आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर योग आपको दोस्तों या करीबी लोगों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका देगा। आज आपकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा। भले ही सारी योजना पूरी न हो पर लगातार कोशिश करने से तो अवसर बनेंगे।नेगेटिव - विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से व्यवहार में थोड़ी तीखापन आ सकता है। इस दौरान रूठना मनाना चल सकता है जल्दबाजी में अधिक कुछ कह देने से बचें।करियर - कामकाज के लिहाज से दिन काफी व्यस्त रह सकता है अपने साथियों के साथ लंबी बातचीत और काम को लेकर भागदौड़ भी अधिक हो सकती है। इस समय आराम कम ही मिल पाएगा। आपकी विचारधारा और काम करने का तरीका प्रभावित करेगा।फाइनेंस - चंद्रमा का प्रभाव आपको किसी के लिए खर्च करने की ओर बाधित कर सकता है। जीवन साथी या साझेदारी में पैसा व्यय हो सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ बातचीत सीमित और समझदारी भरी रखना ही अनुकूल होगा इस समय बातों को लेकर तनाव बढ़ सकता है। हेल्थ - दिनभर की भागदौड़ के कारण थकान या सिरदर्द महसूस हो सकता है। इस दौरान साथी की सेहत को लेकर भी चिंता हो सकती है।लकी नंबर - 9लकी कलर - सुनहरा पीलाउपाय - भगवान विष्णु की पूजा करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर योग का असर कुछ बचाव के मौके देने वाला है घर पर काम तो अधिक होने वाला है पर आप उसे अच्छे तरीके से संभालने में भाग दौड़ अधिक रहेगी। मेहनत से चीजों को अनुकूल कर सकते हैं, सामाजिक कामों में भागीदारी रहेगी।नेगेटिव - विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से मन थोड़ा बेचैन रह सकता है और आप किसी बात को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच सकते हैं। करियर - काम को लेकर आपकी बातें शायद दूसरों को अधिक अनुकूल न लगें पर फिर भी कुशलता आज असर दिखाएगी। ऑफिस में आपके विचारों पर काम शुरू हो सकता है और यह समय उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है। कुछ काम अटक भी सकते हैं तो ज्यादा तनाव लेने से बचें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति में इस दौरान खर्च बने रहने वाले हैं, त्रिपुष्कर योग के कारण कुछ अच्छे खरीदारी के अवसर सामने आ सकते हैं।लव लाइफ - आज आपके मन में बाहरी आकर्षण की भावना भी आ सकती है, लेकिन अपने रिश्ते की स्थिरता को प्राथमिकता दें।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति कमजोर बनी हुई है इस दौरान कोई दुर्घटना या कष्ट की स्थिति बन सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - गहरा नीलाउपाय - मंदिर में दीपक जलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर और त्रिपुष्कर योग मिलकर आपके दिन को थोड़ा सक्रिय बनाने वाले हैं। मन में हलचल जरूर रहेगी पर परिस्थितियों को समझने और संभालने की कोशिश करेंगे। दिन के अंत तक कुछ चीजें आपके पक्ष में आती दिख सकती हैं।नेगेटिव - आज मन थोड़ा भटका हुआ रह सकता है, बाहरी लोगों या परिस्थितियों के कारण ध्यान भटकने की संभावना है जिससे काम में अस्थिरता महसूस हो सकती है।करियर - काम के क्षेत्र में आप एकाग्रता की कमी से जूझ सकते हैं। कुछ मामलों या अनावश्यक बातों पर ध्यान देने से परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में काम करते समय सतर्क रहें और किसी भी गलती को नजरअंदाज न करें।फाइनेंस - कुछ खर्च पढ़ाई या घरेलू जरूरतों से जुड़े हो सकते हैं और इन्हे टालना मुश्किल रहेगा। इस समय फिजूलखर्ची से बचना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के लिए इस दौरान स्थिति मिले जुले असर वाली दिखाई देती है। दूसरों को अपने रिश्ते में शामिल न करें ताकि कोई समस्या व्यर्थ में पैदा हो पाए।हेल्थ - सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, बच्चों की तबीयत या उनकी दिनचर्या के कारण घर का पूरा माहौल प्रभावित हो सकता है।लकी नंबर - 7लकी कलर - हल्का लालउपाय - तुलसी में जल चढ़ाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - दिन की शुरुआत भले ही सामान्य रहे, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियाँ आपके पक्ष में आती दिखेंगी। किसी पार्टी या धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है, जिससे मन को सुकून मिलेगा।नेगेटिव - बाहरी कामों की अधिकता के कारण थकान महसूस हो सकती है। लगातार भागदौड़ आपके मूड को प्रभावित कर सकती है खुद को ज्यादा दबाव में न रखें।करियर - ऑफिस में आज का दिन मीटिंग्स और चर्चा में अधिक बीतने वाला है, फील्ड वर्क या बाहर जाने के भी मौके भी बन सकते हैं। किसी वरिष्ठ अधिकारी का मार्गदर्शन आपके लिए कुछ सहयोगी रह सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी और कुछ नई खरीदारी की योजना बन सकती है।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। शिकायतें बढ़ सकती हैं, इसलिए बातचीत कम लेकिन अर्थपूर्ण रखें। एक दूसरे की बातों को सुनना और समझना रिश्ते को संतुलित बनाए रखेगा।हेल्थ - किसी परिवार के सदस्य या जीवन साथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है इसका असर आपके मानसिक तनाव पर भी पड़ सकता है।लकी नंबर - 6लकी कलर - मैरूनउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर, विशाखा नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग मिलकर आपके दिन को थोड़ा काम से भरा बना सकते हैं। इनका असर घर, काम और भावनाओं पर साफ देखने को मिल सकता है।नेगेटिव - घरेलू मामलों में मतभेद या किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है। घर के काम समय पर पूरे न होने से आप पर दबाव या आलोचना महसूस हो सकती है और मन थोड़ा भारी रह सकता है।करियर - ऑफिस में काम का बोझ तो संभाल लेंगे लेकिन इस दौरान आप की कमियां घबराहट बढ़ा सकती हैं। इस समय फाइलों और जरूरी दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखना जरूरी है, क्योंकि किसी जानकारी के गलत हाथों में जाने का जोखिम बन सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है खुद के लिए खर्च बहुत ज्यादा नहीं होंगे, पर घर या परिवार की जरूरतों पर सेविंग का उपयोग करना पड़ सकता है।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ कुछ बातों को लेकर असहमति रह सकती है। साथी को पूरी तरह समझ पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।हेल्थ - सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है, सीने में घबराहट जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। आराम और शांत माहौल में रहना आपके लिए जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - भूराउपाय - कुत्तों को रोटी खिलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - दिन आपको जिम्मेदारियों को समझने और संभालने का मौका देगा। परिस्थितियां भले ही थोड़ी चुनौतीपूर्ण हों, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से चीजों को संभालने की कोशिश करेंगे।नेगेटिव - किसी दूरी या यात्रा की वजह से भी अपनों से दूरी का होना महसूस हो सकता है आज के दिन अपने आप को अनियंत्रित न होने दें शांति जरूरी है।करियर- त्रिपुष्कर योग काम को लेकर आप के लिए अनुकूल असर उत्पन्न कर सकता है। नौकरी हो या अपना काम मेहनत का परिणाम स्पष्ट रूप से नजर आने लगेगा। व्यापार के लिए प्रतिस्पर्धा बनी रहने वाली है।फाइनेंस - अपनों के कारण बजट थोड़ा बिगड़ सकता है बाहर जाना कोई खरीदारी महंगी होने वाली है इसलिए इन बातों पर नजर रखना जरूरी रहेगा।लव लाइफ - प्रेम के मामले में इस दौरान छोटी बातों पर मानसिक अस्थिरता बढ़ सकती है अगर संभव हो तो इन बातों से बचें। अपने प्रेम पर विश्वास बना के रखें।हेल्थ - सेहत के लिए स्थिति मिले जुले असर वाली है इस दौरान घुटनों या फिर कमर में दर्द का प्रभाव बढ़ सकता है।लकी नंबर - 3लकी कलर - आसमानीउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज आपका आत्मविश्वास और लोगों से बात करने का तरीका मजबूत रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि में होने से आप खुद को ज्यादा व्यक्त कर पाएंगे। विशाखा नक्षत्र अपनों को आपस में जोड़ने वाला है।नेगेटिव - आपके दिन को थोड़ा व्यस्त साथ ही सामाजिक रूप से लोगों के साथ जुड़ पाएंगे पर ख्याल रखें की उनकी विचारधारा से बचें खुद पर इसे हावी न होने दें।करियर - काम के मामले में आज के दिन त्रिपुष्कर योग का होना मेहनत के सतर्कता को और मजबूती देगा। आप अपने कामों में सामाजिक और व्यावसायिक दोनों ही मामलों में एक्टिव होने वाले हैं। काम के स्थान पर लोगों के बीच आपकी उपस्थिति अहम रहेगी।लव लाइफ - प्रेम में आज छुट पुट मस्ती,फ्लर्टिंग जैसी स्थिति बन सकती है इससे आपकी छवि पर असर पड़ सकता है इसलिए संयम रखें।फाइनेंस - आज के दिन आप को किसी से कोई भेंट मिल सकती है। शेयर मार्केट में अच्छा लाभ मिल सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य है इस दौरान बाहर के मौसम से बचें इस दौरान खुद का अधिक ख्याल रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - क्रीमउपाय - शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर योग आपको बड़ों के साथ कहीं जरूरी कामों में अपने साथ ले जा सकते हैं। घर या सामाजिक माहौल में कोई बदलाव या हलचल आपको व्यस्त रखेगी, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे।नेगेटिव - विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से मन में कुछ असंतोष या बेचैनी महसूस हो सकती है बिना वजह किसी बात को दिल पर लेने से बचें।करियर - त्रिपुष्कर योग के कारण कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। क्रिएटिव और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। हर किसी की बात पर तुरंत भरोसा करने से बचें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। किसी को उधार देने या जल्दबाजी में निवेश करने से बचें, क्योंकि पैसा अटक सकता है। खर्चों को संतुलित रखना जरूरी रहेगा।लव लाइफ - प्यार में आज आपसी जुड़ाव काफी अच्छा रह सकता है। चंद्रमा का गोचर आपकी भावनाओं को गहरा करेगा इसके कारण साथी को ज्यादा समझ पाएंगे।हेल्थ - विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से तनाव या ब्लड प्रेशर संबंधी हल्की परेशानी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - बैंगनीउपाय - अन्न का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - विशाखा नक्षत्र और त्रिपुष्कर योग मिलकर आपके दिन को खास बना सकता है यात्रा का योग भी बन रहा है इस दौरान घर पर कुछ अधिक व्यस्तता देने वाली है। मूड स्विंग बने रहने वाले हैं। नेगेटिव - भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव वाला बना रहने से मन एक जगह रुक न पाए। परिवार में किसी अधूरी बात के कारण तनाव बढ़ सकता है।करियर - त्रिपुष्कर योग आपको ज्यादा एक्टिव तो बनाएगा, लेकिन थकान भी बढ़ा सकता है। इसलिए दिन में थोड़ा आराम लेना और खुद को शांत रखना जरूरी रहेगा। काम में सहकर्मियों के साथ मिलकर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। फाइनेंस - आज चंद्रमा का तुला राशि में गोचर आज के दिन आप की जेब पर असर डालने वाला है। खर्च के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।लव लाइफ - प्यार के मामले में आज के दिन आपहेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि आज का दिन आप को मिले जुले असर देगा पेट में गैस या अपच की स्थिति परेशान कर सकती है।लकी नंबर - 8लकी कलर - नारंगीउपाय - मंदिर में दीपक जलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - ग्रह नक्षत्रों का असर आपके व्यवहार और घर के कामों में लेने वाले फैसलों पर भी होगा। आज के दिन आप काफी मामलों में शामिल हो सकते हैं। आज के दिन घूमने फिरने के मौके होंगे दोस्तों के साथ।नेगेटिव - आज के दिन विशाखा नक्षत्र का असर काम और निर्णयों पर देखने को मिलने वाला है इस दौरान चीजों को आराम से डील करना जरूरी रहेगा।करियर - काम के सिलसिले में आज के दिन एक जगह बैठ कर काम करना आसान नहीं होगा। व्यापार करने वालों को अपने सामान की गुणवत्ता के कारण सुनना भी पड़ सकता है इसलिए इस तरह खास ध्यान देना होगा।फाइनेंस - आज मार्केट में बहुत अधिक पैसा लगाने से बचें, इस समय आप के पैसों के खर्च और कुछ नुकसान की स्थिति भी अपना असर डाल सकती है इसलिए ध्यान रखें।लव लाइफ - प्रेम के मामले में आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। इस दौरान किसी से मुलाकात आप के दिल को गुदगुदाने वाला है।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर बाहरी चीजों के सेवन से बचना जरूरी है इस दौरान पानी भी साफ पीएं और शरीर में पानी की कमी न होने दें।लकी नंबर - 6लकी कलर - गुलाबीउपाय - देवी को कमल का फूल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुम्भ राशिफल: पॉजिटिव - त्रिपुष्कर योग के चलते परिवार में कुछ शुभ काम हो सकते हैं। भाई या बहन की मदद करने का मौका मिलेगा आपस में रिश्तों में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ बातचीत से कुछ अच्छे विचार भी सामने आ सकते हैं।नेगेटिव - इस समय बिना कुछ सुनें अपने ही विचारों को बना लेना सही नहीं होगा। हर कदम ध्यान से रखें, किसी बात को लेकर दोस्तों या आसपास के लोगों से बहस होने की संभावना है।करियर - काम के क्षेत्र में आपका ध्यान बना रहने वाला है पर इस दौरान छोटी गलतियों से बचना जरूरी है। किसी भी काम को पूरा करने में आज अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। विरोधियों या प्रतिस्पर्धियों से उलझने के बजाय अपने काम पर एकाग्र रहें।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रह सकता है किसी की मदद करने या ऑनलाइन शॉपिंग के कारण खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - इस समय प्रेम को लेकर कुछ गिले शिकवे जो पहले हुए थे कभी वो सामने आ सकते हैं। इन बातों को ज्यादा बढ़ाने के बजाय शांत रहकर समझदारी से संभालना बेहतर रहेगा।हेल्थ - खानपान में लापरवाही न करें हरी सब्जियों और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना आपके लिए जरूरी रहेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - सूर्य को जल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज विशाखा नक्षत्र आपको अंदर से मजबूत बनने की प्रेरणा देगा, आस पास की कुछ बातें पूरी तरह आसान नहीं रहेंगी। चंद्रमा का गोचर मन को उथल पुथल कर सकता है।नेगेटिव - आज मन में अस्थिरता के चलते घबराहट महसूस हो सकती है। घर के मामलों में लापरवाह न हों वरना व्यर्थ की चिंताएं बढ़ सकती हैं।करियर - कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव अधिक रह सकता है। चंद्र गोचर के प्रभाव से फोकस थोड़ा डगमगा सकता है और किसी सहकर्मी की लापरवाही का असर आप पर पड़ सकता है। विशाखा नक्षत्र आपको मेहनत करने की ताकत देगा।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज संतुलन बनाए रखना आसान नहीं होगा। त्रिपुष्कर योग के कारण किसी खरीदारी का समय भी अच्छा दिखाई देता है।लव लाइफ - दिलों में दूरी या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, छोटी बातों को दिल पर न लें। अविवाहित लोगों के लिए कोई प्रस्ताव या बातचीत शुरू होने के संकेत हैं।हेल्थ - मौसम और खानपान के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। विशाखा नक्षत्र के प्रभाव से शरीर में थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल