आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - गुरु पुष्य के कारण दिन थोड़ा व्यस्त रहने वाला है पर आप के काम तो होने ही हैं। इस समय चंद्रमा का गोचर भी आप के सुख पर होने से कुछ अनुकूलता भी प्राप्त होगी। अब इस समय घर पर माता जी का सहयोग स्नेह काम आएगा।नेगेटिव - आपको अपने लिए समय कम मिल पाएगा। घर की चीजें आप की व्यस्तता को बढ़ा सकती हैं और आप उन्हीं में लगे रहेंगे। खुद को सकारात्मक बना के रखें जिससे चीजें बेहतर होने लगेंगी।करियर - आज के दिन काम के लिहाज से चीजें आप के लिए बेहतर होंगी, इस समय कुछ लोगों की ओर से मिलने वाली मदद आप को काफी मामलों में आगे ले जा सकती है। कारोबार में आज के दिन आप विस्तार और अनुकूलता को देख पाएंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन बेहतर है इस दौरान आप कुछ अच्छे परिणाम और लाभ देख सकते हैं खरीदारी भी मन अनुसार होगी।लव लाइफ - प्रेम के मामले में गणमूल का असर कुछ उथल-पुथल को दे सकता है इस समय रिश्तों के लिए समय की कमी दिक्कत दे सकती है पर चीजें धीरे धीरे आप के लिए काम करती ही रहेंगी।हेल्थ - सेहत की स्थिति के मामले में छाती में जलन या फिर कफ की अधिकता के कारण परेशानी हो सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - नीलाउपाय - विष्णु पूजन करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप की मेहनत का परिणाम अच्छा रहेगा गुरु पुष्य का असर कुछ कामों के पूरा होने में सहायक होगा। घर के किसी बड़े सदस्य के साथ महत्वपूर्ण बातचीत होने के साथ साथ काम की स्थिति भी स्पष्ट होगी। इस समय यात्रा के मौके बेहतर रहने वाले हैं।नेगेटिव - काम के लिहाज से कुछ न कुछ बातें परेशान कर सकती हैं बच्चों से जुड़ी कोई चिंता रह सकती है बड़ों को चाहिए की बातों में कठोरता कम रखें अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।करियर - नौकरी में सुबह से ही काम का दबाव बना रहने वाला है पर मेहनत बहुत होने वाली है। आज के दिन आप काम के सिलसिले में अचानक से किसी यात्रा पर भी निकल सकते हैं। फाइनेंस - पैसों की स्थिति सामान्य और संतुलित रहने वाली है, संपत्ति के मामले में लाभ और साथ ही भाइयों से लाभ की प्राप्ति संभव है।लव लाइफ - गुरु पुष्य का प्रभाव प्यार को लेकर आप कहीं घूमने निकल सकते हैं इस दौरान आप अपनी पुरानी बातों को भी इस समय सुलझाने में सफल रह सकता है। हेल्थ - कमर या जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है, लंबी यात्रा या ड्राइव को अभी टालना ही बेहतर होगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - ब्राउन उपाय - गणेश पूजा करें।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिन थोड़ा मिला-जुला रह सकता है। परिवार का साथ मिलेगा और घर का माहौल भी ठीक रहेगा। किसी करीबी से अच्छी सलाह मिल सकती है, जो आपके काम आएगी।नेगेटिव - मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं इससे थोड़ा संदेह बना रहा सकता है इसलिए जरूरी है कि आप शांति से सोचेंगे तो सही फैसला ले पाएंगे। करियर - गुरु पुष्य का असर आप को काम के क्षेत्र में आगे रखने के साथ साथ अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर देगा। काम में आज थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है इस समय आप घरेलू जीवन के लिए खर्चों में आगे रहने वाले हैं।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन आप अपनी बातों के जरिये ही साथी का सहयोग बना रहने वाला है।हेल्थ - गुरु के साथ पुष्य नक्षत्र का असर आप को मेडिटेशन या हल्की कसरत इत्यादि में शामिल रखने वाला है जिससे दिल खुश होगा।लकी नंबर - 7लकी कलर - तांबाई उपाय - भगवान को केसर भोग अर्पित करें।अपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने वाला है ऐसे में घर की स्थिति आप के लिए कुछ व्यस्त रहेग। इस दौरान घर पर बच्चों का धमाल तो रहेगा पर साथ ही माता जी का स्नेह भी मिलने वाला है।नेगेटिव - गण्डमूल का असर आज के दिन आप के मन को शायद काफी उथल-पुथल से भर देने वाला है। इस समय घर के खर्चों को लेकर भी काफी दबाव बढ़ सकता है। करियर - काम के मामले में आज दिन भर की थकान बहुत ज्यादा रहने वाली है, आप अपने कामों को लेकर काफी उत्साहित रह सकते हैं, इस दौरान दूसरों की मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले हैं। कारोबार में फूड, क्लॉथ या फैशन के कामों में तेजी का दौर होगा।फाइनेंस - पैसों की स्थिति मजबूत रह सकती है, इस समय पर रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या कहीं से लाभ हो सकता है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आप की समझ अच्छी रहने वाली है, जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ - सेहत अच्छी रह सकती है इस दौरान आप खुद को फिट और एक्टिव महसूस कर सकते हैं बस अपनी खानपान की स्थिति को थोड़ा नियंत्रित बना के रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - लाल उपाय - विष्णु जी को दूध अर्पित करें।अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - गुरु पुष्य का असर आप को कुछ मामलों में संभलकर रखेगा, वैसे चंद्रमा का द्वादश भाव में होना आप के काम में बदलाव या घर पर मेहमानों के आने की स्थिति को भी देता है। आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरे जोश के साथ पूरा करने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव - काम के लिहाज से आज के दिन की स्थिति आप को चुनौतियों से प्रभावित रखने वाली है, इस दौरान बाहरी लोगों के साथ मेलजोल तो होगा पर ख्याल रखें की हर बात को दूसरों के आगे रखने से बचें।करियर - काम में आपकी मेहनत साफ नजर आएगी। ऑफिस में बॉस या अधिकारियों से आपको कुछ दिशा निर्देश एवं तारीफ भी मिल सकती है। कारोबार में आज के दिन लोगों का हस्तक्षेप आप को फंसाए रखेगा। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन की शुरुआत काफी मामलों में खर्च की स्थिति देगी पर पुष्य योग का असर कुछ न कुछ लाभ दिलाने वाला होगा।लव लाइफ - आज नए रिश्तों की शुरुआत हो सकती है, इस दौरान आप अपने प्रेम के साथ साथ दूसरों के सहयोग से रिश्तों को मजबूती दे पाएंगे।हेल्थ - सेहत सामान्य ही रहने वाली है बस तेज धूप या धूल इत्यादि से खुद को बचा के रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गहरा पीलाउपाय - शिव मंदिर में माथा टेकें।अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - गुरु पुष्य योग के प्रभाव से आज का दिन आपके लिए कई नए अवसर लेकर आ सकता है। घर पर कुछ मांगलिक कार्य या फिर सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का समय बनेगा। लोगों से मुलाकात भी रहने वाली है।नेगेटिव - आज आपकी बातें दूसरों की भावनाओं से टकरा सकती हैं, इस समय आप अपने और आस पास के लोगों के साथ कुछ विवाद में रह सकते हैं। इस दौरान ज्यादा चीजों से बचें ओर सब्र से काम लें।करियर - नौकरी में आज आप की कुशलता शायद सभी लोग न देखें पर निराश न हों देर सबेर चीजें आप के लिए बेहतर हो सकती है। कारोबार में कुछ बातें विस्तार को देने वाली हैं इसलिए अपने काम में मेहनत बना के रखें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में राहत मिलने के संकेत हैं इस दौरान कुछ धन अचानक से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।लव लाइफ - दिलों को आज मिलने वाला प्रेम में राहत, साथी के साथ पुराने विवाद खत्म होने की संभावना है। हेल्थ - मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। शरीर में थकान या हल्की कमजोरी महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।अपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिला-जुला असर लेकर आ सकता है। कुछ मामलों में अच्छी सफलता मिलने का भी समय है। आज के दिन बच्चों की ओर से कुछ बातों का दबाव बनेगा।नेगेटिव - काम की अधिकता आप के लिए काफी विशेष रहेगी, इस समय मानसिक दबाव भी बढ़ा सकता है इस कारण से इस दौरान बेकार की बातों पर ध्यान देने से बचें और कोशिश करें की शांति से काम करते रहें।करियर - काम को लेकर इस समय आपकी समझदारी और मेहनत बनी रहेगी और साथ ही कुछ नए लोगों के साथ मुलाकात आप को विस्तार भी देने वाली है। किसी जरूरी काम की शुरुआत हो सकती है जो देती है आप को काफी मामलों में संघर्ष।फाइनेंस - आज दोस्तों के साथ या काम के चलते पैसों का व्यय बना रह सकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें तभी बचत मजबूत रहेगी।लव लाइफ - प्रेम के रिश्ते आज होंगे काफी विशेष स्थिति आप पर असर डालने वाली है, आप कुछ न कुछ मामलों में अपनी बचत को लगा सकते हैं।हेल्थ - सेहत के लिए दिन आप को अनुकूलता देगा और भागदौड़ की थकान को दूर करें इसके लिए हेल्दी खानपान बना के रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - जामुनीउपाय - लक्ष्मी जी का पूजन करें।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - पुष्य नक्षत्र का असर आप को अपनों से जोड़ने और कुछ यात्रा के अवसर लाने वाला है। इस समय धार्मिक क्षेत्र में भी आप कुछ ज्यादा ही शामिल रह सकते हैं। नेगेटिव - गण्डमूल का असर घर पर अपनों के साथ संबंधों में थोड़ी उलझन या मनमुटाव पैदा कर सकता है। छोटी बातों को ज्यादा महत्व देने से तनाव बढ़ सकता है।करियर - काम के मामले में नए मौके मिल सकते हैं जिन्हें सही तरीके से पकड़ना आपके लिए अनुकूल रह सकता है। व्यापार में बाजार की स्थिति अस्थिर रह सकती है इसके चलते जरूरी है कि ध्यान पूर्वक फैसले लिए जाएं। फाइनेंस - गुरु पुष्य के प्रभाव से आज के दिन लोन इत्यादि से जुड़े मामलों में कुछ प्रगति हो सकती है। लव लाइफ - आज के दिन प्रेम में कुछ बातों के चलते अनबन की स्थिति रह सकती है पर इसके अलावा किसी समझदार और इंटेलिजेंट व्यक्ति की ओर आकर्षण भी बढ़ सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति इस समय मिले जुले प्रभाव वाला रह सकता है, आज के दिन मानसिक स्थिति काफी प्रभावित रहेगी बाहरी चीजों के कारण।लकी नंबर - 9लकी कलर - लाल उपाय - विष्णु जी को दूध अर्पित करें।अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा का असर आप को कुछ न कुछ मामलों में बांधे रखने वाला है। इस समय कुछ न कुछ बातें आप के लिए किसी के सहयोग से अनुकूल हो सकती हैं। इस समय शाम के समय अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।नेगेटिव - कुछ कामों में लोगों के साथ तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी भी काम में फैसला लेने में थोड़ी शांति को बना के काम करना ही बेहतर होगा। करियर - काम के मामले में आज के दिन कुछ अलग सोच विकसित होगी जो आगे चलकर नए नए अनुभवों को दे सकती है। मेहनत का परिणाम धीरे धीरे आपके पक्ष में काम करने वाला है ऐसे में जरूरी है कि खुद को चीजों को लेकर अडिग बने रहें।फाइनेंस - आज के दिन अपनों से कुछ धन की मांग रहने वाली है, अचानक से आप को किसी शर्त या प्रतियोगिता से लाभ मिल सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंध साधारण रहने वाले हैं इस दौरान व्यर्थ की बातें परेशानी दे सकती है।हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान आप के लिए जरूरी है की चीजों को आराम से संभाल कर देखें। अपने साथ साथ परिवार के कुछ लोगों पर ध्यान देना ही होगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - फिरोजीउपाय - जल में काले तिल प्रवाहित करें।अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज गुरु पुष्य के प्रभाव से मन में आध्यात्मिक विचार अधिक रहेंगे। पुराने रुके हुए कामों को नई दिशा मिल सकती है। परिवार के किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह उपयोगी साबित होगी।नेगेटिव - मूल प्रभाव के चलते घर और काम के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी रहेगा। बातों को लेकर बहस करने से माहौल बिगड़ सकता है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें।करियर - काम के मामले में ध्यान भटकने की संभावना है। जरूरी कामों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है इस दौरान कारोबार में ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता पर खास ध्यान देना होगा। फाइनेंस - घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई पर खर्च बढ़ सकता है। आज के दिन सेविंग भी खर्च होने वाली है।लव लाइफ - रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए साथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है, थकान या हाथ पैरों में दर्द के चलते समस्या महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 8लकी कलर - धानिउपाय - दुर्गा चालीसा का पाठ करें।अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - पुष्य नक्षत्र का असर घर से संबंधित मामलों में संतुलन बनाने में सहयोगी हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की ओर से काम में मदद रहेगी या रसोई में शामिल होना बड़ों के लिए राहत का अवसर भी लाएगा।नेगेटिव - घर के काम समय पर न पूरे होने या किसी की बातों से मन खिन्न हो सकता है। किसी सदस्य के साथ बातों में सहमति कम ही बनने वाली है।करियर - ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है। फाइलों और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें। इस दौरान कोई जानकारी या बदलाव से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मेहनत के साथ समझदारी दिखाना आवश्यक रहेगा।फाइनेंस - गुरु पुष्य के प्रभाव से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यक्तिगत खर्च पर नियंत्रण रहेगा घर के जरूरी खर्चों के लिए सेविंग्स का उपयोग करना पड़ सकता है।लव लाइफ - घर के कामों में जीवन साथी के साथ आज थोड़ा दूरी महसूस हो सकती है। किसी वजह से प्रिय व्यक्ति व्यस्त रहेगा। संयम और समझदारी दिखाकर आप अपने प्रेम को मजबूती दे सकते हैं।हेल्थ - स्वभाव में कुछ कारणों से बेचैनी का असर पड़ने वाला है। सीने में घबराहट या थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 4लकी कलर - केसरी उपाय - तुलसी जी का पूजन करें।अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल: पॉज़िटिव - गुरु पुष्य आज आपका उत्साह देने वाला है। किसी वरिष्ठ या दोस्तों की मदद से आप कुछ आवश्यक कामों को कर पाएंगे। करीबी लोगों के लिए आप सहायक बनेंगे। नेगेटिव - इस समय किसी काम में जल्दबाजी या जोखिम लेने से नुकसान हो सकता है। दोस्तों या घर के लोगों के साथ बहस से बचें। अपनों के मामलों में ज्यादा उलझने से तनाव बढ़ सकता है।करियर - ऑफिस या कामकाजी क्षेत्र में उत्साह रहेगा, इस दौरान बाजार में हलचल का असर आप के काम में होगा। कारोबार में यात्रा के अलावा कुछ धीमा स्तर तो रहने वाला है। अतिरिक्त मेहनत करने से काम सफल होगा।फाइनेंस - गुरु पुष्य के असर से लाभ की अच्छी स्थिति है, आज किसी करीबी की आर्थिक मदद करने का अवसर आएगा। लव लाइफ - साथी के साथ मन की बातों को समझना जरूरी है। दिल की बातों में कुछ गिल्ट या असमंजस रह सकता है। हेल्थ - खानपान में सतर्क रहें हरी सब्जियों और पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं। लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हराउपाय - नारायण मंत्र का जाप करें।अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें