आज का राशिफल मेष: पॉजिटिव: आज आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। परिवार या अपनों से मिली जिम्मेदारियों को आप कुशलता से निभा पाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके प्रयासों की सराहना भी हो सकती है। नेगेटिव: जोश में कोई जल्दबाजी भरा निर्णय न लें। काम पर पूरा ध्यान बनाए रखें, वरना छोटी गलती बड़ी परेशानी बन सकती है। चुनौतियां रहेंगी, लेकिन स्वयं पर विश्वास बनाए रखना जरूरी है। करियर - काम के लिहाज से आज के दिन आप काफी मामलों में बोलचाल में तो आगे रहेंगे लेकिन इस समय जहां हों वहां से अपने ध्यान को हटने न देना। कारोबार में आज के दिन आप को कुछ शुरुआत करने की कोशिश करनी चाहिए। लव लाइफ - दिलों की बातें आज मन को करने वाली हैं बेचैन इस समय आप अपने रिश्ते को सुधारने के लिए लगातार कोशिश भी करेंगे। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के मामले में आज किसी से कुछ उधार लेने की जरूरत पड़ सकती है। हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन पुरानी परिस्थितियों को देने वाली है। लकी नंबर: 1 लकी कलर: गहरा लाल उपाय: हनुमान जी का पूजन करें। आज का राशिफल वृष: पॉजिटिव - आज के दिन आप अपने काम में रहेंगे काफी उत्साहित लेकिन आप इस दौरान किसी की मदद से भी सफलता की ओर आगे रहेंगे। घरेलू जीवन में आज के दिन आप को कुछ बदलाव करने का मन होगा साथ ही इस दौरान आप अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल सकते हैं। नेगेटिव - आज के दिन अपने और अपने आस पास के माहौल के प्रति रहें सजग लापरवाही परेशानी देगी। करियर - नौकरी में तलाश में लगे लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रह सकता है। इस समय आप को अपने साथ में लगे लोगों की ओर से मौके भी मिल सकते हैं। आज के दिन कारोबार में चीजें कुछ परेशान कर सकती हैं इसलिए जितना हो सके अपने सभी लीगली कामों को अच्छे से बना के रखें। फाइनेंस - आज के दिन पैसों के लिहाज से स्थिति आपको कुछ अच्छे मौके देने वाली भी होगी अचानक से कोई लाभ या शेयर मार्किट से फायदा हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में आज आप अपने दिल को कुछ दूसरे के आकर्षण में बंधा हुआ पाएंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में आज के दिन पेट के हिस्से या फिर कमर के स्थान पर दर्द को बढ़ा सकता है। लकी नंबर - 2 लकी कलर - गुलाबी उपाय - भगवान शिव का पूजन करें। आज का राशिफल मिथुन: पॉजिटिव - मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता को देगा लेकिन साथ में बच्चों के साथ कुछ अच्छे पल भी बिताएंगे। नेगेटिव - इस समय मानसिक सक्रियता से भरा रहेगा ऐसे में कई काम एक साथ सामने आ सकते हैं, जिससे मन थोड़ा असमंजस में रह सकता है। करियर - काम की अधिकता कुछ परेशानी भी देने वाली लग सकती है, आप कुछ कामों में लापरवाही के चलते समस्या का भी सामना कर सकते हैं। किसी पुराने वर्क पर काम कर रहे हैं तो उसमें तेजी आएगी पर इस समय कुछ सौदे मिलने में देरी दे सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रह सकती है, अचानक किसी यात्रा या सामाजिक कार्यक्रम में खर्च हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में बातचीत का महत्व अच्छा रह सकता है। हेल्थ - मानसिक तनाव से बचें क्योंकि इससे नसों में खिंचाव पड़ सकता है और इस समय किसी भी दर्द को नजरअंदाज न करें। लकी नंबर - 6 लकी कलर - गहरा हरा उपाय - गणेश जी का पूजन करें। आज का राशिफल कर्क: पॉजिटिव - कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आप को घर पर किसी के साथ जोड़ने वाला है। परिवार से जुड़े काम काज के मामले में आज के दिन भाई बंधुओं की ओर से कुछ मदद तो मिलेगी नेगेटिव - चीजें अभी ज्यादा आसान न हो पाएं ऎसे में मेहनत और थकान बढ़ने वाली है। करियर - कार्यक्षेत्र में स्थिरता रहे इसके लिए जरूरी है की आप अपने किसी भी काम में बाद में कर देने वाली नीयत को दूर रखें, लेकिन काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठों के साथ संबंध मधुर रखें जिससे कोई परेशानी न आने पाए। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट पर ध्यान देना जरूरी है। बचत की योजना बनाएं। लव लाइफ - अविवाहित लोगों को किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका या बात करने का अवसर अच्छा मिल सकता है। हेल्थ - पेट और पाचन संबंधी समस्या से बचने के लिए हल्का और संतुलित भोजन करना काफी अच्छा है। लकी नंबर - 2 लकी कलर - श्वेत उपाय - भगवान शिव को दूध से अभिषेक करें। आज का राशिफल सिंह: पॉजिटिव - सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और उत्साह को देने वाला हो सकता है, आप अपने कामों को आगे रह कर करना चाहेंगे। नेगेटिव - दूसरों के कामों को अपने पर लेकर उसे पूरा करने की इच्छा तो रखेंगे लेकिन ये आपको थकाने वाला है। करियर - कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत पर अभी सवाल खड़े हो सकते हैं कुछ लोग आप को पीछे करना चाहेंगे लेकिन इस समय आप के काम की प्रशंसा के लिए भी अवसर हैं बस ध्यान रखें की आप अपनी प्रतिभा को लेकर कहां खड़े होने वाले हैं। फाइनेंस - इनकम को लेकर कुछ वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं बस अनावश्यक खरीद से बचें। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। किसी को अपने दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। हेल्थ - स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अधिक काम के कारण थकान हो सकती है। लकी नंबर - 1 लकी कलर - सिंदूरी लाल उपाय - राम जी के नामों का स्मरण करें। आज का राशिफल कन्या: पॉजिटिव - कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और नए विचारों से भरा रह सकता है। आप किसी नई योजना या लक्ष्य को लेकर प्रेरित महसूस करेंगे। परिवार में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और किसी यात्रा या बाहर जाने की योजना बन सकती है। नेगेटिव - बहुत ज्यादा दखल देने से बचें क्योंकि इस समय आप को गलत भी सुनने को मिल सकता है। करियर - कार्यक्षेत्र में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं इस समय कुछ पुराने मित्र आप को काम के दौरान मिल सकते हं। आप शिक्षा, लेखन या सलाहकारी कार्य से जुड़े हैं तो आज आपके विचारों को सराहना मिलेगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति साधारण है बस कहीं अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में खुलापन और स्पष्टता बनी रहे क्योंकि आज के दिन आप किसी न किसी कारण से संदेह के शिकार भी हो सकते हैं। हेल्थ - बाहर का भोजन कम करें और नियमित व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करें। लकी नंबर - 4 लकी कलर - हरा उपाय - तुलसी पूजा करें। आज का राशिफल तुला: पॉजिटिव - तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ और कुछ दोस्तों के साथ लगा रहने वाला है जिसके कारण आप अपने जरूरी कामों को कर पाएंगे। नेगेटिव - अभी कुछ काम आप के हाथ से भी निकल सकते हैं और कोई बाहर का व्यक्ति घर पर आपकी शिकायत भी कर सकता है। करियर - काम को लेकर मेहनत का फल तो आज के दिन कम ही मिल पाएगा क्योंकि इस समय अपने आस पास के लोगों के साथ ही कुछ मतभेद भी बढ़ सकते हैं। व्यवसाय करते हैं तो किसी बड़े ग्राहक से शिकायत सुनने को भी मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिरता की कमी रहने वाली है ऐसे में बचत बढ़ाने पर ध्यान दें। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ कहीं जाने या किसी से मेलजोल का मौका आज के दिन ज्यादा असर डाल सकता है। हेल्थ - जोड़ों या कमर में हल्का दर्द महसूस हो सकता है वैसे नियमित व्यायाम और अपने पोस्चर का ध्यान रखें। लकी नंबर - 7लकी कलर - गहरा पिंकउपाय - बड़ के नीचे दीपक जलाएं। आज का राशिफल वृश्चिक: पॉजिटिव - वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन नए विचारों और रचनात्मकता से भरा रहेगा। आप किसी सामाजिक या समूह गतिविधि में भाग ले सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नेगेटिव - आज थोड़ा संभलकर करना होगा काम इस समय आप के विचार दूसरों से टकराव के चलते होंगे प्रभावित। करियर - काम के मामले में आज के दिन नई तकनीक या नए तरीके अपनाने से लाभ होगा। इस समय जो लोग कुछ बदलाव के मूड में हैं उन्हें आज कोशिश करनी चाहिए आप के अधिकारी सहयोग मिल सकते हैं। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है, इस दौरान घर पर स्त्री पक्ष की ओर से भी कुछ मदद मिल सकती है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में दोस्ती और समझदारी का भाव रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी मित्र के माध्यम से नया परिचय मिल सकता है। हेल्थ - अनियमित दिनचर्या से बचें अच्छी नींद लें और पानी का सेवन समय समय अनुसार करते रहें। लकी नंबर - 9 लकी कलर - गहरा लाल उपाय - नरसिंह भगवान का पूजन करें। आज का राशिफल धनु: पॉजिटिव - धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा नए लोगों के संपर्क वाला और अपने काम में कुछ अचानक से होने वाले प्रभावों वाला। आज के दिन परिवार और मित्रों के बीच आपकी बातों को महत्व मिलेगा। नेगेटिव - आज के दिन की स्थिति घर में बदलावों को देने वाली है। भाई बहनों में आपसी जिद का भी असर दिखाई दे सकता है जो विवाद बना सकता है। करियर - नौकरी की बात हो या फिर कारोबार की इस समय के दौरान लोगों के साथ बातचीत में जितना नम्र बने रहेंगे उतना ही आपके लिए अनुकूल रहेगा। इस समय आपके सारे कामकाज की दूसरे लोग भी बारीकी से जांच करने वाले हैं। फाइनेंस - निवेश के लिए दिन अनुकूल है आज ज्वैलरी या किसी अन्य चीज पर पैसा लगाया जा सकता है। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ आप कुछ घर परिवार की बातों को साझा कर पाएंगे और आने वाले समय की स्थिति पर भी चर्चा हो सकती है। हेल्थ - सेहत को लेकर इस दौरान जितना हो सके सजग रहा जाए, भारी सामान इत्यादि को लेकर संभल कर रहें। लकी नंबर - 9 लकी कलर - पीला उपाय - मंदिर में जाकर माथा टेकें। आज का राशिफल मकर : पॉजिटिव - इस समय के दौरान किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या पुराने दोस्त से संपर्क रिश्तों को नया मोड़ दे सकता है। नेगेटिव - मकर राशि वालों के लिए आज काम के साथ साथ अपनी चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत है, वैसे परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिल सकता है। करियर - इस समय आप अपने काम को लेकर गंभीर रह सकते हैं और लक्ष्य की ओर केंद्रित रहते हुए अपने पुराने कामों को भी अच्छे से पूरा कर पाएंगे। जो लोग रचनात्मक क्षेत्र में हैं उन्हें प्रतिभा को सामने लाने का अच्छा अवसर भी मिलेगा। फाइनेंस - लंबी अवधि की योजना बनाना आपके लिए आज का दिन काफी बदलाव दे सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और इस समय पर जीवनसाथी का सहयोग अप को कई तरह से सुकून भी दे सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में इस दौरान तेल मसालेदार भोजन के कारण गैस्ट्रिक की समस्या बढ़ सकती है। लकी नंबर - 8 लकी कलर - गहरा नीला उपाय - दुर्गा जी के नामों का जाप करें। आज का राशिफल कुंभ: पॉजिटिव - इस समय घूमने फिरने या नए लोगों के साथ मेलजोल की भी अच्छी स्थिति बनने वाली है। दोस्त काफी मदद कर सकते हैं। नेगेटिव - कुंभ राशि वाले इस समय अपने अलग ही हाव भाव में रहने वाले हैं, आप अपनी ही दुनिया में खोए रह सकते हैं। लोगों का भी सुनें ओर ध्यान दें। करियर - काम की अगर बात करें तो दिमाग में नए-नए विचार बनने वाले हैं, अगर आप क्रिएटिव फील्ड में हैं तो आज का दिन आपके लिए अनुकूल हो सकता है। ऑफिस में कोई आपकी तारीफ कर सकता है बस थोड़ा फोकस बनाए रखें, वरना सपनों में ही मीटिंग निकल जाएगी। फाइनेंस - पैसे आएंगे भी और जाएंगे भी, अचानक कुछ खरीदने का मन लव लाइफ - आज रिश्ते में अचानक ही कोई दूसरा आपकी फीलिंग्स को समझने वाला मिल सकता है। रिलेशन में हैं तो आज इमोशनल कनेक्शन बहुत स्ट्रॉन्ग रहेगा। हेल्थ - आज के दिन बहुत अधिक सोच विचार से खुद को दूर ही रखें, वरना दिमाग घूमने लगेगा। लकी नंबर - 6 लकी कलर - बैंगनी उपाय - शिव चालीसा का पाठ करें। आज का राशिफल मीन: पॉजिटिव - आज के दिन कुछ के साथ बातें साझा होंगी परिवार में आपकी बातों को बहुत अधिक अहमियत चाहे न मिले लेकिन आप को कोई होगा जो समझेगा। आज का दिन लंबे समय से जिस काम को टाल रहे थे, उसे पूरा करने का अवसर दे सकता है। नेगेटिव - अपने ध्यान को भटकने से बचाएं और जितना हो सके खुद को संतुलित बना के रखें। करियर - काम के स्थान पर इस समय मेहनत और अनुशासन की जरूर होगी, अधिकारी आप पर भरोसा दिखा सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े हैं तो किसी महत्वपूर्ण डील को लेकर कुछ निराशा हो सकती है लेकिन धैर्य और रणनीति के साथ आगे बढ़ना ही उचित होगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है, बचत बढ़ाने के विचार के चलते कुछ निवेश करने का मन बन सकता है। लव लाइफ - आज के दिन दांपत्य जीवन में समय का अभाव साथी को परेशान कर सकता है। अपने प्रेम को बताने से परहेज न करें। हेल्थ - काम के दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। हड्डियों या जोड़ों से संबंधित हल्की परेशानी हो तो नजरअंदाज न करें। लकी नंबर - 3 लकी कलर - पीतांबरी उपाय - विष्णु जी को हल्दी अर्पित करें।