आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - इस समय दूर रहने वाले रिश्तेदार से बातचीत होने या उनकी ओर से कोई संदेश आप तक पहुंच सकता है। किसी अपने की मदद सबसे बड़ी ताकत साबित होगी।नेगेटिव - शतभिषा नक्षत्र व ग्रहों की स्थिति थोड़ी बेचैनी ला सकती है पर मन को इन अनिश्चितताओं से दूर रखें जिससे आपके काम सफल रहेंगे।करियर - कामकाज में आज का दिन मेहनत वाला तो होगा इस दौरान आप की छाप अच्छी रहने वाली है। व्यवसाय में कुछ हलचल के बावजूद सही कदम आपकी सफलता भी निश्चित करेंगे।फाइनेंस - आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला समय है अचानक कुछ खर्च सेहत या फिर यात्रा के लिए हो सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में हल्की तनाव की संभावना है इस समय दूसरों की बातों में आने से बचें और फ्लर्टी स्वभाव से बचना होगा।हेल्थ - काम के कारण अभी सिरदर्द, थकान या नींद में खलल जैसी बातें परेशान कर सकती हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - जामुनीउपाय - धर्म पुस्तक मंदिर में रख आएं।आपका मासिक मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - कालाष्टमी का असर आप को भीतर से बदलाव देगा। सामाजिक रूप से लोगों के साथ मिलने जुलने और नए संपर्क बनाने के लिए दिन अच्छा रह सकता है। नेगेटिव - आज के दिन चंद्रमा का शतभिषा में सुबह के समय होने से काम में देरी या किसी कारण से भ्रम हो सकता है।करियर - नौकरी में बदलाव के लिए थोड़ा इंतजार करना ही बेहतर होगा। नए काम की तलाश में हैं तो प्रयास रंग ला सकते हैं। बाजार या कामकाज में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए कोशिशें जारी रखें।फाइनेंस - कुछ लाभ मिलने की संभावना है, पर बहन या परिवार की ओर से धन संबंधी मांग भी आ सकती है।लव लाइफ - प्रेम भरे संबंध सम्मान और समझ बनाए रखते हुए ही आप के लिए हितैषी हो पाएंगे। हेल्थ - दिनभर ऊर्जा बनी रह सकती है, कुछ के कारण हल्का तनाव महसूस हो सकता है। खुद पर ध्यान देना ही जरूरी है।लकी नंबर - 6लकी कलर - लाइट ब्लूउपाय - हनुमान जी को सफेद फूल अर्पित करें।आपका मासिक वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - कालाष्टमी आज का दिन एनर्जी से भरा रह सकता है। लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या का हल मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार और घर के मामलों में आपकी भूमिका मजबूत बनी रहेगी।नेगेटिव - आज कुछ मामलों में थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है। जल्दी निर्णय लेने से बचें और किसी भी विवाद में संयम बनाए रखें।करियर - कामकाज में कुछ पार्टी का माहौल देखने को मिल सकता है इस समय आपकी मेहनत और सुझावों को पसंद किया जा सकता है। अवसरों को पहचान कर आगे बढ़ने के लिए दिन अनुकूल है।फाइनेंस - इस समय बचत पर असर भी होगा जिससे लाभ मिलने की संभावना है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता और हल्की रोमांटिक हलचल बनी रहेगी, अच्छे समय का आनंद लें।हेल्थ - आज के दिन शारीरिक ऊर्जा बनी रह सकती है, कसरत और पर्याप्त आराम लाभकारी रहेगा।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का नीलाउपाय - सरसों के तेल से दीपक जलाएं।आपका मासिक मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आप के लिए ग्रहों की स्थिति घरेलू काम में चाहे धीमी हो या कम हो पर आप दूसरों का मन जीत ही लेंगे।नेगेटिव - दूसरों की बातों में आकर कोई काम करने से बचें। किसी के कारण मन विचलित हो सकता है जरूरी बातों पर ध्यान केंद्रित रखें।करियर - कामकाज में सहयोग और टीमवर्क से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। नौकरी बदलने या करियर में नई दिशा तलाशने का विचार भी मन में आ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन लाभदायक रह सकता है। किसी मित्र, परिचित या पुराने संपर्क के माध्यम से आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं। लव लाइफ - रिश्तों में अपनापन और समझदारी बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में अपने साथी की ओर से कुछ ताजगी महसूस हो सकती है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी होगा। फिटनेस पर ध्यान दें और अपने जीवनसाथी या पार्टनर की सेहत को भी नजरअंदाज न करें।लकी नंबर - 4लकी कलर - क्रीमउपाय - भगवान गणेश जी का पूजन करें।आपका मासिक कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - आज शतभिषा में चंद्रमा के होने से पुराने प्रयासों का कुछ परिणाम मिलने की संभावना है। बच्चों के मामलों में संतुलित रुख अपनाना जरूरी होगा।नेगेटिव - परिवार में बातों को लेकर विवाद या अलगाव बढ़ सकता है, किसी मुद्दे पर मतभेद होने की आशंका है शब्दों का चयन सोच समझकर करें।करियर - कामकाज में कुछ मुश्किलें सामने आ सकती हैं घबराने की बजाय शांत मन से समाधान तलाशें। जहां काम कर रहे हैं वहां तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। फाइनेंस - बजट बनाकर चलना फिलहाल आपके लिए बेहतर रहेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बनती दिख रही है। मुलाकात या बातचीत में देरी होने के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है। हेल्थ - भोजन में लापरवाही न करें अपच या पेट संबंधी परेशानी होने की आशंका है। लकी नंबर - 8लकी कलर - पीलाउपाय - भगवान शिव को जल अर्पित करें।आपका मासिक सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - काल भैरव की अष्टमी के दिन उत्साह और भक्ति का संगम आप के रुके हुए मार्ग को खोल सकता है। बड़ों का प्रेम व सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा। नेगेटिव - शतभिषा नक्षत्र का असर आज के दिन में हल्की थकान या किसी की बात से ध्यान भटक सकता है। करियर - कामकाज में आज अच्छा करने के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। बिजनेस में सहयोग करने वाले लोग हाथ खिंच सकते हैं। स्टार्टअप या नए कामों में भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं।फाइनेंस - आज के दिन ऑनलाइन शॉपिंग करने में कुछ ज्यादा ही खर्च बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में सच्चाई और विश्वास पर सवाल न उठाएं क्योंकि आप का रिश्ता डगमगाने वाला है।हेल्थ - इस समय हल्की परेशानियों जैसे जुकाम या शरीर में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - गोल्डनउपाय - कृष्ण भगवान की पूजा करें।आपका मासिक कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - आज परिवार और घरेलू मामलों में आपका ध्यान महत्वपूर्ण रहेगा। बच्चों या परिवार के प्रति शांत रुख दिखाने से घर में अनुकूलता का माहौल बनेगा।नेगेटिव - किसी अपने या बाहरी व्यक्ति से बातचीत में तनावपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। इस दौरान काम में थोड़ा सजग बने रहें।करियर - कामकाज में आज के दिन आप लोगों के साथ अगर बहस में फंसते हैं तो दूसरे इस बात का लाभ उठा कर आप पर परेशानी बढ़ा सकते हें। काम में लगन और दूरदर्शिता ही उपयोगी होने वाली है।फाइनेंस - आज के दिन खर्चों के मामले में आप आगे ही रहने वाले हैं खुद के लिए कुछ चीजों की खरीद बनी रहने वाली है। लव लाइफ - प्रेम जीवन में परिवार के कारण थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में सतर्कता आवश्यक है इस समय दिल और पेट से जुड़ी परेशानियों पर ध्यान देना होगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - पिंकउपाय - हनुमान जी का पूजन करें।आपका मासिक तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - कालाष्टमी के चलते आज का दिन जोश तो देगा पर ध्यान रखें की आप के जोश से दूसरे न परेशान हों। इस समय आप दोस्तों के साथ किसी लांग ड्राइव के लिए निकलना चाहेंगे।नेगेटिव - अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस हो सकती है। काम के दबाव में खुद को परेशानी में डालने से बचें।करियर - कामकाज में आज के दिन किसी भी तरह की राजनीति से खुद को दूर रखें, आज के दिन लोग आप की कमियों पर प्रहार करेंगे इसलिए गलती का मौका न दें।फाइनेंस - धन लाभ की संभावना बन सकती है पर जेब खर्च में अगर कमी नहीं करेंगे तो समस्या होगी।लव लाइफ - प्रेम जीवन में रोमांस और खुशी बनी रहेगी। पार्टनर के साथ घूमने-फिरने या क्वालिटी टाइम बिताने के योग हैं, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे।हेल्थ - आप थोड़ा ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं ऐसे में घर के कुछ लोगों को इग्नोर करने से उनका स्वास्थ्य प्रभावित होगा जो आपके लिए मुश्किल खड़ी कर देगा।लकी नंबर - 9लकी कलर - नारंगीउपाय - धर्म स्थल पर जाएं।आपका मासिक वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - कालाष्टमी का प्रभाव आपको घर के मामलों में व्यस्त रखने वाला है। किसी व्यक्ति से मिलने वाली सूचनाएं आप को काफी सोच विचार में भी डाल देंगी।नेगेटिव - शतभिषा का असर घरेलू व्यस्तता और भावनाओं के चलते आप को उलझाए रखने वाला है, आप गलतियों को भी कर सकते हैं।करियर - कामकाज में नए विचार और योजना आपके लिए बेहतर हो सकती है। व्यापार के मामले में सरकार की ओर से मिलने वाले निर्देश राहत दिलाएंगे। इस समय कारोबार सामान्य रहेगा।फाइनेंस - आज के दिन नाना पक्ष की ओर से आप को कुछ लाभ मिल सकता है, बच्चे अपनी पसंद की चीजों की मांग अधिक करने वाले हैं।लव लाइफ - प्रेम जीवन में थोड़ी असमंजस की स्थिति अनुभव हो सकती है इस दौरान आप घर पर ध्यान दें या साथी की बात पर इसे लेकर मुश्किल रहेगी।हेल्थ - बच्चों या परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना जरूरी होगा। कोई लापरवाही से समस्या हो सकती है।लकी नंबर - 7लकी कलर - डार्क ब्लैकउपाय - पक्षियों को दाना डालें।आपका मासिक धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - आज का दिन नए अवसरों और गतिविधियों से भरा रह सकता है। घर से दूर जाते समय समय का सही उपयोग करने से लाभ मिल सकता है। भागदौड़ में भी सही योजना से दिन सफल रहेगा।नेगेटिव - अष्टमी का असर दिनभर की व्यस्तता को देने वाला है पर ध्यान रखें कि अपनों के साथ दूरी न आने पाए, किसी भी अवसर को अधूरा न छोड़ें।करियर - कामकाज में लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत तो करनी है पर इस समय आप को किसी से मिलने वाला सहयोग भी काफी अच्छा रहेगा। विलंब या बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। संयम और रणनीति के साथ आगे बढ़ें।फाइनेंस - धन की स्थिति पर दबाव महसूस हो सकता है इस समय उधार देने से बचें।लव लाइफ - शारीरिक आकर्षण से आप इतने प्रभावित न हो जाएं की अपने अच्छे बुरे का ख्याल ही न रहे। प्रेम को सात्विक भाव से अपनाएं।हेल्थ - व्यस्त दिनचर्या के कारण माता पिता की सेहत कमजोर होने से चिंता हावी हो सकती है।लकी नंबर - 3लकी कलर - पीलाउपाय - गणेश स्त्रोत का पाठ करें।आपका मासिक मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल : पॉजिटिव - घर में कुछ धार्मिक गतिविधियां बनी रहेंगी, कालाष्टमी के चलते छोटी बातों को नजरअंदाज करना परिवार और संबंधों के लिए अच्छा रहता है।नेगेटिव - शतभिषा के असर से इस दौरान अधूरी जानकारी में फैसले लेने से बचें। शाम के समय थकान और हल्का तनाव महसूस हो सकता है।करियर - काम के मामले में किसी एक पक्ष में आकर काम न करें जरूरी है की संतुलित सोच बना के रखें तभी लोगों का सहयोग मिल सकता है। पुराने प्रयास का मनचाहा परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है।फाइनेंस - धन से जुड़े फैसले आज के दिन आप की लापरवाही से खराब होने की संभावना अधिक है। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में आज के दिन साथी आप की कमी को पूरा करने के लिए बाहरी चीजों के लिए आकर्षित रहेगा। ध्यान से संबंधों को बनाए रखें।हेल्थ - आज बच्चों की चिंता का असर माता की सेहत पर पड़ सकता है।लकी नंबर - 6लकी कलर - धानीउपाय - घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। आपका मासिक कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज के दिन आपके प्रयासों से स्थिति मजबूत हो सकती है। इस समय बच्चे घर के कामकाज में सहयोगी भी रह सकते हैं। घर के बड़ों की ओर से मिलने वाली बातें उपयोगी सिद्ध होंगी।नेगेटिव - मन में उथल-पुथल और असंतोष महसूस हो सकता है। मानसिक तनाव या क्रोध से बचने की आवश्यकता है। खर्चों में नियंत्रण रखना जरूरी है।करियर - कामकाज में सफलता के रास्ते खुल सकते हैं, जो लोग काम की तलाश में हैं उनके लिए कोई नई दक्षता से जुड़ना जरूरी होगा। इस समय लोग आप की परीक्षाओं को लेने वाले हैं।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल है, धन का आगमन संभव है। किसी काम से आप के पास इनकम बढ़ सकती है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में उत्साह और जोश तो होगा पर साथी की बातें इस जोश को कमजोर न करें अपने आप को उदास न होने दें। हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान स्थिति थोड़ी सतर्कता की मांग करती है। लकी नंबर - 5लकी कलर - गुलाबीउपाय - घर पर कपूर का धुआं करें।आपका मासिक मीन राशिफल