आज का राशिफल मेष: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए काम के साथ साथ घर पर बच्चों के झगड़े निपटाने में ही लगा रह सकता है। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार से बातचीत मन को हल्का कर देगी। दिन थोड़ा सोशल और फन फील्ड रह सकता है।करियर - कामकाज में चीज़ें स्मूथ चलती रहने वाली है जो टास्क लंबे समय से अटके थे उनमें आज प्रोग्रेस दिखने का अच्छा योग बन सकता है। कारोबारियों के लिए व्यस्तता का दौर बना रह सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन बैलेंस्ड रह सकता है वहीं कुछ एक्स्ट्रा खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - लव लाइफ में मिठास रहेगी। पार्टनर के साथ दिल की बातें होंगी, किसी पुराने क्रश से मैसेज आ सकता है बस ईगो को साइड में रखें।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी पर थकान या नींद की कमी हो सकती है, पानी ज्यादा पिएं और मोबाइल से थोड़ा ब्रेक लें। विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृष: सोमवार का दिन आप लोगों के लिए भागमभाग की स्थिति बना सकता है, वैसे तो वृष राशि वालों के लिए सुकून और कम्फर्ट वाला दिन रहेगा। पर घरेलू कामों को लेकर अस्त व्यस्त सा फील कर सकते हैं।करियर - वर्क प्लेस पर आपकी मेहनत नोटिस की जाने वाली है, इस समय के दौरान बॉस या सीनियर से काम की अधिकता भी मिल सकती है। कोई पुराना क्लाइंट कुछ मामलों में आपको सहयोग देने वाला हो सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मिले जुले असर वाली दिखाई दे सकती है, भविष्य को लेकर कोई सेविंग या प्लानिंग कर सकते हैं।लव लाइफ - पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है, कुछ बातें रिश्ते को और गहरा बनाने का काम कर सकती हैं।हेल्थ - हेल्थ नॉर्मल रह सकती है इस समय के दौरान म्यूज़िक, खाना या कोई पसंदीदा हॉबी आपको रिलैक्स कर देने वाली होगी। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए एक्टिव होने के साथ साथ कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है। दिन के अंत तक संतुष्टि का भाव भी रह सकता है आप कई लोगों से बातचीत करेंगे पर हर किसी के साथ ट्यूनिंग जम पाए ऐसा होना थोड़ा मुश्किल रह सकता है।करियर - कामकाज को लेकर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स का उपयोग बेहतर रह सकता है। इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा रह सकता है आप को आगे ले जाने के लिए लोग हेल्प कर सकते हैं। कोई नया मौका या प्रोजेक्ट मिल सकता है।फाइनेंस - पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा कोई छोटा खर्च सामने आ सकता है जिसके चलते आप सेविंग का यूज कर सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में बातचीत सबसे अहम रहेगी, पार्टनर के साथ दिल की बातें शेयर करने का मौका मिलेगा। अगर हाल ही में कोई गलतफहमी थी तो आज सुलझ सकती है।हेल्थ - मानसिक थकान या सिर दर्द की शिकायत हो सकती है। स्क्रीन टाइम कम करें और थोड़ी वॉक या हल्की एक्सरसाइज ज़रूर करें।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए इमोशनल लेकिन पॉज़िटिव रह सकता है, मन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है और आप छोटी बातों को दिल से लगा सकते हैं। परिवार और घर से जुड़ी चीज़ों में मन लगेगा।करियर - कामकाज में आज आपको धैर्य रखना होगा इस टाइम पर कुछ काम आपकी उम्मीद से धीरे हो सकते हैं पर अंत में रिजल्ट अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपकी मदद कर सकता है जिसके कारण रुके हुए काम भी आप आज कर सकते हैं शुरु।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रह सकती है, अपनी आमदनी को लेकर आप कुछ उलझनों में रह सकते हैं।लव लाइफ - लव लाइफ में इमोशंस हावी रहेंगे, शादीशुदा लोगों के लिए दिन ठीक ठाक ही दिखाई देता है अपने पुराने दिनों को याद करते हुए भावुक बने रहेंगे।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस मूड स्विंग्स या पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। हल्का, सादा और समय पर खाना अनुकूल रहेगा। विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कॉन्फिडेंस और पर्सनैलिटी को निखारने वाला रहेगा। आज आप जहां भी जाएंगे, लोग आपकी बातों और अंदाज से प्रभावित होंगे। घर हो या बाहर आपकी मौजूदगी नोटिस की जाएगी।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी। टीमवर्क में आपकी भूमिका अहम रहेगी और बॉस या सीनियर्स आपकी राय को महत्व देंगे। जो लोग मैनेजमेंट, गवर्नमेंट, मीडिया या पब्लिक डीलिंग से जुड़े हैं, उनके लिए दिन काफ़ी पॉज़िटिव है। प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी की चर्चा हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज कोई अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या पहले किए गए काम का फायदा मिल सकता है। हालांकि दिखावे या लग्जरी चीजों पर ज्यादा खर्च करने से बचें।लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - सेहत अच्छी रहेगी लेकिन गर्मी, एसिडिटी या थकान से बचें। पानी ज्यादा पिएं और समय पर आराम करें। विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए प्लानिंग और सेल्फ-इम्प्रूवमेंट का रहेगा। आज आप हर काम को परफेक्ट तरीके से करने की कोशिश करेंगे। मन थोड़ा गंभीर रह सकता है लेकिन काम समय पर पूरा होने से संतुष्टि मिलेगी। दिन आत्मविश्लेषण के लिए भी अच्छा है।करियर - ऑफिस में आज आपकी मेहनत, अनुशासन के चलते मिलेगा कुछ न कुछ लाभ वहीं अधिकारियों की ओर से स्थिति होने वाली है विशेष और काम में बनी रहने वाली है। कोई नया स्किल सीखने या ट्रेनिंग लेने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - आज आप बजट प्लान या भविष्य की कोई फाइनेंशियल स्ट्रैटेजी बना सकते हैं। लव लाइफ - लव लाइफ में थोड़ा प्रैक्टिकल रहने वाला है कुछ मामलों में भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी लेकिन पेट, नींद या स्ट्रेस से जुड़ी समस्या हो सकती है योग और मेडिटेशन फायदेमंद रहेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : आज का दिन तुला राशि वालों के लिए बैलेंस और पॉज़िटिविटी से भरा रहेगा। आज आप चीज़ों को शांत दिमाग से सुलझाने में सफल रहेंगे। रिश्तों में सामंजस्य बनेगा और आपका मूड काफ़ी अच्छा रहेगा। आज कला, फैशन या म्यूज़िक से जुड़ी चीज़ों में मन लगेगा।करियर - कामकाज में आज कोऑपरेशन और टीमवर्क की जरूरत पड़ेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कोई पुराना काम पूरा हो सकता है। क्रिएटिव फील्ड में हैं उनके लिए दिन अनुकूल है।फाइनेंस - खर्च और इनकम में बैलेंस बना रहेगा, आज कोई छोटा फाइनेंशियल बेनिफिट या गिफ्ट मिल सकता है। लव लाइफ - लव लाइफ में रोमांस और अंडरस्टैंडिंग बनी रहेगी। पार्टनर के साथ मनपसंद जगह पर समय बिताने का मौका मिलेगा।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस पीठ दर्द, गर्दन या आंखों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। आराम और सही पोस्चर का ध्यान रखें। विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए थोड़ा इंटेंस लेकिन पॉज़िटिव रहेगा। मन में कई बातें चल सकती हैं और आप हर चीज़ को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। आज आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति काफ़ी तेज़ रहेगी, इसलिए फैसले लेने में दिल की आवाज़ पर भरोसा कर सकते हैं।करियर - काम में आज फोकस और मेहनत की ज़रूरत होगी कोई जिम्मेदारी भरा काम आपको सौंपा जा सकता है। रिसर्च, इन्वेस्टिगेशन, मेडिकल, पुलिस या टेक्निकल फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। सीनियर्स आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्च अचानक बढ़ सकता है, सेविंग से फायदा मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में इमोशनल बॉन्ड मजबूत होने का समय होगा। किसी बात को लेकर ईर्ष्या या शक से बचें जिससे समस्या न हों।हेल्थ - तनाव कुछ बना ही रह सकता है इस समय भागदौड़ के चलते सेहत कमजोर रहने वाली है।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु: धनु राशि वाले इस समय अपने दोस्तों के साथ बातें शेयर करने वाले हैं, सोशल लाइफ थोड़ी तेज रहेगी। फोन कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया के ज़रिए कोई जरूरी खबर मिल सकती है। मन थोड़ा चंचल रहेगा इसलिए फोकस बनाए रखना जरूरी होगा।करियर - कामकाज की अगर बात की जाए तो वर्क प्लेस में आज काम ज़्यादा होने से थोड़ी टेंशन भी हो सकती है पर आप स्मार्ट तरीके से सब संभाल लेने में सक्षम भी रहेंगे। कारोबार के मामले में आज के दिन कोई ट्रिप शुरू हो सकती है।फाइनेंस - आज के दिन अनावश्यक शॉपिंग से बचें, किसी पुराने पेमेंट या उधार की वापसी से थोड़ी राहत भी मिल सकती है।लव लाइफ - दिल के मामले में आज के दिन आप रहेंगे काफी एक्टिव वहीं कुछ मामलों में आज के दिन प्रपोजल के मूड में रह सकते हैं।हेल्थ - आज के दिन खाने पीने में लापरवाही न करें क्योंकि पेट से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, हल्का और घर का खाना बेहतर रहेगा। विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर राशि वालों के लिए ये समय रहने वाला है मिलाजुला कोई खास प्लान या छोटी ट्रिप भी बन सकती है। आज घर के बड़ों की ओर से प्यार सहयोग मिलेगा जो आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ाने वाला होगा।करियर - काम के लिहाज से दिन सामान्य ही रहने वाला है। छोटे कारोबारियों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। सरकारी काम में आज एक दिन की स्थिति होने वाली है काफी हेल्पफुल कुछ मुनाफा या फिर बोनस मिल सकता है।फाइनेंस - मोबाइल, ट्रैवल या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ा खर्च आज के समय पर बना रहने वाला है।लव लाइफ - प्यार के मामले में सिंगल लोगों के लिए दोस्ती प्यार में बदल सकती है, दिन के दूसरे हिस्से में कोई अच्छी खबर या सरप्राइज मिल सकता है जिससे मूड शानदार हो जाएगा।हेल्थ - मौसम के लिहाज से थोड़ा ध्यान रखें जिससे परेशानी अधिक न हो पाए। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: धनु राशि वालों के लिए दिन किसी नई शुरुआत जैसा महसूस होगा। सुबह से ही मन में हलचल रहेगी और आप कुछ अलग करने की सोच में रहेंगे। पुराने कामों को नए तरीके से करने का मन बनेगा। आज आपकी एनर्जी दूसरों को भी मोटिवेट करेगी। कोई छोटी सफलता दिन को यादगार बना सकती है।करियर - आज आपको खुद पर भरोसा रखने की जरूरत होगी, ऑफिस या पढ़ाई में कोई ऐसा मौका मिल सकता है जहां आपकी पहल की ज़रूरत होगी। कारोबार करने वालों के लिए नया आइडिया या प्लान दिमाग में आएगा।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज समझदारी दिखाना जरूरी है खर्च करने से पहले दो बार सोचें।लव लाइफ - आज आप रिश्तों में सच्चाई और साफ़ दिल से बात करना चाहेंगे। पार्टनर से दिल की बात शेयर करने का सही समय है। हेल्थ - शारीरिक रूप से आप ठीक रहेंगे थोड़ी वॉक या खुली हवा में समय बिताना आपको अच्छा महसूस कराएगा। विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन धीमी लेकिन स्थिर चाल वाला रह सकता है। आज आपको भागदौड़ पसंद नहीं आएगी इस समय सुकून और आराम की तलाश रहेगी। घर की चीजों में मन लगेगा और अपनों के साथ बिताया समय दिल को खुश करेगा।करियर - आज आप अपने काम को बेहद धैर्य और फोकस के साथ कर सकते हैं। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता सामने आएगी जो लोग लंबे समय से किसी काम में लगे हैं उन्हें आज उसकी प्रगति साफ़ दिखाई देगी।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी खर्च कंट्रोल में रहेगा और सेविंग पर ध्यान जाएगा।लव लाइफ - पैसों के मामले में न ज्यादा फायदा न ज़्यादा नुकसान आज आप भविष्य की सुरक्षा को लेकर सोच सकते हैं।हेल्थ -सेहत के मामले में दिन रहेगा मिलाजुला इस समय नेचर के साथ रहना मन को करने वाला है प्रभावित। विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल