आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन किसी के साथ घूमने फिरने या किसी खास मुलाकात का अवसर मिल सकता है इससे मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण कुछ मामलों में मन अस्थिर रह सकता है। बेकार की बातों में प्रतिक्रिया देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। करियर - काम के मामले में दिन सामान्य लेकिन संतोषजनक रहेगा। आपकी मेहनत और समझदारी की सराहना हो सकती है। रिसर्च, तकनीकी क्षेत्र में आप के लिए अच्छे अवसर होंगे। व्यापार में लाभ के संकेत मिल रहे हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस दौरान कुछ बचत का अवसर भी मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में आज जीवन साथी के साथ मानसिक नजदीकियां तो काम करने वाली हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है ब्लड प्रेशर, तनाव या हार्मोन से जुड़ी छोटी परेशानियों को नजरअंदाज न करें। लकी नंबर -1लकी कलर - नारंगीउपाय - विष्णु स्त्रोत का पाठ करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर आपके लिए कुछ संघर्ष को देने वाला हो सकता है। गुरु प्रदोष व्रत का शुभ प्रभाव रुके हुए कार्यों में गति दे सकता है। नेगेटिव - मन कुछ बातों को लेकर उलझन में रह सकता है। भावुक होकर लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।करियर - नौकरी में लगे लोगों की कम्युनिकेशन स्किल्स और काम करने की क्षमता बेहतर बनी रहेगी। कुछ लोगों को आज के दिन प्रतिस्पर्धा का मौका भी अधिक बढ़ सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को अगर देखें तो आज के दिन पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव देने वाला है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आपसी सहयोग और समझ बनी रहेगी। अपने जीवन साथी के साथ कुछ बातें बिगड़ सकती हैं, पुराने मतभेद बढ़ सकते हैं।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या, गैस या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है सेहत पर ध्यान रखें लापरवाह न हों।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - भगवान शिव को कच्चा दूध अर्पित करें।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा के गोचर का आप को नए दोस्तों से मिलवा सकता है। कुछ बातों को लेकर सीखने की इच्छा और प्रगति के अवसर भी सामने बन सकते हैं।नेगेटिव - आपके राशि स्वामी के प्रभाव से मन कुछ उलझन में रहते हुए किसी से विवाद में पड़ सकता है। करियर - गुरु प्रदोष का प्रभाव काम को लेकर आप के भीतर एक्टिविटी को देने वाला है। घरे कारोबार में लगे लोगों के लिए आज के दिन की स्थिति बेहतर होने वाली है, नए अवसर मिलने के संकेत हैं। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन संतुलित रहेगा। आय में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा, पढ़ाई या किसी नई सीख से जुड़े खर्च हो सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक साबित होंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में उत्साह और रोमांच बना रहेगा। आज के दिन कुछ प्लानिंग आप के भीतर के जोश और रोमांस को बढ़ाने वाली है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन नींद पूरी न होने के कारण थकान महसूस हो सकती है।लकी नंबर -11लकी कलर - हल्का लाल उपाय - मंदिर में माथा टेकें।अपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव -गुरु प्रदोष का असर आप को घर से जोड़ेगा, माता की ओर से आप के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भीतर से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।नेगेटिव - कुछ मामलों में बेवजह शक या अत्यधिक उम्मीदें रिश्ते में तनाव ला सकती हैं। समझदारी से व्यवहार करना बेहतर रहेगा।करियर - प्रदोष का असर दे रहा है आप को काम में ज्यादा समय लगाने और अपने रिश्ते को अनुकूल बनाने का। चीजों पर रिसर्च करना या कहें की विश्लेषणात्मक कामों में आज का दिन अच्छा होगा।फाइनेंस - हाउस टैक्स, बीमा या पुराने भुगतान से जुड़ा कोई खर्च अचानक सामने आ सकता है।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन जीवन साथी की कमी तो अनुभव होगी पर शाम के बाद चीजें आप के लिए काफी अच्छे से काम करने वाली हैं।हेल्थ - सेहत की अगर बात करें तो इस दौरान घर के किसी सदस्य की ओर से ध्यान बढ़ने वाला है, स्वयं पर भी काम करने की जरूरत होगी जिससे सेहत अच्छी बनी रहे।लकी नंबर -2लकी कलर - सफेद उपाय - मंदिर में जल का दान करें। अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - घर के मामलों में रुचि बढ़ेगी और नई जानकारियां हासिल करने की इच्छा भी प्रबल रहेगी। किसी योजना या यात्रा को लेकर चर्चा होने की संभावना है।नेगेटिव - किसी बात को लेकर अधिक विचार करना मानसिक थकान बढ़ा सकता है ऎसे में खुद को ज्यादा दबाव से बचाएं। करियर - काम को लेकर आज के दिन चंद्रमा का गोचर मेहनत को देने वाला है। लापरवाही से दूर रहें अन्यथा लोग आपका फायदा उठा सकते हैं। नए क्लाइंट या व्यावसायिक संपर्कों के साथ बातचीत आगे बढ़ सकती है। फाइनेंस - किसी एफडी या बचत से कुछ फायदा हो सकता है या भाई बंधुओं से धन मिलने की संभावना है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या यादगार समय बिताने का अवसर मिल सकता है रिश्तों में करीबियां बढ़ेंगी।हेल्थ - आज के दिन कंधे गर्दन की स्थिति का ख्याल रखें, संतुलित दिनचर्या आपके लिए जरूरी रहेगी।लकी नंबर -5लकी कलर - तांबाईउपाय - सूर्य को जल अर्पित करें। अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन घरेलू मामलों में कुछ धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस समय आप काफी मामलों में अपनों की सलाह से आगे बढ़ सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन घबराहट से बचें क्योंकि शायद कुछ काम आप के मन अनुसार न हो पाएं। पर खुद को संभाल कर रखें।करियर - आज के दिन काम को लेकर योजनाओं पर आगे बढ़ सकते हैं। छोटे व्यापारियों के लिए काम करने की प्रेरणा बहुत अच्छी रहने वाली है सरकारी की ओर से मिलने वाला सहयोग काफी मामलों में मदद कर पाएगा।फाइनेंस - आज के दिन पैसों को बढ़ाने के नए स्रोतों पर विचार कर सकते हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम में किसी से वादा न करें वैसे आज के दिन जीवन साथी काफी सहायक हो सकता है। हेल्थ - सेहत साधारण ही रहने वाली है बस इस दौरान खुद केआराम और दिनचर्या पर कायम रहना जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - फिरोजीउपाय - मंदिर में हल्दी का दान करेंअपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा का गोचर आपकी राशि पर ही होने वाला है तो इस कारण मन उड़ता सा लगेगा हर बात पर कुछ करने का मन होगा। दोस्तों के साथ मस्ती में शामिल होंगे। नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति कह रही है कि बहुत ज्यादा किसी के साथ बहस न करें अन्यथा मुश्किलें आप के लिए बढ़ सकती हैं। करियर - आज के दिन वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। अपने साथ-साथ दूसरों की मदद करने में भी आप आगे रहेंगे।फाइनेंस - आज के दिन घर के लोगों से कुछ आर्थिक मदद मिल सकती है, लाभदायक परिस्थितियां बनती दिखाई देंगी। लव लाइफ - नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन खास है, किसी के साथ अचानक बात भी होने के संकेत मिल रहे हैं।हेल्थ - आज के दिन खाने में मसालों का अधिक उपयोग बदहजमी बढ़ा सकता है। लकी नंबर - 9लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - गरीबों को मीठा जल पिलाएं।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर आपके व्यवहार में बदलाव ला सकता है। आज के दिन आप बाहरी चीजों की ओर लगाव रखने वाले हैं। इस दौरान किसी रिश्तेदार से लंबी बातचीत हो सकती है।नेगेटिव - द्वादश में चंद्रमा का गोचर हो रहा है तो इसके कारण मन में हल्की चिड़चिड़ाहट बनी रह सकती है। करियर - आज के दिन काम में आप को दबाव तो मिलेगा पर साथ ही इस दौरान लंबी यात्रा का दौर भी होने वाला है। लोगों के साथ बातचीत और संपर्क बढ़ सकते हैं। फाइनेंस - आज के दिन व्यय भाव का एक्टिव होना बैंकिंग, भुगतान या लेनदेन से जुड़े मामलों में थोड़ी परेशानी दे सकता है।लव लाइफ - आप इस दौरान अपने रिश्तों से विमुख रह सकते हैं और बाहरी लोग आप पर अधिक असर डाल सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिलाजुला सा रहने वाला है। इस दौरान चिकित्सक के पास भी जाना पड़ सकता है।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्लेटीउपाय - मंदिर में सिंदूर का दान करें।अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - गुरु प्रदोष व्रत का शुभ प्रभाव पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने की प्रेरणा देगा। किसी करीबी व्यक्ति से बातचीत मन को प्रसन्न कर सकती है। नेगेटिव - घरेलू कामों और परिवार की कामकाज की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। करियर - आज का में कुछ अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। व्यापार में नए अवसर मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों का मामला अनुकूल रहने वाला है इस दौरान किसी से कुछ प्राप्ति का दिन भी होगा।लव लाइफ - रिश्तों में अपनापन बनाए रखने के लिए आपको खुद पहल करनी पड़ सकती है।हेल्थ - मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इस दौरान त्वचा का अधिक ख्याल रखें। लकी नंबर - 5लकी कलर - जामुनीउपाय - भगवान शिव को शहद अर्पित करें अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज घर पर किसी के आने से आप को अधिक कामों पर शामिल होना पड़ सकता है। इस सामने भाईयों के साथ कहीं अचानक से यात्रा के लिए भी जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - काम में आप खुद को लेकर इग्नोर अनुभव कर सकते हैं जिससे मन कुछ उदास भी रह सकता है। पर इन बातों पर ध्यान न देना ही समझदारी होगी।करियर - आज के दिन काम में आप नेतृत्व की भूमिका में आगे रह सकते हैं। मीडिया, ट्रैवल या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन व्यस्त पर कुछ मामलों में बेहतर भी रह सकता है। फाइनेंस- आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन कुछ प्रयास करने से समाधान मिल जाएगा। इसके साथ बेकार की चीजों के लिए खर्च पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी होगा।लव लाइफ - दिल के मामलों में साथी के लिए समय निकालें क्योंकि शायद आज काम के चक्कर में प्रेम को दरकिनार करने से मुश्किल आएगी।हेल्थ - सेहत को लेकर चीजें असर डालेंगी। खांसी या एलर्जी जैसी समस्या परेशान कर सकती हैलकी नंबर - 9लकी कलर - लाइट पिंक उपाय - मंदिर में चीनी का दान करें अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज आपका मन परिवार और घर से जुड़ी बातों में ज्यादा लगा रहेगा। घर के किसी सदस्य के साथ मिलकर कोई जरूरी काम पूरा कर सकते हैं। नेगेटिव - बड़ों की बातों को दिल पर लेने की आदत आज आपको परेशान कर सकती है। किसी की कही हुई बात का गलत मतलब निकालने से बचें।करियर - कामकाज में स्थिरता रह सकती है पर इस दौरान बहुत तेज प्रगति की उम्मीद न रखें। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा पर इसके साथ ही गुप्त शत्रुओं से खुद को बचाएं।फाइनेंस - चंद्रमा का गोचर आप के सामने खर्चों को अधिक कर देगा घरया सेहत से जुड़ा कोई खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ - प्यार में कोई परेशानी का कारण बन सकता है। अपने मन की हर बात कहना जरूरी नहीं है कुछ बातें खुद तक सीमित रखें।हेल्थ - सेहत कमजोर रह सकती है लेकिन आप की हिम्मत और लगातार हेल्दी डाइट से लाभ मिलेगा। लकी नंबर - 6लकी कलर - हराउपाय - किसी गरीब को मिठाई का दान करें।अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - प्रदोष का प्रभाव आप को कुछ संवेदनशील बनाने वाला है। किसी करीबी को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है और आप सही मार्गदर्शन देंगे। नेगेटिव - स्वभाव में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं पर खुद को शांत रखने की कोशिश करें। आज के दिन अपना समय आध्यात्मिक गतिविधियों में लगाना अच्छा होगा।करियर - आज के दिन चंद्रमा का प्रभाव काम में मौके लाएगा। आप व्यापार करते हैं तो पुराने ग्राहकों से लाभ हो सकता है। नई योजना शुरू करने से पहले परिवार से सलाह लेना अच्छा रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति आपके लिए अनुकूल रह सकती है बस खुद के व्यय को नियंत्रित आप को ही रखना होगा।लव लाइफ - साथी के साथ खुलकर बातचीत करें क्योंकि बाहरी लोगों का हस्तक्षेप संबंधों में तनाव बढ़ा सकता है।हेल्थ - पेट से जुड़ी परेशानी या एसिडिटी हो सकती है। घर का हल्का और ताजा भोजन लें। तनाव कम रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - धानीउपाय - बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें।अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें