आज का राशिफल मेष : मेष राशि वालों के लिए शनिवार के दिन की स्थिति और चंद्रमा का असर मेहनत को अधिक बना देगा। अपने आस-पास के लोगों के साथ मेलजोल तो रहेगा लेकिन इस दौरान कुछ सोशली दबाव भी बढ़ सकते हैं। करियर - काम के मामले में दिन रहेगा आपके लिए कड़ी मेहनत का। कोई सीनियर या बॉस आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारी डाल सकता है, साथ ही लक्ष्य पूरे करने का दबाव रह सकता है ओर इन बातों का मेहनत का सीधा असर आपकी छवि पर पड़ने वाला है।फाइनेंस - आज के दिन इनकम की स्थिति रहेगी अनुकूल अपनों से लाभ मिल सकता है ओर कुछ खर्च अपने साथियों पर कर सकते हैं।लव लाइफ - रिश्तों को आज न दें दूर जाने का मौका, अपनी गलतियों के लिए माफी मांग लेना आपके लिए ही अच्छा है।हेल्थ - पैरों, नसों या नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है जिसके चलते नर्वस थकान महसूस हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मेष राशिफल आज का राशिफल वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज के दिन घर के लोगों का कहना मान लेना जरूरी होगा क्योंकि ग्रह तारे आपको उनसे जोड़ना चाहते हैं। इस दौरान छोटे बच्चों के साथ सम्य बिताने से उनकी समस्याओं को अच्छे से जान पाएंगे। आज घूमने फिरने के मौके कुछ कम मिलेंगे। करियर - कामकाज में आज नए नए काम आपको मिल सकते हैं इस दौरान बदलाव की इच्छा नहीं होगी लेकिन स्थिति के अनुसार खुद को ढ़ाल लेना ही अनुकूलता होती है। काम के क्षेत्र में खुद को दोस्ताना रुख में रखना अनुकूल होगा। व्यापार के लिए यात्रा बन रही है जो लाभ दिला सकती है।फाइनेंस - आज के दिन पैसों का खर्च किसी वस्तु को लेने, यात्रा या किसी प्लानिंग पर हो सकता है। लव लाइफ - प्रेम संबंधों के मामले में दिन रहेगा सामान्य अपने रिश्ते को आप कुछ समय देंगे और उसे मजबूत कर पाएंगे।हेल्थ - सेहत का रखना होगा क्योंकि इस समय खान पान की लापरवाही गले या मुख से जुड़े रोग दे सकती है।विस्तार से पढ़ें - वृषभ राशिफल आज का राशिफल मिथुन: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक सक्रियता और संपर्कों से भरा रहने वाला है। चंद्रमा की स्थिति आपको बातचीत और निर्णयों में व्यस्त रखेगी। आसपास के लोगों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई बात कहने से बचना जरूरी होगा।करियर - कार्यक्षेत्र में आज तेजी रहने वाली है इस दौरान कोई कॉल या लिखित कामकाज अधिक रह सकता है। किसी पुराने काम को पूरा करने का दबाव बन सकता है पर आप इसे अच्छे से कर पाने में सक्षम भी होंगे। दोस्तों के साथ कुछ नए कामों के लिए प्लानिंग बना सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी कुछ कारणों से खर्च भी साथ-साथ बना रह सकता है जिस के चलते अनावश्यक खरीदारी से बचना बेहतर होगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज के दिन की स्थिति आपको अपने जीवन साथी के साथ मिलकर बातचीत करने घरेलू कामों में शामिल होने का समय देगी जिससे रिश्ता होगा मजबूत।हेल्थ - कंधों, हाथों या सांस से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। थकान से बचने के लिए आराम जरूरी है।विस्तार से पढ़ें - मिथुन राशिफल आज का राशिफल कर्क: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नए लोगों के साथ मिलने और उनके साथ समय बिताने का मौका भी देगा। इस दौरान थोड़ा संवेदनशील रह सकते हैं, चंद्रमा का प्रभाव मन को घर और परिवार की ओर खींचेगा। किसी पुराने विषय पर सोच बढ़ सकती है।करियर - कामकाज में आज के दिन कुछ बाहरी लोग अपना असर डाल सकते हैं लेकिन आप खुद की मेहनत से इस स्थिति को कंट्रोल कर सकते हैं। काम को निभाने में किसी का सहयोग भी मिलेगा पर शायद मन पूरी तरह काम में नहीं लग पाएगा। फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन आपके लिए सामान्य है घर से जुड़े किसी खर्च की संभावना है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव का असर दिखाई दे सकता है। जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलेगा ऎसे में अपनों के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा।हेल्थ - सेहत की अगर बात की जाए तो इस समय पर छाती या तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - कर्क राशिफल आज का राशिफल सिंह: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मन को आत्मविश्वास से भरने वाला है। कोई छोटी सी बात दिल को सहारा देने का काम कर सकती है। घर पर डेली रूटीन सक्रियता से भरा रहेगा। चंद्रमा का प्रभाव आपको आगे बढ़कर निर्णय लेने की प्रेरणा देगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है।करियर - कार्यक्षेत्र में आज आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आने का समय है जिसके कारण कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। बॉस और वरिष्ठ आपके काम से कुछ तो संतुष्ट दिखाई दे सकते हैं। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है, इनकम में वृद्धि के योग हैं बस दिखावे पर खर्च से बचना जरूरी होगा।लव लाइफ - रिश्तों में आज उत्साह रहेगा अपने साथी की खुशी के लिए कुछ अलग करना चाहेंगे। हेल्थ - सेहत की स्थिति सामान्य रहने वाली है बस हृदय या ब्लड प्रेशर से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।विस्तार से पढ़ें - सिंह राशिफल आज का राशिफल कन्या : आज का दिन आपके लिए घर के साथ साथ कामकाज की जिम्मेदारियों को बढ़ा सकता है। इस समय अपनों से मदद की मांग रहेगी, दोपहर के बाद से स्थिति कुछ अनुकूल होगी पर अभी इस दौरान खुद को एक्टिव रखते हुए काम करना चाहिए।करियर - नौकरी में आज आपसे ज्यादा उम्मीदें रखी जाएंगी जिसके कारण आप खुद पर दबाव की स्थिति को देखेंगे। सोशल सर्विस सेक्टर में जुड़े लोगों के लिए दिन मुश्किलों से भरा पर कुछ सीख देने वाला रह सकता है। किसी सहकर्मी की लापरवाही का असर आपके काम पर पड़ सकता है।फाइनेंस - पैसों को लेकर आज भावनात्मक फैसला न लें। किसी की मदद करने के चक्कर में खुद का बजट बिगड़ सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में आज आपको अपनी ओर से कुछ ज्यादा करने की जरूरत होगी जिससे आप का पार्टनर आपकी कोशिशों को लेकर कुछ संवेदनशील बन सकता है।हेल्थ - सेहत के मामले में आज के दिन लापरवाही दे सकती है परेशानी किसी भी तरह की नोकिली वस्तुओं का सावधानी से यूज करना ही सुरक्षा की गारंटी बनेगा।विस्तार से पढ़ें - कन्या राशिफल आज का राशिफल तुला : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रह सकता है, इस दौरान ग्रहों का प्रभाव आपको हर काम को परफेक्ट तरीके से करने की स्थिति देता है पर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचना होगा। दूसरों की बातों में उलझने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान रखना बेहतर रहेगा।करियर - कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव बढ़ सकता है इस समय के दौरान डिटेल में काम करना पड़ेगा और छोटी गलती भी पकड़ में आ सकती है इसलिए सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर से मार्गदर्शन मिलेगा। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति रोजमर्रा के खर्चों के चलते कुछ मुश्किल लग सकती है पर आय के स्रोत बने रहेंगे। लव लाइफ - रिश्तों में आज व्यवहारिक सोच हावी रहेगी आप इमोशनल होने के बदले आवश्यक बातों को पहले स्थान देना चाहेंगे।हेल्थ - डाइजेशन या त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। खानपान में संतुलन रखें और पानी अधिक पिएं।विस्तार से पढ़ें - तुला राशिफल आज का राशिफल वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बैलेंस को दे सकता है कुछ भाग्य का साथ भी आपको अनुकूलता देने वाला है। रिश्तों और सामाजिक मामलों पर ध्यान देने को प्रेरित करेगी। किसी निर्णय में दूसरों की राय लेना फायदेमंद रहेगा।करियर - काम को लेकर आप इस दौरान किसी की ओर से अच्छे परिणामों को देख पाएंगे, दूसरों की ओर से आज सहयोग की भूमिका अहम रहेगी और टीमवर्क से कार्य पूरे होंगे। नौकरी में किसी नए प्रस्ताव या बदलाव की चर्चा हो सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ के संकेत हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन ठीक रह सकता है इस समय अचानक से कुछ लाभ का मौका मिलेगा।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मधुरता का असर होगा, साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। अविवाहित लोगों के लिए नया रिश्ता बनने की संभावना है।हेल्थ - सेहत के मामले में स्थिति रहेगी अनुकूल आप खुद के साथ साथ दूसरों के लिए भी हेल्पफुल होने वाले हैं।विस्तार से पढ़ें - वृश्चिक राशिफल आज का राशिफल धनु : धनु राशि वालों के लिए आज का दिन गंभीर सोच और गहराई से जुड़ा रह सकता है, इस समय मन पर पुरानी बातें ज्यादा असर डाल सकती है। आज के दिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।करियर - काम को लेकर आज गोपनीय या रिसर्च से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में आपकी रणनीति और समझदारी की सराहना होगी। व्यापार में अचानक लाभ के योग बन सकते हैं।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में खर्च का दिन तो रहने वाला है लेकिन साथ ही साथ रुका हुआ धन मिल सकता है।लव लाइफ - रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है क्योंकि इस समय शक या गलतफहमी से रिश्ते हो सकते हैं प्रभावित इसलिए खुलकर बात करें।हेल्थ - सेहत को लेकर लापरवाही न करें गुप्त रोग, हार्मोन या तनाव से जुड़ी समस्या हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - धनु राशिफल आज का राशिफल मकर: शनिवार का दिन मकर राशि वालों के लिए मिले-जुले असर देने वाला हो सकता है। इस दौरान अपने घरेलू कामों में सक्रियता को बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि दूसरे आपको आलसी भी कह सकते हैं। करियर - काम के लिहाज से आपको नई योजनाओं और विचारों की ओर काम करने का मन तो होगा पर साथ में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।कारोबार के लिए ज्यादा प्रतिस्पर्धा से बचें और खुद का रखें ख्याल।फाइनेंस - आर्थिक स्थिति कुछ कम रह सकती है अपनी सेविंग का यूज करना पड़ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा लेकिन दूसरों की बातों के कारण आप खुद को कर सकते हैं परेशान।हेल्थ - सेहत सामान्य रहेगी बस इस दौरान जांघों या कमर से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है।विस्तार से पढ़ें - मकर राशिफल आज का राशिफल कुंभ : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ अलग करने की इच्छा देने वाला है। आप घर पर ही कुछ कामों को रचनात्मक तरीके से कर सकते हैं जिससे दूसरे होंगे आप से प्रभावित। वैसे इस दौरान अपने लक्ष्यों के प्रति गंभीर बनाएगा। मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है।करियर - कामकाज में आज आपकी मेहनत और धैर्य की परीक्षा हो सकती है। सीनियर आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे कुछ सम्मान प्राप्ति का समय भी होगा। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। फाइनेंस - आर्थिक स्थिति मजबूत रह सकती है बच्चों की ओर से कुछ लाभ मिलेगा या फिर किसी की ओर से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। लव लाइफ - रिश्तों में गंभीरता को स्थान देने से आप के लिए ही बेहतर होगा ऎसे मेम पार्टनर आपके ओर करीब आना चाहेगा।हेल्थ - सेहत के लिहाज से स्थिति सामान्य कही जा सकती है, इस दौरान अपनी फिटनेस को लेकर कर सकते हैं कुछ बदलाव।विस्तार से पढ़ें - कुंभ राशिफल आज का राशिफल मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बदलाव और नए विचारों का संकेत दे रहा है। लोगों की बातें आपको अलग तरीके से सोचने के लिए मजबूर भी कर सकती हैं। इस समय घर पर भाई बहनों की ओर से कुछ राय आप के काम के तरीके पर असर डालने वाली होगी।करियर - कार्यक्षेत्र में आज नए प्रयोग या तकनीक से जुड़े काम में सफलता मिल सकती है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी की चर्चा संभव है। व्यापार में ऑनलाइन या नेटवर्क से जुड़े कार्य लाभ देंगे।फाइनेंस - आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा दोपहर के बाद घर के लिए अचानक खर्च सामने आ सकता है।लव लाइफ - प्रेम संबंधों में मित्रता और समझ बढ़ेगी वहीं मैरिज लाइफ में भी पार्टनर के साथ खुलकर बात करने से रिश्ते मजबूत होंगे।हेल्थ - पैरों, नसों या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी परेशानी हो सकती है आराम और हल्का व्यायाम करें।विस्तार से पढ़ें - मीन राशिफल