आज का राशिफल मेष: सोमवार का दिन घर के माहौल में थोड़ी हलचल देने वाला रह सकती है, परिवार के किसी सदस्य की बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है वही बात आगे चलकर काम की साबित होगी। माता-पिता या घर के बड़े किसी जरूरी मुद्दे पर आपकी राय जानना चाहेंगे।करियर - काम के मोर्चे पर आज आपको लगातार कोशिशों के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। इस समय कारोबार में जल्दबाजी नुकसान कर सकती है इसलिए हर स्टेप सोचकर लें। अधिकार से बातचीत में शब्दों का चयन जरूरी रहेगा।फाइनेंस - छोटे खर्च ओके हैं लेकिन किसी बड़े पेमेंट को आज होल्ड करना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज बातें साफ करने का दिन है, किसी से जुड़ी नई जानकारी भ्रम या उलझनों को पैदा कर सकती है।हेल्थ - एनर्जी अच्छी रहेगी, लेकिन ओवरथिंकिंग थका सकती है, थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी और स्क्रीन ब्रेक जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: आज आपको घर के किसी सदस्य से सपोर्ट मिलेगा, जिसकी उम्मीद नहीं थी, परिवार में कोई हल्की-फुल्की बात आपको इमोशनल कर सकती है लेकिन दिन के अंत तक चीजें सुलझती दिखेंगी। आज घर से जुड़े छोटे बदलाव या प्लानिंग मन को अच्छा महसूस कराएगी।करियर - काम के स्थान पर आज धीमी लेकिन स्थिर तरक्की को स्लो लेकिन स्टेबल प्रोग्रेस रहेगी। किसी प्रोजेक्ट में आपकी मेहनत नोटिस की जाएगी भले ही तुरंत तारीफ न मिले। किसी को अपनी योजनाओं को बताते समय शांत भाव बना के रखें।फाइनेंस - आज खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। कोई पुराना बिल या पेमेंट याद आ सकता है। सेविंग से जुड़ा फैसला लेने के लिए दिन ठीक है, लेकिन रिस्क वाला निवेश अभी अवॉयड करें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज स्टेबिलिटी की फील आएगी। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातें शेयर करना कनेक्शन को गहरा करेगा।हेल्थ - आज शरीर कुछ भारी लग सकता है इसलिए हो सके तो अपने खाने की डाइट हल्की रखें और चहलकदमी भी करें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज सोमवार के दिन स्वभाव काफी बदला बदला सा लग सकता है। घर में किसी से हुई बातचीत दिनभर दिमाग में घूमती रहेगी। करीबी दोस्त से कोई नई बात सुनने को मिल सकती है जो आपकी सोच बदल दे। आज एक्सप्रेस करना जरूरी है दबाकर न रखें।करियर - काम में आज मल्टीटास्किंग करनी पड़ सकती है एक साथ कई जिम्मेदारियां आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें अच्छे से हैंडल कर लेंगे। संचार आपकी सबसे बड़ी ताकत रहने वाली है किसी के मार्गदर्शन से आगे का रास्ता साफ हो सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज मिलाजुला प्रभाव देखने को मिल सकता है, छोटी छोटी खुशियों पर खर्च कर सकते हैं।लव लाइफ - आज प्यार में बातें ज्यादा होंगी लेकिन इसी कारण झगड़े भी बढ़ सकते हैं इसलिए उतना ही कहें जितने की जरूरत होगी।हेल्थ - आज के दिन दिमागी सोच भागने वाली है ऐसे में नींद पूरी न होने से थकान आ सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज सोमवार का दिन थोड़ा भागमभाग देने वाला होगा। घर के किसी सदस्य की बात दिल को परेशान कर सकती है, वहीं किसी पुराने मुद्दे पर दोबारा चर्चा भी हो सकती है। मां या किसी करीबी से हुई बातचीत आज आपको मेंटली सुकून देगी।करियर - वर्कप्लेस पर आज आपको धैर्य रखना होगा। चीज़ें आपकी स्पीड से नहीं चलेंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि रिजल्ट खराब होगा। किसी सीनियर से फीडबैक मिल सकता है, उसे पर्सनली न लें। टीम में आपकी समझदारी काम आएगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कोई इमोशनल खर्च करने का मन बनेगा, लेकिन बजट देख कर ही फैसला लें। किसी फैमिली खर्च में योगदान करना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में भावनाएं कुछ बदली बदली सी रहने वाली हैं जो चीजें पहले पसंद थी उन्हें अब ना पसंद कर सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन पानी ज्यादा पिएं क्योंकि शरीर में गर्मी की अधिकता से मुंह में छाले जैसी दिक्कत असर डाल सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वाले आज के दिन हर बात पर कुछ ज्यादा ही देते दिखाई देने वाले हैं। घर में किसी की बात आपको सोचने पर मजबूर कर सकती है। पिता या किसी बड़े बुजुर्ग से जुड़ा कोई विषय आज सामने आ सकता है। अहंकार को साइड में रखकर बात करेंगे तो हालात आपके लिए बेहतर रहेंगे।करियर - काम के मामले में इस समय नेतृत्व की अच्छी स्थिति न मिल पाए दूसरे लोग आप पर दबाव बढ़ा सकते हैं, लेकिन साथ ही दूसरों की राय सुनना भी जरूरी रहेगा। किसी सीनियर का स्वभाव अनिश्चित बना रह सकता है ऐसे में जितना समय हो शांत रह कर काम करें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक है लेकिन दिखावे वाले खर्च से बचें, बचत से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज एक दूसरे के साथ अभिमान का टकराव बढ़ सकता है। अगर बात खुलकर हो गई तो चीज़ें जल्दी सुलझ जाएंगी। हेल्थ - शरीर में ऊर्जा तो अच्छी रहने वाली है पर अधिक काम के चलते कमर या कंधों में दर्द बढ़ सकता हैविस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज कन्या राशि वाले छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा ही ध्यान देने वाले हैं जिसके कारण दिमाग में बोझ बढ़ेगा इसलिए जितना हो सके खुद को इन बातों से दूर रखना ही बेहतर होगा। घर में किसी व्यवस्था या रूटीन को सुधारने का मन कर सकता है पर बच्चों की ओर से इसे सहमती न मिल पाए।करियर - काम में आज आप से हर चीज के बारे में जानकारी ली जा सकती है इसलिए सभी चीजों को ध्यान से रखें फाइल या डाक्यूमेंट में कोई गड़बड़ी न होने पाए। कोई गलती पकड़ में आ सकती है या आप किसी और की गलती ठीक कर सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज दिन स्टेबल है। छोटे खर्च होंगे, लेकिन कंट्रोल में रहेंगे। किसी पुराने पेमेंट या रिफंड से जुड़ी अपडेट मिल सकती है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज एक्सपेक्टेशन ज्यादा हो सकती हैं। पार्टनर से बात करते वक्त टोन सॉफ्ट रखें। सिंगल हैं तो किसी से हल्की-फुल्की चैट शुरू हो सकती है।हेल्थ - पेट या डाइजेशन से जुड़ी छोटी परेशानी हो सकती है। बाहर का खाना अवॉयड करें और रूटीन में थोड़ी फिजिकल एक्टिविटी जोड़ें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: तुला राशि वाले आज के दिन किसी घरेलू फैसले को टालते दिखाई दे सकते हैं। आज दोस्तों के साथ खुलकर बात करने का मौका तो है लेकिन उनके मन पर कोई बात असर न डाल पाए इसका भी जरूर रखें ख्याल। छोटे भाई बहन कुछ ज्यादा ही तंग कर सकते हैं।करियर - काम को लेकर इस समय आप की सोच थोड़ा अटकाव देने वाली होगी जल्द ही चीजों के साथ ढ़ल पाना मुश्किल हो सकता है। अपने साथ के लोगों की एनर्जी पॉजिटिव असर डालेगी और आप नेतृत्व करते भी नजर आ सकते हैं।फाइनेंस - पैसों के मामले में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या बैंक से जुड़ा कोई काम आज ही निपटा लेना अनुकूल होगा।लव लाइफ - प्रेम के मामले में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से अचानक मैसेज या कॉल आ सकता है जो दिल को धड़काने वाला भी होगा।हेल्थ -आज खाने में कुछ ज्यादा मीठा या चटपटा पेट को करने वाला है परेशान तो थोड़ा ध्यान से करें काम।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन तो रहेगा कुछ बेहतर लेकिन अचानक होने वाली बातें घर पर कुछ बदलाव आपको थोड़ा परेशान भी कर सकता है। आज दोस्तों के साथ बातें ज्यादा ही होने वाली हैं जिसके चलते माता-पिता की डांट कर सकती है उदास।करियर - कामकाज के मामले में सभी के साथ सही से बातचीत न होने के कारण स्पष्टता कम ही रहेगी। अधिकारी आप को अधिक कंट्रोल करने वाले हैं ऐसे में कुछ समय के लिए स्वतंत्रता भी हो सकती है बाधित। किसी बात को लेकर भ्रम है तो सीधा पूछ लेना बेहतर रहेगा। फाइनेंस - आज के दिन कोई खरीदारी या अगर घर से जुड़ा कोई फैसला रुका था पैसों के चलते तो आज उस पर बात आगे बढ़ सकती है।लव लाइफ - आज विवाह जीवन में लगाव और प्रेम को बनाए रखने के लिए ईमानदार बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी।हेल्थ - सेहत की स्थिति कमजोर दिखाई देती है, पैरों में दर्द के चलते उठना बैठना मुश्किल लग सकता है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वाले आज मन भावनाओं में ज्यादा बह सकते है, छोटी बातों पर भी दिल जल्दी प्रभावित हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते या याद का जिक्र हो सकता है, जिससे मन थोड़ा भारी भी हो सकता है। आज के दिन अपने कामों के लिए आप ही जिम्मेदार होंगे कोई ओर नहीं इसलिए ध्यान से काम करें।करियर - काम में आज मन तो लगेगा लेकिन ध्यान भटकने की संभावना भी रह सकती है। रचनात्मक काम करने वालों के लिए दिन ठीक है, ऑफिस में किसी की मदद से काम आसान हो सकता है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज लापरवाही नुकसान दे सकती है भावनाओं में आकर खर्च करने से बचें।लव लाइफ - आज के दिन साथ दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा। लोगों के लिए कोई खास याद या पुराना रिश्ता फिर से मन में आ सकता है।हेल्थ - शरीर में कमजोरी या आलस महसूस हो सकता है। भोजन में कोई गड़बड़ी न होने दें साफ सफाई के मामले में बिलकुल भी लापरवाही न होने दें। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज आपका मूड थोड़ा बदलता हुआ रह सकता है। कभी बहुत एक्टिव महसूस करेंगे तो कभी चुप रहना पसंद करेंगे। घर के किसी सदस्य से बातचीत आपके मन को हल्का कर सकती है। अपनी बात मन में दबाकर न रखें।करियर - कामकाज में आज आप भागदौड़ करते हुए आज अपनी चीजों का ख्याल रखें क्योंकि कुछ काम इधर उधर होने के चक्कर में समस्या हो सकती है। इस दौरान हर चीज तुरंत बोल देना जरूरी नहीं है। धैर्य से काम करेंगे तो बात बनेगी।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी वैसे इस समय अचानक कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है। लेन-देन का अच्छे से ख्याल रखें।लव लाइफ - रिश्तों में आज थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है अगर हो सके तो शाम के समय घूमने के लिए निकले थोड़ी सी बातचीत रिश्ते को फिर से सही दिशा में ले आएगी।हेल्थ - मानसिक थकान या बेचैनी हो सकती है ज्यादा सोचने से बचें। आज टहलना, म्यूजिक सुनना खुशी देने वाला होगा।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज सोमवार के दिन आप खुद के साथ थोड़ा ईमानदार रह सकते हैं जो बातें अब तक मन में दबाकर रखी थीं, उन पर आज सोच साफ होगी। घर या आसपास का माहौल आपको कुछ नया सोचने के लिए प्रेरित कर सकता है। आज आप कम बोलकर ज्यादा समझने की स्थिति में रहेंगे।करियर - काम में आज आइडिया तो बहुत आएंगे, लेकिन सही समय का इंतजार करना जरूरी होगा। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिल सकता है जो आपको अपनी क्षमता दिखाने का मौका दे। जल्दबाजी नहीं, समझदारी से उठाया गया कदम आगे फायदा देगा।फाइनेंस - कोई पुराना आर्थिक मामला आज दिमाग में घूम सकता है लेकिन जल्द ही हल निकल आएगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज स्पेस की जरूरत महसूस होगी। यह दूरी गलत नहीं है बस खुद को समझने का समय है। पार्टनर से शांत बातचीत रिश्ते को हल्का और साफ कर देगी।हेल्थ - आज के दिन आंखों को आराम दें और थोड़ी देर खुली हवा में चलें इससे ऊर्जा वापस आएगी।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: सोमवार के दिन आपका दिल थोड़ी ज्यादा गहराई में जाएगा। भावनाएं साफ होंगी और आप चीजों को महसूस ज्यादा करेंगे। खुद को कठोर बनने की जरूरत नहीं है इस समय माता-पिता के साथ समय बिताएं या कुछ धार्मिक कामों में शामिल भी रह सकते हैं।करियर - काम में आज संवेदनशीलता आपकी ताकत बनेगी जो लोग लिखने, डिजाइन, संगीत या कला से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में कोई आपकी समझ और नरमी की तारीफ कर सकता है इस समय दोस्त आपके काम में सहयोगी बन सकते हैं।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज आप संभलकर चलेंगे। किसी की मदद करना अच्छा लगेगा लेकिन अपनी सीमा में रहना बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम में आज शब्द कम और एहसास ज्यादा होंगे, कोई याद या एहसास दिल के करीब आ सकता है।हेल्थ - आज शरीर से ज्यादा मन को आराम की जरूरत है अगर आप ड्राइविंग संभल करते हैं तो ध्यान पुर्वक करना जरूरी है। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल