आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज आपके रचनात्मक और बुद्धिमानी वाले काम सफल रह सकते हैं। परिवार और करीबी मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से बातों को लेकर मन में चिंता या असहमति हो सकती है। घर या परिवार में पुराने मुद्दों पर हल्की बहस हो सकती है। करियर - काम को लेकर आज का दिन अनुकूल रहेगा। करियर में नई दिशा और अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मी और बॉस का सहयोग मिलेगा, नई परियोजनाओं को संभालने का समय अच्छा है भद्रा के कारण किसी भी बड़े निर्णय को ध्यान से करना होगा।फाइनेंस - हाल ही में की गई योजना का लाभ मिल सकता है पर इसके बावजूदआर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है।लव लाइफ - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से प्रेम जीवन में पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है जो प्रेम संबंध की शुरुआत का संकेत दे सकती है। हेल्थ - हल्की थकान या सिरदर्द हो सकता है इस दौरान शरीर को कसरत की आदत डालें जिससे चुस्ती बनी रहे।लकी नंबर - 2लकी कलर - लाल उपाय - हनुमान जी को फल और फूल अर्पित करें। आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन हस्त नक्षत्र की शुभता से किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात होने के संकेत हैं और यह मुलाकात आपके परिवार के संबंधों में सुधार लाने में मदद करेगी।नेगेटिव - भद्रा के कारण आज का दिन परिवार में कुछ बहस और चर्चा को देने वाला है इसलिए खुद को शांत रखें। करियर - आज के दिन जो भी लोग काम को बदलने का विचार कर रहे थे तो यह समय सही रह सकता है। आपके सामने नए अवसर भी आ सकते है। किसी भी काम को करने से पूर्व अपने अधिकारियों को साथ में रखें।फाइनेंस - भद्रा के कारण आज के दिन कोई खर्चा तो होगा पर कुछ मामलों में अनियंत्रित होने से बचें।लव लाइफ - आज का दिन प्रेम जीवन के लिए मिला जुला है इस दौरान किसी से आंखें मिलने से ही मन काफी खुश होने वाला है।हेल्थ - हस्त नक्षत्र का प्रभाव कहता है कि अपनी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए कुछ हेल्दी डाइट भी जरूर लीजिए।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज आपके काम दोस्तों की मदद से पूरे हो सकते हैं और परिवार के साथ घूमने भी जा सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से चिंता या असहमति हो सकती है परिवार में पुराने मुद्दों पर हल्की चर्चा हो सकती है। करियर - हस्त नक्षत्र जातकों के लिए करियर में उलझनें तो देगा पर किसी का सहयोग इन उलझनों से निजात भी दिला देगा। सहकर्मियों और बॉस से सहयोग मिलेगा।फाइनेंस - अगर कोई पैसे मांग रहा है तो अभी जल्दी से देने से बचें भद्रा का असर कहता है की घाटा हो सकता है।लव लाइफ - आज के दिन की स्थिति प्रेम संबंध की शुरुआत के लिए किसी से मिलवाने वाली भी बन रही है।हेल्थ - भद्रा का असर कमर या गर्दन के हिस्से में तनाव या दर्द दे सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - लक्ष्मी माता का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज परिवार में किसी का आना आप के लिए खुशी तो लाएगा पर काम भी बढ़ा देने वाला है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। नेगेटिव - भद्रा नक्षत्र के प्रभाव से आज के दिन दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है इसलिए ध्यान रखें हर स्थिति का।करियर - हस्त नक्षत्र के कारण आपके काम में आज के दिन भागदौड़ अधिक होगी। कुछ बेहतर और आगे बढ़ने वाले योग भी होंगे। कारोबार के लिए दिन अनुकूल है।फाइनेंस - अज के दिन आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है हस्त नक्षत्र लाभ को दिखाता है।लव लाइफ -प्रेम के मामले में साथी के साथ कुछ बातों को लेकर अलगाव हो सकता है जो आप को बेचैनी देने वाला है।हेल्थ - अपनी सेहत को लेकर ध्यान रखें और बाहरी चीजों के सेवन से बचें।लकी नंबर - 3लकी कलर - भूराउपाय - मंदिर में ध्वजा अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज परिवार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पुराने मुद्दों को सुलझाने में सफलता मिलेगी और परिवार के सदस्य आपके प्रयासों की सराहना करेंगे। नेगेटिव - भद्रा नक्षत्र के प्रभाव से किसी बहस या विवाद में उलझने से बचें। करियर - हस्त नक्षत्र के कारण कार्यस्थल पर आज कुछ मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। चतुराई से आप मुश्किलों को संभाल पाएंगे। फाइनेंस - आज के दिन कारोबार में पैसा लगाने से पहले अच्छे से विचार कर लें।लव लाइफ - अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने के योग हैं। हस्त नक्षत्र के प्रभाव से रिश्ते मजबूत होंगे।हेल्थ - नियमित वर्कआउट से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। दिनभर आप अच्छा महसूस करेंगे और एक्टिव रह सकते हैं।लकी नंबर - 5लकी कलर - धानीउपाय - मंदिर में तुलसी का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से किसी का सहयोग देखने को मिल सकता है, बच्चों के साथ समय बिताना और रिश्तों में गर्मजोशी बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा।नेगेटिव - भद्रा नक्षत्र के कारण किसी को चोट लगने से बेचैनी या तनाव हो सकता है ध्यान रखें।करियर - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आपके काम पर सवाल उठाए जा सकते हैं पर आप कई चीजों को संभाल सकते हैं। किसी बड़े काम में जल्दी न करें पहले दूसरों की नीतियों को समझ लें।फाइनेंस - नए आय के स्रोत और निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, बस धन का विवेकपूर्ण प्रबंधन करें।लव लाइफ - रिश्ते में आज बातों का दौर रहेगा और रोमांस का माहौल बनेगा। भद्रा के असर की वजह से छोटी मोटी नोक झोंक हो सकती है।हेल्थ - हल्की थकान या मानसिक तनाव हो सकता है, पर्याप्त आराम और संतुलित भोजन से शुभता बनी रहेगी।लकी नंबर - 3लकी कलर - हराउपाय - हरे रंग की वस्तुएं देवी को अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज परिवार में कुछ सुखद पल देखने को मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने और खेलकूद से जुडी बातों में शामिल होंगे। नेगेटिव - बच्चों की संगति या किसी छोटे मुद्दे पर बहस होने की संभावना है। परिवार में किसी मामले को सुलझाने के लिए धैर्य और समझदारी की जरूरत होगी।करियर - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से नए अवसर तभी मिलेंगे जब आप प्रतिस्पर्धा में आगे रह सकते हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो थोड़ा धैर्य बनाए रखें। भद्रा नक्षत्र के कारण जल्दबाजी में काम करने से बचें।फाइनेंस - आज बचत में बढ़ोतरी के संकेत हैं किसी पुराने कर्ज का भुगतान हो सकता है। लव लाइफ - नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज समय अनुकूल नहीं है। अपनी भावनाओं को अभी सीमित रखना बेहतर रहेगा।हेल्थ - भद्रा के प्रभाव से दिनचर्या में बदलाव और घरेलू उपायों पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। लकी नंबर - 4लकी कलर - पीलाउपाय - विष्णु जी का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज परिवार में किसी के आगमन से चहल पहल और खुशी देखने को मिलेगी। छात्रों को परीक्षाओं में कुछ राहत मिल सकती है।नेगेटिव - भद्रा के कारण घरेलू मामलों में किसी भी स्थिति में विवाद या बहस से बचें। आज खुद को अलग थलग बना के ही रखें।करियर - आपके पिछले प्रयासों का मूल्यांकन हो सकता है और परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक कारोबार से जुड़े लोग मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता महसूस करेंगे। फाइनेंस - नए खर्च या वस्तुएं लेने के दौरान अपने बजट का ध्यान रखें। लव लाइफ - पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता है। इस दौरान बाहरी लोग आप के रिश्ते पर असर डाल सकते हैं।हेल्थ - हल्का सिरदर्द या पेट में हल्की परेशानी हो सकती है संतुलित भोजन जरूरी है।लकी नंबर - 6लकी कलर - नारंगीउपाय - राम दरबार का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज घर में किसी के आने से मुलाकात या बातचीत का लंबा दौर देखने को मिल सकता है। पिता की ओर से बच्चों को प्रेम स्नेह मिलेगा। नेगेटिव - आज के दिन अपने काम में ध्यान बना के रखें क्योंकि जल्दबाजी में किए हुए काम परेशानी दे सकते हैं।करियर - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से काम को संभालने का सही समय है। पिछले प्रयास अब सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। कारोबार में कुछ नए लोगों क सहयोग भी मिल सकता है।फाइनेंस - आज आर्थिक स्थिति का आकलन करना लाभकारी रहेगा। इस दौरान कोई छोटी सी बचत भी काम आने वाली है।लव लाइफ - छोटी-छोटी बातें एक-दूसरे को समझने और रिश्ते को मजबूत करने में मदद करेंगी। हस्त नक्षत्र के प्रभाव से रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।हेल्थ - जो लोग इस समय पुरानी व्याधियों से प्रभावित हैं उन्हें कुछ राहत मिल सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - गुलाबीउपाय - सूर्य उपासना करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज सामाजिक कामों में कुछ प्रशंसा बनने वाली है। घर पर भी कुछ चीजों को सही तरीके से संभाल लेंगे। कोई धार्मिक यात्रा का मौका आज के दिन बन सकता है।नेगेटिव - भद्रा के चलते कारण घरेलू मामलों में भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है और अनसुलझी समस्या के कारण मन में बेचैनी रह सकती है।करियर - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज काम में मेहनत और क्षमता को पहचाना जा सकता है। कठिन कामों में भी आप अपनी सूझबूझ और दृढ़ निश्चय से सफलता हासिल कर सकते हैं। फाइनेंस - पुराने उधारों या देनदारियों से राहत मिलने के संकेत हैं। बच्चों या परिवार की आवश्यकताओं के लिए आज कुछ खर्च करना पड़ सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में कुछ कारणों से थोड़ी असहमति हो सकती है पर यह अस्थायी होगी।हेल्थ - आप आज के दिन आराम और संतुलित आहार से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रख सकते हैं।लकी नंबर - 9लकी कलर - हल्का हराउपाय - हनुमान जी को दीप अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से आज घर में मेलजोल और खुशियों का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप घूमने-फिरने या लंबी बातों में शामिल हो सकते हैं। नेगेटिव - भद्रा नक्षत्र के कारण कभी-कभी घरेलू मामलों में हल्की उलझन या तनाव रह सकता है। जरूरी पारिवारिक फैसले अच्छे से सोच कर लें और अनावश्यक बहस से बचें।करियर - हस्त नक्षत्र के प्रभाव से अधिकारियों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत की प्रशंसा भी हो सकती है। व्यापार और नौकरी दोनों में बदलाव के सकारात्मक संकेत हैं। फाइनेंस - आज थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है क्योंकि धन का आना तो है पर सेहत या घरेलू मामलों में खर्चे बढ़ सकते हैं। लव लाइफ - प्रेम जीवन में हस्त नक्षत्र के कारण रोमांटिक और मधुर पल आएंगे। आप और आपका पार्टनर एक-दूसरे के साथ समय बिताकर रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस दौरान बच्चों या परिवार की देखभाल में आप आज सक्रिय रहेंगे। लकी नंबर - 5लकी कलर - आसमानी नीलाउपाय - जल का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - घर के सदस्य आपके प्रयासों की सराहना कर सकते हैं जो आप के लिए भी कुछ राहत की बात होगी। आप छोटे छोटे कामों में संतुलन बनाकर खुशहाल माहौल बनाए रखेंगे।नेगेटिव - भद्रा नक्षत्र के कारण घरेलू मामलों में थोड़ी असहमति या तनाव पैदा हो सकता है। कुछ समय के लिए परिवार के साथ समझौता करना पड़ सकता है। करियर - कामकाजी जीवन में नए अवसर सामने आएंगे। आपके प्रयासों का देर से सही पर कुछ परिणाम तो मिल ही सकता है। नौकरी बदलने या नए प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बन सकती है।फाइनेंस - किसी बड़े निवेश में आज सावधानी बरतें अपनी बचत पर ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में छोटी असहमति या विवाद हो सकता है, पर यह जल्दी ही सुलझ जाएगा। हेल्थ - काम के कारण शारीरिक कमजोरी या थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - पीलाउपाय -देवी दुर्गा जी को गुड़ अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल