आज का राशिफल मेष : आज के दिन आप के लिए बातें काफी उलझनों वाली और चिंता को बढ़ सकती हैं। इस समय छोटी छोटी बातों को लेकर बहस से दूर रहना ही अच्छा होगा वर्ना लोग आप को ही कसूरवार बना सकते हैं। बच्चों को लेकर जिद के कारण उन्हें संभाल पाना पेरेंट्स के लिए आसान नहीं होगा।करियर - काम के लिहाज से आज का दिन आपकी मेहनत के साथ रचनात्मकता को बढ़ाने वाला है। इस दौरान कोई ट्रैवलिंग का योग भी बन सकता है। इस दौरान कारोबार में विस्तार का समय तो होगा लेकिन इस दौरान संभल कर फैसलों को लेने की जरूरत होगी।फाइनेंस - पैसों के मामले में ज्यादा खर्च से बचें क्योंकि इस समय मन किसी न किसी कारण के चलते ललचाने वाला है। लव लाइफ - आज के दिन दिल के मामले में शक और दुविधा दोनों ही बातें अपना असर दिखाने वाली हैं। हेल्थ - स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है। पर बच्चों की चिंता या उनके सेहत को लेकर अधिक ध्यान बनाए रखना होगा।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: आज घर में कुछ बातें बहस का कारण बन सकती हैं। इस समय घर के लोगों की ओर से सहयोग कम ही मिल सकता है। बाहरी कामों में ज्यादा समय लगने से घर के कामों में अटकाव के कारण देरी का असर बना रहने वाला है। करियर - काम के साथ साथ इस दौरान कंपटीशन भी बहुत ज्यादा देख सकते हैं, बेकार की बातों के चलते आप का काम बढ़ने और किसी न किसी नए काम के सामने आने की स्थिति बनेगी। इस दौरान कारोबार में आराम का समय कम ही मिलने वाला है।फाइनेंस - आज के दिन काम के साथ-साथ इनकम की प्राप्ति का योग भी बनेगा। इस समय घर पर कोई टूट फूट के चलते खर्चा बढ़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंध के लिए इस समय आप के रिश्ते बाहर आ सकते हैं। आज के दिन अपने रिश्तों को व्यर्थ के मामलों से दूर रखें।हेल्थ - सेहत की स्थिति आज के दिन हार्ट से जुड़ी दिक्कतों को दे सकती हैं। विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन : मिथुन राशि वालों के लिए आज क दिन मेहनत बनी रहने वाली है, इस दौरान अपनों के पीछे लगातार लगे रहने से वाद-विवाद भी उभर सकते हैं। इस समय अपने छोटे भाई बंधुओं के साथ लड़ाई से बचें जिससे घर में शांति बनी रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का प्लान फेल भी हो सकता है।करियर - कामकाज को लेकर इस समय ज्यादा भागदौड़ से काफी चीजें उलझ सकती हैं। इस समय नौकरी के लिए आवेदन करने का समय अनुकूल नहीं है इसे टालना ही बेहतर होगा। कारोबार में आज के दिन नए अनुबंध का अच्छा समय होगा।फाइनेंस - बैंक में काम करने या फिर किसी लोन के लिए अप्लाई करने के लिए आगे रह सकते हैं जिसका अनुकूल परिणाम मिलेगा।लव लाइफ - दिल की अगर बात की जाए तो अपने पार्टनर से कोई भी बात न छिपाएं क्योंकि ऐसा होने से बेकार के शक बढ़ सकते हैं। हेल्थ - सेहत का रखें ध्यान आज के दिन आंखों या गले से जुड़े रोग अपना असर डाल सकते हैं।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क : कर्क राशि वालों के लिए आज बुधवार के दिन की स्थिति कुछ न कुछ बातों में आप को आगे रखने में मदद कर सकती है। इस दौरान आप कुछ बाहरी लोगों के साथ ज्यादा ही संपर्क में रहने वाले हैं। इस दौरान घर पर बच्चों की मस्ती तो रहेगी लेकिन शायद आप उसे इंज्वाय न कर पाएं। करियर - नौकरी के लिहाज से आज अपने काम में अगर लापरवाह रहेंगे तो इसके चलते परेशानी ही बढ़ सकती है। कारोबारियों को आज के दिन अपने पुराने ग्राहकों की ओर से कुछ बातें सुनने को मिल सकती हैं इस दौरान क्वालिटी पर नजर बनाए रखें। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति इस दौरान आपको लाभ तो देगी लेकिन ये लाभ किसी ओर चीज पर खर्च होने का संकेत देता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले आज के दिन आप अपने रिश्ते में कुछ ज्यादा ही बातें मनवाने कि कोशिशों में होंगे। हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन आपको अपने से अधिक दूसरों पर देना होगा ध्यान। सेहत के मामले में लग सकते हैं डॉक्टर के चक्कर।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति कुछ न कुछ उठा-पटक दे सकती है। मन में बहुत कुछ करने की इच्छा होगी पर हालात हर बात में तुरंत साथ दें ऐसा ज़रूरी नहीं। घर में माहौल ठीक रहेगा बस छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ापन आ सकता है।करियर - आज काम में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए जो भी करें ध्यान से करें। नौकरी में सीनियर की बात अनसुनी न करें। व्यापार में किसी पुराने मुद्दे पर फिर से चर्चा हो सकती है, धैर्य रखें।फाइनेंस - पैसे आएंगे त्प लेकिन टिकेंगे नहीं क्योंकि कोई न कोई खर्च बना ही रहने वाला है। लव लाइफ - आज आप अपनी बात मनवाने के मूड में रह सकते हैं पर शायद सामने वाला उतना तैयार नहीं होगा इसलिए जिद को छोड़ कर थोड़ा झुकना भी गलत नहीं होगा।हेल्थ - शरीर से ज़्यादा दिमाग़ थका हुआ महसूस होगा इस समय आराम के साथ साथ खुद को सकारात्मक बना के रखें।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : कन्या राशि वालों के लिए आज के दिन की स्थिति मिले जुले असर दिखा सकती है इस समय आप अपने कामों में होने वाली देरी से परेशान हो सकते हैं वहीं कुछ न कुछ बातें दिल में बनी रहेंगी जिसके कारण दिमाग बहुत ज्यादा एक्टिव रहेगा। घर के किसी काम या बात को लेकर मन थोड़ा उलझा रह सकता है।करियर - काम को लेकर सीरियस रहेंगे और यही आपको दूसरों से आगे रखेगा पए इस दौरान सहकर्मियों की गलतियों से चिढ़ न दिखाएं उनके साथ मिलकर काम करने की जरूरत होगी। व्यापार में आज के दिन कुछ बाहरी सोर्स अच्छे लाभ दिला सकते हैं।फाइनेंस - आमदनी ठीक है पर इस दौरान आप कुछ दान पुण्य के कामों में भी शामिल रहेंगे। संपत्ति के कामों में कुछ धन लग सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में ज़्यादा टोकाटाकी से बचें इस दौरान अपने साथी को मदद देने के लिए तैयार रहें जिससे सामने वाला आपके प्रेम को समझ पाएं।हेल्थ - पेट और गैस से जुड़ी दिक्कत परेशान कर सकती है इस दौरान बाहर का खाने से बचें।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा हल्का-फुल्का रह सकता है, लोगों से मिलना-जुलना अच्छा लगेगा और बातचीत से मन हल्का होगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। घर के कामों में शायद उतना शामिल न होना चाहें पर मन बाहर ज्यादा रहेगा।करियर - ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और कोई नया काम या जिम्मेदारी मिल सकती है आज के दिन थोड़ा संभल कर अपने कामों को करें क्योंकि कुछ मामलों में भूल चूक हो सकती है। व्यापार में पुराने संपर्क फायदा दे सकते हैं।फाइनेंस - पैसे का लेन-देन सोच समझकर करें उधार देना आज सही नहीं रहेगा। इस समय सेहत पर भी कुछ धन खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन अच्छा है आज के दिन किसी पार्टनर के साथ हंसी-मजाक का मौका मिलेगा।हेल्थ - सेहत ठीक रहेगी बस देर रात तक जागने से बचें और अपने काम में ओवर वर्क को खुद पर न थोपें इससे बचें।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल वृश्चिक आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी-सा लग सकता है। बाहर से सब ठीक लगेगा, लेकिन अंदर ही अंदर बहुत कुछ चलता रहेगा। मन किसी पुरानी बात में अटका रह सकता है या किसी इंसान के व्यवहार को लेकर दिमाग ज्यादा घूमेगा। करियर - काम के मोर्चे पर आज सतर्क रहना ज़रूरी है। ऑफिस में कोई आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर सकता है, इसलिए जो भी कहें या लिखें, साफ़ रखें। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रहेगा लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी। कारोबारियों के लिए दिन मिलाजुला है, कोई डील फाइनल होने से पहले अटक सकती है।फाइनेंस - पैसों के मामले में आज जोखिम न लें। निवेश, उधार या किसी पर ज़्यादा भरोसा करने से बचें। अचानक खर्च परेशान कर सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में शक या चुप्पी दूरी बढ़ा सकती है। मन की बात मन में रखने के बजाय साफ़ बात करें।हेल्थ - मानसिक तनाव, नींद की कमी और सिरदर्द परेशान कर सकता इस दौरान अगर हो सके तो खुद के लिए कुछ शांत समय निकालें।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल धनु आज का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ वाला लेकिन सीख देने वाला रहेगा। आज आप कुछ नया करने या अलग सोचने के मूड में रहेंगे। मन खुलेगा पर ध्यान भटकने की भी पूरी संभावना है। घर से जुड़ी कोई बात अचानक प्लान बदलवा सकती है। आज धैर्य से काम लेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा।करियर - नौकरी में आज आपको खुद को साबित करने का मौका मिल सकता है। सीनियर्स आपकी मेहनत नोटिस करेंगे बस ज़रूरत से ज़्यादा बोलने से बचें। कारोबारियों के लिए दिन ठीक है, लेकिन काग़ज़ी काम और शर्तों को हल्के में न लें।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज के दिन खर्च ज़्यादा होने का समय बना हुआ बस फिज़ूलखर्ची से बच सकते हैं तो ही धन संभाल पाएंगे।लव लाइफ - प्यार के मामले में दिन थोड़ा नाज़ुक है इस समय मज़ाक-मज़ाक में कही बात भी गलत समझी जा सकती है इसलिए शब्द संभालकर बोलें।हेल्थ - थकान और कमर या पैरों में दर्द महसूस हो सकता है इस दौरान ज्यादा बोझ उठाने से बचें।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर : मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा काम के चलते मेहनत बढ़ने वाली है। बाहर और घर दोनों तरफ़ हलचल रहेगी। परिवार के लोग आपसे कुछ उम्मीदें रखेंगे और आप उनके लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे। आज छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने से तनाव कम होगा।करियर - नौकरी में काम थोड़ा ज्यादा लगेगा इस समय मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में कोई सहयोगी आपका मूड खींच सकता है इसलिए बातों को संभालकर कहें। व्यवसायियों के लिए दिन ठीक है नए क्लाइंट से मिलने का मौका मिल सकता है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी पर अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखें, इस समय घर के रख-रखाव पर पैसे लगने वाले हैं। लव लाइफ - रिश्तों में मिठास बनी रहेगी बस आपके साथी की छोटी छोटी आदतें आज थोड़ी परेशान कर सकती हैं। हेल्थ - शरीर थोड़ा थका हुआ महसूस होगा इस समय बुखार या दर्द की शिकायत हो सकती है। विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा हल्का-फुल्का और सोशल रहेगा। लोगों से बातचीत का मन करेगा और नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आज खुद को थोड़ा अलग-सा महसूस कर सकते हैं क्योंकि सोच और भावनाएं दोनों सक्रिय रहेंगी।करियर - नौकरी में नए आइडिया या जिम्मेदारी मिल सकती है। ऑफिस में आपकी बातों को लोग नोटिस करेंगे। व्यापार में पुराने संपर्क से फायदा होगा लेकिन नए डील में सतर्क रहें।फाइनेंस - आज के दिन शेयर बाजार में होने वाली उथल पुथल के कारण सेविंग पर पड़ सकता है असर। लव लाइफ - आज प्रेम संबंधों में तनातनी के चलते आप एक दूसरे से अलग थलग भी रह सकते हैं ऐसे में तीसरा व्यक्ति इसका फायदा उठा सकता है इसलिए खुद का ध्यान रखें।हेल्थ - इस समय ज्यादा समय ऑनलाइन पर बिताने या देर रात तक जागने से बचें।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भावुक कर देने वाला हो सकता है। मन में बहुत कुछ चल रहा होगा लेकिन हर बात किसी से शेयर करने का मन नहीं करेगा। आज आप अकेले में रहकर सोचने को ज्यादा तरजीह देंगे। करियर - कामकाज के मामले में आज आपको बैकफुट पर रहकर चीज़ें संभालनी पड़ सकती हैं। ऑफिस में कोई बात आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं चलेगी लेकिन पर्दे के पीछे की मेहनत आगे चलकर काम आएगी। जो लोग विदेश, ऑनलाइन या हॉस्पिटल से जुड़े काम में हैं उनके लिए दिन बेहतर है।फाइनेंस - खर्च आज कुछ ज्यादा रह सकता है, ऑनलाइन शॉपिंग या बेवजह के खर्च से जेब ढीली हो सकती है। लव लाइफ - रिश्तों में आज भावनाएं ज्यादा हावी रह सकती हैं साथी से उम्मीदें अधिक होंगी पर उनकी ओर से उन पर खरा उतरना मुश्किल होगा।हेल्थ - मन की बेचैनी परेशान कर सकती है शाम के समय हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल