आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज ग्रहों की अनुकूल स्थिति आपको राहत का अनुभव कराने वाली है। इस समय सर्वार्थ सिद्धि का शुभ योग घर में पूजा कामों के होने का संकेत देता है। घर पर माता पक्ष से प्रेम मिलेगा। नेगेटिव - दिन के बीच में थोड़ी मानसिक उलझन या तनाव हो सकता है, खासकर जब कई जिम्मेदारियां एक साथ सामने आए इसलिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - कामकाज में दूसरों पर निर्भर रहने से बचें इस दौरान किसी का बहुत अधिक सहयोग मिलना कठिन हो सकता है। किसी अनुबंध में अचानक आप के पास कुछ अच्छे लाभ के संकेत भी हैं समझदारी के कारोबार अच्छे रह सकते हैं।फाइनेंस - रवि योग का प्रभाव आप के धन की वृद्धि का मौका देने वाला है। पुरानी देनदारियों को चुकाने का दबाव बन सकता है शांति से काम लेने पर स्थिति संभल जाएगी।लव लाइफ - दोस्तों या बाहरी लोगों की बातों में आकर प्रेम में गलतफहमी न पैदा करें। आज समझदारी और सादगी से रिश्तों को संभालना बेहतर रहेगा।हेल्थ - काम का बोझ अधिक रहने से शारीरिक थकान और खासकर कमर दर्द की समस्या हो सकती है। लकी नंबर - 2लकी कलर - नीलाउपाय - शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - आज अमृत सिद्धि योग देगा अपनों के साथ की स्थिति। बड़ों से मिलेगा मार्गदर्शन। इस समय कई कामों में आप के लिए दोस्तों का सहयोग भी बना रहेगा। घर के कामों में सक्रियता बनी रहेगी।नेगेटिव - चंद्रमा के आपकी ही राशि में होने से मन कभी-कभी जिद्दी या भटकाव की स्थिति में जा सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।करियर - कामकाज में थोड़ी असमंजस की स्थिति बन सकती है। विकल्पों के बीच सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होगी। प्रयास करने केसे परिणाम अपेक्षा अनुसार मिल पाएंगे। आज आप के पद प्राप्ति के मौके देख सकते हैं। काम में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।फाइनेंस - सिद्धि योग के कारण आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं घरेलू खर्चों में आज के दिन बड़ों से लाभ की स्थिति मिलने वाली है।लव लाइफ -प्रेम की स्थिति आज दिलों को खुशी देने वाली है। वैवाहिक जीवन में विनम्रता और समझदारी से स्थिति संभाल सकते हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य आज के दिन अनुकूल रह सकता है इस समय आप मन की थकान से कुछ सुस्त हो सकते हैं।लकी नंबर - 6लकी कलर - तांबाईउपाय - भगवान को खीर करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - भद्रा के असर के कारण दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है, इसके बीच बच्चों की खुशियों और अपनों के साथ बिताए पलों की याद सताने वाली है। घर का माहौल आपके मन को प्रभावित करने वाला है। नेगेटिव - भागदौड़ अधिक रहने से आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे मानसिक थकान महसूस हो सकती है। कामों का दबाव थोड़ा परेशान कर सकता है। करियर - अमृत सिद्धि योग से कार्यक्षेत्र में आज आपको नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन उनका पूरा लाभ उठाने में थोड़ी कमी रह सकती है। फिर भी आप अपने काम को लेकर काफी सतर्क रहेंगे और हर कार्य को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति थोड़ी चुनौतीपूर्ण रह सकती है। छोटी-छोटी खरीदारी भी बजट बिगाड़ सकती है, जिससे अचानक महसूस होगा कि बचत कम हो रही है। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। लव लाइफ - प्रेम में थोड़ी दूरी या बातों की कमी महसूस हो सकती है, आप अपने दिल की बात पार्टनर से साझा करने में सफल रहेंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। भारी सामान उठाने से बचें वरना मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द की समस्या हो सकती है। लकी नंबर - 3 लकी कलर - सी ग्रीन उपाय - देवी दुर्गा को हरी चूड़ियां अर्पित करें। आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - अमृत सिद्धि योग आज आपको अपनों और दोस्तों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देने वाला हो सकता है। घर में किसी की ओर से आप को अच्छी सराहना मिल सकती है। नेगेटिव - भद्रा का भी रहेगा का असर इसलिए बाहर आना-जाना अधिक हो तो वाहन और अन्य जरूरी चीजों की देखभाल में लापरवाही न करें। छोटी सी अनदेखी परेशानी का कारण बन सकती है।करियर - आज कारोबार और कामकाज के सिलसिले में बाहर जाने या नए लोगों के साथ जुड़ने के अवसर देने वाला हो सकता है। कोई डील के अच्छे से पूरा होने के संकेत हैं जिससे आपको सफलता मिलेगी। बस इस समय लापरवाही से बचना जरूरी है वरना दिनभर की मेहनत प्रभावित हो सकती है।फाइनेंस - रवि योग के प्रभाव से इस समय खरीदारी कर सकते हैं। इस समय किसी करण से अतिरिक्त इनकम प्राप्ति भी हो सकती है।लव लाइफ - आज प्रेम संबंधों में रोमांस का अलग ही रंग आने वाला है, एक दूसरे के लिए कुछ विशेष करने का मन भी रहेगा। हेल्थ - शरीर में गर्मी या पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है इसलिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।लकी नंबर - 1लकी कलर - ग्रे रंग उपाय - सफेद तिल दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - रवि योग के कारण दिन आपके लिए घर में अनुकूल रह सकता है। घर पर दोस्तों को बुला सकते हैं, बड़ों का बच्चों के साथ समय बिताना खुशियों को देने वाला है। आसपास के माहौल के साथ तालमेल बिठाने के लिए आपको खुद को बदलना ही होगा। नेगटिव - आज कुछ बातें आपके अनुकूल नहीं रह पाएं जिससे मन में हल्की बेचैनी या असंतुलन महसूस हो सकता है। काम को लेकर ढिलाई न बरतें और खुद की ताकत को जानें।करियर - काम को लेकर आज अमृत सिद्धि का शुभ अवसर देगा बेहतर मौके। नौकरी में आज कई महत्वपूर्ण बातें सामने आएंगी। पुराने संपर्कों से फिर जुड़ने का मौका मिल सकता है। भद्रा के कारण बेकार की बातों में समय व्यर्थ करने से काम प्रभावित हो सकता है।फाइनेंस - सर्वार्थ सिद्धि के कारण आर्थिक रूप से दिन सामान्य तो रहने वाला है और किसी वरिष्ठ की ओर से कुछ लाभ की प्राप्ति है। लव लाइफ - भद्रा के असर के चलते प्रेम जीवन में आज कुछ बदलाव रह सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर मन में उलझन या बेचैनी बनी रह सकती है जरूरी है कि इस दौरान चुप रहते हुए काम करें।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है इस समय रवि योग के चलते खुद को पहले से अधिक तीव्रता महसूस करेंगे।लकी नंबर - 3लकी कलर - केसरीउपाय - तुलसी पूजा करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का प्रभाव आपके विचारों को गहराई देगा और आप चीजों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। सुबह के समय मन में थोड़ी उलझन रह सकती है धीरे स्थितियां स्पष्ट होने लगेंगी। नेगेटिव - भद्रा काल का प्रभाव कभी-कभी मानसिक अस्थिरता या सामाजिक स्तर पर कही गई बातों से तनाव दे सकता है। दूसरों की राय आपको प्रभावित कर सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।करियर - कामकाज में आज कुछ अस्थिरता महसूस हो सकती है। चंद्रमा और राहु का प्रभाव कार्यस्थल पर दबाव या देरी की स्थिति बना सकता है। हालांकि आपकी मेहनत बनी रहेगी और दोपहर के बाद परिस्थितियों में सुधार देखने को मिलेगा।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना थोड़ा कठिन हो सकता है, इस समय मित्रों या घूमने-फिरने पर पैसा अधिक खर्च होने की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में आप कुछ अधिक की इच्छा रख सकते हैं। आपका आत्मविश्वास और आकर्षण रिश्तों में मधुरता लाएगा। साथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हो सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव का असर शरीर पर पड़ सकता है। अधिक सोचने से बचें और आराम को प्राथमिकता दें।लकी नंबर - 4लकी कलर - स्लेटीउपाय - कौवों को रोटी खिलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका दिन आत्मविश्वास और शान से भरा रहेगा। घरेलू कामों के बीच भी आप खुद को संतुलित रखना मुश्किल लग सकता है। आपकी सोच और व्यवहार से आसपास के लोग प्रेरित होंगे।नेगेटिव - भद्रा के कारण घरेलू मामलों में कुछ व्यस्तता या तनाव रह सकता है, जिससे आपकी ऊर्जा थोड़ी बिखरी हुई महसूस हो सकती है।करियर - कामकाज में भागदौड़ अधिक रहेगी यह तेजी आपके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतर साबित हो सकती है। व्यवसाय में नई योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। आपकी नीतियां सफलता की ओर संकेत करेंगी।फाइनेंस - अमृत सिद्धि देगा शुभता आर्थिक स्थिति अपेक्षाकृत मजबूत रहेगी। आप दूसरों की मदद करने के लिए भी आगे रह सकते हैं जिससे सम्मान बढ़ेगा।लव लाइफ - आज के दिन जो अकेले हैं उन्हें किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है जो मानसिक रूप से आकर्षक साबित हो सकती है। हेल्थ - दिनभर की व्यस्तता के बाद थकान महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए पसंद वाली गतिविधियों को करने से सुकून मिलेगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - मैरूनउपाय - हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन चंद्रमा की चाल आपको घर से बाहर ले जाने वाली होगी। मन भी इस दौरान अलग ही बातों में लगा रह सकता है। दोस्त इस समय बातें करने और कुछ मस्ती के मूड में होंगे। बच्चों के लिए दिन माता-पिता के प्रेम और स्नेह से भरा रहेगा।नेगेटिव - घर के कुछ कामों में आपको किसी की मदद कम ही मिल जाए, यह समय अपने लक्ष्यों और खुद को नए नजरिए से देखने का है। करियर - कामकाज के लिहाज से दिन सामान्य रह सकता है। आप अपने आत्मविश्वास पर भरोसा करेंगे और यही आगे चलकर बड़े अवसरों के दरवाजे खोल सकता है। किसी पुरानी समस्या पर फिर से चर्चा शुरू हो सकती है इसलिए इस समय एक साथ कई बातों पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - अमृत सिद्धि का प्रभाव बचत के मामलों में आज आपको अच्छे अवसर दिला सकता है। पुरानी उधारी से राहत मिलने की संभावना भी है। लव लाइफ - दिल की बातें आज आपके लिए खास रहेंगी। किसी खास व्यक्ति के साथ भावनाएं साझा करने का अवसर मिल सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में विशेषकर हृदय से जुड़ी बातों पर ध्यान देना जरूरी होगा। तले-भुने और भारी भोजन से बचें क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है।लकी नंबर - 6लकी कलर - हल्का हराउपाय - तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर और साथ में बन रहा रवि योग का प्रभाव आप को घर के कामों में कुछ हलचल देने वाला हो सकता है। अपनों के साथ कुछ बातें परेशान करना चाहेंगे पर शायद वो आपकी बातों को न सुनें जिससे मन भी परेशान हो सकता है। कुछ अनुकूलता शाम के दौरान स्थिति को आपके पक्ष में देने वाली है। नेगेटिव - घर में होने वाले काम जैसे मरम्मत या सजावट करते समय सावधानी रखें लापरवाही से नुकसान हो सकता है।करियर - ऑफिस में योजनाओं को सफल बनाने के लिए टीमवर्क जरूरी रहेगा। रवि योग के प्रभाव से कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो सकते हैं, लेकिन किसी को नजरअंदाज करना भविष्य में समस्या बन सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति कुछ अचानक होने वाले खर्चों से रह सकती है प्रभावित इस समय कोई न कोई खर्च या फाइन इत्यादि से नुकसान की स्थिति बन रही है।लव लाइफ - आज अपने साथी के सतह व्यर्थ की बहस बढ़ने का दिन बन रहा है, दिल की बातें सामने आ सकती हैं जिससे संबंधों में स्पष्टता बढ़ेगी।हेल्थ - बालों का झड़ना या मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है इस समय मालिश इत्यादि से कुछ तो राहत मिल सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - नारंगीउपाय - लक्ष्मी जी का पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि के साथ चंद्रमा की स्थिति शक्तिशाली योग बना रही है। यह दिन आपके लिए विशेष फलदायी साबित हो सकता है। परिवार के साथ महत्वपूर्ण बातचीत रिश्तों को मजबूती देगी।नेगेटिव - निजी जीवन में बच्चों के साथ उनकी बातों में साथ बढ़ना मतभेद को दे सकता है इस समय बड़ों को चाहिए की शांत रहते हुए बातें सुनें और फिर आगे की योजना को बनाएं।करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज के दिन की स्थिति स्थान बदलाव या नए काम को सीखने वाली है। रवि योग के प्रभाव से अटके हुए प्रोजेक्ट पूरे होने के योग हैं। पुराने कामों पर एक बार फिर से विचार करने से नवीन बातें सामने आएंगी।फाइनेंस - अमृत सिद्धि योग आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है आज के दिन छोटी बचत भविष्य में बड़ा लाभ दे सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय की कमी हो सकती है पर आपसी लगाव तो अपना रंग बनाए रखेगा।हेल्थ - गले और पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - हल्का हराउपाय - तुलसी के पौधे में जल चढ़ाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर सुख स्थान को करने वाला है प्रभावित। अमृत सिद्धि से दिन के अंत तक कुछ बातें आपके पक्ष में होती नजर आएंगी। शुरुआत में हल्की उठा-पटक के बावजूद आप अपने प्रयासों से स्थिति को संभाल लेंगे।नेगेटिव - घर में किसी के साथ अनबन हो सकती है। किसी काम को पूरा करने के लिए अपेक्षा से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।करियर - कारोबार या नौकरी में सरकारी नीतियों या नियमों के कारण दबाव महसूस हो सकता है। ध्यान भटक सकता है, लेकिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा। रवि योग के कारण सही मार्गदर्शन मिल सकता है।फाइनेंस - बच्चों की शिक्षा या किसी कोर्स पर खर्च हो सकता है। बड़े खर्चों को लेकर सावधानी रखें और सेविंग का सोच-समझकर उपयोग करें।लव लाइफ - प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके साथी को असहज कर सकता है, इसलिए संतुलन बनाना जरूरी है।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है कसरत और फिटनेस से जुड़े कामों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। लकी नंबर - 4लकी कलर - आसमानीउपाय - शिवलिंग पर जल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप के लिए चंद्रमा का असर मेहनत को बढाने की स्थिति देता है साथ ही इस दौरान रवि योग का संकेत घर में मेहमानों के आने या आपके लिए कोई यात्रा की स्थिति को भी बनाता है।नेगेटिव - भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, किसी से अपनी बात कहनी है तो संयम और सही शब्दों का चयन जरूरी होगा।करियर - ऑफिस में काम का दबाव बढ़ सकता है इस दौरान अधिकारियों की हर बात मानी जाए ऐसा कठिन लग सकता है। रवि योग के प्रभाव से योजनाएं सफल हो सकती हैं किसी भी योजना को अधूरा न छोड़ें।फाइनेंस - घर के रखरखाव या सुधार में कुछ खर्च हो सकता है अमृत सिद्धि योग के कारण ये खर्च आपको जरूरतों के अनुसार ही करने होंगे, व्यर्थ में कुछ नहीं जाने वाला है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है इस समय अपने प्यार से मिलना आसान नहीं रहेगा किसी न किसी कारण से बातचीत में असहजता अपना असर डाल सकती है।हेल्थ - आज के दिन बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है जो आपके लिए हल्का सिरदर्द बनकर उभर सकता है। लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - शनि देव को तेल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल