आज का राशिफल मेष: दिन की शुरुआत में कुछ गुस्सा और चिंता दोनों का ही असर करने वाला है परेशान। जितना हो सके खुद को शांत रखें या कुछ ऎसे कामों में व्यस्त रहें जिनके चलते बेकार की बातों का असर आप को न करे विचलित। बच्चों के साथ समय बिताने से नेगेटिविटी का प्रभाव भी होगा शांत।करियर - अपने काम में न करें ज्यादा ढिलाई वरना अचानक से काम बोझ बनने लगेगा। इस दौरान कुछ लोगों की ओर से शिकायत भी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में स्थिति कुछ नार्मल ही रहेगी सामान्य में कोई खराबी न आने पाए इस बात का रखना होगा ध्यान।फाइनेंस - खर्चों का दिन है सेहत पर पैसे लग सकते हैं दवा या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद के लिए इस दौरान पैसे व्यय करने होंगे।लव लाइफ - प्यार को लेकर आप इस दौरान शक अधिक करने वाले हैं। अपनी बातों में कोमलता को बनाएं क्योंकि कठोरता के कारण बेकार की दूरी बढ़ सकती है।हेल्थ - सेहत कुछ कमजोर रहेगी, इस समय मन में बेचैनी और तनाव अपना असर दिखाने वाला है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि के लिए गुरुवार के दिन पुराने कामों में राहत की उम्मीद झलकेगी। इस समय आप दूसरों के लिए काफी हेल्पफुल भी रहने वाले हैं। मन में कुछ न कुछ बातें रहेंगी जिनका हल अपनों की ओर से मिल सकता है। इस समय अपने मन को भटकने से बचाने की ही अधिक जरूरत होगी जिससे बेकार की बातें आप को परेशान न कर पाएं।करियर - काम के सिलसिले में आज आप एक जगह बैठ कर शायद काम न कर पाएं किसी न किसी कारण से बदलाव या परिवर्तन की स्थिति आपके लिए खास रहेगी। आज के दिन मन में कुछ नया करने का जोश होगा पर दूसरों की बातें आपको ऎसा न करने दें।फाइनेंस - आज के दिन किसी न किसी कारण से धन की प्राप्ति होने के अच्छे चांस हैं, वहीं कोई संपत्ति आभूषण, वाहन जैसी चीजों की खरीदारी संभव है।लव लाइफ - दिल का रिश्ता इस समय रहेगा गहरा, प्यार के मामले में पुरानी बातें ज्यादा ही दिमाग पर असर डालने वाली है।हेल्थ - सेहत के लिहाज से दिन रहेगा सामान्य इस दौरान कुछ न कुछ बातें शरीर पर असर डाल सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: आज का दिन मानसिक रूप से थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। शुरुआत में आपको कुछ गुस्से और चिंता का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन अगर आप खुद को शांत रखने में सफल होते हैं तो दिन बेहतर हो सकता है।करियर -काम के किसी भी उलझन या फालतू की बातों में घुसने से बचें और अपने काम में पूरी तरह से ध्यान लगाएं। आपके मन की बेचैनी कुछ समय के लिए बनी रह सकती है, इस समय जितना हो सके शांत रहते हुए काम किया जाए जिससे चीजें आपके कंट्रोल में रह सके।फाइनेंस - जरूरी सामान की खरीदारी में पैसे का प्रयोग हो सकता है, खर्चे ज्यादा होंगे लेकिन वित्तीय स्थिति सामान्य बनी रहेगी।लव लाइफ - कठोरता और गुस्से से रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती हैं इसलिए यह दिन अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समझदारी से बिताने का है।हेल्थ - सेहत के मामले में हाथ पैरों में दर्द की शिकायत के चलते समस्या बनी रह सकती है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज के दिन की शुरुआत बच्चे या छोटे रिश्तेदारों के साथ वक्त बिताने वाली रह सकती है। इस समय कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं पर खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने की कोशिश करें।करियर - काम में यदि आप थोड़ी भी ढिलाई करेंगे तो आपके ऊपर अतिरिक्त दबाव आ सकता है। इसलिए जितना हो सके अपनी कार्य प्राथमिकताओं को समय पर पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी।फाइनेंस - खर्चे बढ़ सकते हैं खासकर सेहत से संबंधित चीजों पर या दवाइयों पर। किसी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी खर्चे हो सकते हैं, या फिरलव लाइफ - आज आप अपने पार्टनर के प्रति शक और संकोच महसूस कर सकते हैं। इसलिए अपने मन की बातों को दिल से कहें और रिश्ते में कोमलता बनाए रखें।हेल्थ - सेहत के मामले में थोड़ी बेचैनी और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। आपको आराम की जरूरत है और अपने शरीर को भी रिचार्ज करना होगा।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन काम की अधिकता से जुड़ा हुआ रह सकता है। छोटी-छोटी बातें दिल पर असर डालने वाली हो सकती हैं और किसी बात का बुरा असर आपके मन पर पड़ सकता है। अपने आप को समझाना और शांत रखना जरूरी होगा ताकि आप ज्यादा तनाव में न आएं।करियर - किसी सहकर्मी या बॉस से आलोचना मिल सकती है जिससे मनोबल टूट सकता है लेकिन यह एक अस्थायी स्थिति होगी। अगर आत्मविश्वास के साथ काम करते हैं तो सब ठीक हो जाएगा बस इस समय अपनी मेहनत को बना कर रखें हार न मानें।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिहाज से इस समय कुछ न कुछ सेविंग का रखें ख्याल जिससे परेशानी न हो।लव आइफ - आज के दिन अपने पार्टनर से मिलने क प्लान पूरा हो सकता है, दोस्तों की हेल्प से रिश्ते भी बेहतर बने रह सकते हैं।हेल्थ - छोटी-छोटी बीमारियां सिरदर्द या कमर में दर्द हो सकती हैं। अपने खानपान में बदलाव से भी बचें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या: कन्या के लिए आज के दिन फैमली के साथ समय बिताना या फिर दोस्तों से मुलाकात करने से मन खुस रहने वाला है। किसी भी प्रकार की चिंता को साइड में रखकर अपने कामों में मन लगाना आपको अच्छा लग सकता ह। छात्रों के लिए जरूरी है की अपनी पढ़ाई पर एकाग्र बने रहें।करियर - करियर में कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, व्यापारियों को ग्राहकों से संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा ताकि किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। साथ में काम कर रहे लोगों से आपके विचारों में असहमति हो सकती है इसलिए शांत रहते हुए काम करें।फाइनेंस - घर में कुछ नया सामान खरीदने या परिवार की देखभाल में पैसा खर्च हो सकता है।लव लाइफ - रिश्तों की अगर बात की जाए तो मैरिज लाइफ में आज किसी कारण से लोगों से साथ जुड़ाव बढ़ सकता है। कुछ बातें होंगी जिससे दोनों के बीच संबंधों की मजबूती बढ़ेगी।हेल्थ - पेट से जुड़ी समस्या जैसे एसिडिटी या अपच की शिकायत हो सकती हैं।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला: गुरुवार के दिन तुला राशि वाले रहेंगे कुछ मामलों में ज्यादा ही बोलने के लिए उत्साहित, इस दौरान आप का जल्द से कुछ भी बोलने से पहले अच्छे से सोचें क्योंकि व्यर्थ की बहस बढ़ सकती है। छोटे बच्चों की देखभाल का जिम्मा आप को बोरिंग भी लगेगा पर अपनी जिम्मेदारी से मुंह न फेरें।करियर - आज आपको अपने कामकाज में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। किसी बड़े निर्णय से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें ताकि बाद में कोई पछतावा न हो। व्यापार में आपको अपनी योजनाओं को धीरे-धीरे और मजबूती से लागू करना होगा।फाइनेंस - आज का दिन खर्चों के लिहाज से थोड़ा बढ़ा हुआ हो सकता है।इसलिए, अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए खर्चों को नियंत्रित करने की कोशिश करें।लव लाइफ - आज प्रेम के मामले में किसी पुराने दोस्त से संपर्क बढ़ सकता है जिससे कुछ नया शुरू हो सकता है।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिहाज से आज सामान्य रहेगा बस अपनी डाइट को लेकर ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करना ही बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: आज वृश्चिक राशि वालों के लिए काम की भागमभाग में खुद पर ध्यान दे पाना मुश्किल रहेगा, इसलिए किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। किसी से मदद मांग लेने से कुछ चीजों को आप कर पाएंगे साथ ही अपने अनुसार घर के कामों को करते हुए बदलाव से खुश भी होंगे।करियर - कार्यक्षेत्र में आपको किसी नए स्थान या लोगों के साथ शेयरिंग करनी पड़ सकती है। इस दौरान अपने विचारों को सही तरीके से प्रस्तुत करना बेहद अहम होगा। आपमें लीडरशिप क्षमता की भरमार है और यही क्षमता आपके कार्य में मददगार साबित हो सकती है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन तो निकल ही जाएगा आप इस दौरान दोस्तों को अपनी ओर से खुद पार्टी भी दे सकते हैं।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का होना असहज कर सकता है, अपने रिश्ते में तीसरे के आने को रोक देना ही समझदारी होगी।हेल्थ - आपको थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं इसलिए आज का दिन हल्का-फुल्का खाना और आराम से बिताना बेहतर होगा।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा से भरा रहेगा पर इस समय आपको अहंकार से भी बचने की आवश्यकता होगी। आपकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत होगी, जिससे आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता के आसार नजर आएंगे। घर पर माता-पिता के साथ मिलकर कुछ जरूरी चीजों को करने के लिए शुरुआत का दिन बनेगा।करियर - आज काम के मामले में अपने आप हर चीज पर ध्यान दें क्योंकि किसी ओर की लापरवाही दे सकती है मुश्किल। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं पर इन अवसरों का सही समय पर फायदा उठाने के लिए थोड़ी राजनीतिक सोच की आवश्यकता होगी।फाइनेंस - किसी निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त हो सकता है। हालांकि, बड़े खर्चों से बचने की कोशिश करें।लव लाइफ - रोमांटिक और भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आने का अच्छा समय है।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी, फूड हैबिट्स भी आज के दिन आप के लिए अच्छी रहेंगी जिससे सेहत पर पकड़ बना पाएंगे।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: मकर के लिए दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। घर के कामों के कारण आप अपने कामों में काफी परेशानी देख सकते हैं। आज के दिन किसी धर्म स्थल पर जाने को मिल सकता है या घर पर ही कुछ ऎसे कामों में शामिल भी रह सकते हैं।करियर - काम में शुरुआती कुछ समय में गुस्सा और तनाव बढ़ सकता है लेकिन जल्द ही आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं। कारोबार में आज के दिन अच्छे मुनाफे की स्थिति बनने वाली है। बाजार की तेजी आपको लाभ दिला सकती है।फाइनेंस - आज के दिन फिजूल खर्चों से बचने के लिए आपको अपनी बचत पर ध्यान देना होगा। लव लाइफ - लव रिश्ते रहेंगे खास इस समय आप को जीवन साथी की ओर से मिल सकती है मदद। घर परिवार में प्रेम बना रहने से रिश्ते भी रहेंगे सुकून भरे।हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में इस समय भागदौड़ थकान दे सकती है इसलिए आराम से कामों को करें।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुम्भ राशि वालों के लिए आज के दिन घरेलू स्थिति कुछ न कुछ उथल-पुथल वाली हो सकती है जिससे आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। इस दौरान खुद को शांत रखने की कोशिश करें और बेमतलब की चिंताओं से दूर रहें।करियर - कार्यस्थल पर दिन थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं, अगर आप कुछ समय से टालमटोल कर रहे थे, तो आज उसे पूरा करने का अच्छा मौका मिलेगा। हालांकि, सहकर्मियों से थोड़ा सहयोग मिल सकता है, लेकिन आप पर अतिरिक्त दबाव भी आ सकता है।फाइनेंस - आर्थिक दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रह सकता है कुछ खर्चे अचानक सामने आ सकते हैं, जो आपके बजट को प्रभावित कर सकते हैंलव लाइफ - रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखना कुछ मुश्किल तो लग सकता है इसलिए इस समय अपने साथी के साथ आपसी समझ बढ़ाने की आवश्यकता होगी।हेल्थ - गर्दन या कमर का कुछ हिस्सा दर्द या जकड़न से प्रभावित हो सकता है।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज के दिन मिलजुल कर काम करने की जरूरत है। इस समय घर के कामों में अपनों की मदद करने में रहें आगे जिससे कोई काम अधूरा न रहे। इस समय किसी दोस्त के साथ सोशल काम में शामिल होने का अवसर मान सम्मान दिलाने वाला हो सकता है।करियर - काम को लेकर बहुत अधिक चीजें आज एक साथ ही आप को करेंगी प्रभावित। इस दौरान बिजनेस में अपने साझेदारों के साथ कुछ मीटिंग या फिर यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। काम में आज का दिन मेहनत की मांग करेगा।फाइनेंस- आज के दिन किसी बड़ी महंगी वस्तु की खरीदारी करने के लिए कोशिशें तो करना चाहेंगे पर ध्यान रखें मार्किट की उथल-पुथल घाटा न करवाए।लव राशिफल - प्रेम संबंधों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है पार्टनर आपका सहयोग करेगा और कुछ मामलों में आपके लिए साथी की ओर से किया गया प्रयास खुशी राहत देने जैसा रहेगा।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो आज के दिन काम के कारण दर्द या थकान बढ़ सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल