आज का राशिफल मेष: पॉजिटिव - अगर पिछले कुछ दिनों से कोई बात मन में थी, तो आज उसे व्यक्त करने का सही समय है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और लोग आपकी बात को महत्व देंगे। नेगेटिव - आज गुस्सा और जल्दबाजी आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। छोटी-सी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुक कर सोच लें। करियर - आज के दिन अकेले सब संभालने की कोशिश न करें क्योंकि कोई न कोई भूल चूक होने से समस्या खड़ी हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को चाहिए की इस समय हर ऑफर तुरंत स्वीकार न करें। फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक खरीदारी टाल देना ही बेहतर होगा। लव लाइफ -आज दिल की बात खुलकर कह सकते हैं पर आप की बातें क्या सच में सुनी जाएंगी इस बात का ध्यान रखना होगा। हेल्थ - ज्यादा तनाव न लें। सुबह की हल्की सैर या योग फायदेमंद रहेगा। लकी नंबर - 1 लकी कलर - नीला उपाय - मंदिर में माथा टेकें विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: पॉजिटिव - आज का दिन आपके लिए नई सूचना और नई जानकारी से भरा हो सकता है। कोई करीबी आप को इस समय मार्गदर्शन भी देने में मदद कर सकता है। नेगेटिव - आज के दिन मन बार बार कुछ बातों के चलते अटकाव या भ्रम में पड़ सकता है। करियर - कामकाज में अपने साथियों के साथ मिलकर काम करना बहुत जरूरी रहेगा। ऑफिस में आपकी मेहनत को देखा जा रहा है इसलिए इस दौरान बातों से अधिक काम पर फोकस बना के रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज आप कुछ ऐसे खर्च में होंगे जो आप धार्मिक गतिविधियों में करने वाले हैं। लव लाइफ - रिश्तों में असुविधा का भाव ही कुछ ज्यादा परेशानी दे सकता है। अपनी ओर से धैर्य को बना के रखें। हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान क्योंकि इस समय पर कोई न कोई छोटी मोटी समस्या परेशानी दे सकती है। लकी नंबर - 3 लकी कलर - नारंगी उपाय - चांदी का दान करें। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: पॉजिटिव - आज के दिन आप में आगे बढ़कर जोखिम लेने की प्रवृत्ति अधिक रह सकती है। चतुराई के साथ काम करते हुए लोगों पर अपना गहरा असर छोड़ सकते हैं। नेगेटिव - किसी करीबी व्यक्ति से बहस हो सकती है, इसलिए अपनी बातों में हर कथन का चुनाव संभलकर करें। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप मेहनत से जी न चुराएं क्योंकि इस समय परिश्रम की अधिकता चाहिए होगी। दोपहर के बाद से काम में कुछ चेंज करना या नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज के दिन कोई जुर्माना या कोई घाटा होने की संभावना बन रही है इसलिए संभल कर काम करें। लव लाइफ - दिलों के रिश्ते आसान नहीं होते हें इस समय किसी न किसी बात के चलते बहस बढ़ सकती है। एक दूसरे को समय देने की जरूरत होगी। हेल्थ - आज के दिन त्वचा का कोई रोग या फिर बाहरी खान-पान के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है। लकी नंबर - 2 लकी कलर - सफेद उपाय - काले चने दान करें। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: पॉजिटिव - इस समय आप भावनाओं में अधिक बह सकते हैं और अपने आस पास के लोगों के साथ कुछ ज्यादा ही गहराई के साथ काम करेंगे। बच्चों के साथ कुछ अच्छे पल दिल को करेंगे खुश। नेगेटिव - आज के दिन आपके राशि का स्वामी रहेगा कमजोर तो अब मन पर होगा असर और किसी एक बात पर लंबे समय तक रुकना आसान नहीं होगा। करियर - काम को लेकर न रखें को संदेह इस समय आप दूसरों की बातों को सुनें लेकिन जल्दी से अपनी नीतियों को बदलने के लिए आतुर न हों। कारोबारियों के लिए दोपहर के बाद से स्थिति रहने वाली है अनुकूल। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में आज आप अपने से अधिक दूसरों के लिए खर्च करने वाले हैं। लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिले तो उसका उपयोग खुशी से करें उन्हें अपने उदासी वाले पहलू से दूर ही रखें। हेल्थ - इस समय छाती में जलन या कफ की शिकायत हो सकती है। लकी नंबर - 4 लकी कलर - पीला उपाय - धर्म स्थल पर सेवा करें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: पॉजिटिव - आज आप व्यावहारिक और शांत रहेंगे ऐसे में परिवार या घर से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। घर पर किसी की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। नेगेटिव - आज के दिन वाणी में कठोरता का असर दिखाई देगा, जिद और अपनी बात मनवाने की आदत रिश्तों में दूरी ला सकती है। करियर - काम के मामले में आज का दिन व्यापारियों को कुछ छोटे लेकिन अच्छे लाभ मिल सकते हैं। इस समय घरेलू स्तर पर भी कारोबार में सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी वरिष्ठ से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। फाइनेंस - आज घर की चीजों पर पैसों के मामले में सावधानी रखें। अचानक खर्च सामने आ सकता है। लव लाइफ - आज भावनाओं से ज्यादा समझदारी काम आएगी। दांपत्य जीवन में अधिक धैर्य के साथ फैसलों को लेना ही बेहतर होगा। हेल्थ - गर्दन में दर्द या आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। लकी नंबर - 19 लकी कलर - ब्राउन उपाय - पक्षियों को दाना डालें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: पॉजिटिव - कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति बाहरी लोगौम के साथ संबंधों में विस्तार देने वाली है। इस समय आत्मविश्वास अलग ही काम करने वाला है। नेगेटिव - किसी पुरानी बात को लेकर मन में खटास हो सकती है, लेकिन उसे बढ़ने न दें। करियर - काम को लेकर आज एक दिन यात्राएं हो सकती हैं कुछ लोग आपसे मिल सकते हैं जो नई सूचनाओं को देने वाले हैं। काम में कुछ गति धीमी लग सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं। फाइनेंस - निवेश करने से पहले दो बार सोचें इस समय कोई बड़ा वरिष्ठ व्यक्ति आर्थिक क्षेत्र में सहयोग दे सकता है। लव लाइफ - प्यार में इस समय पर थोड़ा लचीलापन दिखाना जरूरी है। अगर किसी बात पर एकमत नहीं हैं तो कोई नहीं राहें बहुत सी हें। हेल्थ - ठंडी चीज़ों से बचें क्योंकि गले की स्थिति प्रभावित हो सकती है। लकी नंबर - 6 लकी कलर - केसरिया उपाय - कस्तूरी का दान करें। विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: पॉजिटिव -आज के दिन आप अपने काम को निकलवाने में हो सकते हैं सफल। आप की बातें अब घर हो या बाहर दोनों और सुनी जाने वाली है। नेगेटिव - काम की अधिकता के चलते आप आराम कम ही कर पाएंगे इस समय छोटी छोटी बातों का असर पड़ेगा। करियर - लंबे समय से जो योजना बना रहे थे, उस पर काम शुरू करने का अच्छा दिन है। आपकी स्थिर सोच आपको सही फैसले लेने में मदद कर सकती है इसके अलावा पिता की ओर से भी करियर पर कोई अच्छी सलाह काम कर सकती है। फाइनेंस - इस समय कहीं काम के लिए पैसे लगने वाले हैं पर फिर भी बचत पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। लव लाइफ - वैवाहिक जीवन में आज के दिन साथी आपके साथ होने की कमी की शिकायत कर सकता है। हेल्थ - इस समय के दौरान कमर और पेट का हिस्सा अधिक प्रभावित रह सकता है। लकी नंबर - 4 लकी कलर - ताबांई उपाय - घर के बड़ों को कुछ वस्तुएं भेंट करें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: पॉजिटिव - आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रह सकता है, बातचीत के जरिए आप कई काम आसानी से निकाल सकते हैं। इस समय घर पर बच्चों की बातें माता-पिता को कर देने वाली हैं हैरान। नेगेटिव - एक साथ कई काम हाथ में लेने से उलझन हो सकती है। ध्यान भटक सकता है, इसलिए प्राथमिकताएं तय करें। करियर - कार्यक्षेत्र में आज सक्रियता दिखाने की जरूरत होगी इस समय आप शायद कुछ कठोर हो सकते हैं या अपनी मर्जी से काम को आगे रख कर करना चाहेंगे जिसके चलते विवाद उभर सकता है इसलिए शांति बना के रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक ठाक ही रहेगी माता की ओर से कोई छोटा लाभ संभव है। लव लाइफ - रिश्तों में हल्की नोकझोंक के बाद भी अपनापन बना रहे बस इस बात का रखें ख्याल। हेल्थ - थकान या नींद की कमी महसूस हो सकती है इस दौरान मोबाइल को थोड़ा दूर ही रखें। लकी नंबर - 2 लकी कलर - संतरी उपाय - पानी का दान करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: पॉजिटिव - आज के दिन आप बाहरी लोगों को कर सकते हैं प्रभावित, इस समय किसी दूर बैठे व्यक्ति के साथ लंबी बातें दिलों के हाल को करने वाली हैं बयां। नेगेटिव - अपनी बातों में न बहें और परिस्थिति के अनुसार करें काम। आप की निजता पर हो सकता है हमला। करियर - काम के मामले में इस दौरान व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर कुछ बेहतर परिणाम के रूप में दिखाई दे सकते हैं। इस दौरान अपने सौदों का ब्यौरा रखें जिससे कोई छूट न जाए। फाइनेंस - पैसों के मामले में लिखित काम या कागजी प्रक्रिया में सावधानी बरतें। लव लाइफ - सिंगल लोगों के लिए सोशल मीडिया या मित्रों के जरिए नई पहचान हो सकती है। हेल्थ - सेहत पर रहेगा असर कोई पुराना दर्द कर सकता है परेशान। लकी नंबर - 8 लकी कलर - हल्का गुलाबी उपाय - कन्या को भोजन कराएं। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: पॉजिटिव - आज अपनों के साथ समय बिताने के लिए कुछ अच्छा समय मिल सकता है। घर पर लोगों की ओर से प्रेम सहयोग मनोबल को बढ़ाने वाला होगा। नेगेटिव - कुछ बाहरी लोगों की ओर से आपकी शांति भंग हो सकती है, दूसरों की प्रतिक्रिया पर ज्यादा आगे न बढ़ें और शांत रहें। करियर - काम के स्थान पर जो भी जिम्मेदारी मिल रही है उसे दूसरों पर सौंपने से बचें, काम के चलते अगर कोई महत्वपूर्ण मीटिंग या चर्चा है तो उसमें सफलता के लिए अभी प्रयास बने रहने वाले हैं। आपके विचार दूसरों पर अपना असर डालने वाले होंगे। फाइनेंस - कोई पुराना उधार वापस मिल सकता है। खर्च और आय में संतुलन बनाए रखें। लव लाइफ - अपने प्यार में अफवाहों या अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें, तभी रिश्ता मजबूती की ओर बना रहेगा। हेल्थ - सिरदर्द या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 3 लकी कलर - आसमानी उपाय - काले तिल पानी में प्रवाहित करें। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: पॉजिटिव - जो काम आप धैर्य से करेंगे, वही आगे चलकर फायदा देगा। इस समय घर पर किसी का आना या कोई सूचना माहौल में बदलाव को दिखा सकती है। नेगेटिव - आज के दिन बहुत ज्यादा चीजों से जुड़ाव दिक्कत दे सकता है। अपनी बातों को लेकर कठोर न बनें। करियर - नौकरी में आज के दिन काम कुछ ज्यादा लग सकता है इस समय पर नए लोगों का प्रभाव बदलाव को दे सकता है। इस दौरान रिसर्च के कामों के चलते बार बार कुछ चीजों को चेंज करना आप को अधिर बना सकता है। फाइनेंस - बड़ा लाभ तो नहीं दिख रहा, लेकिन कोई बड़ा नुकसान भी नहीं होगा। लव लाइफ - पार्टनर के साथ शांत माहौल में बातचीत करें क्योंकि आप का क्रोध पार्टनर के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। हेल्थ - सेहत की बेहतरी के लिए पानी ज्यादा पिएं और हल्का भोजन करें। लकी नंबर - 7 लकी कलर - हल्का हरा उपाय - गरीबों को भोजन कराएं। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: पॉजिटिव - आज के दिन आप अपने अधूरे कामों को लेकर उत्साहित होंगे और उसे पूरा कर पाएंगे। किसी दोस्त, सहकर्मी या परिवार के सदस्य के साथ मिलकर यात्रा पर निकल सकते हैं।नेगेटिव - आज एक दिन कुछ मामलों में आप को फैसला लेने में बहुत ज्यादा समय लग सकता है जिससे चीजें हाथ से निकल सकती हैं।करियर - नई योजनाओं को लागू करने के लिए अनुकूल समय है, स्टार्टअप या फ्रीलांस कार्यों में लाभ होगा। टीम के साथ तालमेल बनाए रखें। कारोबार में इस समय पर लेखा जोखा संभाल के करें छोटी सी गलती मुश्किल दे सकती है।फाइनेंस - जमीन-जायदाद या निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।लव लाइफ - सिंगल जातकों को सोशल सर्कल से प्रस्ताव मिल सकता है पर अभी आप भी कुछ अपने अलग मूड में होंगे तो नखरे भी होंगे।हेल्थ - आज के दिन टखनों और रक्तचाप का ध्यान रखें।लकी नंबर - 5लकी कलर - नीलाउपाय - गाय को चारा डालें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल