आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन ज्येष्ठ माह की प्रतिपदा का दिन है और रात्रि के दौरान गुरु का कर्क में गोचर भी होने वाला है तो आप के लिए यह समय भाग्य की वृद्धि को देगा। किसी का प्रभाव खुशी को बढ़ाने वाला है।नेगेटिव - आज के दिन आप के लिए काम के अलावा कुछ अन्य बातें भी स्थिति को बदलाव देने वाली है।करियर - काम को लेकर इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। टीम को सही दिशा देने में आप सफल रहेंगे और आपकी प्लानिंग से काम में तेजी आएगी। इस दौरान कुछ चीजें आप के लिए काफी विशेष होती है।फाइनेंस - ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या किसी डील को करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें। आज के दिन पैसों के मामले में काफी चीजें उथल-पुथल वाली होंगी।लव लाइफ - प्रेम की अगर बात की जाए तो ये समय कुछ मामलों में आप को एक दूसरे के लिए तैयार रखने वाला है।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो आप के लिए इस समय काम की अधिकता ही थकान को बढ़ाने वाली रह सकती है।लकी नंबर - 4लकी कलर - सिल्वरउपाय - घर की उत्तर दिशा में कपूर जलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - माह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों की चाल आपके व्यक्तित्व में अलग आकर्षण लेकर आने वाली है। इस समय घर के लोगों के साथ कुछ घूमने फिरने के योग भी विशेष रहने वाले हैं। नेगेटिव - गंडमूल योग के कारण घरेलू बातों के कारण स्वभाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आज के दिन की स्थिति मन को बदलाव देने वाली है।करियर - आज के दिन प्रतिपदा तिथि काम में आगे बढ़ने के लिए जोश देने वाली है। इस समय कुछ भी शुरुआत करने से पहले आवश्यक है कि किसी ऐसे व्यक्ति को भी शामिल कर लिया जाए जो आपके काम को आगे बढ़ाने में सहयोगी हो सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में इस दौरान बनाई गई योजनाओं को लंबे समय तक संभल भी सकते हैं।लव लाइफ - प्यार की बात आज दोस्तों के साथ शेयर होने वाली है इस दौरान आप काफी मामलों में समस्या को देने वाले हैं।हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान आप को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - फिरोजीउपाय - पानी में इत्र डालकर स्नान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन प्रतिपदा का असर आपकी बातों और निर्णयों को महत्व देने का काम कर रहा है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण योजना या फैसले में आपकी राय अहम साबित हो सकती है। नेगेटिव - ग्रहों की चाल के कारण इस दौरान भाई बहनों के साथ हल्की नोकझोंक के योग बन रहे हैं इसलिए जितना संभव हो सके स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश करें।करियर - काम में आज के दिन आप की भूमिका अहम होने वाली है कुछ बातें आप की इस दौरान काम आ सकती हैं। प्राइवेट सेक्टर में जो लोग काम करते हैं उन्हें आज के दिन कुछ अतिरिक्त काम की प्राप्ति हो सकती है।फाइनेंस - पैसों को लेकर किसी से अगर कोई बहस है तो उसे शांति से निपटाएं या फिर आज उसे आगे न ही बढ़ाएंलव लाइफ - प्रेम संबंधों में उत्साह बना रह सकता है किसी सामाजिक धार्मिक कामों में शामिल होने के साथ ही कोई रिश्ते आप के पास आ सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन गुरु का प्रभाव कह रहा है कि ज्यादा तला भुना और बाहरी भोजन करने से बचें। लकी नंबर - 6लकी कलर - भूराउपाय - दीपक में लौंग डालकर जलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज प्रतिपदा का असर आपके काम को परिवार के समक्ष सकारात्मक तरीके से रख सकता है। इस दौरान व्यक्तित्व कुछ मजबूत रहने वाला है। नेगेटिव - इस समय भी कुछ नक्षत्र प्रभाव के चलते व्यवहार में जल्दबाजी या जिद देखने को मिल सकती है। करियर - गुरु के बदलाव के कारण काम के स्थान में आपकी गति और सक्रियता सभी पर कुछ न कुछ असर डाल सकती है। इस दौरान कारोबार में आज के दिन अच्छा समय होगा आप कुछ मौके पाएंगे जो आपके लाभ को दिखा सकते हैं।फाइनेंस - आज भाग्येश की स्थिति और षष्ठेश का असर आप को आर्थिक क्षेत्र में जरूर प्रभावित करने वाला है।लव लाइफ - रिश्तों में आपका प्रभाव थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है।हेल्थ - शरीर में अच्छी ऊर्जा बनी रहेगी। इस ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए व्यायाम, जिम या आउटडोर एक्टिविटी करना फायदेमंद रहेगा।लकी नंबर - 3लकी कलर - हराउपाय - भगवान गणेश को दीपक अर्पित।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - प्रतिपदा तिथि और गुरु का बदलाव आप के भीतर कुछ मामलों में नवीन सोच देगा और आप इसे अपने जीवन में शामिल करना चाहेंगे। अपनी प्रभावशाली सोच और समझदारी से आप कई काम आसानी से अपने पक्ष में कर सकते हैं। नेगेटिव - दूसरों की भावनाओं को नजरअंदाज करने से रिश्तों में हल्का तनाव पैदा हो सकता है, इसलिए संतुलित रवैया रखना जरूरी होगा।करियर - नई योजनाएं और अलग सोच आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना भी जरूरी रहेगा। बिजनेस में साझेदारी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। फाइनेंस - आय और खर्च के बीच संतुलन बना रह सकता है बच्चों के लिए अचानक से कोई खरीदारी भी हो सकती है।लव लाइफ - अहंकार को नियंत्रित रखेंगे तो साथी के साथ तालमेल और बेहतर बनेगा। बातचीत में नरमी रिश्तों को मजबूत करेगी।हेल्थ - नियमित दिनचर्या आपको अधिक फिट और एक्टिव बना सकती है और इस बात को आप जरूर ध्यान दे गुरु का बदलाव इस ओर बेहतर संकेत दे रहा है।लकी नंबर - 7लकी कलर - गुलाबीउपाय - माता रानी के मंदिर में दीपक जलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन पुरुषोत्तम माह की प्रतिपदा में परिवार में आने वाले समय की योजनाओं को लेकर माता पिता के साथ बातें लंबी होने वाली हैं। नेगेटिव - ग्रहों का गोचर आप को कुछ मामलों में अभिमानी कर सकता है, अपनी मेहनत को सही जगह लगाएं दूसरों का भी ध्यान रखें।करियर - काम के लिए आज के दिन लोगों के साथ यात्रा हो सकती है और कुछ अच्छे अवसर भी होंगे जिनमें आप की प्रतिभा दूसरों के सामने भी आएगी। फ्रीलांस के मामले में जरूरत है की आप अपने काम को लेकर सजग रहें किसी भी गलती से खुद को बचा के रखें।फाइनेंस - गुरु के गोचर का प्रभाव किसी उपहार, इंसेंटिव या बोनस मिलने की संभावना को प्रबल बनाता है। लव लाइफ - प्यार में आप अपने साथी की बातों को अनसुनी कर सकते हैं जिससे शायद वो आप से नाराज हो जाएं पर परेशान न हों शाम होते ही चीजें आप के पास अच्छे से लौट आएंगी।हेल्थ - सेहत के मामले में आप को डाइट और पानी का अच्छे से सेवन करना है तभी देह से मजबूत होंगे।लकी नंबर - 5 लकी कलर - नीलाउपाय - गरीबों को वस्त्र दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - दिन सामान्य गति से शुरू हो सकता है। प्रतिपदा तिथि का प्रभाव मन को थोड़ा संवेदनशील बनाए रखेगा और रात्रि में गुरु का कर्क राशि में प्रवेश संबंधों में अपनापन बढ़ाने वाला रहेगा। नेगेटिव - दिन के दौरान मन बार-बार भावुक हो सकता है इसलिए खुद पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा। करियर - काम में शांत रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभाना बेहतर रहेगा। आज के दिन कारोबार में ध्यान से काम करें तेजी में लिया गया फैसला शायद अधिक बेहतर न हो। कुछ मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति फिलहाल संतुलित बनी रहेगी। बचत पर ध्यान देना भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। लव लाइफ - आज के दिन घर पर विवाह इत्यादि से संबंधित कोई समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने साथी के साथ बातें बनी रहने वालि हैं।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी लेकिन मानसिक दबाव और ज्यादा सोच-विचार के कारण थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 9लकी कलर - नारंगीउपाय - मंदिर में केसर का दान करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - प्रतिपदा तिथि के साथ द्वितीयेश हो रहे हैं मजबूत तो किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार की याद अचानक ताजा हो सकती है। घर के माहौल में भी आप कुछ हलचल देख पाएंगे।नेगेटिव - छोटी बातों को दिल पर लेने से तनाव बढ़ सकता है। किसी भी स्थिति में जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें और धैर्य बनाए रखें।करियर - गुरु के बदलाव के साथ ही कोई पुराना अटका हुआ काम दोबारा शुरू होने की संभावना है फिलहाल परिस्थितियां उम्मीद से धीमी रह सकती हैं इसलिए घबराने की बजाय निरंतर मेहनत करते रहें। फाइनेंस - पुराने लेन-देन की स्थिति आज कुछ चिंता दे सकती है पर इसके बावजूद आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी लाभ मिलेगा। लव लाइफ - साथ गहरी बातचीत हो सकती है पर किसी गलत आकर्षण या भ्रमित करने वाली स्थिति से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा।हेल्थ - मन को शांत रखने के लिए हल्का संगीत सुनना या कुछ समय अकेले बिताना अच्छा लगेगा। लकी नंबर - 3लकी कलर - क्रीमउपाय - गाय को आटे की लोई खिलाएं।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप को प्रतिपदा तिथि के साथ ही मिल रहा है विशेष गोचर जो किसी पुराने दोस्त या गुरु से बातचीत या मुलाकात होने के संकेत दे रहा। विद्यार्थियों को पुराने नोट्स या पहले की गई तैयारी से अच्छा लाभ मिलेगा।नेगेटिव - कुछ मामलों में ग्रहों का गोचर आप को भीतर से परेशानी दे सकता है, किसी की बातों पर जल्द से चिड़ भी सकते हैं पर जरूरी है की क्रोध से बचें।करियर - गुरु का गोचर आपका राशि स्वामी है और वह कहता है कि काम के मामले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। काम को लेकर इस दौरान आप कुछ न कुछ चीजों के साथ उथल पुथल में रहने वाले हैं। फाइनेंस - आज के दिन आप खुद के लिए पैसे खर्च करने के मन में होंगे, कोई संपत्ति की खरीद का मौका भी इस दौरान बन रहा है। लव लाइफ - साथी के साथ दिल की बातें साझा करने की इच्छा रहेगी, पर सामने वाले के मन को समझना भी जरूरी होगा।हेल्थ - इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए संतुलित भोजन और पर्याप्त आराम लें।लकी नंबर - 5लकी कलर - पीलाउपाय - मुख्य द्वार पर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - दिन अनुकूल रहने वाला है, प्रतिपदा तिथि का प्रभाव आपको नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रखेगा,।वहीं रात्रि में गुरु का कर्क राशि में गोचर देगा बदलाव का समय। नेगेटिव - हर काम या स्थिति को खुद संभालने की कोशिश आपको थका सकती है ऐसे में जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद लेना बेहतर रहेगा। करियर - आप के लिए मेहनत का समय है साथ ही गुरु का प्रभाव आप को कुछ दक्षता या कहें कि क्रिएटिव भी बनाता है। आप लोगों के मध्य आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। व्यापार में नेतृत्व क्षमता दिखाकर आगे बढ़ना लाभदायक रहेगा। फाइनेंस - दिखावे या अनावश्यक खर्चों से बचना बेहतर रहेगा ताकि बचत प्रभावित न हो। लव लाइफ - दोस्तों या अन्य कामों में लगे होने के कारण पार्टनर को कम समय दे पाने की स्थिति बन सकती है, संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। हेल्थ - सेहत के मामले में लापरवाही से बचने की जरूरत है। कंधे कमर की स्थिति जल्द प्रभावित होती दिखाई देगी। लकी नंबर - 9 लकी कलर - लाल उपाय - गुड़ और चना दान करें। आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - आज के दिन आप सोशल सर्कल में आगे रह सकते हैं। गुरु का गोचर आप को लोगों के साथ सहयोग को बढ़ाने वाला और सम्मान दिलाने में सहयोगी हो सकता है। नेगेटिव - आज के दिन अपनी वाणी यानि के भाषा पर थोड़ा कंट्रोल बना के रखें और कुछ भी गलत से बचें। करियर - आपकी काम करने की स्थिति और शैली में कुछ न कुछ बदलाव होगा। आत्मविश्वास लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। नए प्रोजेक्ट, प्रेजेंटेशन या महत्वपूर्ण फैसलों के जरिए खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। फाइनेंस - बचत और आने वाले समय के लिए बचत की बातों को लेकर गंभीरता बढ़ सकती है। इस समय कहीं पैसा लगा सकते हैं। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में रिश्तों का रंग अनुकूल ही रहने वाला है। अविवाहित लोगों की किसी खास व्यक्ति में रुचि बढ़ सकती है। हेल्थ - सेहत के लिहाज से गले, चेहरे या माथे का ख्याल रखें और खुद के आराम पर ध्यान दें। लकी नंबर - 2 लकी कलर - गुलाबी उपाय - रात में चंद्रमा को मिश्री मिला दूध अर्पित करें। आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - दिन भर की स्थिति दोस्तों के साथ घूमने फिरने या कहीं लंबी यात्रा का अवसर दे सकती है। आज जिस काम को मन में ठानेंगे उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत दिखाएंगे।नेगेटिव - दिनभर की भागमभाग के चलते खुद को ध्यान न देने से या कई काम एक साथ आने से थकान और दबाव महसूस हो सकता है।करियर - नौकरी में लगे लोगों के लिए आज के दिन की शुरुआत में ही कुछ परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। इस दौरान जो लोग काम की तलाश में हैं उनके लिए दिन बेहतर है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में मजबूती आने के संकेत हैं, रुका हुआ भुगतान या पुराना पैसा वापस मिलने की संभावना है। लव लाइफ - साथी के साथ घूमने फिरने या समय बिताने की योजना बन सकती है। आज के दिन जरूरी है खुद पर भी नियंत्रण रखें।हेल्थ - स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा लेकिन खानपान में लापरवाही पाचन से जुड़ी दिक्कत दे सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - केसरियाउपाय - बहते जल में हल्दी प्रवाहित करें।आपका कल कैसा रहेगा? जानिए – कल का मीन राशिफल