आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज आप के एकादश स्थान में राहु के साथ चंद्रमा का योग बनेगा अब आप सोशल सर्कल में कुछ ज्यादा ही शामिल होने के इच्छुक रहेंगे।नेगेटिव - विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, जिससे एकाग्रता में कमी देखने को मिलेगी। करियर - आज भानु सप्तमी का योग कारोबारियों को बाजार की गतिविधियों से लाभ दिलाने में मदद करने वाला है। आज के दिन आप उन कामों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं जिसमें रिसर्च या जोखिम होगा। फाइनेंस - आज के दिन संपत्ति के मामले आप को कुछ अतिरिक्त इनकम दिलवा सकते हैं।लव लाइफ - आज के दिन किसी खास व्यक्ति के सामने अपने मन की बात रखने का साहस जुटा सकते हैं।हेल्थ - सेहत के मामले में मिलाजुला सा असर दिखाई देगा, कंधे या हाथों में कुछ दर्द अनुभव हो सकता है। लकी नंबर - 7लकी कलर - हल्का स्लेटी उपाय - सूर्य को जल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव -आज सामाजिक स्थिति आप के लिए मौके लाने वाली है जिसमें आप को कुछ भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। बच्चों के साथ बिताया समय मन को खुश करेगानेगेटिव - आज के दिन की स्थिति बच्चों की पढ़ाई और आदतों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी वो गलत चीजों की ओर बढ़ सकते हैं। करियर - काम को लेकर कुछ नए लोग आप से जुड़ सकते हैं, इस दौरान अपने काम की हर बात सभी से शेयर करने से बचें। आज के दिन आप काम में कुछ धीमे स्तर पर ही आगे बढ़ पाएंगे।फाइनेंस धन संबंधी योजनाओं पर विचार करने के लिए समय अनुकूल रह सकता है पर बड़े फैसले आज टालने ही बेहतर हैं।लव लाइफ - दिल के मामलों में भावनात्मक निकटता बढ़ सकती है। जरूरी है की अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल बना कर रखें।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है।लकी नंबर - 3लकी कलर - आसमानीउपाय - विष्णु जी को पंचामृत अर्पित करें।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - घर के जरूरी कामों पर आपका ध्यान अधिक रहेगा और कुछ समय से रुके धार्मिक पूजा पाठ भी कर सकते हैं। इस समय आप किसी गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।नेगेटिव - राहु मन को बहकाएगा आपकी अनदेखी परेशानियों को बढ़ा सकती है इसलिए हर बात को ध्यान एवं संयम से करें।करियर - आज के दिन काम में तेजी होगी पर ध्यान रखें सामान खरब न हो या खो न जाए। कुछ के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और कामों को व्यवस्थित करने में उनका सहयोग भी प्राप्त होगा।फाइनेंस - आज के दिन पिता की ओर से पैसों की कुछ प्राप्ति होगी पर इस दौरान अगर बचत कर पाते हैं तो अच्छा रहेगा।लव लाइफ -- किसी के साथ वादे करने से बचें क्योंकि आज आप दूसरों के झांसे में आकर खुद के साथ धोखा करने वाले हैं।हेल्थ - राहु का चंद्रमा के साथ होना आप को मन से थकाने का काम करने वाला है, खुद को प्रकृति से जोड़ कर रखें राहत बनी रहेगी।लकी नंबर - 9लकी कलर - काई रंग उपाय - पीपल पर मीठा जल अर्पित करें। अपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज घर पर किसी के आने से काम अधिक बना रहेगा। इस समय माता जी की ओर से कुछ चीजें आप को उलझाए रख सकती हैं। यात्रा को टालना बेहतर है।नेगेटिव - आज के दिन आप का राशि स्वामी राहु की गिरफ्त में है तो इसके कारण मन आप की पकड़ से छूट सकता है। करियर - काम को लेकर आज सप्तमी तिथि का प्रभाव कुछ सहयोगी होगा। साझेदारी में चालबाजियां तो रहेंगी पर राहत का माहौल भी आप के पास होगा। शाम तक चीजें बेहतर होने लगेंगी।फाइनेंस - किसी के कहने पर पैसा लगाने के लिए जल्दी से तैयार न हों क्योंकि इस समय घाटा हो सकता है। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में आज साथी की बातें कुछ गुस्सा दिलवा सकती है पर आप नम्र बने रहें प्रेम भी इससे अनुकूल बना रहेगा।हेल्थ - समय पर भोजन और फोन इत्यादि से दूरी बनाते हुए आप सेहत को बेहतर रख पाएंगे।लकी नंबर - 1लकी कलर - सफेदउपाय - चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें। अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप अपने कामों के अलावा दूसरों के काम की जिम्मेदारियों में लगे रहने वाले हैं। भानु सप्तमी का असर आप को अचानक से किसी धार्मिक यात्रा पर ले जाएगा।नेगेटिव - पंचक तो आज भी है इसलिए स्वभाव में और काम को आराम से संभालें आपकी अपेक्षा के अनुसार लोग नहीं रहने वाले हैं। करियर - भद्रा भी असर दिखाएगी नौकरी में देरी से जाना बॉस की बातें सुनवा सकता है पर परेशान न हों जल्द ही वे आप की प्रशंसा में भी होंगे। दिन के दूसरे भाग में अधूरे कामों को पूरा करने का अवसर मिल सकता है। फाइनेंस - पैसों का खर्च आवश्यकताओं के कारण बढ़ सकता है पर किसी से कुछ प्राप्ति भी होने का दिन है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में किसी बात को बहुत ज्यादा जिद से कहने से बचें क्योंकि साथी इस दौरान आप के स्वभाव से आहत होकर रुठ जाएगा।हेल्थ - तनाव को स्वयं पर हावी न होने दें वरना आप इसे दूर करने के लिए गलत चीजों की ओर मुड़ना चाहेंगे और सेहत पर इसका असर पड़ेगा। लकी नंबर - 11लकी कलर - गहरा लाल उपाय - सूर्य आराधना करें।अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन घरेलू गतिविधियों में व्यतीत होगा। परिवार के लिए कोई खास पहल करने से उन्हें सुखद आश्चर्य हो सकता है और बड़ों की ओर से आपकी बातें भी होंगी। नेगेटिव - छठे भाव में चंद्रमा राहु के साथ काम और घरेलू जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने में थोड़ी चुनौती आ सकती है। करियर - काम पर ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है क्योंकि इस समय शत्रु प्रबल होकर आप के काम पर पानी फेर सकते हैं। जरूरी बातों को प्राथमिकता देते हुए ही अन्य गतिविधियों को संभालें। फाइनेंस - पैसे को सही दिशा में लगाने या बचत योजनाओं पर विचार करने का दिन है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज व्यस्तताओं के कारण पूरा समय न मिल पाए तो छोटी छोटी खुशियों से वंचित रह सकते हैं।हेल्थ - बाहरी भोजन में संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा। आज के दिन आप वाहन से भी खुद को संभाल कर रखें। लकी नंबर - 6लकी कलर - पीतांबरीउपाय - भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें। अपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - भानु सप्तमी के शुभ समय आप पिता के साथ कहीं घूमने या लंबी बातों में शामिल होंगे। कुछ खरीदारी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। नेगेटिव - घरेलू के काम बढ़ने से भाई बहनों की तनातनी बढ़ जाएगी और माता पिता के लिए इसे संभालना मुश्किल रहेगा।करियर - आज के दिन राहु के असर के कारण एक साथ कई काम करने की कोशिश करनी होगी। पर इसके चलते काम का दबाव बढ़ सकता है अगर संभव हो तो समय का सही प्रबंधन करें। फाइनेंस - आज आप के लिए बच्चों की शिक्षा या उनकी इच्छाओं को पूरा करने में धन व्यय करना पड़ सकता है।लव लाइफ - इस समय अपने मतभेदों को बढ़ने से रोकें आप का प्रयास ही प्रेम को बनाए रख सकता है। हेल्थ - अधिक भागदौड़ और घरेलू कार्यों की वजह से पैर में मोच आना या कोई चोट परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - पीलाउपाय - ॐ नम: भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - घर के कामों में आप कुछ बदलाव के मूड में रहने वाले हैं, इस समय किसी बाहरी का आगमन या कोई सूचना दिन भर की स्थिति को हलचल में बदल सकती है। नेगेटिव - आज भी भद्रा के प्रभाव के कारण कामों में थोड़ी असमंजसता या विलंब हो सकता है। अपनी मनमानी से बचना भी जरूरी है।करियर - काम के स्थान में भानु सप्तमी का असर आप को अधिकारियों के साथ बैठकों में शामिल होने के लिए आगे रखने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को काम मिलेगा।फाइनेंस - आज के दिन आप को किसी सामान इत्यादि की बिक्री से लाभ मिलेगा। कुछ खर्च बाहरी चीजों को लाने में भी होगा। लव लाइफ - प्यार के मामले में किसी के साथ अचानक मुलाकात मन पर असर डालने वाली होगी। हेल्थ - थकान और मानसिक तनाव तो रहेगा पर आप इसे अपनी संकल्प शक्ति से नियंत्रित कर लेंगे।लकी नंबर - 2लकी कलर - तांबाईउपाय - शिव पूजन करें।अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - रवि योग का असर आप को मेहनत तो दे रहा है पर प्रसिद्धि भी दिलवाने वाला है। घर से बाहर निकलकर जरूरी कार्य पूरे करने के अवसर मिलेंगे। कुछ लोग नई वस्तुओं की खरीदारी या घर की सुविधाओं को बढ़ाने संबंधी काम भी कर सकते हैं।नेगेटिव - चंद्र राहु का युति योग परिवार में स्त्री पक्ष की ओर से चिंता या तनाव को देने वाला समय हो सकता है। अपनों के साथ विचारों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। करियर - रवि योग के असर से जरुरी कामों को स्वयं की निगरानी में पूरा करना आपके लिए आवश्यक होगा। इस समय कारोबार हो या अपना कोई काम किसी बड़ी योजना पर काम शुरू करने के लिए दिन मिलाजुला ही है। फाइनेंस - पैसों के मामले में किसी भी दस्तावेज या फाइनल काम को अंतिम रूप देते समय सावधानी रखें।लव लाइफ - जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है। किसी मामले में चर्चा संबंधों को और मजबूत बनाएगी। हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारन ही रहेगी, पैरों के तलवों या पिंडलियों को गर्म पानी से सेकें जिससे दर्द इत्यादि से राहत मिले।लकी नंबर - 9लकी कलर - लाइट पिंक उपाय - गुलाब देवी को अर्पित करें।अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - भानु सप्तमी और रवि योग के प्रभाव से आज आप अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण कुछ मामलों में लोगों से व्यर्थ की बहस हो जाए या फिर मनचाहा सहयोग मिलने में देरी हो सकती है।करियर - कामकाज के लिहाज से राहु का असर आप को घर बैठे काम दिलवाएगा, आपकी मेहनत करने और वादों को निभाने की क्षमता अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने वाली है। इस समय किसी भी तरह के दिखावे या झूठ से बचें।फाइनेंस - राहु आप पर प्रभाव दे रहा है गड़बड़ी पैसों के मामले में संभव है इसलिए ऑनलाइन लेन देन या बैंकिंग कामों को व्यवस्थित तरीके से अच्छे ध्यान से करें।लव लाइफ - आज के दिन आप दांपत्य जीवन में ज्यादा ध्यान न दे पाएं और सिंगल लोगों को भी किसी विशेष व्यक्ति से आकर्षण तो रहेगा पर ये अस्थाई ही होगा। हेल्थ - पेट में या सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है, साफ स्वच्छा जल का सेवन करें।लकी नंबर - 2लकी कलर - डार्क ग्रीनउपाय - गाय को हरा चारा या रोटी खिलाएं।अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - भानु सप्तमी से आज परिवार के साथ आपका तालमेल अच्छा बना रह सकता है, इस समय पर घर पर बच्चों की सलाह किसी महत्वपूर्ण निर्णय में आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। नेगेटिव - आज आप के लिए एक जगह रुक कर काम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है इस समय पर अपनों के साथ सहयोग की कमी भी रहने वाली है।करियर - काम के स्थान में आपके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता इस दौरान काम आने वाली है, इसलिए सजग रहें और किसी के साथ विवाद में नहीं उलझें। आज के दिन आप को दूसरों के कामों को भी संभालना पड़ सकता है।फाइनेंस - भुगतान मिलने या अपने किसी वरिष्ठ बंधु से लाभ भी हो सकता है पर यात्रा के लिए खर्च बन रहा है।लव लाइफ - किसी पुराने परिचित से दोबारा संपर्क बनने की संभावना है जो भविष्य में खास रिश्ता बन सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रूप से आपके लिए नियंत्रित होगा बस जरूरत है की आप व्यर्थ की भागमभाग में शामिल न हों क्योंकि इसमें आप को चोट या समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - मैजेंटाउपाय - सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - भानु सप्तमी का शुभ संयोग बदल रहा है आप के मन की चाल को। बच्चों या परिवार के किसी व्यक्ति को मिलने वाली किसी उपलब्धि से भी खुशी मिल सकती है। आज के दिन आप काम में रहेंगे काफी व्यस्त।नेगेटिव - किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें, समझदारी से काम लेने पर परिस्थितियां आपके नियंत्रण में बनी रहेंगी।करियर - सफलतापूर्वक पूरा करने में आप आगे रह सकते हैं इस दौरान किसी मित्र का सहयोग अच्छे विचार के साथ प्लानिंग में मददगार सिद्ध हो सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को अभी थोड़ा रुकना चाहिए। फाइनेंस - आर्थिक रूप से आज के दिन धन से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहने वाली है लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता और अपनापन काम करने वाला है, जीवन साथी के साथ भावनाओं को खुलकर बात करने का अवसर मिल सकता है। हेल्थ - आज के दिन शरीर में मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए आप आयुर्वेदिक या फिर हेल्दी डाइट को उपयोग में ला सकते हैं।लकी नंबर - 7लकी कलर - बादामीउपाय - काली हल्दी का दान देवी मंदिर में करें।अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें