आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज मंगल और चंद्रमा के प्रभाव से उत्साह में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वृषभ संक्रांति का शुभ प्रभाव आपको लोगों से बेहतर तरीके से जोड़ेगा घर में कुछ पूजा पाठ के मौके भी लाएगा।नेगेटिव - भद्रा और गण्डमूल योग के कारण दिन में कुछ असंतुलन और छोटी गड़बड़ियां बनी रह सकती हैं। हर काम में परफेक्शन लाना थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही से बचना जरूरी रहेगा।करियर - संक्रांति का प्रभाव आपके प्रोफेशनल जीवन में बातचीत और प्रस्तुती जैसी क्षमताओं को मजबूत करने वाली है। ऑफिस में आपके काम की चर्चा बनी रहने वाली है। सभी की सलाह को ध्यान से सुनकर आगे बढ़ना अनुकूल होगा।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है खर्च के बावजूद पैसे जेब में बचे रहने वाले हैं। लव लाइफ - अपने साथी के साथ बातें होंगी और घूमने फिरने के लिए भी निकल सकते हैं। इस दौरान कोई मन को अधिक भाने वाला है।हेल्थ - इस समय काम के सिलसिले में मानसिक तनाव से बचें, देर रात तक काम करने से थकान और सिरदर्द हो सकता है।लकी नंबर -1 लकी कलर - पीलाउपाय - मंदिर में फल का दान करें।अपना साप्ताहिक मेष राशिफल जानें आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - संक्रांति का शुभ प्रभाव आपके घर में कुछ चहल पहल भी देगा साथ ही बाहरी लोगों के आने का समय भी होगा। जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें अपनी अलग छाप छोड़ सकते हैं।नेगेटिव - भद्रा के कारण कुछ मामलों में देरी महसूस हो सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखें।करियर - ऑफिस में आपकी नेतृत्व क्षमता आज उभरकर सामने आएगी पर कुछ लोग इससे जलन भी कर सकते हैं। साथ में काम कर रहे लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेने वाले हैं तो ध्यान से काम करें।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन कुछ न कुछ सामान की खरीदारी को देने वाला है। भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह से आप पैसों को सही दिशा में ले जाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ - आज किसी से ऑनलाइन बातचीत या कोई रिश्ता मिल सकता है। आपस में बेकार की बातों में उलझने से बचें।हेल्थ - द्वादश में चंद्रमा का होना सेहत कमजोर रह सकती है इस दौरान आराम करना तथा खुद को हाइड्रेटेड रखें जिससे शरीर में पानी की कमी न हो पाए।लकी नंबर - 9लकी कलर - सुनहराउपाय - संक्रान्ति के दिन सूर्य पूजा करें।अपना साप्ताहिक वृषभ राशिफल जानें आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - संक्रांति का असर दिखा रहा है दिन की शुरुआत हल्की और धीमी रह सकती है, पर जैसे दिन आगे बढ़ेगा वैसे आपके कामों में गति और स्पष्टता आती जाएगी। नेगेटिव - भद्रा और गण्डमूल योग के कारण कुछ मामलों में मन में असमंजस और निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा बनी रह सकती है। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेने से बचें।करियर - काम के स्थान में धीरे गति रहेगी पर विस्तार तो मिलेगा। कारोबार में संपर्कों से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में हर काम में ध्यान बनाए रखना जरूरी रहेगा, ध्यान भटकने से काम में देरी हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में अचानक कोई अवसर मिल सकता है जो आगे चलकर लाभदायक साबित होगा। लव लाइफ - प्यार के मामले में जीवन साथी या दोस्तों के साथ दिल की बातें साझा करने से संबंध मजबूत होंगे।हेल्थ - मानसिक थकान से बचें और खुद को शांत रखने की कोशिश करें। ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है।लकी नंबर - 6लकी कलर - पीलाउपाय - पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करेंअपना साप्ताहिक मिथुन राशिफल जानें आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - चंद्र मंगल का असर आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला है, घर हो या बाहर चीजों के प्रति आकर्षण से भरा रहने वाला है। आपकी उपस्थिति जहां भी होगी, वहां लोग आपकी बातों और व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। नेगेटिव - आज के दिन आप जोखिम के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं इसलिए जरूरी है कि मन से अधिक दिमाग की सुनें।करियर - संक्रांति, भद्रा योग के प्रभाव के बीच काम के साथ-साथ लोगों के साथ बातचीत बना के रखें। किसी के साथ काम में आज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसी जरूरी मीटिंग या चर्चा में आपको जाना पड़ सकता है।फाइनेंस - शेयर या सिप में धन जमा करने से पहले पूरी रिसर्च करना जरूरी होगा। बिना सोचे-समझे लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है।लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए आपको बातों में आगे रहना होगा और साथी की फरमाइशों को पूरा करने के लिए भी आगे रहना होगा। हेल्थ - सेहत सामान्य रहने वाली है इस समय कोई अग्नि से या किसी वस्तु से चोट लग सकती है जिस पर ध्यान दें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - चंदन शिवलिंग पर अर्पित करें।अपना साप्ताहिक कर्क राशिफल जानें आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - संक्रांति का असर आप के राशि स्वामी पर होगा ऐसे में आपकी समझदारी और धैर्य चीजों को संतुलित बनाए रखने में सहयोगी रहेगा।नेगेटिव - अपनी निजी योजनाएं या भावनाएं हर किसी के सामने साझा करने से बचना बेहतर होगा अन्यथा लोग आप की स्थिति से फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।करियर - किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका आपके काम में अहम साबित हो सकती है। लोगों के साथ काम मजबूत रहेगा और आपके सुझावों को महत्व मिलने की संभावना है। बिजनेस में लोगों से मिलने से फायदेमंद स्थिति रहेगी।फाइनेंस - आज आप कुछ धन दान से जुड़े कामों में लगा सकते हैं वहीं कुछ धन आवश्यक चीजों की खरीदारी में लगने वाला है।लव लाइफ - प्यार में कुछ बातें साथी को लग न जाएं इसलिए उनकी इच्छा का ख्याल रखें। अपने पार्टनर से अधिक अपनापन और समझ की अपेक्षा रख सकते हैं। हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस ध्यान रखें की हड्डियों कि कोई दिक्कत अगर हो रही है तो उस पर ध्यान दें डॉक्टर की मदद लेना अनुकूल होगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - संक्रांति समय पर सूर्य उपासना करें।अपना साप्ताहिक सिंह राशिफल जानें आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - आज मंगल का असर और चंद्र के साथ इसका होना कुछ हलचल बढ़ाने वाला है। बच्चे भी घर के कामों में सहयोग देने की कोशिश करेंगे जिससे कुछ राहत मिल सकती है।नेगेटिव - गुप्त विरोधी या प्रतिस्पर्धी परेशानी पैदा कर सकते हैं। किसी नए काम को शुरू न करें बेहतर समय का इंतजार ही अच्छा होगा।करियर - नौकरी में आज का दिन काम के कारण काफी भागदौड़ तो देगा साथ ही कुछ कामों में देरी भी अपना असर बनाए रख सकती है। इस समय जल्दी के कामों से बचें हर बात पर ध्यान दें।फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना बेहतर रहेगा आज के दिन की स्थिति पैसों में बचत को कम ही दिखा रही है।लव लाइफ - आज अपने प्यार पर आप कुछ संदेह कर सकते हैं इसलिए रिश्तों में समझदारी और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।हेल्थ - सेहत खराब हो सकती है मन भी इस दौरान बेकार की चिंताओं के चलते बेचैन रहेगा।लकी नंबर - 6लकी कलर - नीलाउपाय - पितरों का पूजन करें।अपना साप्ताहिक कन्या राशिफल जानें आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - चंद्र मंगल के योग से किसी करीबी से बात करने से मन हल्का महसूस होगा।विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज घूमने फिरने भी निकल सकते हैं।नेगेटिव - किसी करीबी की बात को गलत समझने से मन थोड़ा विचलित हो सकता है खुद को शांत रखें अपने आप स्थिति बेहतर हो जाएगी। करियर - नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। इस समय आप के लिए साझेदारी के काम मुनाफे का सौदा बन सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक पक्ष के लिए स्थिति बहुत बेहतर न सही पर खराब भी नहीं है। इस समय किसी से कुछ लाभ मिल भी सकता है।लव लाइफ - प्रेम में इस दौरान दूसरों की बातों को तुरंत दिल पर लेने से बचें और चीजों को धैर्य के साथ समझने की कोशिश करें।हेल्थ - बहुत अधिक काम करने से बचें भारी सामान को संभालने के लिए अपनों की मदद लें और खुद को थोड़ा रिलैक्स करने का समय जरूर दें।लकी नंबर - 7लकी कलर - हराउपाय - सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक तुला राशिफल जानें आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - वृषभ संक्रान्ति का प्रभाव आपको परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का समय देगा। सामाजिक रूप से भी आज के दिन कहीं अचानक से यात्रा का मौका दिखाई दे रहा है।नेगेटिव - भद्रा के असर के कारण अपनी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखना बेहतर रहेगा। करियर - संक्रांति के कारण काम को लेकर काफी मेहनत होने वाली है। जो लोग साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पारदर्शिता बनाए रखें और अपने काम को लेकर दूसरों के साथ खुलकर शांति से बात करें। फाइनेंस - साथ मिलकर किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी या भविष्य की योजना बनाने का योग भी बन सकता है। लव लाइफ - प्यार के मामले में आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है इस दौरान दूरी या विवाद भी परेशानी बढ़ा सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, समय पर भोजन करना आपके लिए सही रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - जामुनीउपाय - शिव मंदिर में चावल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल जानें आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - घर के कामों को करने से मन हल्का रहेगा और नई ऊर्जा महसूस होगी। आज आप कुछ घर में बदलाव भी कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन काफी अनुकूल है गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा।नेगेटिव - भद्रा के असर से थोड़ा सुस्ती और जिम्मेदारियों से दूर होने की कोशिश भी कर सकते हैं। करियर - व्यापारियों के लिए दिन नई डील या सहयोग का संकेत दे रहा है, जो आने वाले दिनों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को मौके मिल सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में राहत महसूस होगी, रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - प्यार में अपनापन और समझदारी बढ़ने वाली है। अचानक से कोई आप के सामने आकर दिल को बेचैन भी कर सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सुधार की ओर होगी। इस दौरान पेट में गैस्ट्रिक की समस्या अपना असर दिखाएगी इसलिए भोजन हेल्दी ही करें।लकी नंबर - 9लकी कलर - केसरियाउपाय - विष्णु जी का पूजन करें।अपना साप्ताहिक धनु राशिफल जानें आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव -संक्रांति का दिन लोगों के साथ संबंध मजबूत करेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा। घर में कुछ धार्मिक कामों से आप को नई ऊर्जा महसूस होगी। नेगेटिव - दिन में कुछ असंतुलन जरूर महसूस हो सकता है इस दौरान माता की ओर से भी कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं पर परेशान न हों शाम तक चीजें बेहतर होने लगेंगी। करियर - आज काम के मामले में चंद्र मंगल का असर नया प्रोजेक्ट दिलवा सकता है या किसी ओर से कुछ जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। बिजनेस में लगातार अपडेट मिलेंगे लेकिन हर कदम सोच-समझकर उठाना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - पैसों के मामलों में थोड़ा संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी संपत्ति से लाभ भी मिल सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा कुछ खटपट तो रहेगी पर परेशान नहीं करेगी।हेल्थ - सेहत की स्थिति साधारण है बस छाती में दर्द या जलन की स्थिति उभर सकती है इस बात का ख्याल रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - नारंगीउपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें।अपना साप्ताहिक मकर राशिफल जानें आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - संक्रांति के चलते दिन के शुरुआती हिस्से में सक्रियता बनी रहेगी और कई काम तेजी से पूरे होंगे। सामाजिक मामलों में आपकी बातों को महत्व मिलेगा जिससे विश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव - दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी लेकिन दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आती नजर आएंगी। छोटे मोटे मतभेद सुलझ जाएंगे बस जरूरत है आप के सही पक्ष लेने की।करियर - काम के मामले में आज का दिन परिश्रम के साथ कुछ यात्रा भी देने वाला है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सहयोगियों से अच्छा समर्थन मिल सकता है। आज का दिन काम को लेकर थकान बढ़ा सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में घर के बड़ों की ओर से या दोस्तों की ओर से कुछ मदद आप को खुशी देगी।लव लाइफ - खुलकर बातचीत करने का समय है, जीवन साथी के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी समझ मजबूत होगी। हेल्थ - सेहत के मामले में कंधे और कमर की स्थिति प्रभावित हो सकती है योग और हल्की स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - सिल्वरउपाय - श्री विष्णु जी का पूजन करें।अपना साप्ताहिक कुंभ राशिफल जानें आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन आप को घर के लोगों के साथ जोड़ेगा साथ ही उत्साह भी रहने वाला है। अपने कामों में आप तत्पर रहेंगे ओर चाहेंगे कि दूसरे भी जिम्मेदारी को लेकर सजग बनें।नेगेटिव - आज के दिन बच्चों के मामले में शांति बनाए रखने की जरूरत होगी। दोपहर बाद परिस्थितियां बेहतर होती नजर आएंगी बस किसी भी विवाद में खुद को बचा के रखें।करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप कुछ अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत में लगे रह सकते हैं, इस समय के दौरान आप के लिए भागदौड़ भी बहुत रहने वाली है। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सहयोगियों का साथ मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज राहत मिलने के संकेत हैं। परिवार के बड़े सदस्यों या करीबी दोस्तों की मदद से कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ - दिल की बातों में कुछ पुरानी यादें भी घुल सकती है। मन में किसी के प्रति लगाव भी बढ़ने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में पैरों में कुछ दर्द या कुछ थकान महसूस हो सकती है। इस समय गुनगुने पानी से सिकाई करना अनुकूल रहेगा।लकी नंबर - 8लकी कलर - भगवाउपाय - शिव स्तुति करें।अपना साप्ताहिक मीन राशिफल जानें