आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज चतुर्थी के प्रभाव के कारण दिन की शुरुआत थोड़ी अनुशासन और संयम की मांग के साथ हो सकती है। आपका धैर्य और संगठित स्वभाव आपको कई जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालने में मदद करेगा।नेगेटिव - भद्रा के असर से आज कामों में थोड़ा दबाव या घर के बड़ों की अपेक्षाओं का असर महसूस हो सकता है। अनुशासन की कमी या लापरवाही से डांट का कारण बन सकती है।करियर - करियर के मामले में वरद चतुर्थी आपके अनुभव को और प्रभावशाली बना रहा है। आपका पिछला अनुभव आज दूसरों के काम आ सकता है और कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से शुरू होने या अधूरा काम पूरा करने की स्थिति बन सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज कोई अहम निर्णय लेने की स्थिति बन सकती है। अगर आपने पहले से कोई योजना बनाई हुई है तो उसे आगे बढ़ाने का सही समय है।लव लाइफ - प्रेम में कुछ गंभीरता या दूरी महसूस हो सकती है। चतुर्थी का प्रभाव आपको भावनाओं को समझने में मदद करेगा। हेल्थ - लंबे समय तक एक ही पोजीशन या स्थिति में बैठने से बचें और शरीर को आराम दें। आज सेल्फ केयर और रूटीन का पालन करना बहुत जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - गुलाबीउपाय - भगवान गणेश का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - वरद चतुर्थी आपकी सोच को रचनात्मक और अलग दिशा देने का काम। आज आप के मन में अपनों से बातें करने और कहीं घूमने फिरने का मन भी होगा। दिन की शुरुआत में काम को लेकर या सोच-विचार वाली हो सकती है। नेगेटिव - भद्रा के कारण ध्यान भटकने और काम में देरी की स्थिति बन सकती है। मन एक जगह टिककर नहीं रहेगा। करियर - ऑफिस या कामकाज में आज आप अपनी क्रिएटिव सोच से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। वरद चतुर्थी आपको नए तरीके से सोचने और काम करने की प्रेरणा देगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में थोड़ा स्मार्ट और सोच विचार करके चलने की जरूरत है। कोई नया पैसा लगाने की योजना ठीक लग सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में हल्की उलझन या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। भावनाएं तो होंगी लेकिन उन्हें सही तरीके से व्यक्त करना जरूरी होगा। स्पष्ट बातचीत से ही रिश्तों में आई दूरी या कन्फ्यूजन दूर हो सकता है।हेल्थ - जो भी तकनीक का उपयोग करते हैं उसमें स्क्रीन टाइम कम करें और खुद के लिए थोड़ा समय निकालने की जरूरत है। लकी नंबर - 7लकी कलर - स्लेटीउपाय - भगवान गणेश जी को दुर्वा अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - वरद चतुर्थी का शुभ प्रभाव आज आपके आत्मविश्वास को शुभता देगा, ऊर्जा का प्रभाव घर के माहौल में भर सकता है। दिन को अपने पक्ष में करने का अच्छा मौका मिलेगा। नेगेटिव - आज भद्रा का प्रभाव भी बना रहेगा नए व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। किसी आयोजन या मीटिंग में शामिल होने के दौरान आपके बारे में कुछ मुश्किल स्थिति पैदा हो सकती है। करियर - काम को लेकर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स आपको आगे बढ़ाने में मदद करेंगी। टीम के साथ काम करते समय आपकी सलाह अहम मानी जा सकती है। शब्दों का चयन ध्यान से करें दूसरे लोग नोटिस कर सकते हैं। फाइनेंस -दिन के किसी एक हिस्से में कोई छोटी आर्थिक राहत या लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में उत्साह और अपनापन बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ बातचीत दोबारा शुरू हो सकती है, जिससे मन खुश रहेगा।हेल्थ - लगातार काम को लेकर परेशान न हों और हो सके तो खुद की देखभाल पर ध्यान रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - हल्का हराउपाय - गणेश मंत्र का जाप करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - वरद चतुर्थी का शुभ प्रभाव आपको कामों में लगाए रखने वाला है। अपने आस पड़ोस के साथ आप अच्छे से मेल जोल रख पाएंगे। मेहनत के साथ अगर नया नजरिया अपनाएंगे तो बेहतर नतीजे सामने आ सकते हैं। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण आज किसी भी काम में जल्दबाजी करना ठीक नहीं रहेगा। घर या करीबी लोगों के साथ छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। करियर - सहयोगियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा पर लगातार काम के बीच खुद के लिए थोड़ा समय निकालना भी जरूरी होगा। काम को लेकर किसी से बहुत अधिक बहस से बचें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह या नई फाइनेंशियल जानकारी लाभदायक साबित हो सकती है।लव लाइफ - प्यार में आज थोड़ा स्पेस और समझदारी जरूरी रहेगी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर अपनी भावनाओं और स्वतंत्रता को खुलकर व्यक्त करना चाह सकता है। हेल्थ - नई डाइट, फिटनेस रूटीन या मेडिटेशन जैसी चीजों की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। लकी नंबर - 8लकी कलर - आसमानीउपाय - गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन कामकाज और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से काफी एक्टिव रहने वाला है। वरद चतुर्थी का शुभ प्रभाव आपके भीतर नई सोच और उत्साह बढ़ाएगा।नेगेटिव - भद्रा का प्रभाव आज कुछ मामलों में रुकावट या भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है। किसी भी योजना को बिना पूरी जानकारी के आगे न बढ़ाएं।करियर - किसी नए काम के कारण आपकी तारीफ होगी। व्यापार में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिल सकता है पर सफलता के लिए लगातार मेहनत बनाए रखना जरूरी होगा। आज के दिन कुछ नए काम शुरु होने का दिन भी रहेगा।फाइनेंस - डिजिटल इन्वेस्टमेंट या ऑनलाइन फाइनेंशियल योजना की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है।लव लाइफ - अगर आप प्यार में हैं तो पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करने से नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू होने के संकेत हैं।हेल्थ - फिटनेस और हेल्थ रूटीन को लेकर आप काफी एक्टिव रह सकते हैं। लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान गणेश को सिंदूर अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - वरद चतुर्थी का सकारात्मक प्रभाव आपके रुके हुए कार्यों को गति देने में मदद कर सकता है। पुरानी योजनाओं को दोबारा शुरू करने का अवसर मिलेगा और उनसे अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। नेगेटिव - आज का दिन व्यावहारिक सोच और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है क्योंकि आप का गलत फैसला परेशानी दे सकता है।करियर - काम के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आज आपको पूरा फोकस बनाए रखना होगा। अतिरिक्त काम भी मिल सकती हैं पर आपकी मेहनत और कार्यशैली वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित करेगी। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज थोड़ी सावधानी जरूरी रहेगी आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। लव लाइफ - काम में उतार चढ़ाव महसूस हो सकता है, आपका मन कई बातों में उलझा रह सकता है। जीवन साथी को आपकी दूरी महसूस हो सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं रहेगा। अपनी रोजमर्रा की स्थिति, डाइट और पर्याप्त आराम पर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - नीलाउपाय - गणेश चालीसा का पाठ करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - वरद चतुर्थी आपकी सोच में नए रंग देने वाली है। आप इस समय मित्रों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं मूवी देखना और कुछ अलग से मस्ती करना शामिल होगा।नेगेटिव - भद्रा के कारण भावनात्मक अस्थिरता भी बनी रह सकती है। किसी भी बात को स्पष्ट रूप से समझकर ही कुछ कहें वरना संदेह रिश्तों को प्रभावित कर सकता है।करियर - नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए यह दिन योजना और रणनीति बनाने के लिए अनुकूल है। बदलाव के संकेत धीरे धीरे सामने आ सकते हैं आज कारोबार में तेजी भी दिखाई देगी।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में वस्त्र, आभूषण एवं अन्य तरह की वस्तुओं पर धन खर्च होगा।लव लाइफ - प्यार में आज के दिन छोटी छोटी बातें भी उलझन बढ़ा सकती हैं। भावनाओं और रिश्तों के बीच संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल लग सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आंखों, गले या हड्डियों से जुड़ी हल्की परेशानी परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - तांबाईउपाय - गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - वरद चतुर्थी का प्रभाव होने से घर के माहौल की स्थिति आपके लिए काफी मामलों में व्यस्तता को देने वाला है। आज के दिन धार्मिक क्षेत्र में आपका मन ज्यादा ही लगने वाला है।नेगेटिव - चतुर्थी एक साथ भद्रा का होना आप को कुछ असमंजस भी रह सकता है। इस समय घर के बाहर के कामों को करने में आप खुद को कम ही शामिल रखें। करियर - नौकरी में आज के दिन की स्थिति आप को काफी मामले में आगे रख सकती है। इस दौरान कारोबार में आप के लिए नए सौदे भी मिलने का दौर बना रहने वाला है।फाइनेंस - आज के दिन किसी कोर्स, स्किल या यात्रा में बचत करना आने वाले दिनों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। लव लाइफ - दिल के मामले में आज आप अपनी बातों को ही ज्यादा आगे रख सकते हैं। हेल्थ - सेहत को लेकर इस समय आप अपने खाने पीने के लिए लापरवाह न रहें और थोड़ा संभल कर काम करें।लकी नंबर - 4लकी कलर - सिल्वरउपाय - भगवान आशुतोष का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन चतुर्थी का असर अनुकूलता देगा परिवार के किसी करीबी से दिल की बात शेयर करना हल्का महसूस करवा सकता है। आप किसी पुराने मुद्दे को भी नए नजरिए से समझ पाएंगे। नेगेटिव - आज ग्रहों के कुछ असर के कारण असंतोष की स्थिति भी बन सकती है। मन भटक सकता है जिससे फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - नौकरी लोगों के लिए यात्रा का योग बन रहा है जो आगे चलकर लाभकारी साबित हो सकता है। भद्रा काल में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें और योजना बनाकर आगे बढ़ें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। पैसे से जुड़े मामलों में समझदारी से फैसले लें।लव लाइफ - प्यार में व्यर्थ के विवाद से बचने के लिए शांत बातचीत जरूरी होगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आज आप कुछ चिंता में भी पड़ सकते हैं। हेल्थ - खुद को एक्टिव रखें और आज के दिन तरल चीजों का सेवन करें पर बहुत अधिक ठंडी वस्तु से भी बचें।लकी नंबर - 3लकी कलर - ब्राउन उपाय - भगवान आशुतोष का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - चतुर्थी का असर होगा जिसके चलते घर पर या किसी के काम में नए तरीके से काम करने का मौका मिलेगा और आपकी रचनात्मक सोच दूसरों को भी प्रभावित कर सकती है। लोगों के बीच आपकी पहचान और प्रभाव बढ़ने के संकेत हैं।नेगेटिव - भद्रा के कारण कुछ बातों को व्यक्त करने में हिचकिचाहट रह सकती है। अपने विचारों को शांत तरीके से रखें, वरना अशांति बढ़ सकती है।करियर - आप काम के लिए किसी भी फील्ड में आज के दिन मेहनत बनी रहने वाली है। सामाजिक काम से जुड़े हैं तो आज नई उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नए काम से आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। फाइनेंस - अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना मुश्किल लग सकता है बच्चे इस दौरान खर्च बढ़वा सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम के मामले में बातचीत में खुलापन रखने से संबंध बेहतर होंगे पर ध्यान रखें की कोई इस बात का गलत मतलब भी न निकाल ले।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर आज आप कुछ नया अपनाने का मन बना सकते हैं। इस समय कोई योग क्लासेज या ध्यान की शिक्षा पर काम करने का मन भी होगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - संतरीउपाय - गणेश मंदिर में हल्दी का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - वरद चतुर्थी का शुभ प्रभाव अपनों के साथ सामान्य संबंध बनाए रखने में मदद करेगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ आपका जुड़ाव और मजबूत होगा जिससे मन में खुशी बनी रहेगी। नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव के कारण आज बातों को लेकर मन अधिक संवेदनशील हो सकता है। किसी की बात दिल पर लेने से बचें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।करियर - काम के मामले में अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करना अनुकूल हो सकता है। अगर किसी नए रास्ते पर आगे बढ़ने की सोच रहे हैं तो घर के लोगों या सहयोगी की सलाह आपके लिए सही दिशा दिखा सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें इस समय कोई लॉटरी या शर्त इत्यादि से दूर रहें। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज रोमांटिक माहौल बना रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो दिल की बातें सहजता से सामने आ सकती हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सिर दर्द या पैरों में दर्द की स्थिति कुछ परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - देवी गौरी का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - वरद चतुर्थी का प्रभाव आपको लोगों के बीच खास पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है। आज के दिन बहनों के साथ कहीं घूमने की योजना आगे बढ़ सकती है। नेगेटिव - भद्रा का असर आपको लगेगा कि लोग आपकी बातों को सही तरीके से समझ नहीं पा रहे। किसी भी जरूरी फैसले में जल्दबाजी न करें।करियर - कामकाज में आज आपको कुछ अलग करने का मौका मिल सकता है। काम का दबाव बीच बीच में बढ़ सकता है अपनी प्राथमिकताएं पहले तय करें। अगर किसी नए लोगों से बातचीत की जाए तो आप के लिए मौके बनने वाले हैं।फाइनेंस - अचानक किसी जरूरत पर खर्च बढ़ सकता है। साथ ही रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना भी बन रही है। ऑनलाइन लेनदेन करते समय अतिरिक्त सावधानी रखें।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ कोई दिलचस्प बातचीत आपके रिश्ते को नया रंग दे सकती है। जीवन में किसी के साथ अपने मन की बातें साझा करने वाले हैं।हेल्थ - आज शरीर से ज्यादा दिमाग को आराम देने की जरूरत होगी। लगातार सोचते रहने की आदत थकान बढ़ा सकती है। लकी नंबर - 4लकी कलर - गुलाबीउपाय - गणेश जी को शमी पत्र अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल