आज का राशिफल मेष: मेष राशि वालों के लिए दिन रहेगा कुछ राहों में उलझनों को देने वाला क्योंकि चंद्रमा का गोचर छठे भाव में होने से किसी न किसी कारण विरोधियों के साथ या मुश्किलों के साथ सामना हो सकता है इसलिए खुद को शांत रखें ओर फिर करें कोई भी जरूरी काम। परिवार में किसी सदस्य की हेल्थ या भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है।करियर - कामकाज की स्थिति पर रहें फोकस क्योंकि मन में कुछ न कुछ उथल-पुथल डाल सकती है अपना असर। आपकी मेहनत तो ज्यादा रहेगी पर शायद परिणाम कुछ अभी कम ही मिल पाएं। ऑफिस में फाइल, डेटा को रखें ध्यान से क्योंकि कुछ मिस्प्लेस हो सकता है।फाइनेंस - आमदनी शायद इस समय ज्यादा कुछ खुशी न दे पाए और किसी न किसी कारण से आपके लिए खर्च को संभाल पाना मुश्किल हो सकता है।लव लाइफ - रिश्ते में समझदारी बना कर रखें क्योंकि आज साथी रूठ सकता है उनके साथ कोई लड़ाई अधिक बढ़ सकती है। हेल्थ - सेहत की कंडीशन परेशानी दे सकती है आपको पेट, पाचन या स्किन से जुड़ी समस्या का रखना होगा ख्याल। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा काफी एनर्जेटिक और रोमांचक। दिन की शुरुआत हल्की थकान से हो सकती है जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा, उत्साह अपने आप बढ़ता जाएगा। नया सीखने और खुद को एक्सप्रेस करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ मजेदार समय बिताने का भी योग है।करियर - कामकाज में आपको मिलेगा सहकर्मियों या दोस्तों का साथ इसके अलावा बॉस के साथ किसी जरूरी मिटींग्स के लिए आप रहेंगे काफी एक्टीव। लीडरशिप दिखा सकते हैं पर मीडिया, क्रिएटिव या डिजिटल वर्क में आज आपको मेहनत ज्यादा करनी होगी।फाइनेंस - पैसे के मामले में दिन खर्चों को तो देगा पर ये जरूरी खर्चे रहने वाले हैं कुछ पुराने बिल या पेट्रोल-ट्रैवल के खर्च पर थोड़ा ध्यान दें।लव लाइफ - रोमांस की राह में आज चुपके से सितारे आपके साथ रह सकते हैं। अकेले हैं तो किसी के साथ कोई नया कनेक्शन बन सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में बच्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत होगी। इस समय भागदौड़ के चलते ही थकान या पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन घर पर ही अधिक व्यस्तता को दे सकता है, आप कुछ रिलैक्स और बैलेंस में खुद को बना पाएंगे क्योंकि घर का कोई सदस्य आपकी मदद के लिए भी रहेगा आगे। पुराने कामों को पूरा करने और नई योजना बनाने पर फोकस्ड रहने का समय है।करियर - नौकरी की अगर बात की जाए तो आप इस दौरान कुछ न कुछ बदलाव देख सकते हैं। कारोबार में दिन स्थिर रहेगा हां कुछ पुराने काम पर अच्छे से ध्यान दें जिससे कोई मुश्किल न रहने पाए। सीनियर्स से मदद और मार्गदर्शन मिलने के योग हैं।फाइनेंस - पैसा आता जाता लगा रह सकता है, खरीदारी में सोच समझकर निर्णय लेने की जरूरत होगी।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस के लिए अच्छा समय है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलने का चांस है आपके पास।हेल्थ - हेल्थ में दिन सामान्य रह सकती है इस समय पर घर पर अपनों की सेहत के लिए कुछ ज्यादा चिंता रखने वाले हैं पर परेशान न हों सभी कुछ नार्मल रहेगा। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ी हलचल वाला रहेगा। नयी चीज़ें सीखने और एडवेंचर में हाथ आजमाने का मन करेगा। आज के दिन ग्रहों का गोचर आपको किसी न किसी काम में जोखिम लेने के लिए आगे रख सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताना आपको खुशी देगा।करियर - काम के मामले में थोड़ा व्यस्त दिन रह सकता है, नए प्रोजेक्ट्स और टास्क मिल सकते हैं। टीम के साथ काम करना आज फायदेमंद तो रह सकता है पर आपकी मेहनत को बना के रखें जिससे लोग नोटिस करेंगे आपको।फाइनेंस - पैसों की स्थिति में सुधार के संकेत दिखाई दे सकते हैं वैसे तो छोटी छोटी बचत और प्लानिंग आज आपके काम आएगी।लव लाइफ - लव में रोमांच और एनर्जी दोनों का मेल तो दिखाई देगा पर इस समय ख्याल रखें की आप किसी तीसरे के चलते अपने रिश्ते में मुश्किल में फंस न जाएं।