छोटी सी बात को दिल पर ले लें या उसे ज़रूरत से ज़्यादा खींचें। करियर - काम के मामले में आज चंद्रमा का गोचर आपको प्रैक्टिकल सोच देगा जिससे आप किसी भी काम को योजना बना कर ही करना चाहेंगे। ध्यान रखें कि पुराने अटके कामों में फंसकर समय खराब न करें आज जो नया दिख रहा है वही आगे फायदा देगा।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज आप थोड़ा सतर्क मूड में रहेंगे। आप बार-बार सोचेंगे कि यह खर्च जरूरी है या नहीं यह आदत आज आपको बेवजह की टेंशन से बचा सकती है।लव लाइफ - आज आपके और जीवनसाथी के बीच सीधे सीधे बात समझ में नहीं आ पाएगी। ऐसा लगेगा कि दोनों एक ही बात को अलग तरह से देख रहे हैं, ऐसे में तुरंत जवाब देने से बेहतर है थोड़ा रुकना।हेल्थ - शरीर से ज्यादा आज दिमाग थका हुआ महसूस कर सकता है लगातार सोचते रहने से भारीपन लग सकता है। लकी नंबर - 2लकी कलर - आसमानीउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपको घर और बाहर दोनों जगह बने रहने के चलते अपने लिए कम समय मिल पाएगा। परिवार के साथ समय बिताने और किसी छोटी आउटिंग जैसी स्थिति बन सकती है।नेगेटिव - भद्रा के असर के चलते घर के माहौल में किसी छोटी बात को लेकर अनावश्यक बहस की स्थिति बन सकती है। आपको शब्दों पर खास नियंत्रण रखना होगा।करियर - कामकाज में आज कोई नया अवसर अचानक सामने आ सकता है जो शुरू में साधारण लगे लेकिन आगे चलकर फायदा दे सकता है। आपकी मेहनत का असर दिखेगा बस इस समय थोड़ी अतिरिक्त कोशिश की जरूरत रहेगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन थोड़ा असुरक्षित रह सकता है, अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है जिससे बजट थोड़ा हिल सकता है।लव लाइफ - निजी जीवन में आज अपने मन की बात खुलकर कहने का मन करेगा। किसी खास व्यक्ति के साथ दिल की बातें साझा करने का मौका मिल सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर आज हल्की परेशानी महसूस हो सकती है, बदलते मौसम का असर शरीर पर पड़ सकता है।लकी नंबर - 9लकी कलर - मैरूनउपाय - गुड़ तिल का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के असर से आपके घर में कुछ पूजा पाठ या भी कोई धार्मिक यात्रा का संयोग उभरेगा। अपनों की बातें और कुछ अधूरे विचार भी आज सही दिशा की ओर ले जाने में सहयोग कर सकते हैं।नेगेटिव - कुछ अशुभ प्रभाव भी रहेगा इसलिए ध्यान रखें की हर बात का जवाब देना जरूरी न समझें, कुछ चीज़ों को जाने देना ही आज समझदारी होगी।करियर - रवि योग आप के काम के लिए बेहतर रहेगा। आप अधिकारियों से कुछ नवीन बातें और सूचनाएं समझ पाएंगे। किसी सहकर्मी या जानने वाले को आपकी मदद की जरूरत पड़ सकती है जिसे आप टालेंगे नहीं तो बेहतर सम्मान मिल सकता है।फाइनेंस - आज खर्च में अपनों की ओर से मिलने वाली मदद आप को कुछ राहत दे पाएगी। आप इस दौरान बैंक के कामों को करने के लिए भागदौड़ करने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम को लेकर आप भावुक तो रहेंगे पर कुछ बातों में बहस भी आप पर असर डाल सकती है। रिश्तों में सब्र ही सबसे बड़ी समझ होती है।हेल्थ - गर्मी या थकान जैसी स्थिति बन सकती है इसलिए पानी ज्यादा लें और खुद को ज्यादा थकने से बचाएं।लकी नंबर - 1लकी कलर - कत्थईउपाय - वृक्षों को जल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप की ही राशि में चंद्रमा का होना विशेष रहेगा। दिन शुरुआत में थोड़ा भारी महसूस हो सकता है। एक साथ कई काम सामने आ सकते हैं पर दिन के बदलाव के साथ ही आप भी आगे बढ़ने वाले हैं। नेगेटिव - ग्रह स्थिति का असर यह कर सकता है कि छोटी बात भी जल्दी बढ़ जाए बेहतर होगा कि आप खुद को इन बातों से दूर रखें और अपने कामों पर ध्यान दें।करियर - कामकाज में आज के दिन समय अनुसार जल्दी से चीजों को निपटाने की कोशिश करना चाहेंगे। कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो शुरुआत में थोड़ा असहज महसूस करवा सकते हैं पर जल्द ही स्थिति नियंत्रित होगी।फाइनेंस - सिद्धि योग में घर या परिवार से जुड़ा कोई खर्च आपके लिए अनुकूल ही रहेगा इसलिए चिंता से मुक्त रहें। लव लाइफ - निजी संबंधों में आज छोटी छोटी बातों को लेकर गलतफहमी जैसी स्थिति बन सकती है इसलिए अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, किसी भी बात को तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय शांत रहकर समझने की कोशिश करेंगे तो स्थिति बेहतर रहेगी।हेल्थ - सेहत में आज मुश्किल महसूस हो सकती है, अपच या फिर पैरों में थकान जैसी समस्या परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - भगवान हनुमान जी को चमेली का तेल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग का असर छोटे भाई-बहनों की देखभाल के लिए आगे रखेगा। बच्चों की कुछ नई मांगें माता-पिता के लिए दिन को थोड़ा व्यस्त बना देंगी। इसी व्यस्तता के बीच आप चीजों को संभालने की क्षमता भी दिखाएंगे।नेगेटिव - दिन की शुरुआत में दबाव और उलझन की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे आपको लगेगा कि काम बहुत ज्यादा है और समय कम है। करियर - काम के मामले में आप हालात को बेहतर तरीके से समझकर संभालने में सफल रहने वाले हैं। मल्टीनेशनल संस्थानों में लगे लोगों को कुछ बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपके खर्चों में इजाफा करने वाला है लव लाइफ - सिद्धि योग के कारण प्रेम के रिश्तों के लिए अगर आप समय निकालकर बाहर या शांत माहौल में बात करेंगे तो ये स्थिति आप के प्यार को नवीनता और ताजगी देगी।हेल्थ - आज के दिन खुद के साथ साथ घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भी थोड़ा ध्यान देना पड़ सकता है।लकी नंबर - 6लकी कलर - तांबाईउपाय - शिवलिंग पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए भागदौड़ और काम के चलते व्यस्तता से भरा रह सकता है। घर के कामों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। आज शाम के समय घूमने के लिए निकल सकते हैं।नेगेटिव - आज किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना नुकसान दे सकता है इसलिए काम के मामले में सजग रहना जरूरी होगा।करियर - कामकाजी जीवन में आज कुछ नए लोग सामने दिखाई देंगे। इस दौरान सरकारी सूचनाएं भी आप को प्रभावित करने वाली हैं। तकनीकी चीजें जुड़ सकती हैं, जिससे शुरुआत में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज खर्चों का दबाव बना रह सकता है छोटी-छोटी जरूरतें मिलकर आज व्यय को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।लव लाइफ - जीवन साथी की ओर से कुछ चीजों को लेकर नाराजगी हो सकती है पर आप उन्हें संभाल लेंगे। हल्के फुल्के पल रिश्ते में नजदीकी बढ़ा सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में लगातार काम करने से एनर्जी कम लग सकती है इसलिए हर्बल और तरल पदार्थों को भोजन में अधिक शामिल करें।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - मंदिर में बादाम दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल