आज का मेष राशिफल : पॉजिटिव - आज आप अपने करीबी लोगों के साथ घूमने फिरने की इच्छा से कुछ योजना बना सकते हैं। बच्चों के लिए आज कुछ खरीदने के लिए निकल सकते हैं।नेगेटिव - गण्ड मूल के कारण मन में कुछ भ्रम या अनिश्चितता की स्थिति अपना असर भी दे सकती है। छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। करियर - नौकरी में लोगों के लिए आज नेटवर्किंग और काम की शुरुआत करना काफी बेहतर रह सकता है। नए लोगों के साथ काम करने या मीटिंग्स में शामिल होने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मिले जुले प्रभाव वाली होगी, बचत तो कम ही रहने वाली है इस दौरान कुछ न कुछ चीजों पर पैसे लगेने वाले है। लव लाइफ - अपने रिश्ते में आज के दिन दूसरों की बातों को न सुनें खुद के फैसलों को लेना ही बेहतर होगा।हेल्थ - ज्यादा देर खाली पेट रहने से कमजोरी या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। लकी नंबर - 3लकी कलर - नीलाउपाय - पीपल पर दीपक अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - प्रदोष की शुभता आप को मिलेगी दिन के दूसरे भाग में चीजें आप के लिए कुछ बेहतर और बदलाव वाली भी होंगी। अपनों के साथ मिलकर घरेलू कामों में शामिल रहेंगे। नेगेटिव - इस समय गंडमूल का प्रभाव भी होगा तो जरूरी है कि ध्यान से चीजों को संभालें। दूसरों की हड़बड़ी को खुद पर हावी न होने दें।करियर - काम के स्थान में सहकर्मियों के साथ बातें होंगी पर इन बातों में विवाद न झलके और तालमेल बनाए रखना जरूरी है। छोटी छोटी बारिकियों को लेकर ध्यान रखें जिससे चीजें गलत न हो पाएं।फाइनेंस - आज किसी की मदद के लिए आप बचत का उपयोग कर सकते हैं। खर्च बने रहने वाला हैं और बेहतर स्थिति बनी रहने वाली है।लव लाइफ - शादीशुदा जीवन में घर के कामों का असर आप के रिश्तों पर भी पड़ सकता है। छोटी बात विवाद का रूप ले सकती है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है आज के दिन बड़ों की देखभाल पर ध्यान दें। लकी नंबर - 5लकी कलर - जामुनीउपाय - शिव पूजन करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा की स्थिति आपको काम में और बाहरी मस्ती दोनों में ही सक्रिय बनाएगी। अपनों के साथ समय बिताने का मन करेगा। आज कुछ अलग कामों को करने में रुचि बढ़ सकती है।नेगेटिव - रेवती नक्षत्र गंडमूल के कारण किसी बात को लेकर मन में अधिक सोच विचार करने से तनाव बढ़ सकता है। बेकार की बातों से बड़ी समस्या बन सकती हैं। करियर - काम के क्षेत्र में अगर बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण मीटिंग है तो पूरी तैयारी के साथ जाएं, इससे आपको प्रशंसा मिल सकती है। आज के दिन यात्रा का दिन है अपने काम को बाहर ले जाने और नए लोगों के साथ संपर्क बनाने का अवसर दे रहा है।फाइनेंस - कोई छोटा इनकम का मौका मिल सकता है जिसे समझदारी से पकड़ना फायदेमंद रहेगा।लव लाइफ - अपने प्रेम में मस्ती या केवल मजाक तक सीमित न रहें इच्छाओं को समझें पार्टनर की भावनाओं को भी समझें।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में गले या गले के नीचे के हिस्से से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं ध्यान बना के रखें।लकी नंबर - 2लकी कलर - गुलाबीउपाय - केसर का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल : पॉजिटिव - गुरु प्रदोष व्रत का शुभ प्रभाव आपके लिए कुछ मामलों में भाग दौड़ देने वाला है। घर के अधूरे काम गति पकड़ सकते हैं। नई खरीदारी या नई योजना की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा।नेगेटिव - गंडमूल योग के प्रभाव से घर में अस्त व्यस्त स्थिति आप के ध्यान को भटका सकती है। बाहरी बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है बस काम में एकाग्र बने रहें। करियर - अधिकारियों का दबाव आप के काम पर तो होगा पर उनकी बताई गई बातें आपके लिए सहयोगी ही हैं। कोई डील या साझेदारी पर चर्चा हो सकती है। प्रदोष योग के कारण अटके हुए कामों में आगे बढ़ सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहने वाली है आध्यात्मिक बातों या कामों में धार्मिक कार्यों और बच्चों की जरूरतों पर खर्च संभव है। निवेश सोच-समझकर करें।लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ अनबन तो कुछ सहयोग की स्थिति दिखाई देगी शाम के समय साथ में समय बिताने का अवसर मिलेगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट और डाइजेशन संबंधी परेशानी हो सकती है, बाहर के भोजन से बचें शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - नीलाउपाय - प्रदोष काल में शिवलिंग पर जल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज परिवार में आपकी बातों को लेकर कोई करीबी व्यक्ति मदद के लिए आपके पास आ सकता है। गुरु प्रदोष का शुभ प्रभाव घूमने जाने या कोई आयोजन को कर सकता है। धैर्य से काम लेने पर दिन बेहतर रहेगा।नेगेटिव - गण्डमूल योग के कारण मन में बेचैनी और उलझन बढ़ सकती है। छोटी बातों को लेकर तनाव लेना या कुछ कह देना और किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।करियर - रेवती नक्षत्र के असर के चलते ऑफिस में आपके काम और व्यवहार दोनों पर लोगों की नजर बनी रहेगी। अधिकारी आपके प्रयासों को नोटिस करेंगे। व्यापार में साझेदारी या नए मौके मिल सकते हैं इस समय आराम से चीजों को करते रहें। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में समझकर आगे बढ़ें कोई धन उधार भी मांग सकता है। घर के रखरखाव, जरूरी सामान या यात्रा पर धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ - जीवन साथी के साथ बातचीत अच्छी रहेगी और भावनाओं में दूरी अनुभव हो सकती है। छोटी बातों पर बहस हो सकती है अगर समझदारी से बात करेंगे तो स्थिति संभल जाएगी। हेल्थ - आज के दिन बाहरी खाने से अच्छा है कि घर का बना हल्का और संतुलित भोजन करें। लकी नंबर - 5लकी कलर - सफेदउपाय - भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - गुरु प्रदोष व्रत का शुभ प्रभाव दिन की शुरुआत सामान्य रहने वाली है दोस्तों और करीबी लोगों के साथ बातचीत से स्वभाव अनुकूल रह सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आगे रहने वाले हैं। नेगेटिव - गंडमूल योग और चंद्रमा पर शनि के प्रभाव से मन में थोड़ी असमंजस बना रह सकता है। मन मुताबिक काम न होने पर चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है, कोई फैसला लेने से बचें।करियर - ऑफिस में आपके काम के साथ आपके विचार की भी तारीफ बनी रह सकती हैं। अधिकारी आपके प्रयासों को नोटिस करने वाले हैं, कुछ नई बातें सामने आएंगी मिल सकता है। नए अपडेट और अवसर सामने आएंगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी कोई नया इन्वेस्टमेंट करने से पहले पूरी जांच पड़ताल करें। घर, यात्रा या जरूरत की चीजों पर अचानक खर्च बढ़ सकता है। पुराने बिल या उधार निपटाने के लिए समय अनुकूल है।लव लाइफ - पार्टनर के साथ बातचीत लंबी बनी रहेने वाली है मतभेद तो होंगे पर खत्म हो सकते हैं। हेल्थ - सेहत के मामले में कुछ थकान और मूड स्विंग्स भी असर डाल सकते हैं। ज्यादा मीठा और नमक खाने से बचें।लकी नंबर - 7लकी कलर - आसमानीउपाय - प्रदोष व्रत में भगवान शिव का स्त्रोत करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल : पॉजिटिव - आज दिन थोड़ा आराम वाला रह सकता है। गुरु प्रदोष का शुभ प्रभाव आपको समझदारी देने वाला है, अगर कुछ काम मन मुताबिक नहीं भी हो पा रहे हैं तो भी स्थितियां आपके पक्ष में बनने लगेंगी। नेगेटिव - चंद्रमा पर शनि के प्रभाव से मन में असमंजस और हल्की उदासी बनी रह सकती है। छोटी बातों को लेकर ज्यादा सोचने से तनाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी या गुस्से में लिए फैसले नुकसान दे सकते हैं।करियर - ऑफिस में आज समय से पहले पहुंचना बेहतर रहेगा ऐसा करने से आप के कुछ आवश्यक काम भी समय पर हो जाएंगे। कुछ जरूरी बातें आपके हिस्से आ सकती हैं। आपका काम और मेहनत लोगों की नजर में रहेगी। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में कोई बड़ा खर्च करने से पहले पूरी योजना जरूर बनाएं। पुराने बिल, उधार या रुके भुगतान निपटाने के लिए समय अनुकूल रहेगा।लव लाइफ - आज के दिन साथी के साथ हल्की फुल्की और अच्छी बातचीत रहने वाली है। सिंगल लोगों के लिए नए लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। हेल्थ - अपने शौक और पसंदीदा कामों के लिए समय निकालें। हल्की कसरत बेहतर नींद आपके लिए जरूरी है।लकी नंबर - 8लकी कलर - तांबाईउपाय - ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - गुरु प्रदोष व्रत का प्रभाव आपको लोगों से बेहतर तालमेल बनाने में मदद करेगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ाने में सफलता मिल सकती है। काम समय पर पूरे करने से मन हल्का महसूस होगा।नेगेटिव - गण्डमूल योग के असर से घर की कुछ बातों को लेकर चिंता बनी रह सकती है। मन एक साथ कई चीजों में उलझा रहेगा, बेवजह की बातों और विवादों से दूरी बनाकर रखें।करियर - ऑफिस में काम के साथ मीटिंग्स और चर्चाएं लगातार बनी रहेंगी। कुछ मामलों में बदलाव या नई जिम्मेदारियां सामने आ सकती हैं। कार्यस्थल पर कम बोलकर अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। फाइनेंस - बच्चों की जरूरतों या घर के खर्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है। आज कहीं पैसा तभी लगाएं जब पूरी जानकारी और सही रिटर्न का भरोसा हो।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में छोटी बातों को बढ़ाने से रिश्तों में तनाव आ सकता है इसलिए समझदारी से काम लें।हेल्थ - दिन की शुरुआत वॉक या हल्की स्ट्रेचिंग से करना अनुकूल रह सकता है, खुद को पॉजिटिव रखने की कोशिश करें।लकी नंबर - 6लकी कलर - हराउपाय - भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - प्रदोष व्रत का शुभ प्रभाव आज आपको कुछ जोश के साथ शक्ति को बढ़ाने वाला होगा। किसी खास काम या व्यक्ति की ओर आकर्षित रह सकता है। किसी करीबी से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर सकती है। नेगेटिव - गण्डमूल योग के कारण भावनाएं आज आप पर भारी पड़ सकती हैं। इस दौरान यात्रा भी आप को थका सकती है इसलिए खुद पर बहुत दबाव न बनने दें। करियर - शनि का असर पूरी तरह काम पर ध्यान की मांग करेगा, इसके अलावा कठिन परिस्थितियों में भी आप को अपने आप को शांत रहना सीखना होगा। क्रिएटिव, मीडिया या कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। फाइनेंस - रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। दोपहर के बद से घर या अपनों से जुड़ा कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - दिल की बातें साझा करने के लिए समय तो खास है पर ध्यान रखें की दूसरे आप की बातों को गलत न समझ बैठें। किसी के साथ बहुत लगाव महसूस होगा।हेल्थ - बेकार की चीजों में जोखिम न लें अन्यथा दर्द या चोट लगने की शिकायत बढ़ सकती है।लकी नंबर - 1लकी कलर - पीलाउपाय - शिवलिंग पर शहद अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - प्रदोष व्रत का शुभ प्रभाव आज आपके जीवन में तेजी का बदलाव लेकर आ सकता है। बातें पिछले कुछ समय से परेशान कर रही थीं उनसे अब राहत मिलने लगेगी। नेगेटिव - गण्डमूल योग के कारण दूसरों की जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है। लापरवाही से काम बिगड़ सकते हैं इसलिए आराम से काम करें। करियर - ऑफिस में कार्यभार बढ़ सकता है आपकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी आपके काम से प्रभावित रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक है, नया ऑर्डर या ग्राहक मिलने की संभावना है। फाइनेंस - फिजूल खर्च से बचना जरूरी रहेगा क्योंकि शाम तक कोई जरूरी खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - अविवाहित लोगों के लिए दिन रोमांटिक रह सकता है और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात नए रिश्ते की शुरुआत करवा सकती है।हेल्थ - सेहत में सुधार के संकेत हैं, पुराने रोगों या परेशानी में राहत महसूस हो सकती है। शरीर को ज्यादा थकाने से बचें और पर्याप्त आराम लें।लकी नंबर - 7लकी कलर - फिरोजीउपाय - केसर की खीर भगवान को अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुम्भ राशिफल : पॉजिटिव - दिनभर में घर और काम दोनों जगह कुछ भागमभाग की स्थिति मन को परेशान कर सकती है। कुछ लोगों का घर में आना हो सकता है। प्रदोष काल में किए गए कार्यों में शुभता बनी रहेगी।नेगेटिव - घर में मेहमानों का आना-जाना आप को थका सकता है, इस दौरान शांति की कमी से आप के भीतर की चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है।करियर - काम के मामले में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आपके आत्मविश्वास और सोच से दूसरे भी काफी प्रभावित होने वाले हैं। व्यापार में हर कदम ध्यान से समझ कर उठाना जरूरी रहेगा।फाइनेंस - प्रदोष व्रत के कारण आज के दिन आप का धन मांगलिक कामों में लग सकता है।लव लाइफ - प्रेम में नजदीकियां तो हैं पर समय भी कम ही मिल पाएगा।सिंगल लोगों के लिए नई रोमांटिक शुरुआत के संकेत मिल सकते हैं।हेल्थ - ठंडी चीजों से परहेज करें और गरम पानी या हर्बल पेय लेना लाभकारी रहने वाला है।लकी नंबर - 2लकी कलर - हराउपाय - भगवान को लाल पुष्प अर्पित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - गुरु प्रदोष प्रभाव आपको धैर्य से काम लेने की क्षमता देगा। घर के कामों में आप अपनों के साथ जुड़ेंगे और किसी करीबी की सलाह आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।नेगेटिव - गण्डमूल योग के कारण मन में थोड़ी उलझन और कामों में रुकावट महसूस हो सकती है। काम अचानक बढ़ने से तनाव बन सकता है।करियर - काम में मेहनत के अनुसार ही प्रभाव मिलेंगे इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी है। नए काम की शुरुआत में कुछ अटकाव या देरी संभव है। कारोबार में भी कुछ रुकावटें बनी रह सकती हैं। कोई भी बड़ा काम किसी की मदद से पूरा हो सकता है।फाइनेंस - आय की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घर, वाहन या जरूरी कामों पर अचानक खर्च संभव है। लव लाइफ - अविवाहित लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने के संकेत हैं। विवाह जीवन में एक साथ समय बिताने से नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने मतभेद सुलझाने के लिए भी दिन अनुकूल है।हेल्थ - जोड़ों में दर्द से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें और संतुलित आहार लें।लकी नंबर - 4लकी कलर - सफेदउपाय - कपूर का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल