आज का राशिफल मेष: शुक्रवार का दिन रहेगा आपके लिए स्पेशल मेष राशि वालों का दिन थोड़ा तेज रफ्तार वाला रह सकता है। काम इतने होंगे कि खुद के लिए समय निकालना मुश्किल लगेगा। ऐसे में गुस्से या जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें।करियर - ऑफिस में आपकी तेजी, क्रियाशीलता और जोश सबको नज़र आएगा। किसी नए काम की रिस्पांसिबिलिटी मिल सकती है बस सीनियर्स से बात करते समय टोन का ध्यान रखें, बात बन जाएगी। कारोबार में आज के दिन सफलताफाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक ठाक है इस समय अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है, लेकिन आप मैनेज कर लेंगे।लव लाइफ - पार्टनर से छोटी-सी नोकझोंक हो सकती है पर खुलकर बात करने से गलतफहमी दूर हो जाएगी साथ ही इस समय बाहरी लोगों पर विश्वास से बचें।हेल्थ - थकान महसूस हो सकती है इस समय पानी ज्यादा पिएं और आराम करने की जरूरत हो तो समय लेते हुए आगे बढ़े। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज शुक्रवार के दिन वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सुकून भरा रहेगा। आप अपने काम अपने ही अंदाज़ में करना पसंद करेंगे और दूसरों की दखलंदाजी आपको पसंद नहीं आएगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा और किसी करीबी से बातचीत मन हल्का कर सकती है।करियर - कामकाज को लेकर आज के दिन आपकी मेहनत रंग ला सकती है पर ख्याल रखें की आपकी मेहनत का क्रेडिट कोई ओर न ले ले। कुछ लंबे समय से रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आ सकती है उसे नजरअंदाज न करें।फाइनेंस - पैसों की स्थिति संतुलित रह न पाए इस समय खर्च के चलते सेविंग कमजोर होने वाली है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में स्थिरता रहे इसके लिए पार्टनर का साथ और समझ आपको अच्छा महसूस कराएगी, कोई प्यारा मैसेज मिल सकता है।हेल्थ - सेहत ठीक रह सकती है इस समय खाने-पीने में आप कुछ लापरवाह रह सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर की स्थिति घरेलू माहौल में कुछ ज्यादा ही उलझाए रखने वाली है। अपने मन के कामों को करना भी होगा मुश्किल। इस समय दोस्तों की मदद से आप कुछ राहत देख पाएंगे। छात्रों के लिए आज के दिन की स्थिति रहेगी बेहतर।करियर - आज के दिन अपने काम को समय देना होगा मुश्किल इस दौरान पर्सनल बातें आप को परेशानी में डाल सकती हैं। ऑफिस में बदलाव या नई जानकारी मिल सकती है। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल सबसे बड़ा हथियार बनेगी सही जगह सही बात कहेंगे तो फायदा होगा।फाइनेंस - आज के दिन कोई संपत्ति या आभूषण की खरीदारी के लिए खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर से मन की बात कहने का सही समय है। बात दबाकर रखने से दूरी बढ़ सकती है।हेल्थ - नींद पूरी न होने से सिर भारी लग सकता है इस समय हो सके तो आज के दिन समय पर नींद लें आराम जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज कर्क राशि वालों के इए कामकाज के चलते मेहनत बनी रहने वाली है। कुछ कामों में मन थोड़ा भावुक रह सकता है ऐसे में किसी से मदद लेना भी रहेगा बेहतर। आज बच्चे घर पर भाई बहनों के साथ लड़ाई झगड़े को करने वाले हैं जो पेरेंट्स के लिए संभाल पाना काफी मुश्किल रहेगा।करियर - कामकाज के लिए जितना हो सके धैर्य आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। काम भले ही धीमी गति से आगे बढ़े लेकिन जो भी करेंगे वह टिकाऊ होगा। बॉस या सीनियर से किसी जरूरी विषय पर बातचीत हो सकती है। अगर नौकरी बदलने का मन है तो आज सिर्फ़ प्लान बनाएं फैसला बाद में ही लेना होगा बेहतर।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज के दिन जितना हो सके लेन देन में रहें सावधान। बच्चों पर खर्च हो सकता है, लेकिन वो ज़रूरी होगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर को आपके सपोर्ट की जरूरत हो सकती है। किसी पुराने रिश्ते की याद परेशान कर सकती है।हेल्थ - मानसिक थकान हो सकती है। आज खुद को थोड़ा आराम देना जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा शो-ऑफ वाला है। आप जहां रहेंगे वहां आपकी मौजूदगी नोटिस की जाएगी। आत्मविश्वास हाई रहेगा, लेकिन ध्यान रखें कि अहंकार किसी काम को बिगाड़ न दे। आज कोई तारीफ़ मिल सकती है जिससे दिन बन जाएगा।करियर - ऑफिस में आपकी लीडरशिप साफ दिखेगी। टीम को संभालने का मौका मिलेगा और लोग आपकी बात मानेंगे भी। अगर कोई प्रेजेंटेशन देने है या फिर नई प्लानिंग है तो निडर होकर अपनी बात रखें। आज आपके फैसले असर दिखा सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं से अटका पैसा मिलने या कोई छोटी फाइनेंशियल खुशखबरी मिलने के योग हैं।लव लाइफ - प्रेम जीवन में रोमांस भरपूर रहने वाला है लेकिन आज मुलाकात को लेकर जोड़ तोड़ बनाने होंगे। पार्टनर के साथ हंसी-मजाक और क्वालिटी टाइम मिलेगा। हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस ज्यादा भागदौड़ से बचें, इस समय वाहन का ध्यान से करें उपयोग समस्या परेशान कर सकती है।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: शुक्रवार के दिन कन्या राशि वाले आज के दिन रहेंगे काफी मनचले से कुछ न कुछ काम करने की इच्छा भी बनी रहेगी। इस समय आप घर पर कुछ चेंज करने के मूड में भी रहेंगे रख रखाव में चेंज करना चाहेंगे या फिर खुद के लाइफ स्टाइल को ही बदल लेंगे।करियर - कामकाज में आज आपकी प्लानिंग और समझ कमाल दिखा सकती है पर कुछ कामों में आज के दिन ज्यादा ही तेजी बनी रहेगी जिसके कारण कुछ बातें आपके हाथों से भी निकल सकती है इसलिए ध्यान से और जो डिटेल हो उस पर सही से काम करें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति रहेगी मिले जुले रहने वाली है इस समय कोई पुराना बिल या भुगतान पूरा करने से राहत मिलेगी।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में थोड़ा ठहराव महसूस हो सकता है। पार्टनर को जज करने से पहले उसकी स्थिति समझने की कोशिश करें। सिंगल लोगों को आज अकेले रहना पसंद आएगा।हेल्थ - पेट या थकान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हल्का खाना और समय पर आराम जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: आज तुला राशि वालों का दिन थोड़ा मिलाजुला सा रहेगा कुछ न कुछ बातें मन को कर सकती हैं परेशान। इस समय हर किसी को खुश रखने की कोशिश करेंगे लेकिन याद रखें, हर बार खुद को पीछे रखना जरूरी नहीं। शाम के समय कहीं बाहर जाने को लेकर प्लानिंग भी रहेगी खास।करियर - कार्यक्षेत्र में आज टीमवर्क की अहमियत समझ कर चलें क्योंकि अकेले काम करने से बेहतर रहेगा कि दूसरों की राय भी सुन ली जाए। इस समय सीनियर से बातचीत करते समय साफ और सीधे रहें जिससे कोई आप को गलत साबित न करने लगे।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति की अगर बात की जाए तो किसी दोस्त या परिवार के सदस्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - इस समय बाहरी लोगों के साथ रोमांस करने से बचें क्योंकि दूसरे आपकी इस बातों का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।हेल्थ - सेहत पर पड़ने वाला है असर इसलिए खुद का रखें ध्यान, त्वचा या आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: शुक्रवार के दिन वृश्चिक राशि वाले आज अपने काम को लेकर रहेंगे काफी सफल। इस समय सोशली आप काफी एक्टिव भी रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ कुछ जरूरी काम को पूरा करने का मौका भी मिल सकता है। आज का दिन थोड़ा इंटेंस रह सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपका फोकस और मेहनत साफ नजर आएगी। किसी सीक्रेट या ज़िम्मेदारी वाले काम में भरोसा किया जा सकता है। हालांकि किसी सहकर्मी पर ज्यादा शक करना नुकसानदेह हो सकता है।फाइनेंस - कुछ लाभ मिलने का मौका मिल सकता है इस समय घर के किसी वरिष्ठ से मदद मिल सकती है।लव लाइफ - इस समय न शक या पजेसिवनेस रिश्ते को बिगाड़ सकती है इसलिए जीवन साथी हो या पार्टनर पर भरोसा बना के रखें।हेल्थ - इस समय घर के किसी सदस्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी जिसके कारण मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन हल्का-फुल्का और पॉजिटिव रहेगा। आप खुलकर अपनी बात रखेंगे और लोगों से घुलने-मिलने का मन करेगा। किसी नई योजना या आइडिया पर काम शुरू करने की सोच सकते हैं घर पर अपनों के साथ सीखने और आगे बढ़ने का दिन है।करियर - बिजनेस करने वालों के लिए दिन मेहनत वाला है। पुराने क्लाइंट से दोबारा बातचीत या डील फाइनल होने के संकेत हैं। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को पैसों और जिम्मेदारियों को लेकर पारदर्शिता रखनी चाहिए। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। खर्च घूमने-फिरने या शौक पर हो सकता है। बजट का थोड़ा ध्यान रखें।लव लाइफ - आज का दिन फ्लर्टिंग वाला हो सकता है पर ध्यान रखें की आप को किसी से सुनने को न मिल जाए इसलिए ज्यादा खुलेपन से बचें।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी बस लापरवाही न करें। इस समय नेचर में रहना ओर खुद के लिए समय निकालना होगा अच्छा।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। काम का दबाव रहेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। आज आप थोड़ा गंभीर मूड में रह सकते हैं और फालतू की बातों से दूरी बनाए रखना पसंद करेंगे। शाम के समय किसी अपने से बात करके मन हल्का हो सकता है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज मेहनत और अनुशासन आपका सबसे बड़ा हथियार रहेगा। सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे और आपके काम की तारीफ भी हो सकती है बस दूसरों पर ज्यादा कंट्रोल करने से बचें।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आमदनी स्थिर रहेगी, लेकिन कुछ ज़रूरी खर्च सामने आ सकते हैं। आज निवेश से जुड़ा कोई बड़ा फैसला सोच-समझकर लें।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में गंभीरता रहेगी। पार्टनर आपके कम बोलने को गलत न समझे, इसलिए भावनाएँ जताना ज़रूरी है। सिंगल लोग रिश्ते को लेकर काफ़ी सोच-विचार करेंगे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में जीवन साथी की हेल्थ को लेकर कुछ चिंता रह सकती है ऐसे में आप खुद को भी इग्नोर करने वाले हैं इसलिए ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: शुक्रवार का दिन कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा अलग और अनोखा रह सकता है। आप अपने ही ख्यालों में रहेंगे और भीड़ से अलग सोचेंगे। अचानक कोई प्लान बदल सकता है, लेकिन वही बदलाव आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।करियर - काम को लेकर क्रिएटिव सोच ही आपकी पहचान बना सकती है। जितना हो सके तो ध्यान से और चुपचाप काम करते रहें। सीनियर्स से बात करते समय थोड़ा प्रैक्टिकल रहना ज़रूरी है।फाइनेंस - खर्च टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन शॉपिंग या दोस्तों पर हो सकता है। बजट पर नज़र रखें।लव लाइफ - आपके साथी के लिए आपका मूड स्विंग समझना थोड़ा मुश्किल लग सकता है खुलकर बात करेंगे तो रिश्ते में संतुलन लौट आएगा। हेल्थ - आज के दिन कोई न कोई कारण से सेहत पर असर पड़ सकता है जितना संभव हो सके खुद का ध्यान रखें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। आप दूसरों की बातों को दिल से लगा सकते हैं। आज खुद के लिए भी थोड़ा समय निकालना ज़रूरी है। रचनात्मक काम या संगीत आपको सुकून देगा।करियर - आज करियर के लिहाज से दिन हलचल भरा रह सकता है, ऑफिस में नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं और कुछ लोगों को टीम या स्थान बदलने की संभावना भी रहेगी जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं,उन्हें किसी पुराने कॉन्टैक्ट के ज़रिये अच्छा मौका मिल सकता है।फाइनेंस - कोई पुराना भुगतान मिल सकता है खर्च भावनाओं में बहकर न करें।लव लाइफ - आज के दिन प्यार के मामले में भावनात्मक जुड़ाव गहरा रह सकता है इस दौरान कुछ लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिलने की संभावना है।हेल्थ - भावनात्मक तनाव या थकान महसूस हो सकती है मेडिटेशन और आराम फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल