आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो रहा है ऐसे में अभिरुचि का क्षेत्र विस्तार पाएगा। खुद पर विश्वास और आगे रहने की गुणवत्ता बढ़ेगी। किसी यात्रा या अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। बच्चों के साथ कुछ नया और मजेदार करने का प्लान भी बन सकता है।नेगेटिव - चंद्र केतु की युति के कारण मन थोड़ा अशांत रह सकता है, किसी बात को लेकर परिवार में बहस हो सकती है इसलिए खुद पर नियंत्रण रखें।करियर - काम में ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है क्योंकि इस समय मन के स्वामी केतु के प्रभाव से ग्रसित हैं। इस समय खुद को शांत और एकाग्र बना के रखें। कारोबार करने वालों के लिए सोशल संपर्क के द्वारा लोगों से मेलजोल का मौका मिलेगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिहाज से सामान्य दिन रहने वाला है बस आज के दिन किसी भी तरह के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। लव लाइफ - प्रेम हो या दांपत्य जीवन आपकी भावनाएं अनियंत्रित रह सकती हैं इसलिए उन पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कुछ बातों को समय पर छोड़ देना ही रिश्ते के लिए सही रहेगा।हेल्थ - मानसिक बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है आज के दिन बेकार की परेशानियों को अपने ऊपर न लादें थोड़ा खुद को समय दें।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - मीठे जल का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आपके सुख पर ही कुछ शुभ तो कुछ अशुभ ग्रहों का असर हो रहा है और मघा नक्षत्र का प्रभाव भी है। आप अपने मन की करने के इच्छा में रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बिताने का मन करेगा पर शायद ये बातें कम ही हो पाएं।नेगेटिव - चंद्र केतु की युति के कारण कुछ अपने निजी मामले अचानक सामने आ सकते हैं इन बातों से मन कुछ विचलित हो सकता है। इस समय बातों को बढ़ने न दें और धैर्य रखेंगे तो हालात संभल जाएंगे।करियर - काम को लेकर सफलता के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। आपके काम में कुछ लोगों का दखल भी रहेगा। ऑफिस में काम करने वालों को थोड़ी दिक्कत आ सकती है फिर भी अपनी समझदारी से उसे संभाल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति या जेब की बात की जाए तो दिन थोड़ा ऊपर नीचे रह सकता है। कोई महंगी खरीदारी टालना ही बेहतर रहेगा।लव लाइफ - अपने दिल की बातें हर किसी से शेयर करने से बचें। इस समय थोड़ा प्राइवेट रहना आपके लिए अच्छा रहेगा वरना कोई आपकी भावनाओं का फायदा उठा सकता है।हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें घर पर माता जी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।लकी नंबर - 3लकी कलर - लालउपाय - हनुमान जी का नाम जप करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज मघा नक्षत्र का असर आपके स्वभाव में थोड़ा खुलापन और मस्ती लेकर आ सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने का मन करेगा और आप अपने तरीके से दिन बिताना चाहेंगे।नेगेटिव - चंद्र केतु की युति के कारण बाहरी लोगों के कारण थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है बातों को ज्यादा तूल न दें बस शांत रहें।करियर - काम के लिए आज के दिन लोगों के साथ मेल जोल या कोई यात्रा का समय बनता दिखाई दे रहा है। इस समय योजनाओं को लेकर थोड़ा शांत रहें कुछ ज्यादा उत्तेजना भी आप को नुकसान दे सकते हैं। पीठ पीछे जो कोई कुछ भी कहे उसे लेकर गंभीर न हों।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो आज के दिन लाभ और घाटा दोनों ही बातें अपना असर दिखाने वाली हैं।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में साथी के साथ जिद न करें और जितना हो सके मित्र की तरह व्यवहार करें जिससे उनका मन भी आप से बंधा रहे।हेल्थ - सेहत को लेकर सजग रहें ज्यादा काम का दबाव न लें और अपनी भोजन संबंधी आदतों में लापरवाह न हों।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - घर के मुख्य द्वार पर हल्दी छिड़कें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा सिंह राशि में गोचर और मघा नक्षत्र का प्रभाव आपको उत्साह देगा। बाहर जाने या कुछ नया करने का मन रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा और कोई खबर भी मिल सकती है। कोई पुरानी यादें या रिश्ता ताजा होगा।नेगेटिव - चंद्र केतु की युति के कारण आज के दिन भटकाव रहेगा किसी एक काम पर एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है जितना संभव हो सके जरूरी कामों में ध्यान बनाए रखना जरूरी है।करियर - कामकाज में मेहनत ज्यादा करनी होगी इस दौरान प्रतिस्पर्धा का दौर बहुत है ओर कुछ काम आप अपनी खुद की गलतियों के चलते गंवा सकते हैं इसलिए जितना संभव हो आज अपना काम पूरे ध्यान से करें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खुद पर और घर के खर्चों पर कंट्रोल रखें और पैसों का सही प्रबंधन करें।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ समय कम ही मिल पाए पर इस समय अचानक से कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा हाथ पैरों का खास ख्याल रखें और ज्यादा थकान से बचें नहीं तो शरीर में दर्द हो सकता है।लकी नंबर - 9लकी कलर - नारंगीउपाय - गरीबों को भोजन कराएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा आपकी ही राशि सिंह में गोचर कर रहा है और मघा नक्षत्र का असर आपके व्यक्तित्व को और ज्यादा आकर्षक बनाएगा। सोशल कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।नेगेटिव - चंद्र केतु की युति के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। घर के कामों से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी जिससे थोड़ी थकान या चिड़चिड़ापन हो सकता है।करियर - काम के दौरान किसी न किसी बात के चलते शुरुआत में थोड़ी मुश्किल अनुभव हो सकती हैं। नए लोगों के साथ काम करना पड़ सकता है इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें। इस समय फैसला लेने से बचें समय बीतने का इंतजार करें।फाइनेंस - बैंकिंग या पेमेंट से जुड़ा कोई छोटा इश्यू सामने आ सकता है पर वो जल्द ही सुलझ भी सकता है।लव लाइफ - आज के दिन किसी तीसरे व्यक्ति का दखल थोड़ा तनाव दे सकता है। साथी के साथ लंबी यात्रा का मौका मिल सकता है।हेल्थ - जोड़ों में दर्द या सिरदर्द जैसी परेशानियां हो सकती हैं। खुद को ज्यादा तनाव न डालें अभी हर्बल चीजों का उपयोग अधिक करें।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - सरसों का तेल दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा सिंह राशि में और मघा नक्षत्र का प्रभाव आपको घर में रहकर आराम और सुकून लेने का मौका देगा। परिवार के बड़ों के साथ अच्छा समय बीतेगा और बच्चों के साथ भी बातचीत में खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ भी मस्ती और मनोरंजन रहेगा।नेगेटिव - चंद्र केतु की युति के कारण बड़े भाई बंधुओं के साथ कुछ तनातनी का माहौल बन सकता है इसलिए चुप रहना अधिक उचित होगा।करियर - नौकरी में आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। फ्रीलांसिंग या फिर रचनात्मक चीजों को करने वालों के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर कोई काम काफी समय से रुका है तो उसे पूरा करने का सही समय है।फाइनेंस - आज के दिन किसी की मांग या जरूरतों के चलते खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, थोड़ी समझदारी से खर्च करेंगे तो स्थिति संभली रहेगी।लव लाइफ - आपस में मिसकम्युनिकेशन से बचना बहुत जरूरी है। बातें चाहे उलझी हों इसलिए शांत रहकर उन्हें सुलझाने की कोशिश करें।हेल्थ - हल्की चोट या थकान की संभावना है क्योंकि इस समय पाप ग्रहों का प्रभाव बन रहा है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्र देव को दूध अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्र केतु युति का प्रभाव भी बना हुआ है ऐसे में आप अलग तरह का महसूस कर सकते हैं। एकांत में रहने की इच्छा भी रहेगी और अपने हिसाब से दिन बिताना चाहेंगे।नेगेटिव - मघा नक्षत्र के प्रभाव से मन थोड़ा भटक सकता है घर में स्त्री पक्ष से हल्का मनमुटाव हो सकता है, लेकिन बात जल्दी संभल भी जाएगी।करियर - कामकाज में आज कुछ नए मौके मिल सकते हैं पर चंद्र केतु के कारण थोड़ा भ्रम संदेह रहेगा। किसी पुराने काम या प्रोजेक्ट को दोबारा करना पड़ सकता है जिससे झुंझलाहट होगी लेकिन इससे सीख भी मिलेगी।फाइनेंस - आज अचानक कोई अच्छा मौका मिल सकता है जिससे आपकी आय बढ़े। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है। साथी आपकी बात पूरी तरह न समझे पर साथ देना चाहेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी घर से बाहर का मौसम आप के लिए अधिक अनुकूल नहीं है इसलिए अपना ध्यान रखें।लकी नंबर - 7लकी कलर - बैंगनीउपाय - शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आप के लिए चंद्र केतु युति का असर आपके स्वभाव में जोश के साथ थोड़ी जिद भी ला सकता है। छोटे बच्चों के साथ समय बिताने का मन करेगा और उनकी शरारतों में भी शामिल हो सकते हैं। नेगेटिव - मघा नक्षत्र के प्रभाव से आप अपनी बात पर अड़ सकते हैं जिससे आसपास के लोगों से हल्की नोकझोंक हो सकती है इसलिए थोड़ा लचीलापन बरकरार रखें।करियर - कारोबार में पुराने संपर्क आज आपके काम आ सकते हैं और अच्छे अवसर दिला सकते हैं। घर से काम करते समय आराम का ध्यान रखें ताकि मानसिक थकान न हो। कोई नया काम मिलने का योग है उसे प्राथमिकता दें।फाइनेंस - आज धन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं इस समय किसी फाइनेंशियल सलाहकार से बात करने पर अच्छे विकल्प मिल सकते हैं जो आगे चलकर फायदा देंगे।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज नई बातें शामिल हो सकती हैं बस जरूरत है की व्यर्थ के संदेह को अपने प्रेम में हावी न होने दिया जाए।हेल्थ - सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है भागदौड़ के बीच आराम जरूर करें।लकी नंबर - 2लकी कलर - भूराउपाय - काली मां की आराधना करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - चंद्र केतु युति का प्रभाव घर के माहौल को कुछ अस्त व्यस्त सा कर सकता है। आज कुछ नया सीखने का मन भी करेगा जैसे नई भाषा या कोई नया विषय।नेगेटिव - मघा नक्षत्र के कारण काम में थोड़े अटकाव आ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा परेशान हो सकता है। धैर्य रखना जरूरी है, धीरे-धीरे सब ठीक होगा।करियर - ऑफिस या फ्रीलांसिंग से जुड़े काम आज थोड़े प्रभावित रह सकते हैं। एकाग्रता बनाए रखने से चीजों पर पकड़ बनी रह सकती है। आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। जो लोग मार्केटिंग या डील से जुड़े हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति साधारण ही है इस दौरान कुछ दान धर्म के कामों में पैसा लगा सकते हैं।लव लाइफ - आज दिल की बातें साझा करने का अच्छा समय है बस एक दूसरे पर भरोसा कायम रखें ग्रहों का असर इसी बात की परीक्षा ले सकता है।हेल्थ - हल्की थकान महसूस हो सकती है इस दौरान थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी से आप खुद को फ्रेश रख पाएंगे। लकी नंबर - 4लकी कलर - भूराउपाय - पीपल के पेड़ में जल दें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - चंद्र केतु युति का असर आपके दिन को थोड़ा अलग बना सकता है। परिवार में व्यस्तता बनी रहेगी पर अगर आप शांति से काम लें तो सब कुछ संभाल सकते हैं।नेगेटिव - मघा नक्षत्र के प्रभाव से बातों में दखल देने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है। शिक्षा या सीखने से जुड़े मामलों में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, इसलिए धैर्य रखना जरूरी है।करियर - कामकाजी जीवन में आज मानसिक दबाव थोड़ा ज्यादा महसूस हो सकता है आप इसे संभाल लेंगे। कारोबार में बदलाव का समय है पुराने तरीकों को छोड़कर नई बातें अपनानी होगी। कुछ नया सोचने से अच्छा फायदा मिल सकता है।फाइनेंस - आज इनकम में ज्यादा बढ़ोतरी के संकेत नहीं हैं जरूरत है की किसी निवेश या लेन-देन में सावधानी रखते हुए आगे बढ़ें।लव लाइफ - दिल के मामलों में छोटी बात को बड़ा बनाने से भावनाएं प्रभावित हो सकते हैं। शांति और समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ता मजबूत रहेगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज दिन ठीक रहेगा सेहत को ताजगी देने के लिए कसरत करें।लकी नंबर - 6लकी कलर - आसमानीउपाय - अन्न का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्र केतु युति का असर आपके रिश्तों और सोच पर दिख सकता है। आज आप लोगों से मिलने जुलने और अपने विचार साझा करने के मूड में रहेंगे। दोस्तों या करीबियों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।नेगेटिव - मघा नक्षत्र के प्रभाव दूसरों की बातों को ज्यादा दिल पर लेने से बचें नहीं तो मन और शरीर दोनों पर असर होगा।करियर - कामकाज में आज साझेदारी या सभी के साथ काम करना अहम रहेगा। किसी के साथ मिलकर किया गया काम दूसरों की नजरों में आ सकता है। किसी भी नई जिम्मेदारी के लिए झट से आगे न बढ़ें थोड़ा सभी पहलुओं पर विचार करें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है कोई बड़ा फायदा तो नहीं पर संतुलन बना रह सकता है।लव लाइफ - साथी के साथ बातचीत में झूठ से बचें क्योंकि बेकार के तनाव बढ़ सकते हैं एक दूसरे के साथ थोड़ा समय साथ बिताने से रिश्ता मजबूत होगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मानसिक थकान महसूस हो सकती है। रिलैक्स रहने की कोशिश करें और नींद पूरी लें।लकी नंबर - 3लकी कलर - सुनहराउपाय - श्री गणेश स्तुति करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन बन रहा केतु के साथ मन के स्वामी का प्रभाव आपके दिनचर्या में बदलाव ला सकता है। आप अपने कामों को बेहतर तरीके से व्यवस्थित करने की कोशिश करेंगे। घर और काम दोनों में संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।नेगेटिव - मघा नक्षत्र के कारण काम के दबाव से किसी के साथ झगड़ा शुरु न हो जाए इसका रखें ख्याल सामान इत्यादि के इधर उधर हो जाने से भी चिंता हो सकती है।करियर - कामकाज में आज व्यस्तता ज्यादा रहने वाली है, इस दौरान कुछ गुप्त विरोधी भी परेशान कर सकते हैं। अपने काम को आपको समय पर पूरा करना होगा। अगर आप अपने काम में बेहतर प्रदर्शन करेंगे तभी कुछ अनुकूल देख पाएंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन ठीक ठाक रह सकता है इस दौरान आमदनी बनी रहने वाली है बस खर्चों की लिस्ट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ा देखभाल और समझदारी दिखाने की जरूरत है, इच्छाओं को समझें और उन्हें समय दें इससे रिश्ता और मजबूत होगा।हेल्थ - सेहत सामान्य तो है पर चोट लगने या भागदौड़ में कोई दुर्घटना न हो इस बात का ख्याल रखें।लकी नंबर - 8लकी कलर - तांबाईउपाय - माता दुर्गा का ध्यान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल