आज का मेष राशिफल: पॉजिटिव - आज पूर्णिमा का शुभ प्रभाव आपके लिए कुछ विश्वास में बढ़ोत्तरी करने वाला है। आप अपने फैसलों के लिए खुद से आगे रहने वाले हैं। कुछ धार्मिक कामों में शामिल भी रहेंगे।नेगेटिव - चंद्रमा का आठवें भाव में गोचर के चलते ध्यान रखें आप के लिए अपने भी विरोधी जैसा व्यवहार कर सकते हैं।करियर - कार्यक्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना जरूरी रहेगा। ऑफिस या बिजनेस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और जो लोग आपके साथ जरूरी मामलों में मिलकर काम कर रहे हैं वो आप के नेतृत्व को अच्छे से अपना सकेंगे।फाइनेंस - इस समय आप की घरेलू या खुद की जरूरत की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।लव लाइफ - प्यार के मामलों में आज आप पर कुछ बातों का दोष लग सकता है या साथी आप के साथ विरोधी सा व्यवहार भी कर सकता है।हेल्थ - सेहत की स्थिति आप के लिए कुछ मामलों में मिलेजुले असर वाली होगी थोडा़ अपना ध्यान रखें।लकी नंबर - 1लकी कलर - फिरोजीउपाय - मंदिर में कपूर का दान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मेष राशिफल आज का वृषभ राशिफल: पॉजिटिव - पूर्णिमा का योग चंद्रमा को कर रहा है प्रबल ऐसे में आप की सोच में निखार भी देखने को मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने के संकेत हैं।नेगेटिव -घरेलू मामलों में जल्दबाजी से बचें और किसी भी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले सोच-विचार जरूर करें।करियर - आपकी मेहनत से अच्छे परिणाम सामने आ सकते हैं। पुराने अधूरे कार्यों को दोबारा गति मिलने की संभावना है। जो लोग अपने आस पास की चीजों में बदलाव की इच्छा रखे हैं उन लोगों के लिए दिन बेहतर साबित हो सकता है।फाइनेंस - इस समय आप को अपने साथी की ओर से कुछ खरीदारी करने की बात सुनाई देगी। इस दौरान आप के लिए समय बजट का संतुलन बनाए रखें। लव लाइफ - प्रेम को लेकर अपनापन बना रह सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर दोनों ही ओर से थोड़ा उठा पटक तो होगी पर स्थिरता बनी रहने वाली है।हेल्थ - गण्ड मूल योग का असर आज के दिन आप को अपने आस पास के लोगों की सेहत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होगी।लकी नंबर - 4लकी कलर - मैरूनउपाय - भगवान विष्णु का ध्यान करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृषभ राशिफल आज का मिथुन राशिफल: पॉजिटिव - आज पूर्णिमा के प्रभाव से करीबी लोगों या रिश्तेदारों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने अनुभव आज किसी महत्वपूर्ण फैसले में आपके काम आ सकते हैं।नेगेटिव - गण्ड मूल योग के कारण मन थोड़ा गंभीर और चिंतनशील रह सकता है। कुछ बातों को लेकर अंदर ही अंदर बदलाव महसूस करेंगे।करियर - कार्यक्षेत्र में लगातार की गई मेहनत अब सकारात्मक परिणाम देने लगेगी। वरिष्ठ अधिकारी या बॉस आपके प्रदर्शन से प्रभावित हो सकते हैं। नई नौकरी, इंटरव्यू या किसी नए अवसर को लेकर सोच-विचार भी संभव है।फाइनेंस - आय बढ़ाने के नए विकल्पों पर ध्यान जा सकता है इस दौरान कोई आभूषण या वस्त्र इत्यादि को लेकर पैसे लग सकते हैं।लव लाइफ - दिल के मामले में भावनाओं की नजदीकियां आज के दिन आप को काफी उत्साहित करने वाली है पर ख्याल रखें की साथी इसे गलत समझ सकता है।हेल्थ - शरीर में कुछ दर्द या फिर मांसपेशियों में खिंचाव भी अनुभव हो सकता है।लकी नंबर - 9लकी कलर - क्रीमउपाय - गाय को हरी घास खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का मिथुन राशिफल आज का कर्क राशिफल: पॉजिटिव - आज पूर्णिमा का शुभ प्रभाव मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता में राहत महसूस हो सकती है।नेगेटिव - गण्ड मूल योग के प्रभाव से मन की उलझन इस समय आप के लिए काफी अस्त व्यस्त सा बना सकती है। अपनी बातों को ध्यान से रखें।करियर - काम के लिए आपकी अलग सोच और किसी की ओर से मिलने वाला मार्गदर्शन बहुत बेहतर होने वाला है। कारोबार में काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। बिजनेस के विस्तार का समय है।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी। परिवार के बड़े सदस्यों से सहयोग या लाभ मिलने के संकेत हैं।लव लाइफ - प्रेम में कभी कभी कुछ बातें भ्रम भी देंगी पर इन पर ज्यादा ध्यान न दें और अपनी ओर से निष्ठा और कर्तव्य के साथ काम करें।हेल्थ - मानसिक तनाव या बेचैनी थोड़ी रह सकती है शारीरिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।लकी नंबर - 2लकी कलर - सिल्वरउपाय - चंद्रमा को रात में अर्घ्य दें।विस्तार से पढ़ें – आज का कर्क राशिफल आज का सिंह राशिफल: पॉजिटिव - घर का माहौल आज मांगलिक कामों से होगा प्रभावित, इस दौरान आप अपने बुजुर्गों के साथ कुछ कामकाज में शामिल होंगे। इस दौरान बच्चे भी माता की ओर से काफी दुलार प्राप्त कर पाएंगे।नेगेटिव - इस समय अगर प्रेम है तो कुछ कमियों के चलते या फिर लापरवाही से बचें क्योंकि घर पर माता पिता की ओर से डांट भी पड़ सकती है।करियर - नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। आज के दिन वर्क फ्रॉम होम में लगे लोगों को काम की अधिकता से कुछ चिंता भी अनुभव हो सकती है।फाइनेंस - धन से जुड़े मामलों में समझदारी से लिया गया फैसला आगे फायदा दे सकता है।लव लाइफ - साथी के साथ दिल की बातें साझा करने का सही समय अभी न हो पर आप अपनी इच्छा को सामने रख सकते हैं बस उस ओर से आप सच्चे बने रहें।हेल्थ - सेहत को लेकर अगर संभव हो सके तो पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।लकी नंबर - 3लकी कलर - भूराउपाय - गरीबों को भोजन कराएं।विस्तार से पढ़ें – आज का सिंह राशिफल आज का कन्या राशिफल: पॉजिटिव - पूर्णिमा के प्रभाव से आज के दिन दान पुण्य के कामों में शामिल रहेंगे। घर पर किसी खास व्यक्ति के आने की संभावना बनती है। बच्चों की ओर से सकारात्मक संकेत मिलने से मन खुश रह सकता है।नेगेटिव - चंद्रमा के असर के कारण मानसिक तनाव या ज्यादा सोचने की आदत परेशानी बढ़ा सकती है।करियर - व्यापार में नई साझेदारी या डील आगे बढ़ सकती है, इस दौरान काम में तकनीक से जुड़े कामों में आज तेजी का दौरा है एक के साथ कई काम करने पड़ सकते हैं। संचार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।फाइनेंस - किसी की ओर से अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है इस दौरान आप कुछ बचत को भी उपयोग कर सकते हैं।लव लाइफ - जीवन साथी के साथ आने वाले दिनों की योजनाओं को लेकर बातचीत हो सकती है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य ही है बस कोई चोट लगने या अचानक से पैर हाथ में मोच आने की स्थिति बन रही है जिसे लेकर ध्यान रखें।लकी नंबर - 4लकी कलर - आसमानीउपाय - पक्षियों को दाना खिलाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का कन्या राशिफल आज का तुला राशिफल: पॉजिटिव - पूर्णिमा के साथ चंद्रमा का वृश्चिक प्रभाव कह रहा है घर पर अधिक ध्यान देना होगा। कुछ बदलाव मकान में कर सकते हैं। सामाजिक कामों में आप शामिल होते हुए कुछ अच्छे प्रभाव देने वाले हैं।नेगेटिव - गण्डमूल का असर अस्थिरता महसूस करवा सकता है। कुछ बातों को लेकर ज्यादा सोचने से बचें साथ ही फैसलों को लेते समय धैर्य बनाए रखें।करियर - आज काम की तलाश में थकान बढ़ सकती है, आप इस दौरान काम के लिए किसी न किसी तकनीक या किसी विशेष विषय को लेकर रुचि बढ़ सकती है। आज के दिन की स्थिति कह रही हैफाइनेंस - आज के दिन आप के लिए जरूरी है की अपने पैसों को उधार देने से बचें और साथ ही इस दौरान आप अपने जेब का ध्यान रखें कोई पैसे भी निकाल सकते हैंलव लाइफ - अपने प्रेमी के साथ में कहीं बाहर घूमने या समय बिताने का विचार भी बन सकता है।हेल्थ - गण्डमूल के असर के कारण आप इस दौरान दूसरों के चक्कर में खुद की सेहत के प्रति लापरवाह हो सकते हैं।लकी नंबर - 2लकी कलर - बैंगनीउपाय - शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का तुला राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल: पॉजिटिव - आज पूर्णिमा का प्रभाव आपकी भावनाओं और सोच पर असर डालने वाला है। अब आप चंद्रमा की स्थिति के चलते होने वाले हैं काफी एक्टिव तो जरुरी है कि हर काम को संभल कर करें।नेगेटिव - चंद्रमा के नक्षत्र बदलाव के साथ ही चीजें कुछ हलचल में होने वाली हैं। इस दौरान व्यर्थ के विवाद में न फसें।करियर - यह समय खुद को सुधारने और कमजोरियों पर काम करने के लिए बेहतर साबित हो सकता है। काम कोई भी हो इस समय मन कल्पनाशील बना रह सकता है। आप अपने भीतर नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहने वाला है इस दौरान आप के लिए जरूरी है कि आप बचत को अपनी भावनाओं के चलते खराब न होने दें।लव लाइफ - प्रेम भरे रिश्तों में जरूरी है कि बातचीत करते रहें पर क्रोध से बचें इस दौरान साथी आप के स्वभाव या गुस्से के कारण थोड़ी दूरी बना सकता है।हेल्थ - इस समय सेहत का रखें ध्यान मन तो होगा ही प्रभावित दूसरी ओर आप किसी वाहन इत्यादि के चलते मुश्किल में पड़ सकते हैं।लकी नंबर - 8लकी कलर - नारंगीउपाय -शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का वृश्चिक राशिफल आज का धनु राशिफल: पॉजिटिव - इस दौरान ग्रहों का असर आप को बाहरी लोगों के साथ जोड़ने वाला है। पूर्णिमा का प्रभाव आप को धार्मिक स्थल की यात्रा भी दे सकता है।नेगेटिव - ध्यान भटकने की स्थिति बन सकती है आप अपनों से अधिक दूसरों पर भरोसा कर सकते हैं इसलिए जरूरी मामलों में फोकस बनाए रखना आवश्यक होगा।करियर - आज का दिन आप को काम में थोड़ा ज्यादा सजगता रखनी चाहिए। नौकरी में आज के दिन आप नए लोगों की ओर से बातों को समझ पाएंगे। कारोबार के लिए आज के दिन तो आप के पास बाहरी संपर्क से कोई सौदा पाने का अच्छा मौका है।फाइनेंस - आप अपने धन का उपयोग करने में आगे होंगे पर इस दौरान व्यय भाव की स्थिति बढ़ने से कुछ संचय से पहले पूरी जानकारी लेना सही होगा।लव लाइफ - आज के दिन किसी पुराने दोस्त या करीबी व्यक्ति से दिल से जुड़ी बातचीत होने की संभावना है और यहीं बातें आप के लिए आगे के रास्ते खोलने वाली हैं।हेल्थ - स्वास्थ्य के लिए आज के दिन की स्थिति आप को कुछ राहत देगी पर इस दौरान लापरवाह न बनें।लकी नंबर - 9लकी कलर - लालउपाय - हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का धनु राशिफल आज का मकर राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा का गोचर हो या पूर्णिमा तिथि प्रभाव इस समय परिवार के छोटे सदस्य भी आप को मदद के लिए आगे होंगे। पढ़ाई और नई जानकारी हासिल करने के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।नेगेटिव - गण्ड मूल योग के असर से आप के कुछ काम मनोकूल तरह से पूरे न हो पाएं पर इस दौरान निराश न हों उत्सह बना के रखें।करियर - काम को लेकर आज के दिन फोकस न खोएं फिर चाहे दूसरे कितना भी आप को परेशानी दे रहे हों। एकाग्रता बनाए रखना बेहद जरूरी रहेगा। रचनात्मक चीजों को लेकर आपकी पकड़ अच्छी हो सकती है।फाइनेंस - कुछ बड़ों की ओर से बच्चों को धन लाभ मिल सकता है। बजट को आप बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं चिंता न करें।लव लाइफ - आज के दिन प्रेम में धैर्य और समझदारी संबंधों को मजबूत बनाने का काम करने वाली है।हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है, इस दौरान सेहत की स्थिति कुछ बाहरी बातों से हो सकती है प्रभावित तो ध्यान रखें।लकी नंबर - 1लकी कलर - नेवी ब्लूउपाय - सूर्य देव को जल चढ़ाएं।विस्तार से पढ़ें – आज का मकर राशिफल आज का कुंभ राशिफल: पॉजिटिव - चंद्रमा की चाल बता रही है कि घर की बातें हो या धर्म कर्म की स्थिति संवेदना आप को गहराई से असर देने वाली है। इस दौरान समझदारी के कारण लोग आपकी बातों को महत्व देंगेनेगेटिव - गण्ड मूल योग के कारण चीजों को लेकर थोड़ी अस्थिरता होगी बच्चे शायद अनियंत्रित भी हो सकते हैं। इस समय जरूरी है की आप खुद को शांत रखें।करियर - काम के लिए इस दौरान हर चीज पर फंसने से बचें बस ध्यान रखें की जो काम कर रहे हैं उसे अच्छे से कर लिया जाए। छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है बस हर काम ध्यानपूर्वक करें।फाइनेंस - आज के दिन चीजों के लेनदेन के मामले में अगर लापरवाही हो रही है तो इसे टाल देना भी खराब नहीं है बस आप खुद को भटकाव से बचा के रखें।लव लाइफ - दांपत्य जीवन में प्रेम संबंधों की स्थिति जुड़ाव को देने वाली है। आज किसी के साथ अचानक से मुलाकात दिल को खुशी भी दे सकती है।हेल्थ - सेहत के मामले में जरूरी है की किसी भी तरह के नशे या बेकार की वस्तुओं से खुद को दूर रखें अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं।लकी नंबर - 1लकी कलर - सुनहराउपाय - तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।विस्तार से पढ़ें – आज का कुंभ राशिफल आज का मीन राशिफल: पॉजिटिव - आज पूर्णिमा का प्रभाव आपके विचारों को नई दिशा दे सकता है। घरेलू मामलों में भले ही आपकी भागीदारी थोड़ी कम रहे, लेकिन किसी करीबी को आपकी सलाह और सहयोग की जरूरत पड़ सकती है।नेगेटिव - आज के दिन चंद्रमा के नक्षत्र बदलाव का असर आप को बेसब्र भी बना सकता है किसी भी स्थिति में जल्दबाजी में बातें कहने से बचें और धैर्य के साथ फैसले लें।करियर - कार्यक्षेत्र में भावनाओं में बहकर निर्णय लेना नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस में नए ऑर्डर या साझेदारी के अवसर सामने आ सकते हैं। कानूनी और दस्तावेजी मामलों में विशेष सावधानी रखने की जरूरत होगी।फाइनेंस - पुराने भुगतान या रुका हुआ खर्च अचानक सामने आ सकता है। दोपहर के बाद चीजें आ को कुछ राहत दे सकती हैं।लव लाइफ - आज दिल की बात खुलकर कहने का अच्छा मौका मिल सकता है।हेल्थ - आज के दिन ग्रह की स्थिति मन पर असर डालेगी ज्यादा विचारों में फंसे रहने से नींद पर असर पड़ने वाला है इस बात का ध्यान रखें।लकी नंबर - 6लकी कलर - सफेदउपाय - सफेद मिठाई किसी स्त्री को भेंट करें।विस्तार से पढ़ें – आज का मीन राशिफल