आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज पंचमी तिथि के साथ घर के कुछ मामलों में परिस्थितियों को समझदारी से संभालने में सक्षम होंगे। छात्रों को चाहिए की पढ़ाई में अगर आप ध्यान बनाए रखते हैं तो सफलता भी पाएंगे। नेगेटिव - घर के छोटे सदस्यों की शरारतें या उनकी किसी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। करियर - काम के स्थान पर आप को भागदौड़ तो करनी होगी पर इसी के साथ कुछ अचानक से मिलने वाले कामों को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। अकेले काम करने की इच्छा भी होगी पर शांति रखें जल्द ही स्थिति आप के लिए बेहतर होगी। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति को लेकर आज के दिन आप काम में अपने साथियों के साथ कुछ धन व्यय कर सकते हैं। लव लाइफ - प्यार भरे रिश्ते आज के दिन कुछ काम की अधिकता के चलते प्रभावित होंगे लेकिन परेशान नहीं हों आप अपने प्यार को करीब लाने में सक्षम होंगे। हेल्थ - स्वास्थ्य की दृष्टि आज के दिन आप के लिए बेहतर होगी बस इधर-उधर की भागमभाग के जरिए आप को थकान हो सकती ह लकी नंबर: 9 लकी कलर: हल्का नारंगी उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें। विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र पर चंद्रमा का होना आप को घर में लोगों के लिए प्रिय एवं विशेष बनाने वाला है। आस पास की स्थितियां आपको सभी के साथ तालमेल बनाकर चलने की सलाह दे रही हैं। नेगेटिव - आज के दिन घर पर बुजुर्गों की ओर से कुछ मामलों में कठोर बातें सुनने को मिल सकती हैं या उन की ओर आप की चिंता भी रह सकती है। करियर - किसी काम के लिए आखिरी फैसले को अंतिम रूप देने से पहले सभी पहलुओं पर ध्यान दे लेना बेहतर होगा। आप का अनुभव ही काम में सहयोगी भी बने। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में अभी कुछ धन आपका धार्मिक कामों या दान पुण्य से संबंधित बातों में भी लग सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरी का अनुभव हो सकता है। किसी बात को लेकर मन में संकोच या असमंजस बना रह सकता है। हेल्थ - सेहत के मामले में सामान्य स्थिति आज अपना बनाए रखेगी, छोटे बच्चों को तेज धूप से बचाएं। लकी नंबर - 4 लकी कलर - गहरा नीला उपाय - जल में सिक्का प्रवाहित करें। विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग का प्रभाव बना हुआ है घरेलू वातावरण में कुछ आध्यात्मिक कामों को जोड़ने वाला है। मन पुरानी बातों या रिश्तों की ओर बंधा सा रह सकता है।नेगेटिव - कुछ ऐसे काम भी सामने आ सकते हैं जो आपकी योजना के अनुसार न चलें। ऐसे में क्रोध या जल्दबाजी से बचना ही बेहतर रहेगा।करियर - काम के मामले में कुछ सौदे आप को थोड़ा परेशान कर सकते हैं, इस समय जरूरी है की आप काम में अपनी भूमिका को स्पष्ट रखें और जो भी काम मिल रहा है उसे शांति के साथ करते चले जाएं।फाइनेंस - आज के दिन आप के लिए बचत पर कायम रह पाना संभव न हो, इस दौरान सेहत या फिर किसी रुके हुए काम में पैसा व्यय हो सकता है।लव लाइफ - दिलों के मामले में बेहतर होगा कि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें और दिल पर हर बात लगाने से बचें।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। थकान, सिरदर्द या शरीर में भारीपन महसूस होने की संभावना है। लकी नंबर - 3लकी कलर - नारंगीउपाय - मंदिर में चौमुखी दीपक जलाएं। विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - पंचमी तिथि का योग आप के भीतर जोश तो देने वाला है। आप घर पर कुछ ज्यादा ही मस्ती में रहने वाले हैं और ऐसे में माता जी की ओर से कुछ डांट भी मिलेगी पर ये आपके लिए उनका प्रेम ही होगा इसे मन पर न लें।नेगेटिव - आज के दिन आप अपने काम में दूसरों के दखल से परेशान होंगे इस दौरान मनमानी के कारण भी समस्या झेलनी पड़ सकती है।करियर - काम के लिए जो लोग आवेदन देने का सोच रहे हैं या फिर लंबे समय से काम की तलाश में हैं उन्हें किसी से अच्छी खबर मिलेगी। कपड़ा और होटल उद्योग के क्षेत्र में आज के दिन मेहनत और लाभ प्राप्ति का योग बन रहा है।फाइनेंस - कुछ धन आज अपने पार्टनर पर व्य्य हो सकता है। कमाई और खर्च के बीच तालमेल बैठाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। लव लाइफ - दांपत्य जीवन में आज के दिन आप के लिए कुछ अच्छी स्थिति होगी इस दौरान साथी सहयोगी बनेगा और कुछ बचाव भी करने वाला है।हेल्थ - सेहत के मामले में संक्रमण या बुखार का असर पड़ सकता है।लकी नंबर - 8लकी कलर - क्रीमउपाय - भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें। विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आज का दिन घर और व्यक्तिगत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में बीत सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण योजना पर चर्चा होगी। नेगेटिव - ग्रह स्थिति के कारण मन में थोड़ी असंतुष्टि या भावनाओं का दबाव बना रह सकता है पर परिस्थितियों को अच्छे नजरिए से देखना आपके लिए बेहतर रहेगा।करियर - काम में प्रतिस्पर्धा तो रहने वाली है लेकिन कुल मिलाकर माहौल अपेक्षाकृत हल्का और अनुकूल बना रहेगा। सहकर्मियों के साथ बातचीत और सहयोग बढ़ेगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। घरेलू जरूरतों और परिवार से जुड़े खर्चों पर धन खर्च हो सकता है।लव लाइफ - साथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और छोटी-छोटी खुशियां रिश्ते को और मजबूत बनाएंगी। हेल्थ - आज के दिन आराम करना, पानी का सेवन और संतुलित भोजन आपके लिए जरूरी बातें हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - केसरियाउपाय - सत्तू का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग अपनी शुभता देते हुए घर में वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन दिलवाने वाला है। इस दौरान कुछ मामलों में आपके लिए दोस्त भी सहयोगी साबित होंगे। नेगेटिव - कुछ घरेलू नियम या पारिवारिक प्रतिबद्धताएं आपकी स्वतंत्रता को सीमित करती हुई महसूस हो सकती हैं। करियर - श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से काम के बीच मनोरंजन या किसी सामूहिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का व्यवहार भी मदद करने वाला रह सकता है। फाइनेंस - बजट को ध्यान में रखकर चलना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज दोस्तों के साथ किसी न किसी खरीदारी में भी लगे रह सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जो लोग नए रिश्ते की शुरुआत करना चाहते हैं, उनके लिए भी समय सकारात्मक संकेत दे सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। दिनभर की व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है। लकी नंबर - 7लकी कलर - नारंगीउपाय - श्री हरि को फल का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - पंचमी तिथि का संयोग आप को घर में भाईयों के साथ कुछ नए काम करने के लिए जोश देगा। किसी बात को लेकर आपसे भी विचार विमर्श किया जा सकता है। नेगेटिव - इस दौरान ग्रहों की चाल भी रहेगी उथल-पुथल से भरी हुई इसलिए हर बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने की बजाय धैर्य बनाए रखना बेहतर रहेगा।करियर - काम के स्थान में आज आपके लिए इस दौरान बातें होंगी पर इन्हें दिमाग पर न डालें। वर्क फ्रॉम होम में आप को मिलेगा अच्छा अवसर और लाभ के मौके। प्रशंसा काम को निखार सकती हैं।फाइनेंस - मार्केट में हलचल है पर यह स्थिति स्थायी नहीं है और आने वाले समय में धन का पक्ष मजबूत होता नजर आएगा।लव लाइफ - शादी से जुड़ी बातें आज घर पर उठ सकती हैं अविवाहितों के लिए रिश्ते आने का दिन बन रहा है।हेल्थ - सेहत के मामले में खेल कूद में बच्चों को चोट लगने की आशंका बनी हुई है इस पर ध्यान दें।लकी नंबर - 5लकी कलर - हल्का हराउपाय - तुलसी जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र के चलते कुछ बच्चों के मुद्दे सामने आ सकते हैं इस समय माता पिता को धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत होगी। आज के दिन अचानक से कोई यात्रा भी बन सकती है। नेगेटिव - घर के कामों को संभालने की बारी आज आप पर ज्यादा देखने को मिल सकती है। जिससे काम का दबाव महसूस होगा।करियर - सर्वार्थ सिद्धि योग बता रहा है कि कामकाज पर वरिष्ठ अधिकारियों की विशेष नजर रह सकती है। इस दौरान सरकारी कामों को लेकर भागदौड़ या फिर बैठकों का दौर चलने वाला है। फाइनेंस - आज के दिन संपत्ति से जुड़ी खरीद फरोख्त आप करने के लिए स्वतंत्र हैं इससे आने वाले दिनों में लाभ बनेगा।लव लाइफ - सामाजिक या किसी मांगलिक काम में अपने जीवन साथी के साथ मिलकर भाग लेना पड़ सकता है इसी कारण से एक साथ समय बिता पाएंगे।हेल्थ - गले या कान से संबंधित कोई संक्रमण उभर सकता है अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।लकी नंबर - 9लकी कलर - पितांबरीउपाय - हनुमान जी को पान का भोग लगाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल : पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के प्रभाव से आज बच्चों के साथ पेरेंट्स के संबंधों में कुछ खुशियों भरा माहौल देखने को मिल सकता है। घर के लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।नेगेटिव - कुछ योजनाएं आपकी अपेक्षा के अनुसार गति नहीं पकड़ पाएंगी पर आपके लिए जरूरी है की शांत बने रहें।करियर - काम को लेकर आप के मन में उठा-पटक बनी रहने वाली है। इस दौरान आप कुछ मामलों में ज्यादा चीजों को लेकर इमोशनल हो सकते हैं जरूरी है की थोड़ा इंतजार कर लिया जाए।फाइनेंस - आज कोई आप से पैसों की मांग कर सकता है इस दौरान जितना हो सके उतना करें पर बहुत अधिक व्यय से बचें।लव लाइफ - प्यार में आप अपने साथी के लिए कोई प्लानिंग या नाइट डिनर का मौका बनाने में लगे रहेंगे, ये बातें आप के प्रेम को और भी मजबूती देने वाली हैं।हेल्थ - आज के दिन घर पर स्त्री पक्ष की सेहत का ध्यान आप के लिए जरूरी होगा। भोजन में लापरवाही बिलकुल भी न करें।लकी नंबर - 5लकी कलर - स्काई ब्लूउपाय - गाय को खाना खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल : पॉजिटिव - आज चंद्रमा का गोचर होगा खास आपके लिए ऎसे में छोटे भाई बहनों के साथ बातचीत लंबी चलने वाली है घूमने की प्लानिंग भी अचानक ही बन सकती है।नेगेटिव - घर या किसी करीबी से जुड़े फैसलों के कारण मतभेद की स्थिति बन सकती है। इस दौरान दूसरों की बातों में भी आ सकते हैं इसलिए थोड़ा संभल कर काम करें।करियर - काम के लिहाज से दिन मिलाजुला सा रह सकता है। काम को लेकर कुछ फैसलों को लागू करने में समय लग सकता है बस संभव हो तो जल्दबाजी से बचें। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य बनी रह सकती है। घर में मेहमानों के आने या किसी पारिवारिक आयोजन के कारण खर्च बढ़ सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में पुरानी बातों को बार-बार उठाने से बचें। रिश्तों में समझदारी और संवाद की आवश्यकता रहेगी। हेल्थ - त्वचा संबंधी परेशानी, एलर्जी या हल्की जलन जैसी समस्या परेशान कर सकती है। लकी नंबर - 8लकी कलर - जामुनीउपाय - पक्षियों को दाना डालें।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण आज का दिन मंगलकारी रहेगा। परिवार में धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन हो सकता है। शाम के समय घूमने के लिए निकल सकते हैं।नेगेटिव - कुछ जरूरी या किसी के द्वारा दिए गए कामों में मनोकूल गति न मिलने से मन में अधीरता आ सकती है।करियर - अपनी काम करने की स्थिति को व्यवस्थित रखें इस समय अधिकारी आपके प्रदर्शन पर कुछ बातें भी बोल सकते हैं। मेहनत का प्रभाव होगा पर शत्रु भी इस दौरान कुछ तंग कर सकते हैं।फाइनेंस - आज के दिन पैसों के लेन देन के मामलों में गड़बड़ी हो सकती है इसलिए ध्यान से काम करें।लव लाइफ - विवाहित लोगों को ससुराल पक्ष से जुड़े किसी विषय पर थोड़ा संयम रखने की जरूरत पड़ सकती है।हेल्थ - स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें मौसम के अनुसार खान पान से ही लाभ मिलेगा।लकी नंबर - 1लकी कलर - लाइट पिंक उपाय - घर के द्वार पर हल्दी डालें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल : पॉजिटिव - श्रवण नक्षत्र में चंद्रमा की स्थिति से घर का माहौल बेहतर रहेगा, किसी मेहमान के आने से साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।नेगेटिव - आज के दिन चीजें आप के पास से दूर भी जाएंगी इसलिए निराश न हों जो जा रहा है उसे जाने देना ही अनुकूल है।करियर - काम को लेकर आज के दिन यात्रा का योग बन रहा है। इस दौरान कारोबार में लगे हुए हैं तो आपको अतिरिक्त कार्यों का दायित्व भी सौंपा जा सकता है। फाइनेंस - खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा,घर पर किसी की सेहत या फिर काम के चलते पैसे लगने का दिन है। लव लाइफ - जीवनसाथी के साथ मिलकर घरेलू कार्यों या पारिवारिक योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे।हेल्थ - दिनभर सक्रियता महसूस होगी तथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में राहत मिलने के संकेत हैं।लकी नंबर - 5लकी कलर - स्लेटीउपाय - भगवान विष्णु को पीले पुष्प अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल