आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर आपके लिए सामाजिक सक्रियता बढ़ाने वाला रह सकता है। घर में बच्चों की चहल पहल से माहौल खुशनुमा दिखाई देगा। रिश्तेदारों से मिलने या किसी सोशल कामों में शामिल होने का मौका मिलेगा।नेगेटिव - दिनभर व्यस्तता के कारण अपने लिए समय कम मिल पाएगा। मन में कुछ भटकाव या असमंजस की स्थिति रह सकती है।करियर - ऑफिस में सतर्कता बेहद जरूरी है, पुराने कामों को पूरा करने का दबाव रह सकता है, बस इस समय लोगों के सहयोग से सफलता मिलेगी। कारोबार में दोपहर के बाद तेजी का असर रह सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। शेयर मार्केट में निवेश से पहले अच्छे से सोच-विचार करें उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिल सकता है पर साथ ही बच्चों की शरारतों के कारण कुछ बातें अधूरी भी रह सकती हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है पर मौसम के असर के कारण त्वचा में रूखापन हो सकता है। लकी नंबर - 1लकी कलर - लालउपाय - तुलसी पूजा करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा के आपकी राशि से निकलकर मिथुन में जाने से मानसिक उलझन थोड़ी बढ़ सकती है, घर के किसी अनुभवी सदस्य की सलाह से राहत मिलेगी। घर में बदलाव या नई योजना पर काम हो सकता है। रवि योग के प्रभाव से घर में किसी के आने से परिवर्तन के संकेत हैं।नेगेटिव - ग्रहों के गोचर में बदलाव के कारण आज आपको हर काम ध्यान से करना होगा ज्यादा तेजी नुकसान दे सकती है।करियर - पंचमी तिथि का योग आप को काम के प्रति सजग रहने की ओर संकेत दे रहा है। काम काज को लेकर चर्चा हो सकती है इस दौरान अपनी रणनीति और मेहनत से सफलता पा सकते हैं। सहकर्मियों से थोड़ी असहमति संभव है इसलिए संयम बनाए रखें।फाइनेंस - रवि योग का असर कुछ मामलों में धन के खर्च का प्रभाव दे सकता है इसलिए आज जोखिम भरे कामों में पैसों को लगाना जैसे लॉटरी या सट्टा से बचना ही समझदारी होगी।लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर रिश्ते को नया रूप दे सकती है। शादी से जुड़े विचार बन सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है पर इस दौरान काम की अधिकता कंधों आंखों में दर्द की स्थिति को देने वाली हो सकती है। लकी नंबर - 6लकी कलर - ग्रेउपाय - मंदिर में कपूर जलाएं।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा के गोचर से आपको नया जोश मिलेगा कुछ ज्यादा ही चुलबुले रह सकते हैं। घर में बच्चों की उधम और दोस्तों के साथ बातचीत से दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकते हैं।नेगेटिव - दिन थोड़ा असमंजस और मानसिक तनाव से भरा हो सकता है पर अच्छी बात यह है कि आप उसे संभालने में सक्षम रहेंगे।करियर - आज काम के मामले में अच्छे अवसर मिल सकते हैं इस दौरान आप को यात्रा का मौका मिल सकता है और नए लोग काम के लिए मुनाफा दिलाने वाले हो सकते हैं । नौकरी में पुराने कामों को पूरा करना होगा और अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में धैर्य और समझदारी से काम लेने पर बेहतर परिणाम मिलेंगे। मंगल की दृष्टि अचानक लाभ दे सकती है।फाइनेंस - पंचमी तिथि का प्रभाव खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी बनाता है। बैंकिंग सेक्टर में आज के दिन कोई एफडी पर काम शुरु कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी अस्पष्टता रह सकती है। अपने भावनाओं को पार्टनर के सामने स्पष्ट रूप से रखने की जरूरत है। शादीशुदा लोगों को साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - मानसिक दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। शरीर और मन दोनों को आराम देना जरूरी है।लकी नंबर - 5लकी कलर - केसर लालउपाय - घर पर रंगोली बनाएं। अपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - आपके राशि स्वामी का राशि गोचर काफी हलचल से भरा रह सकता है। बारहवें भाव में प्रभाव होने से विचारों पर थोड़ा अस्थिरता बनी रहने वाली है। किसी सदस्य की सलाह आपके लिए काम होगी घर में चीजों के बदलाव में लगे हुए थकान से भर सकते हैं।नेगेटिव - आज के दिन मन बाहरी बातों में उलझन से रहेगा प्रभावित और सावधानी से बात करने की जरूरत है जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं।करियर - काम के प्रति सजग रहना और अपनी योजनाओं को लिखते हुए आगे बढ़ना बेहतर होगा। अपने अधिकारियों के साथ कामों को लेकर चर्चा हो सकती है। इस समय काम एवं यात्रा भी आपके लिए काफी बेहतर हो सकती है पर सहकर्मियों से मतभेद संभव है।फाइनेंस - आज का दिन खर्चों को बनाए हुए है इस समय कुछ ज्यादा बचत कर पाना मुश्किल ही लग सकता है।लव लाइफ - किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ प्रेम भरे संबंधों में आगे बढ़ने की चह भी रहने वाली है।हेल्थ - आज के दिन त्वचा के रोग या फिर गर्मी की शिकायत परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - श्वेतउपाय - भगवान शिव को चंदन अर्पित करें।।अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - शोभन योग के चलते दिन आपके लिए खास रह सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपकी समझदारी से घर के काम भी जल्दी पूरे होंगे। पुराने घरेलू कार्यों की शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है, दोस्तों से बातचीत का मौका मिलेगा।नेगेटिव - काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है बस धैर्य से स्थिति संभल जाएगी।करियर - कारोबारियों के लिए इस समय सरकार की ओर से कुछ नोटिस मिल सकता है। बड़ी बातों का असर आप के काम पर भी दिखाई देगा पर फिर भी इस दौरान काम में नाम भी अच्छा रहने वाला है। दूसरों के काम कि कुछ बातें आप को संभालनी पड़ सकती है। शांति से काम लिया तो आपकी छवि मजबूत होगी।फाइनेंस - प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में पैसों को लगाने के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कोई सिप या अन्य योजनाओं पर विचार कर सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम में आज किसी के प्रति आपका आकर्षण अचानक से बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप से अधिक की मांग करने वाला है जहां आप कुछ बेचैन भी हो सकते हैं।हेल्थ - भागदौड़ के कारण अपने भोजन का ध्यान न रह पाए या लंबे गैप के बाद कुछ खाना एसिडिटी की समस्या को बढ़ा सकता है।लकी नंबर - 1लकी कलर - पीलाउपाय - श्री विष्णु जी को हल्दी का तिलक लगाएं।अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। रवि योग और शोभन योग के प्रभाव से कामों में सफलता के संकेत हैं, कुछ बातों में उलझने से बचना होगा। घर में पुरानी बातें सामने आ सकती हैं, जिससे माहौल थोड़ा गरम हो सकता है।नेगेटिव - परिवार में विचारों का टकराव हो सकता है। पंचमी तिथि के कारण भावनाएं थोड़ी संवेदनशील रह सकती हैं बड़ों और बच्चों के आपसी विवाद बढ़ने की आशंका है।करियर - करियर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, ऑफिस में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। मंगल की दृष्टि के कारण जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। पहले से चल रही योजनाओं में बदलाव करना नुकसानदायक हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक रूप से दिन अवसरों से भरा है इस समय सट्टा या लॉटरी से भी कुछ अचानक से लाभ मिल सकता है। लव लाइफ - विवाह के मामले में आज के दिन घर की स्थिति आप को परेशान कर सकती है। जीवनसाथी के साथ छोटी बातों पर मतभेद संभव है, शांति से बातचीत से समाधान निकल सकता है।हेल्थ - ऊर्जा में कमी महसूस हो सकती है इस दौरान घर और बाहर के कामों से परेशानी हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - पौधे में जल चढ़ाएं।अपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन थोड़ा मिलेजुले असर वाला रह सकता है। चंद्रमा का गोचर आपके कार्यों में व्यस्तता बढ़ाएगा वहीं शोभन योग से मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं।नेगेटिव - पंचमी तिथि के प्रभाव से अपेक्षाओं के विपरीत परिणाम मिल सकते हैं, जिससे मन थोड़ा विचलित रहेगा। बच्चों को लेकर चिंता भी रह सकती है।करियर - कार्यस्थल पर योजनाओं पर काम करने का अच्छा अवसर मिलेगा। दूसरों की सलाह लेने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। रवि योग के प्रभाव से पुराने कठिन काम भी आसान लगने लगेंगे, कारोबार में आप के लिए आत्मविश्वास अच्छे से लाभ दिलाने वाला होगा। बनाए रखें।फाइनेंस - आज उधार देने से बचें क्योंकि पैसा फंस सकता है, आज के दिन घरेलू जीवन जीवन में धन व्यय हो सकता है।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आज प्रेमी के साथ कुछ बातें बढ़ सकती है पर शांत रहते हुए काम करें।हेल्थ - सेहत में आज के दिन पैरों से संबंधित समस्या परेशानी दे सकती है बाहरी लोगों के साथ तनाव से बचें।लकी नंबर: 9लकी कलर: तांबाईउपाय: सूर्य साधना करें।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, शोभन योग के प्रभाव से आप अपनी सोच को सही दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए बाहर जाना पड़ सकता है।नेगेटिव - पंचमी तिथि के कारण मानसिक अस्थिरता और चिंता बनी रह सकती है इसलिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।करियर - काम के मामले में आपकी चतुराई और समझदारी से कई उलझे काम सुलझ जाएंगे। रवि योग आपको नए अवसर देगा किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। ऑफिस में नया काम शुरू करने से पहले पुराने कार्य पूरे करें। सहकर्मियों के साथ थोड़ी टेंशन हो सकती है जो बाद में सुलझ जाएगी।फाइनेंस - आज के दिन बजट पर ध्यान देना जरूरी है, लोन या बैंक से जुड़ी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं।लव लाइफ - मैरिज लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है। अगर कोई अनबन चल रही है तो किसी तीसरे व्यक्ति की मदद से समाधान निकल सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है आज हाथ पैरों में दर्द की शिकायत बनी रहने वाली है।लकी नंबर - 7लकी कलर - मेहंदी कलरउपाय - सूर्य उपासना करें।अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर के कारण आपको नए अवसर मिलेंगे जिससे अपनों के साथ विश्वास बढ़ेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। शोभन योग आपके काम को अनुकूलता देने का सहयोग करेगा।नेगेटिव - मंगल की दृष्टि के कारण कुछ छोटे मोटे विवाद या उलझनें सामने आ सकती हैं इसलिए संयम बनाए रखें।करियर - करियर में संतुलन बनाए रखना जरूरी है इस दौरान रवि योग के प्रभाव से आप अपने लक्ष्य की ओर आगे इस दौरान कारोबार में किसी के प्रति बहुत अधिक सहयोग से बचें कोई भी काम करते समय सावधानी रखें क्योंकि कोई नया पहलू सामने आ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति पर असर तो होगा कपड़े या ज्वेलरी पर खर्च करने का मन बन सकता है।लव लाइफ - छोटे मोटे मतभेद उभर सकते हैं पर बातचीत से रिश्ते में सुधार होगा। लोगों की किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान इस समय शारीरिक गतिविधियां आपको थका सकती हैं।लकी नंबर - 9लकी कलर - गहरा भूराउपाय - घर के द्वार पर दीपक जलाएं।अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - स्थिति कुछ भागदौड़ वाली दिखाई देती है रवि योग और शोभन योग के प्रभाव से मन किसी न किसी कामों में शामिल होने का रहेगा। आप कुछ नया जानने, सीखने या बनाने की सोच सकते हैं।नेगेटिव - मंगल की दृष्टि के कारण बातचीत में थोड़ा तेजी या तकरार आ सकती है इसलिए शब्दों का चयन ध्यान से करने की जरूरत है। करियर - ऑफिस में आप नए साझा कर सकते हैं और कुछ अलग तरीके से काम करने का प्रयास करेंगे। रवि योग के कारण आपके सुझावों को सराहना मिल सकती है। कारोबार में नेटवर्किंग से फायदा होगा टेक्नोलॉजी, शिक्षा या डिजाइन से जुड़े लोगों को प्रगति मिलेगी।फाइनेंस - इनकम में बढ़ोतरी का योग है मंगल की दृष्टि से खर्चे भी बढ़ सकते हैं। कोई डिजिटल माध्यम से कमाई का रास्ता खुल सकता है।लव लाइफ - अपने साथी से खुलकर बात करें मंगल का प्रभाव विवाद की स्थिति बना सकता है। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए थोड़ा इंतजार करना बेहतर रहेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य मानसिक बेचैनी हो सकती है ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें, गर्दन दर्द की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - जामुनीउपाय - ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन रवि योग और शोभन योग के प्रभाव से आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ लंबी बातचीत होगी और घर में किसी मेहमान का आगमन संभव है माहौल खुशहाल रहेगा। नेगेटिव - मंगल की दृष्टि के कारण घर के लोगों से बातचीत में सावधानी रखें। घर के रख रखाव को लेकर खुद पर ज्यादा दबाव न बनाएं। करियर - कारोबार में विस्तार और तेजी देखने को मिलेगी, शोभन योग के कारण योजनाएं सफल हो सकती हैं। शिक्षा और सलाहकार क्षेत्र से जुड़े लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी सरकारी नीतियों से सहयोग मिल सकता है। फाइनेंस - घर के किसी सदस्य से धन प्राप्ति हो सकती है फ्रीलांस या पार्ट टाइम काम करने वालों के लिए आय बढ़ने के संकेत हैं। लव लाइफ - विवाहित लोगों के लिए यह दिन एक दूसरे को समझने और साथ समय बिताने के लिए अच्छा रहेगा। हेल्थ - पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए हल्का भोजन करें। गैस्ट्रिक समस्या वाले लोग खानपान पर विशेष ध्यान दें। लकी नंबर - 8 लकी कलर - फिरोजी उपाय - दुर्गा जी का पूजन करें। अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन अगर हो सके तो घर के कामों को जल्दी निपटाने की कोशिश करें बाद में अन्य काम अचानक आ सकते हैं। रवि योग और शोभन योग के प्रभाव से आप चीज़ों को व्यवस्थित ढंग से पूरा कर पाएंगे।नेगेटिव - मंगल की दृष्टि के कारण मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है और कुछ बातों में उलझन महसूस हो सकती है। समय प्रबंधन में लापरवाही तनाव बढ़ा सकती है।करियर - नौकरी में समय पर पहुंचना जरूरी होगा, अपने पेंडिंग कामों को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद लेना सही रहेगा। रवि योग के प्रभाव से काम में सुधार होगा। कारोबार में लिस्ट बनाकर काम करें ताकि कोई जरूरी सामान छूट न जाए और स्टॉक पूरा बना रहे।फाइनेंस - बचत की योजना बन सकती है। शोभन योग के कारण आर्थिक मामलों में संतुलन बना रहेगा।लव लाइफ - आज भावनाओं को व्यक्त करने में थोड़ी हिचक रह सकती है इससे रिश्तों में दूरी का एहसास हो सकता है। मंगल का प्रभाव इस स्थिति को बढ़ा सकता है।हेल्थ - आज ज्यादा देर तक चलना या बाहर रहना थकान दे सकता है। लिक्विड पदार्थों का सेवन करते रहें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हराउपाय - भगवान शिव का जलाभिषेक करें।अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें