आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - मेष राशि वालों के लिए आज के दिन चंद्रमा का गोचर बारहवें भाव में हो रहा है। साथ ही आज चतुर्ग्रही योग बन रहा है, जिससे आपके भीतर निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत होने के संकेत हैं और आपकी बातों को आज गंभीरता से सुना जाएगा। नेगेटिव - चंद्रमा और शनि की युति से विष योग का प्रभाव बन रहा है इस के कारण कामों में रुकावट और बेचैनी बढ़ सकती है। करियर - नौकरी के सिलसिले में यात्रा हो सकती है, समय आपके लिए कीमती है इस बात का ध्यान रखें। चतुर्ग्रही योग के कारण कार्यक्षेत्र में दबाव तो रहेगा पर छोटे कारोबारियों के लिए आज मुनाफे के योग भी बनेंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में थोड़ी किचकिच बनी रह सकती है, व्यय पर नियंत्रण रखना मुश्किल होगा। लव लाइफ - प्रेम दूसरों की बातों से प्रभावित न हो पाए इसके लिए जरूरी है क्रोध और अभिमान को त्यागना। हेल्थ - स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है इसलिए आराम और ध्यान जरूरी है।लकी नंबर - 3लकी कलर - गुलाबीउपाय - दुर्गा कवच का पाठ करें ।आपका साप्ताहिक - मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - आज आपका दिन अनुकूलता वाला महसूस हो सकता है। चतुर्ग्रही योग का असर आपको कई काम एक साथ करने की प्रेरणा देगा। परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। प्रदोष व्रत का प्रभाव आपको मानसिक शांति भी देगा।नेगेटिव - भद्रा के प्रभाव से आप दूसरों के दबाव में आ सकते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है सोच समझकर निर्णय लें।करियर - कामकाज में तेजी रहेगी नई परिस्थितियां सामने आएंगी जो शुरुआत में मुश्किल लग सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत और टैलेंट से सबको प्रभावित करेंगे। बिजनेस वालों के लिए नए अवसर मिल सकते हैं।फाइनेंस - दोस्तों और सामाजिक गतिविधियों में खर्च बढ़ सकता है समझ कर बजट बनाकर चलना जरूरी है।लव लाइफ - प्रेम के मामले में इच्छाएं गहरी रहेंगी लेकिन साथी की बात सुनना भी जरूरी है। हेल्थ - आज के दिन घर के बड़ों की सेहत को लेकर अधिक सोच विचार या तनाव से बचें। लकी नंबर - 6लकी कलर - हल्का बैंगनीउपाय - लक्ष्मी पूजन करें।आपका साप्ताहिक - वृष राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज मिथुन राशि वालों के लिए दिन थोड़ा घरेलू कार्यों में व्यस्त रह सकता है। बुध प्रदोष व्रत का असर अनुकूलता देने वाला है। चतुर्ग्रही योग का प्रभाव आपको अपने कामों को अपने तरीके से करने की इच्छा देगा। आप चाहेंगे कि कोई आपको टोकें नहीं और शांति से समय बिताएं। नेगेटिव - पंचक के प्रभाव से घर में बच्चों या छोटे भाई बहनों की जिद से हल्की नोकझोंक हो सकती है। करियर - धंधे या कारोबार में नए लोगों के साथ काम की शुरुआत हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों को आज अतिरिक्त भागदौड़ से बचने की सलाह है। ग्रह योग के कारण कुछ काम अचानक मिलेंगे पर किसी की मदद से समय पर पूरे भी हो जाएंगे।फाइनेंस - आज शेयर मार्केट में मिले जुले संकेत हैं तुरंत निवेश करने से बेहतर है बाजार को समझें।लव लाइफ - रोमांस थोड़ा फीका रह सकता है, दिल में कोई बात हल्का असर डाल सकती है। हेल्थ - मानसिक थकान महसूस हो सकती है खुद का ध्यान रखें आराम करें मन तरोताजा करने वाली चीजें अपनाएं।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।आपका साप्ताहिक - मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन घरेलू मामलों में मिले जुले असर देने वाला रहेगा। आपके राशि स्वामी का शनि के साथ योग काम को अच्छे से निभाने की कोशिश पैदा करेगा। दिन के दूसरे भाग में भ्रमण का मौका मिल सकता है। नेगेटिव - विष योग के कारण रूटीन के कामों में देरी और थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है, मन बेचैन भी रह सकता है।करियर - काम में आज आपको अपने आसपास के लोगों का सहयोग लेना बेहतर रह सकता है। व्यापार में दिन की शुरुआत धीमी रह सकती है पर शाम तक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी। चतुर्ग्रही योग कारोबार में मुनाफा दे सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन सामान्य रह सकता है अनावश्यक खर्च से बचें और समझकर ही कोई बड़ा निर्णय लें।लव लाइफ - प्रेम के मामले में जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और रिश्ते में सकारात्मक स्थिति अनुकूलता देने वाली होगी। हेल्थ - दिनचर्या में हल्की कसरत, अच्छा भोजन करने से सेहत अनुकूल रह सकती है।लकी नंबर - 2लकी कलर - सफेदउपाय - चंद्रमा को अर्घ्य दें।आपका साप्ताहिक - कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज सिंह राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरपूर रह सकता है। चतुर्ग्रही योग का प्रभाव आपके दिमाग में कई नए विचार लाएगा। जरूरी है कि आप इन पर काम भी शुरू करें। नेगेटिव - शनि चंद्र योग के कारण ध्यान भटक सकता है और काम में कुछ गलतियां हो सकती हैं इसलिए फोकस बनाए रखना बहुत जरूरी है।करियर - नई नौकरी या प्रमोशन से जुड़ी कोई बात सामने आ सकती है बस थोड़ा धैर्य रखना होगा। अगर आप बिजनेस करते हैं तो नेटवर्क बढ़ाने पर ध्यान दें। चतुर्ग्रही योग से कुछ अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - आज पैसों के मामले में संभलकर कदम बढ़ाएं, खासकर शेयर बाजार और स्टॉक्स में निवेश करते समय सावधानी रखें। लव लाइफ - प्यार में थोड़ी नीरसता महसूस हो सकती है पर रिश्ते की जरूरत के अनुसार संतुलन बना रहेगा। हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है खुद को ज्यादा काम में न झोंकें और आराम जरूर करें।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - श्री विष्णु भगवान का पूजन।आपका साप्ताहिक - सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन घर और काम के बीच संतुलन बनाने वाला रहेगा। चतुर्ग्रही योग आपको परिवार के लोगों को संभालने की क्षमता देगा। परिवार के सदस्य आपसे ध्यान की अपेक्षा रखेंगे।नेगेटिव - भद्रा के कारण थोड़ा आलस्य या टालमटोल हो सकता है इससे काम प्रभावित हो सकते हैं इसलिए सतर्क रहें।करियर - करियर में मिले जुले असर दिखाई देंगे, आप किसी जरूरी काम को लेकर हड़बड़ी कर सकते हैं जिसमें आप बाद में मुश्किल में पड़ जाएंगे इसलिए अभी से चीजों पर ध्यान दें। काम में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के अनुकूल बनाए रखने के लिए बड़ा निवेश करने से पहले फायदे नुकसान का सही आकलन करें।लव लाइफ - रिश्तों में रोमांस के साथ समझदारी भी जरूरी होगी। पार्टनर से दिल की बातें शेयर करें इससे रिश्ता और मजबूत होगा।हेल्थ - हल्का सिरदर्द या तनाव हो सकता है, इस समय बाहरी चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।लकी नंबर - 5लकी कलर - हराउपाय - भगवान गणेश की पूजा करें।आपका साप्ताहिक - कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - चतुर्ग्रही योग का असर आपको फुल ऑन एक्टिव बना रहा है। बस ध्यान रखें कि अधिक आत्मविश्वास में न चला जाए। घर में थोड़ा मिलाजुला माहौल रहेगा लेकिन बड़ों के साथ बैठना आपको अच्छा महसूस कराएगा। नेगेटिव - शनि चंद्र के असर के चलते इस समय छोटी बात बड़ी लग सकती है इसलिए कुछ भी कहने से पहले थोड़ा सोच लें।करियर - करियर में नए मौके सामने आ सकते हैं, नेतृत्व वाला अंदाज़ दिखेगा। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है साथ में काम को लेकर बेहतर स्थिति दिखेगी। करोबार में जोखिम लेने से बचें।फाइनेंस - छोटी मोटी बचत की योजना बना रहे हैं ओर कहीं पैसा लगाना चाहते हैं तो किसी से पूछ लेना सही रहेगा। लव लाइफ - जीवन साथी से बात करना बहुत जरूरी है किसी तीसरे की बातों में आकर मूड खराब न करें। हल्के अंदाज में चीजों को संभालेंगे तो रिश्ता ठीक रहेगा।हेल्थ - गर्दन या पीठ में हल्का दर्द हो सकता है इसलिए ज्यादा देर एक ही जगह बैठने से बचें। लकी नंबर - 6लकी कलर - क्रीमउपाय - लक्ष्मी जी को कमल अर्पित करें।आपका साप्ताहिक - तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उलझा हुआ जरूर रहेगा पर फिर भी कुछ न कुछ बातों को आप सब संभाल लेंगे। आज के दिन चंद्र मंगल योग आपको हर काम में स्मार्ट तरीके से चलने की समझ देगा। नेगेटिव - विष योग के कारण मन में बेचैनी रह सकती है, बातों को लेकर ज्यादा सोच सकते हैं।करियर - कारोबार में डील्स तो होंगी पर मुनाफा थोड़ा कम लग सकता है। नौकरी में काम बढ़ेगा और कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। बॉस और सहकर्मी दोनों कुछ नया करने की मांग करेंगे।फाइनेंस - घर की चीजों पर खरीदारी के चलते खर्च बढ़ सकते हैं आपकी पुरानी बचत काम आएगी। लव लाइफ - आज दिल की बात साफ कह देना ही बेहतर रह सकता है। अच्छे से बात करेंगे प्रेम मजबूत होगा बस इस समय को समझना जरूरी है।हेल्थ - पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है बाहर का खाना थोड़ा कम करें। लकी नंबर - 9लकी कलर - मरूनउपाय - हनुमान चालीसा का पाठ करें।आपका साप्ताहिक - वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा खास होगा। चतुर्ग्रही योग का असर आपको कुछ नया करने के लिए उत्साहित करेगा। दिमाग में नए विचार आएंगे और आप उन्हें लेकर सीरियस भी रहेंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा और अपनों से सहयोग भी मिलेगा। नेगेटिव - भद्रा के चलते थोड़ा ध्यान भटक सकता है जो सोचेंगे वो तुरंत नहीं हो पाएगा, जिससे हल्की सी चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है।करियर - कामकाज में आज आपको थोड़ा अतिरिक्त प्रयास डालना पड़ेगा। नौकरी में नई उपाधी मिल सकती है। कारोबार में नए प्लान बनेंगे इस दौरान सरकारी पक्ष सहयोगी रह सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा, आय तो रहेगी पर खर्चे भी साथ साथ चलेंगे। लव लाइफ - जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। अपसी बातों में खुशियां ढूंढेंगे तो स्थिति अनुकूल रहेगी। हेल्थ - स्वास्थ्य ठीक रहेगा बस ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है बस आराम भी जरूरी है।लकी नंबर - 7लकी कलर - पीलाउपाय - मंदिर में माथा टेकें।आपका साप्ताहिक - धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - मकर राशि वालों के लिए आज का दिन काम को लेकर सीरियस रहने वाला है। चतुर्ग्रही योग आपको नियम में काम करने का संकेत देगा। आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे। नेगेटिव - शनि का असर और चंद्रमा का प्रभाव कामों में थोड़ी देरी हो सकती है, कभी लगेगा कि मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा।करियर - नौकरी में काम का प्रेशर थोड़ा ज्यादा रह सकता है लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। कारोबार करने वालों के लिए दिन सामान्य रह सकता है दोपहर के बाद कुछ अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।फाइनेंस - धन के मामले में थोड़ा कंट्रोल रखना होगा सोच समझकर ही खर्च करें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ा व्यवहारिक रह सकते हैं साथी से ज्यादा उम्मीदें रखने से बचें तो चीजें बेहतर रहेंगी।हेल्थ - थकान और शरीर में दर्द महसूस हो सकता है ज्यादा काम के बीच थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी है।लकी नंबर - 8लकी कलर - नीलाउपाय - शिव मंत्र का जप करें।आपका साप्ताहिक - मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा हटके रहने वाला है। चतुर्ग्रही योग का असर आपको नए तरीके से सोचने पर मजबूर करेगा। घर में माहौल ठीक रहेगा और अपनों से बात करने एवं धार्मिक कामों में शामिल रहेंगे।नेगेटिव - ग्रहों की स्थिति भ्रम दे सकती है मन एक साथ कई चीजों में उलझ सकता है जिससे फैसले लेने में देरी होगी।करियर - काम में आज थोड़ा अलग अप्रोच अपनाएंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारी या नया काम मिल सकता है। व्यवसाय में नए विचार लाभ को दिखा सकते हैं बस जल्दबाजी न करें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। कमाई और खर्च दोनों बैलेंस में रहेंगे फिर भी बचत का ध्यान रखें।लव लाइफ - प्रेम में आज थोड़ा स्पेस देने की जरूरत है ज्यादा दखल देने से बात बिगड़ सकती है। आराम से चीजों को चलने दें।हेल्थ - सेहत की स्थिति मिले जुले असर वाली हो सकती है मन काफी विचलित होने से शरीर पर भी असर दिखाई देगा।लकी नंबर - 4लकी कलर - आसमानीउपाय - शिवजी को दूध अर्पित करें।आपका साप्ताहिक - कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन मिलाजुला सा रहेगा इस समय आपकी राशि में ही बन रहा है चतुर्ग्रही योग आपको दिल से सोचने और फैसले लेने में मदद करेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। नेगेटिव - इस समय मन बाहरी चीजों के आकर्षण में रहने से स्वभाव भी बदला हुआ सा रहेगा।करियर - काम में आज आपको अपने टैलेंट पर भरोसा रखना होगा। नौकरी में धीरे धीरे चीजें आपके फेवर में आएंगी। कारोबार में नवीन योजनाएं बन सकती हैं उन्हें सही टाइम पर लागू करना जरूरी होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा इमोशन में आकर खर्च करने से बचें। इस समय वस्त्र या अन्य चीजों की खरीदारी पर पैसा लगा सकते हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ संबंध कुछ कमजोर रह सकता है, दिल की बात शेयर करेंगे तो रिश्ता और अच्छा लगेगा।हेल्थ - शनि चंद्रमा का योग होने से मूड स्विंग्स हो सकते हैं, थोड़ा अकेले समय बिताना अनुकूल रह सकता है।लकी नंबर - 2लकी कलर - हल्का पीलाउपाय - भगवान विष्णु का पूजन करें। आपका साप्ताहिक - मीन राशिफल