हेल्थ - हेल्थ सामान्य रहेगी। मानसिक तनाव से बचें और ध्यान दें कि ज्यादा स्क्रीन टाइम या देर रात की गतिविधि आपकी नींद प्रभावित न करे। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं और काम दोनों में संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा। घर और परिवार के कामों में हल्की व्यस्तता रहेगी आपकी समझदारी से सब काम आसानी से निपट जाएंगे।करियर - आज ऑफिस या कामकाज में दिन काफी एक्टिव रहने का दिन है क्योंकि दूसरों की नजरें आप को करने वाली हैं बेचैन। अगर आप टीम के साथ काम कर रहे हैं, तो आपकी लीडरशिप और आइडियाज को सीनियर्स नोटिस करेंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में घर पर किसी न किसी की चीज की मांग आपके खर्च को बढ़ाने वाली हो सकती है।लव लाइफ - आज कोई अचानक से टकरा सकता है जिसके कारण रोमांस का दिन आपके लिए पक्ष में बन ही जाने वाला है।हेल्थ - घर के काम में या धूल के चलते सांस लेने में दिक्कत फील हो सकती है। संतुलित डाइट आज के दिन रखेगी फीट। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज के राशिफल में चंद्रमा आप को करेगा प्रभावित जिसके चलते आपका मूड आपको दे सकता है कुछ बेचैनी। परिवार और घर के कामों में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है पर हो सके तो जो काम करें उसका आनंद लेते हुए ही आप संतुष्टी को देख पाएंगे।करियर - कामकाज में इस दौरान अकाउंट या प्लानिंग से जुड़े कामों में सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। अधिकारी आपके काम में कुछ वृद्धि भी कर सकते हैं पर कुल मिलाकर चीजें आप अपने पक्ष में कर ही सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन आप खुद के लिए कुछ खर्च करने के मूड में रह सकते हैं कोई बात नहीं थोड़ा बहुत तो आप संभाल ही सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ छोटी-छोटी खुशियों पर ध्यान दें बेकार की चीजों को इग्नोर करते हुए आगे बढ़ें, तारीफ और प्यार बांटना आपके रिश्ते को और मजबूत करेगा।हेल्थ - सेहत के मामले में जो लोग रक्तचाप की समस्या फिर माइग्रेन से प्रभावित हैं तो स्थिति मुश्किल दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बाहरी चीजों के कारण मुश्किलों को देने वाला हो सकता है। अगर हो सके तो दूसरों पर बहुत अधिक भरोसे से बचें। बड़े बुजुर्गों के साथ समय बिताएं जिससे उनका मार्गदर्शन आपको अनुकूलता दे सकता है।करियर - आज के दिन काम का दबाव ज्यादा रहने वाला है इसलिए टाइम मैनेजमेंट के अनुसार अपना काम करें। अगर सरकारी नौकरी, परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन मेहनत की अधिकता के साथ साथ समय पर काम करने की बात कहता है।फाइनेंस - आज एक दिन खर्चों को रोक पाना मुश्किल ही रहने वाला है कुछ न कुछ बातें आपकी जेब पर असर डालने वाली हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ आउटिंग या बातचीत रोमांस को और मज़ेदार बनाएगी, कोई खास कनेक्शन बनने की संभावना भी बनती है।हेल्थ - हल्की एक्सरसाइज या योग आपकी एनर्जी को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। नींद पर ध्यान दें, थोड़ी देर देर से सोना परेशानी दे सकता है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन कुछ मस्ती और कुछ अपनों की ओर से कड़े निर्देश जैसी स्थिति से रुबरु करा सकता है। अपनों के लिए दिन मेहनत वाला तो होगा पर आपसी रिश्ता भी इस दौरान काफी अनुकूल रह सकता है। करियर - व्यापार में स्थिरता देखने को मिल सकती है पर इस समत चाहे गति धीमी लगे पर सुरक्षित प्रगति देखने को मिल ही सकती है। आज के दिन किसी से मिला कोई क्रिएटिव आइडिया आपके लिए फायदा का सौदा हो सकता है।फाइनेंस - आज के दिन शेयर मार्केट से कुछ अच्छे लाभ कमा सकते हैं साथ ही इस दौरान आप के पास इन्वेस्टमेंट का मौका बेहतर रहेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ छोटे छोटे पलों का आनंद लेने का समय मिल सकता है इस समय पर दोस्तों के लिए किसी पुराने कनेक्शन से नयी शुरुआत हो सकती है।हेल्थ - एनर्जी ज्यादा होने के बावजूद डाइट और पानी का ख्याल रखें। छोटे-मोटे माइग्रेन या थकान महसूस हो सकती है, तो स्ट्रेस कम करने वाले एक्टिविटी करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अटकाव ला सकता है जो सोचा हो वो शायद पूरी तरह से न हो पाए पर अपनी ओर से कोशिशों को करते रहना अच्छा होगा। आज के दिन घर पर किसी की बात से गुस्सा बढ़ सकता है पर आपका शांति भरा रुख ही चीजों को संभाल सकता है।करियर - कामकाज के मामले कुछ खास न भी हों पर स्थिति कंट्रोल में ही रहेगी। नई स्किल सीखने का मौका भी मिलेगा, जिससे भविष्य में प्रमोशन या ग्रोथ के अवसर बनेंगे। आज आपको धैर्य और योजना बनाने की जरूरत होगी, जल्दबाजी में कुछ काम अधूरा रह सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों के लिए दिन सामान्य ही होगा अचानक ही कोई खर्च परेशान कर सकता है अन्यथा तो स्थिति सामान्य ही रहेगी।लव लाइफ - प्यार पर करें विश्वास क्योंकि आज के दिन कोई न कोई बात शक या फिर विवाद का कारण बन सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में कुछ न कुछ बातें परेशानी दे सकती हैं इस समय किसी भी तरह के नशे इत्यादि से बचना ही उचित होगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत रहने वाली अपनों के बीच होने वाली है भाई बहनों के साथ व्यर्थ की बातों में उलझने से बचना ही बेहतर होगा। आज के दिन में दोस्तों के साथ कोई बाहर का प्लान बन सकता है या फिर दोस्तों के साथ घूमने के मौके भी बढ़ने वाले हैं। करियर - काम के साथ साथ इस दौरान मीटिंग इत्यादि के चलते व्यस्तता अधिक ही रहेगी। मीटिंग में आपका प्रदर्शन दूसरों को प्रभावित कर सकता है। मीडिया, डिजिटल, एजुकेशन या कस्टमर रिलेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा।फाइनेंस - किसी यात्रा या शॉर्ट ट्रिप में पैसा खर्च हो सकता है पर इससे कुछ खुशी भी मिलेगी।लव लाइफ - आज दिल की बातें पार्टनर से अधिक दोस्तों के साथ शेयर करने वाले हैं। शाम के समय जीवन साथी के साथ कोई मूवी या डिनर की प्लानिंग होने का मौका मिलेगा।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं होगी बस थोड़ा सा ख्याल रखें खुद का और साथ ही अपनों का क्योंकि उनकी ओर से चिंता रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन एनर्जेटिक और एक्टिव रह सकता है पर ख्याल रखें की बेकार की बातों में किसी के साथ विवाद न हो। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और आप अपने काम में चमक दिखा सकते हैं। दोस्तों और सहयोगियों के साथ कुछ अचानक से बाहर जाने का मौका मिल सकता है।करियर - आज ऑफिस में आपकी काबिलियत को परखने की कोशिश होगी ऐसे में ध्यान रखें की कुछ भौ ओवर न करें शांति से किए गए कामों से ही आप मुश्किलों से निकल पाएंगे। किसी प्रोजेक्ट्स में आपके सुझावों को सराहना मिल सकती है।फाइनेंस - पैसा के मामले में आने जाने जैसी स्थिति बनी रह सकती है बस जरूरत से ज्यादा खर्च से बचें।लव लाइफ - प्रेमियों को चाहिए की एक दूसरे के लिए सपोर्ट बने, एक दूसरे के लिए किया गया कोई छोटा सा खर्च खुशी देने वाला साबित हो सकता है।हेल्थ - सेहत कुछ नरम गरम सी रह सकती है, हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेस कम करने वाले एक्टिविटी पर ध्यान दें। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए दिन उत्साह और नई शुरुआत का संकेत देने वाला होगा,। आप किसी पुराने काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे और उसमें सफलता भी मिल सकती है। मन थोड़ा चंचल रह सकता है पर चीजें स्थिर ही रहेंगी।करियर - करियर के मामले में दिन अनुकूल रह सकता है। ऑफिस में आपकी मेहनत इस समय बनी रह सकती है पर ये बातें थकान को भी बढ़ा देने का काम कर सकती है। आफिस हो या कारोबार कहीं कुछ नया टास्क मिल सकता है, जिसे आप पूरे जोश के साथ निभाएंगे।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रह सकता है इसके अलावा इनकम के नए रास्तों पर सोच विचार हो सकता है।लव लाइफ - प्रेम जीवन में ताजगी बनी रह सकती है जीवन साथी किसी मामले में एक अच्छा मार्गदर्शन देने वाला हो सकता है।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा एक्टिव रहने के कारण थकान महसूस हो सकती है। शरीर को आराम देना और समय पर खाना जरूरी रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल