आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए दिन की स्थिति रहेगी मिले जुले असर वाली। आप में जोश तो रहने वाला है जिसके कारण दिन आपको अपने तरीके से सोचने और चलने की छूट देने वाला हो सकता है, लेकिन आसपास के लोग आपकी सोच से पूरी तरह सहमत नहीं होंगे। करियर - कामकाज में आज बदलाव का माहौल रह सकता है लेकिन इस समय आप कुछ मामलों में रिस्क लेने में आगे रह सकते हैं। फ्रीलांस या स्टार्टअप से जुड़े लोगों को आज के दिन काम की अधिकता देखने को मिलेगी। इस दौरान कुछ कामों में शांति से फैसलों को लेना ज्यादा अनुकूल होगा। फाइनेंस - आज के दिन आपका कुछ पैसा टेक्नोलॉजी या सिस्टम को लेकर ही लगने वाला है, वाहन को ध्यान से चलाएं जिससे चालान इत्यादि की कोई परेशानी न हो।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज आप अपने रिश्ते में आज़ादी और स्पेस का मुद्दा सामने ला सकते हैं ऎसे में साथी शायद बहुत अधिक सहमत न हो पर सुन जरूर लेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में अपने भाई बंधुओं की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ : वृषभ राशि वाले शुक्रवार के दिन रहेंगे कुछ मस्ती भरे मूड में अपनी बातों को दूसरों पर थोपना भी चाहेंगे। इस समय कुछ घर के मामलों में भी रहेंगे उत्साही और बढ़ - चढ़ कर करना चाहेंगे कुछ काम जिसका प्रभाव घर के बड़ों की ओर से आपको तारीफ के रूप में मिल सकता है। करियर - नौकरी में आज के दिन आप की सुस्ती कुछ देरी का कारण बन सकती है, इस समय अपने आस पास के लोगों की ओर से थोड़ा असुविधा भी रहेगी लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होने वाली है और फिर आपको काम के लिए मिलेंगे कुछ अच्छे मौके। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज के दिन आप के लिए जरुरी है की घर पर खर्चों का असर आपको कुछ तनाव दे सकता है।लव लाइफ - आज के दिन प्यार को लेकर ज्यादा परेशानी से बचें क्योंकि आप के मन एक साथ प्रश्न खड़े होंगे जिसके कारण आएगी मुश्किलें। हेल्थ - सेहत की स्थिति होने वाली है कुछ मिले जुले असर वाली है श्वास से संबंधित दिक्कतें कुछ परेशान कर सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों की होने वाली है कुछ बातों में मौज क्योंकि इस समय आप कुछ ज्यादा ही बड़बोले रह सकते हैं। इस दौरान बाहर घूमने के लिए भी निकल सकते हैं। शाम के समय दोस्तों का साथ आपकी मस्ती को बढ़ाने वाला है।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप पर कुछ ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी इस दौरान आपकी बातें काम में कुछ सहयोगी और उसे विस्तार देने में काम आएंगी। वैसे इस समय पर अधिकारियों की ओर से काम मिल सकता है। टीम के साथ तालमेल बैठाने में समय लगेगा। फाइनेंस - पैसों को लेकर अचानक खर्च सामने आ सकता है तो वहीं कुछ न कुछ लाभ भी आपको मिलेगा जिससे बैलंस बना रह सकता है।लव लाइफ - पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी हो सकता है इस समय वो आपको अपने दिल की बातें शेयर करेंगे जिससे प्रेम में होगी वृद्धि।हेल्थ - सेहत के लिहाज से मिलाजुला रहेगा इस दौरान मोटापे की स्थिति को लेकर फिटनेस में शामिल होना चाहेंगे। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन राशि स्वामी का गुरु के साथ संयोग करने वाले हैं जिसके कारण घर या दोस्तों के बीच समय निकलेगा अनुकुल। कुछ बातों में आपकी राय अलग हो सकती है। आज आप भीड़ से हटकर फैसले लेना चाहेंगे। सोशल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपकी एक्टिविटी बढ़ सकती है।करियर - काम काज के लिए दिन की शुरुआत आपके लिए मिले जुले असर वाली है। आज के दिन कुछ मिटींग्स भी बनी रहने वाली है और अधिकारियों के साथ काम कि स्थिति को लेकर बातचीत बनी रहेगी। लव लाइफ - रिश्तों में आज ईगो आड़े आ सकता है इसलिए इस समय पर इन चीजों को ध्यान दें, पार्टनर आपकी बातों से परेशान न हो इसलिए नरमी रखें।फाइनेंस - आज के दिन पैसों का खर्च गैजेट या ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन की खरीदारी से जुड़ा रहने वाला है।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण रहेगी, गैस्ट्रिक समस्या के चलते कुछ दिक्कतें आप को परेशानी दे सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह : सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपको छोटी - छोटी बातों में उलझा सकता है। किसी सदस्य की सेहत या आदतों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। आज आप दूसरों से ज्यादा खुद की आलोचना करेंगे, जिससे मानसिक थकान बढ़ सकती है।करियर - आज के दिन काम के लिए स्थिति रहने वाली है खास, इस समय आप अपनी योग्यता के चलते दूसरों को अपनी बातों में ढाल सकते हैं। कारोबार में नए लोग जुड़ सकते हैं और साथ में आप को मौका मिलेगा अपने कारोबार में मुनाफे को पाने का। क्रिएटिव या केयर सेक्टर में लगे लोगों को उनके काम की सराहना होगी। फाइनेंस - आज के दिन आप को अपने घर के बड़ों से कुछ अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। भाई बहनों की ओर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहेगा आप इस दौरान अपने दोस्तों की मदद से प्यार को पाने की कोशिश भी करने वाले हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन नार्मल ही रहेगी स्थिति और शाम को टहलना आपको मानसिक रूप से शांति देने वाला होगा। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : आज का दिन कन्या राशि वालों को अपने घर में कुछ अच्छी स्थिति को देने वाला है। इस दौरान घर पर माता-पिता की ओर से कुछ सरप्राइज भी मिल सकता है। बच्चों के लिए दिन अच्छा है अपनी पढ़ाई को लेकर फोकस भी रहेंगे। करियर - कामकाज में आज गोपनीयता बहुत जरूरी है आपके द्वारा बनाई गई नीतियों को लेकर बातें आपके लिए अनुकूल ही रहने वाली हैं। ऑफिस में किसी चर्चा या ईमेल को लेकर सतर्क रहें साथ ही किसी भी काम को करते हुए सभी तरह ही जिम्मेदारी के प्रति भी सजग रहें।फाइनेंस - पैसों को लेकर कुछ जरूरी लोन की किस्त या बिल इत्यादि को चुकाना पड़ेगा जिसे लेकर पेमेंट आसानी से कर पाएंगे।लव लाइफ - प्रेम की स्थिति सामान्य रहने वाली है बस काम की अधिकता के कारण एक दूसरे के साथ कुछ कम समय मिल पाए।हेल्थ - आज असुरक्षा की भावना मन में बेचैनी देने वाली हो सकती हैविस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए इस समय घर परिवार में चली आ रही बातें कुछ न कुछ नया मायनों में रिश्तों को करीब लाने वाली हो सकती हैं। इस समय बड़े बुजुर्गों की ओर से कुछ नसीहत तो मिलेंगी पर साथ ही उनके साथ बिताया गया समय काफी सहयोगी भी होगा। करियर - काम के लिहाज से अगर हो सके तो अपने काम को दूसरों पर न छोड़ें। आज के दिन काम में यात्रा के साथ साथ कुछ अलग तरह के लोगों के सतह मुलाकात भी होगि। इस समय आप अपने साथ में काम कर रहे लोगों के साथ बेहतर टीम भी बना सकते हैं। फाइनेंस - कुछ धन प्राप्ति का समय है और किसी यात्रा इत्यादि में धन खर्च भी होगालव लाइफ - रिश्ते बेहतर रहेंगे, मैरिज लाइफ में पार्टनर का प्रेम आपके लिए बहुत ही मददगार भी सिद्ध होगा।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन अनुकूल होगी आप अपने आप को अच्छा पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए इस समय की स्थिति घर पर किसी के आने की स्थिति को दिखाती है, इस दौरान बच्चों के साथ कुछ जरूरी कामों को करने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। घर की साफ सफाई को लेकर आप की मेहनत भी आज अधिक ही रहने वाली है। करियर - काम के लिए आज के दिन बॉस या सीनियर से सीधे बातचीत होने और कुछ नई चीजों को शामिल करने का मौका भी मिलेगा। बिजनेस में इस दौरान ज्यादा माल को स्टाक करने से अच्छा है की कम ही माल रखें जिससे बाद में मुश्किल न हो।फाइनेंस - आज के दिन अचानक कोई बकाया भुगतान या टैक्स से जुड़ा मामला सामने आ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में शक या पुराने मुद्दे सिर उठा सकते हैं, बात को दबाने के बजाय सही समय पर साफ करना बेहतर रह सकता है।हेल्थ - बीपी या आंखों से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। खुद को बहुत अधिक थकाएं नहीं अपने लिए थोड़ा समय निकालें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए दिन आपके लिए अंदरूनी तनाव और बाहरी जिम्मेदारियों के बीच उलझा हुआ सा रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर मन में शंका बनी रह सकती है, लेकिन आप उसे खुलकर कहने से बचेंगे। करियर - काम के लिहाज से व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में मतभेद उभर सकते हैं। किसी पुराने काम की वजह से आज अतिरिक्त दबाव महसूस हो सकता है। आज आप चीजों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करेंगे, लेकिन हर बात आपके हिसाब से चले यह जरूरी नहीं है। फाइनेंस - पैसों के मामले में इस समय जितना हो सके कम खर्च करें और साथ ही इस समय सोशल सर्कल में किसी की मदद कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम भरे मामलों में किसी करीबी की बात या व्यवहार आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है की अपने रिश्ते में आज आप क्या करेंगे।हेल्थ - नींद की कमी, तनाव या हार्मोनल समस्या परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज का दिन आपके लिए अपेक्षाओं से भरा रह सकता है। घर और काम दोनों जगह आपसे फैसलों की उम्मीद की जाएगी। सामाजिक रूप से आज आप सीमित दायरे में रहना पसंद करेंगे और बेवजह की बातचीत से दूरी बनाए रखेंगे।करियर - कामकाज में आज के दिन नियमों से चलना जरूरी होगा क्योंकि आप को दूसरे लोग परेशान भी कर सकते हैं। ऑफिस में इस दौरान साझेदारों के साथ मिलकर बेहतर तरीके से काम करने की कोशिश करें।फाइनेंस - आज के दिन काम को लेकर दूसरों से कुछ उधारी की स्थिति से बचें और अपने घरेलू खर्चों में कंट्रोल रखें।लव लाइफ - दिल के मामले में आज का दिन अपने पार्टनर के साथ कुछ बातें बनी रहने वाली हैं। दोस्तों से अपने प्रेम की बातें करने वाले हैं।हेल्थ - घुटनों या कमर में जकड़न महसूस हो सकती है इस दौरान गुनगुने तेल से मालिश करने से राहत मिलेगी।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला सा होने वाला है। समय आपके लिए सोच-विचार और नए विचारों से भरा रह सकता है। आप अपने नजरिए को लेकर स्पष्ट रहेंगे और दूसरों की बातों से ज्यादा प्रभावित नहीं होंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है।करियर - कामकाज में आज आपको अलग तरीके से सोचने का मौका मिलेगा। टीम में आपकी सलाह को महत्व दिया जा सकता है। किसी सहकर्मी के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए थोड़ा शांति के साथ चीजों को समझते हुए काम करें।फाइनेंस - इनकम के साथ-साथ खर्च भी बना रहेगा, बच्चे आपसे कुछ पैसों की मांग भी कर सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों में स्वतंत्रता की भावना हावी रहने वाली है अपने जीवन साथी को समय न देने से नाराजगी हो सकती है।हेल्थ - मानसिक थकान महसूस हो सकती है पर इस समय अगर हो सके तो खुद को प्रकृति से जोड़ें जिससे स्थिति कंट्रोल में रहे।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वाले इस समय घर पर कुछ कामों को करने में लापरवाही कर सकते हैं। दिन इमोशनल तरीके से थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर मन प्रभावित हो सकता है। आज आप दूसरों की मदद करने के लिए आगे आएंगे।करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी क्रिएटिव सोच की सराहना हो सकती है, काम को टालने की आदत नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए समय पर काम पूरा करें। इस दिन कारोबार में तेजी का दौर अच्छा रहने वाला है।फाइनेंस - पैसों के मामले में स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन उधार देने से बचें। पुराने खर्च सामने आ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा, साथी से खुलकर बात करने से रिश्ते मजबूत होंगे।हेल्थ - पेट या पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है इस दौरान खानपान पर ध्यान दें और हल्का भोजन करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल