आज का राशिफल मेष: आज मेष राशि वालों में भरपूर एनर्जी और कॉन्फिडेंस तो देगा पर इसके कारण परेशानी न हो इस बात का भी रखना होगा ध्यान। घर के कामों को तेजी से निपटाने की कोशिश करें जिससे बाहरी या अटके हुए कामों को अच्छे से कर पाएंगे।करियर - ऑफिस में पॉजिटिव माहौल बना रहे इसके लिए खुद को भी रखें थोड़ा शांत भ्य्गा। आपके काम को सराहा जा सकता है और सीनियर्स आप पर भरोसा दिखा सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की उम्मीद कर रहे हैं, तो आज उससे जुड़ा कोई संकेत मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन मिलाजुला सा ही रहने वाला है आमदनी के साथ साथ कुछ खरीदारी की इच्छा खर्च को देने वाली होगी।लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज गर्मजोशी और अपनापन रहने वाला है, जीवन साथी के साथ दिल की बातें शेयर करने से मन होगा हल्का।हेल्थ - सेहत साधारण: ही रहने वाली है, बस काम को लेकर बहुत अधिक थकान हो सकती है जिस पर ध्यान देना ही होगगा। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: गुरुवार के दिन थोड़ा सोच-विचार वाला हो सकता है। घर में किसी बात को लेकर मन उलझा रह सकता है। पुराने काम निपटाने का मौका मिलेगा, बस बातों में संयम रखना जरूरी होगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का मौका बनेगा।करियर - काम के मामले में फोकस बनाए रखना जरूरी है इस दौरान हर चीज पर ध्यान रखें। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है पर उसका रिजल्ट धीरे धीरे सामने आएगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काम की साबित हो सकती है।फाइनेंस - पैसों को लेकर सतर्क रहने का दिन है किसी जरूरी चीज के लिए खरीदारी होगी उधार देने या लेने से बचें।लव लाइफ - पार्टनर के साथ गलतफहमी या मूड स्विंग्स हो सकते हैं। छोटी बातों को बड़ा न बनाएं खुलकर बात करने से रिश्ता संभल जाएगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी इस समय विशेष रुप से पेट या सिर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है इसलिए खानपान पर ध्यान दें।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल: मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार की स्थिति रहेगी अपनों के साथ काम की अधिकता के लिए खास। किसी की कही बात आपको थोड़ी देर परेशान कर सकती है पर घर के किसी की तरह से प्यार स्नेह जल्दी ही पॉजिटिव सोच के साथ आगे बढ़ा देने वाला है।करियर - ऑफिस में अगर आपकी बातों को नजरअंदाज किया जाए तो ज्यादा रिएक्ट न करें। आज आपकी मेहनत ही आपकी पहचान बनेगी। कुछ जरूरी फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद रहेंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में कन्फ्यूजन बनी रह सकती है इस दौरान कहां पैसे लगाएं और कहां सेविंग करें इन बातों के चलते होने वाले हैं कुछ परेशान।लव लाइफ - प्रेम जीवन में बदलाव का दिन है इस दौरान किसी खास इंसान से बात या मुलाकात हो सकती है जिससे मन खुश रहेगा।हेल्थ - आज के दिन नींद की कमी या आलस महसूस हो सकता है। ज्यादा मोबाइल या स्क्रीन टाइम से बचें थोड़ा आराम और हल्की वॉक आपको बेहतर महसूस कराएगी। विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: गुरुवार के लिए दिन की स्थिति मूड थोड़ा सेंसिटिव रह सकती है पर परिवार का साथ आपको संभाले रखने वाला है। घर से जुड़ी कुछ पुरानी बातें सुलझ सकती हैं। अपनों के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा।करियर - काम के मामले में आज के दिन बदलाव को न करना ही बेहतर होगा जितना संभव हो सके हर काम पर नजर बना के रखें। वैसे शुरुआत में थोड़ा प्रेशर महसूस होगा आप धीरे धीरे चीजों को कंट्रोल कर लेंगे। फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रह सकता है बजट न बिगड़े इसके लिए फालतू खर्च से बचें। कहीं से छोटा फायदा या सपोर्ट भी मिल सकता है।लव लाइफ - दिल के मामले में आज का दिन आपके प्रयासों की मांग करने वाला है रिश्ते में केयर और इमोशनल बॉन्ड मजबूत होगा। किसी पुराने कनेक्शन से दोबारा बात कर सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन हेल्थ की स्थिति सामान्य ही रहने वाली है ज्यादा सोचने से बचें और खुद को थोड़ा रिलैक्स करने का समय दें। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज गुरुवार के दिन सिंह राशि वालों को खुद पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है। घर में हल्का तनाव हो सकता है आपकी समझदारी से बात संभल जाएगी। बड़ों का आशीर्वाद और सपोर्ट मिलेगा।करियर - काम में आज कुछ नया ट्राय करने का मौका मिल सकता है। शुरुआत में रुकावटें आएंगी पर आपकी मजबूत सोच आपको सही फैसला लेने में मदद करेगी। आपके प्रयासों से काम आगे बढ़ेगा और पहचान भी बनेगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर थोड़ा संभलकर चलना होगा कोई जरूरी खरीदारी जेब पर असर डाल सकती है। आज रिस्क लेकर इन्वेस्टमेंट करने से बचें।लव लाइफ - रिलेशनशिप में हल्की अनबन हो सकती है इस समय ज्यादा शक या क्रोध से बचें। बातचीत से गलतफहमी दूर हो जाएगी पार्टनर को समय दें तभी रिश्ता बैलेंस में रहेगा।हेल्थ - थकान या शरीर में भारीपन महसूस हो सकता है इस समय फिटनेस के मामले पर रखें ध्यान सही नींद से खुद को बेहतर रख पाएंगे। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: गुरुवार का दिन कन्या राशि वालों को घर पर रखेगा व्यस्त इस समय पेरेंट्स बच्चों की ओर से कुछ परेशानी फील कर सकते हैं। बाहरी कामों में किसी का साथ मिलेगा। बच्चों या छोटे लोगों के साथ समय बिताकर आप अच्छा महसूस करेंगे।करियर - काम को लेकर आज दिमाग काफी बिजी रह सकता है कुछ जरूरी बातें आप मिस कर सकते हैं, इसलिए फोकस बनाए रखें। जिन प्लान्स पर काम कर रहे हैं, उन्हें किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करना पड़ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन खर्चों पर नजर रखना जरूरी है। छोटी-छोटी चीजों पर पैसा निकल सकता है, जो बाद में भारी लगेगा।लव लाइफ - पार्टनर के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। पुराने दोस्त या किसी खास इंसान से भी संपर्क बन सकता है। रिश्तों में समझदारी से काम लें।हेल्थ - उच्च रक्तचाप की समस्या अचानक से अपना असर डाल सकती है खुद के लिए थोड़ा समय निकालें आराम करें और मन को शांत रखने की कोशिश करें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज तुला राशि वालों को धैर्य और बैलेंस बनाए रखने की जरूरत होगी। भाई बहनों या करीबी लोगों से किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन सही शब्दों और शांत रवैये से मामला संभल जाएगा। आज के दिन घूमने का प्लान शायद कुछ थकान ज्यादा ही बढ़ाने वाला है।करियर - काम सही दिशा में चल रहा है, बस लापरवाही से बचना जरूरी है। आज आपकी मेहनत नोटिस की जा सकती है। नौकरी या बिजनेस से जुड़ा कोई नया मौका सामने आ सकता है, जिसे समझदारी से अपनाएं।फाइनेंस - पैसों के मामले में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खर्च और बचत के बीच संतुलन बनाना जरूरी रहेगा। कहीं से फायदा भी मिल सकता है पर प्लानिंग जरूरी है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में नई एनर्जी महसूस होगी पर शायद दूसरे की ओर से बहुत ज्यादा प्रयास हो न पाएं इसलिए जरूरी है कि अंडरस्टैंडिंग का लेवल अच्छा रहेगा।हेल्थ - आज के दिन कुछ एक्टिविटी में शामिल होने का समय निकालेंगे, फिट रहने के लिए थोड़ी एक्टिविटी आपको बहुत हेल्प करने वाली है। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज का दिन थोड़ा मिक्स फील देने वाला लग सकता है छात्रों को किसी बात को लेकर टेंशन रह सकती है, लेकिन परिवार के किसी बड़े की सलाह से रास्ता साफ होगा। आज शाम के समय किसी मांगलिक कामों में शामिल होने का समय बनता है।करियर - आज आपका काम लोगों की नजर में आने वाला है इसलिए कोई भी गलती न करें। नई नौकरी या बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं तो आसान नहीं है राह इस समय सिर्फ कल्पनाओं से बात नहीं बनेगी उसे धरातल पर लाना होगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज पॉजिटिव मूवमेंट को अपनाने की जरूरत होगी। बचत को लेकर नए आइडिया आएंगे जिससे कर्ज या अटके पैसे से राहत मिलने के भी चांस हैं।लव लाइफ - पुरानी गलतफहमियों को सुलझाने का अच्छा समय है। रिश्ते में दोबारा नजदीकियां बढ़ेंगी और रोमांटिक फील लौटेगा।हेल्थ - हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है कुछ कमजोरी महसूस हो तो आराम करें और अपनी बॉडी के सिग्नल को नजरअंदाज न करें। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: आज का दिन आपके लिए पॉजिटिव रह सकता है इस दौरान अपनों का साथ मिलेगा लेकिन कुछ बातें भाई बहनों के साथ बहस को बढ़ा सकती हैं। घर का माहौल आप के लिए नार्मल रहेगा घर में किसी बड़े की ओर से सपोर्ट आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला होगा।करियर - काम के मामले में आज आप फुल फॉर्म में रहने की जरूरत है क्योंकि इस समय प्रतिस्पर्धा काफी मुश्किल भरी भी रह सकती है। कारोबार के लिए दिन नार्मल रहेगा बस इस दौरान मेहनत ज्यादा ही करनी पड़ सकती है। बिजनेस में नए मौके सामने आएंगे और आपकी मेहनत की तारीफ भी होगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्टेबल रह सकती है इस दौरान आप सेविंग्स बढ़ाने या फ्यूचर प्लानिंग के बारे में सोचते हैं तो फायदा भी मिल सकता है।लव लाइफ - लव के मामले में आज आप को अचानक से कुछ ऎसे लोग मिलेंगे जो प्यार को मुश्किलों में डाल देने वाले होंगे।हेल्थ - आज के दिन बीपी से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इस दौरान बच्चों के खेलकूद पर रखें ध्यान चोट इत्यादि लग सकती है विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: आज मकर राशि वालों का दिमाग काफी एक्टिव रह सकता है लेकिन घर से जुड़ी कुछ बातें आपको सोचने पर मजबूर करेंगी। रहन सहन या घर की किसी चीज में बदलाव का मन बनेगा। कोई अच्छी खबर भी मूड को ऊपर उठा सकती है।करियर - ऑफिस में काम बढ़ने वाला है जिसके कारण कुछ बहस या आपसी सहमति कम ही रह पाए। आज किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। शांत दिमाग से लिया गया फैसला ही आगे फायदा देगा। कारोबार में कुछ लीगल मैटर आपको परेशानी दे सकते हैं जिस पर नजर बना के रखनी होगी।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज अलर्ट मोड में रहना पड़ेगा। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे प्लान थोड़ा हिल सकता है।लव लाइफ - रिलेशनशिप में दिल की बात करने का सही समय है अगर मन में कुछ चल रहा है, तो आज शेयर करें रिश्ता हल्का और मजबूत दोनों होगा।हेल्थ - आज के दिन जितना संभव हो सके खुद को आयुर्वेदिक चीजों से जोड़ें जिसका कोई साइड इफेक्ट आप पर न होने पाए।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन कुछ मामलों में बोरिंग भी हो सकता है आप शायद दूसरों की बातों के चलते हो सकते हैं परेशान और अकेले समय निकाल काफी एक्टिव रहने वाला है। घर में किसी खुशी की बात पर चर्चा हो सकती है। परिवार के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और रिश्तों में गर्माहट महसूस होगी।करियर - काम या बिजनेस में आज कुछ नया करने का मौका मिलेगा। दोस्तों या कॉन्टैक्ट्स से आपको सपोर्ट मिल सकता है। किसी नए सौदे की शुरुआत या ऑफर आपको एक्साइटेड कर सकता है।फाइनेंस - उधार या फालतू शॉपिंग से दूरी रखें वरना बाद में टेंशन हो सकती है। इस दौरान शेयर मार्किट में निवेश अच्छा होने वाला है।लव लाइफ - रिश्तों में समझ और मैचिंग दोनों अच्छी रहे ऎसा मुश्किल होगा शायद आप अपने साथी की बातों के चलते दबाव भी महसूस कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी, लेकिन बाहर का ज्यादा ऑयली खाना नुकसान कर सकता है। हल्का और साफ खाना आपको बेहतर फील कराएगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों का आज का दिन थोड़ा व्यस्त पर प्रोडक्टिव रहेगा। सुबह कुछ काम बढ़ने वाले हैं पर जैसे ही आप चीजें व्यवस्थित करेंगे, सब आसान लगने लगेगा। आप आज अपने काम करने के तरीके से खुद भी खुश रहेंगे। फैमिली में किसी की मदद करने का मौका मिलेगा।करियर - कम में ज्यादा हासिल करने की आपकी क्षमता आज दिखेगी। ऑफिस में आपकी तार्किक सोच और प्रैक्टिकल आइडिया सबको प्रभावित करेंगे। कोई पुराना काम जिसे लेकर आप परेशान थे, आज सुलझ सकता है। बिजनेस में आज नई स्ट्रैटेजी या प्लान बनाने का सही समय है।फाइनेंस - पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर के लिए कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं उससे कोई परेशानी नहीं होगी। लव लाइफ - रिलेशनशिप में आज थोड़ा सा मूड स्विंग हो सकता है एक पल प्यार, दूसरे पल थोड़ी नाराज़गी। लेकिन बातचीत से सब ठीक हो जाएगा।हेल्थ - हेल्थ सामान्य रहेगी बस सिरदर्द या पैरों में हल्की दर्द हो सकती है। खुद को ओवरलोड न करें और टाइम टू टाइम ब्रेक लेते रहें। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल