आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से अच्छा रह सकता है, एकादशी के कारण मन में भक्ति और शांति की भावना बढ़ेगी। वरिष्ठों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण आज अनावश्यक कामों में शामिल होने से बचें। भाई बहनों या संपत्ति से जुड़े मामलों में तनाव की स्थिति बन सकती है। करियर - कार्यक्षेत्र में आज थोड़ा धैर्य रखना जरूरी है। सहकर्मियों के कारण कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन संयम से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। व्यापारियों को साझेदारी में काम करते समय सावधानी रखनी चाहिए और कागजी काम अच्छे से जांच लें।फाइनेंस - आज पैसों के मामलों में देरी या रुकावट संभव है। बैंकिंग या दस्तावेजी कामों को अच्छे से संभाल कर रखें।लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्तों पर आज के दिन चिंता बढ़ सकती है, पुरानी बातों को लेकर नाराजगी से बचें जिससे चीजें संभली रहें।हेल्थ - भद्रा के प्रभाव के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है इसलिए ध्यान, पूजा या शांत वातावरण में समय बीताना लाभदायक रहेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - किया गया कोई काम लोगों की राय पा सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखने से दिन और बेहतर बन सकता है। धार्मिक माहौल और एकादशी का प्रभाव मन को शांति देगा।नेगेटिव - आसपास का काम बढ़ सकता है कुछ बातें आपको विचलित कर सकती हैं। भद्रा के कारण आज गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। करियर - काम के सिलसिले में भागदौड़ या छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। काम का भार अधिक रहने से थकान महसूस होगी स्थिति आपके पक्ष में आएगी। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव संभव है खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। बचत करने से पहले अच्छी तरह करें भद्रा के प्रभाव में गलत निर्णय की संभावना बढ़ सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंध में तनाव या संदेह की स्थिति बन सकती है। शादीशुदा लोगों को घरेलू मुद्दों को शांति से सुलझाने की सलाह है। हेल्थ - स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है इस समय गले में दर्द या खांसी जैसी समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - केसरीउपाय - शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - कुछ कामों में किसी का साथ मिलने के योग हैं। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है या उसका वातावरण बन सकता है। बड़ों की सलाह आज आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।नेगेटिव - आज के दिन अपने आस पास के लोगों से कुछ गुस्सा बना रह सकता है, खुद को क्रोध से बचाएं जितना संभव हो शांति से काम करें।करियर - लंबे समय से टाल रहे किसी काम को शुरू करने का मन बनेगा और आप उसे पूरा भी कर सकते हैं। आपका आत्मविश्वास दूसरों को प्रभावित करेगा। कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिल सकता है, जिसे तुरंत अपनाने से लाभ होगा। टीम आपकी ओर उम्मीद से देखेगी, आप स्थिति संभाल लेंगे, बस गुस्से से बचें।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अच्छा संकेत दे रहा है किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति की मदद से धन लाभ संभव है।लव लाइफ - जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा और आपसी समझ बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है।हेल्थ - दिन भर ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन शाम तक थकान महसूस हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहने के कारण आराम जरूरी होगा, नहीं तो शरीर में कमजोरी आ सकती है।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - तुलसी पूजा करें।अपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी के प्रभाव से दिन की शुरुआत कामकाज से भरी हो सकती है इस दौरान शांत मन से काम लेने पर स्थिति आपके पक्ष में आएगी। नेगेटिव - आज के दिन भागदौड़ में अपने समान इत्यादि के बारे में लापरवाही न बरतें हर चीज को ध्यान से रखें खोने का डर बना हुआ है।करियर - नौकरीपेशा लोगों को समय पर निकलना जरूरी है वरना ट्रैफिक या देरी परेशानी बढ़ा सकती है। व्यापार में कुछ बदलाव सामने आ सकते हैं जो शुरुआत में असहज लगेंगे लेकिन आगे लाभकारी साबित होंगे। किसी अधूरे काम के लिए आपकी सराहना हो सकती है।फाइनेंस - परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है अच्छी बात यह है कि कहीं न कहीं से बचत की स्थिति भी आप को मिलेगी।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में सहयोग और समझदारी की जरूरत पूरी हो सकती है साथी आपका साथ देगा और कई मामलों में मार्गदर्शन भी कर सकता है, जिससे रिश्ता मजबूत होगा।हेल्थ - स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है आज के दिन त्वचा का ख्याल रखें और पानी का सेवन अधिक रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - हराउपाय - तिल जल में बहाएं।अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी का समय है और ऐसे में कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, जिससे दिन की शुरुआत सकारात्मक होगी। घर में किसी नई योजना या खरीदारी पर विचार हो सकता है।नेगेटिव - दोस्तों के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है इसलिए ज्यादा बात को बढ़ाने से अच्छा है स्थिति का शांति से सामना किया जाए।करियर - काम के मामले में आज के दिन भी भागमभाग बनी रहने वाली है। इस समय अधिकारियों की ओर से काम ज्यादा मिल सकता है। व्यापारियों को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की संभावना है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य ही है इस दौराम सेहत या किसी यात्रा पर खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति के लिए दिल में विशेष भावना बन सकती है। रिश्तों में थोड़ा भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है बस गुस्से से बचना जरूरी होगा।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन गर्दन या कंधों में हल्का दर्द परेशान कर सकता है। लकी नंबर - 3लकी कलर - लालउपाय - हनुमान मंदिर में सिंदूर चढ़ाएं।अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन कुछ कामों के कारण मिलाजुला रह सकता है, घरेलू कामों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज के दिन मांगलिक कामों में शामिल होने का समय है। है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है गहन अध्ययन में सफलता मिलेगी।नेगेटिव - बच्चों या परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियों में भाग दौड़ करनी पड़ सकती है इस दौरान जितना संभव हो थोड़ा आराम से चीजों को करें।करियर - काम के क्षेत्र में नए तरीके या तकनीक अपनाने की जरूरत पड़ सकती है। ध्यान बनाए रखने से गलतियों से बचाव होगा। सहकर्मियों के साथ छोटे मतभेद हो सकते हैं इसलिए संयम और समझदारी जरूरी है।फाइनेंस - खर्चों में बढ़ोतरी के कारण थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। घर के छोटे-छोटे खर्च मन को व्यस्त रख सकते हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। आपसी समझ और बातचीत रिश्तों में नई ऊर्जा लाएगी और नजदीकियां बढ़ेंगी।हेल्थ - थोड़ी थकान या सुस्ती महसूस हो सकती है खुद को तरोताजा रखने के लिए हल्का भोजन जरूरी होगा। लकी नंबर - 7लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा को अर्घ्य दें।अपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है आपकी समझदारी और धैर्य आपको हर स्थिति से बाहर निकाल देगा। नेगेटिव - शुरुआत में कुछ परेशानियां आ सकती हैं कुछ मामलों में स्थिति आपके पक्ष में आ जाएगी। किसी पुराने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ सकता है जो आगे चलकर लाभ देगा।करियर - कामकाज में आज आपको कोई यात्रा का योग भी बन रहा है, कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा जिसे गंभीरता से लेना अनुकूल रहेगा। आज मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका अच्छा परिणाम अंत में जरूर मिलेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति थोड़ी अस्थिर रह सकती है, अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है थोड़ी चिंता हो सकती है। आज पैसों के मामलों में अनावश्यक खर्चों से बचें।लव लाइफ - प्यार में छोटी छोटी बातें उभर सकती हैं, अपने साथी के साथ ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखें इससे रिश्तों में मजबूती आएगी।हेल्थ - सेहत सामान्य रह सकती है ऎसे में मानसिक तनाव से बचना जरूरी है। प्रकृति के बीच समय बिताना खुशी और सुकून देगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - सुनहराउपाय - सूर्य उपासना करें।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - कुछ छोटे बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं, घर में शांति और सामंजस्य का माहौल रहेगा जिससे मानसिक सुकून मिलेगा।नेगेटिव - आज के दिन की शुरुआत में बाहर के काम ज्यादा रह सकते हैं जिसके कारण थकान आप को परेशान कर सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं, आपके प्रयासों की सराहना होगी और वरिष्ठों द्वारा प्रशंसा मिल सकती है। कुछ नए अवसर भी सामने आ सकते हैं अपनाना फायदेमंद रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अच्छा रह सकता है, धन लाभ के संकेत हैं खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। भविष्य के लिए बचत की योजना बनाना आज से शुरू किया जा सकता है।लव लाइफ - प्रेम में सकारात्मकता बनी रह सकती है, दांपत्य जीवन में दोनों के बीच समझ और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा व्यस्तता के कारण समय थोड़ा कम मिल सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में मिलाजुला सा प्रभाव रह सकता है इस समय खुद को फिटनेस में शामिल रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं।अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज एकादशी के साथ ध्रुव का दिन खुद को समझने का मौका देगा। शुरुआत में दोस्तों या अपनों की बातों से स्वभाव में उतार चढ़ाव हो सकते हैं। कोई यात्रा का योग भी इस समय बन सकता है। नेगेटिव - किसी पुराने रिश्ते या बात की यादें मन में आ सकती हैं आज वर्तमान पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर रहेगा। करियर - कामकाज में आज थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। कुछ अधूरे काम पूरे करने की आवश्यकता बढ़ सकती है। सहकर्मियों का सहयोग इस दौरान काफी मदद देने वाला होगा। अकेले काम करने से थकान बढ़ सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है कोई बड़ा खर्च करने से बचना चाहिए। दिन के अंत तक किसी छोटी आर्थिक राहत या सकारात्मक संकेत मिलने की संभावना है। लव लाइफ - आज चाहतों में ही डूबे रहने वाले हैं, आप अपने साथी को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। कुछ लोगों के लिए नया आकर्षण या नई शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं। हेल्थ - आज के दिन तनाव से बचने की जरूरत है। संगीत सुनना या हल्की सैर करना आपके लिए बेहतर होगा। लकी नंबर - 7 लकी कलर - आसमानी उपाय - रुद्राभिषेक करें। अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - ग्रहों की चाल और आपके राशि स्वामी का प्रभाव दिखाता है की आज जिन बातों को लेकर पिछले कुछ समय से उलझन थी उनका समाधान मिलने की संभावना है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है इस समय बड़ों की बातों को ध्यान से सुनें।नेगेटिव - काम के मामले में आप कुछ लापरवाह हो सकते हैं, जरूरत है की इस दौरान धीमी गति से ही सही पर ध्यान से किया जाए।करियर - ध्रुव योग के कारण काम को लेकर आज कुछ न कुछ बातें बनी रहने वाली हैं। आपकी दी गई सलाह और या सूचनाएं साथ में काम कर रहे लोगों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकती हैं। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा।फाइनेंस - किसी रुके हुए काम या पुराने प्रयास से धन लाभ मिलने के संकेत हैं, आज लिए गए सही निर्णय आगे चलकर फायदा देंगे।लव लाइफ - साथी आपके मूड को अच्छे से समझेगा और आपका साथ देगा। अविवाहित लोगों के लिए दोस्ती के रिश्ते में बदलने की संभावना बन रही है।हेल्थ - सेहत को लेकर स्थिति साधारण है और आप खुद के लिए समय निकाल पाएंगे।लकी नंबर - 11लकी कलर - नीलाउपाय - शिव मंदिर में दीपक जलाएं।अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - एकादशी के साथ ध्रुव योग की स्थिति आप को उन से जोड़ेगी जिनसे दूर थे। दोस्त या रिश्तेदार से लंबी बातचीत होने की संभावना है। छोटी यात्रा या बाहर जाने का अवसर भी मिल सकता है जो आपके लिए अच्छा अनुभव देगा।नेगेटिव - परिवार की बातों को आप शांत और समझदारी से समझन न पाएं जिससे विवाद हो सकता है इस समय खुद को बहुत अधिक जिद्दी न बनाएं।करियर - कार्यक्षेत्र में आज धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा, क्योंकि काम की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। लेकिन आपकी स्थिरता और मेहनत अंत में अच्छे परिणाम दिलाएगी। टीम के लोग आपके सहयोग से संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में किसी नए संपर्क से लाभ मिलने के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रह सकती है, किसी जरूरी खर्च के बावजूद बजट पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। जमीन या घर से जुड़े मामलों में लाभ है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ लगाव में कमी न आने दें दूसरों की बातों को दिल पर बहुत अधिक न लगाएं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस ठंडा या बहुत अधिक गर्म खाने से बचें। पेट में हल्की गैस या असहजता हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - ग्रेउपाय - चंदन का उपयोग पूजा में करें।अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन एकादशी की शुभता से आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है। अपनों के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। नेगेटिव - घर में किसी बच्चे की ओर से कुछ चिंता या बातों में क्रोध रह सकता है अगर आप चीजों को संभाल कर रखेंगे तो बेहतर होगा। करियर - काम में समय अच्छा चल रहा है आपकी योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ सकती हैं। कुछ नए काम भी मिल सकते हैं जिन्हें आसानी से संभाल पाना मुश्किल लग सकता है पर मेहनत और सकारात्मक कदम से चीजें काम करेंगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी कोई अच्छा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है बस फिजूलखर्ची से बचना जरूरी रहेगा। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज के दिन जितना नम्र रहेंगे उतना ही लगाव भी मजबूत होगा। प्रेमियों को अपने साथी के साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - स्वास्थ्य की अगर बात की जाए तो स्थिति सामान्य ही रहने वाली है, शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर अनुभव कर सकते हैं। लकी नंबर - 6 लकी कलर - सफेद उपाय - चौखट पर दीपक जलाएं। अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें